284403
ललितपुर में व्यापारी के मुनीम से लूट करने वाले लुटेरे गिरफ्तार
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर जिले में हाइवे पर एक व्यापारी के मुनीम से लूट की घटना को अंजाम देने वाले लुटेरों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दो लुटेरों के पैरों में गोली लगी। घायल लुटेरों को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यह मुठभेड़ जखौरा थाना क्षेत्र के सौरई ग्राम के पास हुई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्वालियर में जन्मदिन पर हर्ष फायरिंग: लाइसेंसी बंदूक जब्त, दोनों गिरफ्तार
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर में जन्मदिन की खुशी में की गई हर्ष फायरिंग बर्थडे बॉय और उसके ताऊ को भारी पड़ गई। मोहना थाना पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली है। अब पुलिस बंदूक का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई में जुटी है。 वीओ- दरअसल, पूरा मामला मोहना थाना क्षेत्र के दौरार गांव का है। यहां बाबूलाल जाटव के बेटे रोहित का जन्मदिन था, जिसके लिए घर पर ही पार्टी रखी गई थी। पार्टी में शामिल होने आए बाबौलाल के बड़े भाई हरचरण जाटव अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर पहुंचे थे। ताऊ के हाथ में हथियार देखकर बर्थडे बॉय रोहित जोश में आ गया। और वह ताऊ से बंदूक लेकर घर की छत पर चढ़ गया और हवाई फायर कर हर्ष फायरिंग करने लगा। इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो पुलिस के पास पहुंचा तो मोहना थाना TI ने तुरंत संज्ञान लिया। वीडियो के आधार पर दोनों की पहचान कर बर्थडे बॉय रोहित और उसके ताऊ हरचरण को हिरासत में लिया गया। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि लाइसेंसी हथियार का इस तरह सार्वजनिक प्रदर्शन करना गंभीर अपराध है और इससे किसी की जान भी जा सकती थी। हर्ष फायरिंग पूरी तरह प्रतिबंधित है, उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाइट- मनीष यादव- CSP ग्वालियर0
0
Report
वैशाली में दिनदहाड़े बदमाशों ने पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या- पुत्र घायल
Hajipur, Bihar:बड़ी खबर वैशाली से आ रही है जहाँ बेखौफ बदमाशों ने पशु बेचकर लौट रहे पिता पुत्र को गोली मार दी जिसमें पिता की मौके पर ही मौत हो जबकि पुत्र के पैर मे गोली लगी है जिसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।घटना महुआ थाना क्षेत्र के तरौरा नहर के पास की है।घटना के बारे में बताया जा रहा है कि तीसीऔता थाना क्षेत्र के हुसैनी गांव निवासी लक्ष्मण राय अपने पुत्र मिथलेश के साथ महुआ थाना क्षेत्र स्थित माधौल मवेशी हाट पशु बेचने गए थे जहाँ से दोनो बाइक से घर लौट रहे थे इसी बीच महुआ थाना क्षेत्र के तरौरा नहर के पास घात लगाए अपराधियों ने पिता पुत्र को रोक कर लूटपाट का प्रयास किया जिसका विरोध करने पर अपराधियों ने फायरिंग कर दीजिसमें एक गोली लक्ष्मण राय के गर्दन मे जा लगी जिसमे मौके पर ही उसकी मौत हो गई जबकि एक गोली पुत्र मिथलेश के पैर में लगी जिससे वह घायल हो गया।हालांकि कितने पैसे की लूट हुई है या फिर लूट नहीं नही है इसका खुलासा नहीं हुआ है लेकिन घटना की सूचना मिलते ही महुआ थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।वहीं अपराधियों के बढ़ते मनोबल को लेकर लोगो मे आक्रोश है और दिनदहाड़े घटी इस घटना से लोग दहशत में है।फिलहाल घायल मिथिलेश को ईलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है वहीं महुआ एसडीपीओ भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रहे है।0
0
Report
डिंडोरी के ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई पर अधिकारी नहीं, समस्या सुलझाने की उम्मीद कैसे?
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान पंचायत स्तर पर ही हो, इसके लिए कलेक्टर ने हर मंगलवार सभी ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई के आदेश दिए हैं। लेकिन शहपुरा जनपद क्षेत्र में कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अनदेखी के आरोप सामने आ रहे हैं। कई पंचायतों में मंगलवार को न सरपंच नजर आए और न सचिव। कुछ पंचायतों में तो सुबह से ही दफ्तर पर ताला लटका मिला। ऐसे में अपनी समस्याएं लेकर पंचायत पहुंचने वाले ग्रामीण आखिर किससे शिकायत करें और किससे समाधान की उम्मीद करें? सवाल यह है कि जब पंचायत के जिम्मेदार ही कार्यालय में मौजूद नहीं होंगे, तो कलेक्टर की जनसुनवाई व्यवस्था धरातल पर कैसे सफल होगी?0
0
Report
Advertisement
वन और जलवायु विभाग की ढाई साल की उपलब्धियां उजागर, बस्तर में बड़े प्रोजेक्ट्स
Begun, Rajasthan:मंत्री केदार कश्यप ने पीसी कर गिनाईं वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की ढाई साल की उपलब्धियां बस्तर में 572 देवगुड़ियों का निर्माण और जीर्णोद्धार, 19.05 करोड़ रुपये खर्च ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से हरित छत्तीसगढ़ की ओर बढ़े कदम छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्रहण दर 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा, देश में सर्वाधिक वर्ष 2025 में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 757 करोड़ रुपये का ऑनलाइन भुगतान जामगांव (एम) में 94.75 करोड़ की लागत से राष्ट्रीय स्तर का आयुर्वेदिक औषधि निर्माण केंद्र0
0
Report
CBI छत्तीसगढ़ वन्यजीव तस्करी मामले की जांच करेगी; इंद्रावती रिजर्व में गिरफ्तारी
Begun, Rajasthan:रायपुर ब्रेकिंग छत्तीसगढ़ में वन्य जीव तस्करी से जुड़ी बड़ी खबर.. छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों के तस्करी मामले की CBI करेगी जांच.. इंद्रावती टाइगर रिजर्व क्षेत्र में हुई थी तस्करों की गिरफ़्तारी .. अलग-अलग राज्यों के गिरोह के शामिल होने की आशंका .. छत्तीसगढ़ वन विभाग मामले को CBI को सौंपने कर रही प्रस्ताव तैयार ..0
0
Report
हल्द्वानी के रामलीला मैदान के शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस-प्रशासन टकराव तेज
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में रामलीला मैदान के कथित शुद्धिकरण का विवाद अब और गरमा गया है। कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी से मिला और कथित शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। इसके साथ ही कांग्रेस ने कथित फेक वीडियो के मामले में भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कार्रवाई के लिए तीन दिन का समय मांगा है। विधायक सुमित हृदयेश ने साफ कहा है कि अगर तीन दिन के भीतर एफआईआर दर्ज नहीं होती है, तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी, इस दौरान एसएसपी कार्यालय के बाहर इस दौरान माहौल भी गरमा गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक के बाद झड़प की स्थिति देखने को मिली।0
0
Report
Advertisement
नोएडा सड़क हादसे में चार मौतें, महराजगंज में शव पहुंचते ही परिजनों का बुरा हाल
Maharajganj, Uttar Pradesh:नोएडा में बीते रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कार सوار चार लोगो की मौत थी जिसमें तीन लोग महराजगंज जिले के रहने वाले थे। जिसमें महाराजगंज के रहने वाले पिता पुत्र और उसका दोस्त शामिल था। इस दुर्घटना की जानकारी जब घर वालों को पहुंची तो पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया और दोनों परिवार के परिजन स्तब्ध रह गए। आज जब तीनो की डेड बॉडी घर पर पहुँचा तो अपनों के शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घरों में चीख-पुकार मच गई और हर किसी की आंखें नम हो गईं। जानकारी के मुताबिक महाराजगंज के रहने वाले रितेश पांडे सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता थे और उनका बेटा अभिसार पांडे अमेरिका में इंजीनियर के पद पर तैनात था। बीते 16 अगस्त को अभिसार अमेरिका से दिल्ली लौटे थे इसके बाद रक्षाबंधन पर अपने गांव महराजगंज आए हुए थे। बीते रविवार को अभिसार अपने पिता और 30 वर्षीय दोस्त विकास कश्यप के साथ दिल्ली कार से जा रहे थे तभी रविवार की देर रात हादसे में चार लोग की मौत हो गई जिसमें तीन लोग महाराजगंज के रहने वाले थे।0
0
Report
पानी में डूबने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत, रक्षाबंधन पर घर आया था साहेब चौधरी
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:सड़क किनारे खेत में पानी के बीच मिला शव, सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाहर निकलवाया परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के महम्मदा गांव निवासी 40 वर्षीय साहेब चौधरी की मंगलवार दोपहर पानी में डूबने से मौत हो गई। उनका शव श्यामदेउरवा -बड़हरा बरईपार मार्ग पर एक शराब भट्ठी के सामने सड़क किनारे स्थित खेत में पानी के बीच मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने पानी में शव पड़ा देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा थाने के पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को पानी से बाहर निकलवाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।पुलिस ने मृतक की पहचान महम्मदा गांव निवासी साहेब चौधरी पुत्र रामअवध चौधरी के रूप में की। बताया गया कि साहेब चौधरी बाहर रहकर काम करते थे और रक्षाबंधन के त्योहार पर अपने घर आए हुए थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही पत्नी और बड़ी बहन मौके पर पहुंच गईं। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल परिजनों के विलाप से मौके का माहौल गमगीन हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है।0
0
Report
उमेश पाल हत्याकांड: जया पाल ने कोर्ट में बयान दर्ज कराया, सुरक्षा खतरे का आरोप
Prayagraj, Uttar Pradesh:बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड में वादी का कोर्ट में बयान हुआ दर्ज, उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने कोर्ट पहुंचकर दर्ज कराया बयान, माफिया अतीक और उसके बेटों के अलाव गुर्गों पर है बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड का आरोप, 24 फरवरी 2023 को धूमनगंज के सुलेम सराय में हुईं थी उमेश पाल की हत्या। बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ प्रयागराज के एससी एसटी स्पेशल कोर्ट में ट्रायल शुरू हो गया है। मंगलवार को मुकदमा वादी एवं मृतक उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराया। कोर्ट में पेश हुईं मुकदमा वादी जया पाल ने पति उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की हुई हत्या की घटना का सिलसिलेवार तरीके से बयान दर्ज कराया। उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ के साथ ही उसके बेटे और गुर्गों की भूमिका को कोर्ट के समक्ष बयान में दर्ज कराया। प्रयागराज कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद बाहर निकली उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने बताया कि आज उनका बयान कोर्ट में दर्ज हो गया था। उन्होंने यह भी बताया कि आज जब वह घर से बयान के लिए निकल रहीं थीं तो उनकी गाड़ियों की रेकी बगैर नम्बर प्लेट की गाड़ियों से की जा रही थी। इसकी उन्होंने शिकायत भी पुलिस के आला अधिकारियों से की है। जया पाल ने कहा है कि उन्हें भी जान का खतरा है, उनकी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जया पाल के वकील विक्रम सिन्हा ने बताया कि मुकदमा वादी का आज कोर्ट में बयान हुआ है। अभियुक्तों के वकीलों की तरफ से जवाब के लिए समय मांगा गया है। कोर्ट ने अभियुक्तों के वकीलों के अनुरोध कर उन्हें समय दिया है। बता दें कि 24 फरवरी 2023 को उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की गोली और बम मारकर हत्या की गई थी। हत्याकांड का आरोप माफिया अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ और अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन और उसके बेटे असद और गुर्गे गुड्डू मुस्लिम, गुलाम, अरबाज, विजय उर्फ उस्मान चौधरी पर लगा था। बाद में विवेचना के दौरान जेल में बंद अतीक के बेटे उमर और अली का नाम भी हत्याकांड की साजिश में शामिल होना पाया गया। हालांकि मुकदमे की जांच के दौरान ही माफिया अतीक का बेटा असद, शूटर गुलाम, विजय उर्फ उस्मान चौधरी और अरबाज मुठभेड़ में मार दिए गए थे।15 अप्रैल 2023 को अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की स्वास्थ्य संबंधी जांच के लिए अस्पताल ले जाते समय हत्या कर दी गई थी। ऐसे में पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जांच के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। पुलिस चार्जशीट के बाद अब मुकदमे का ट्रायल भी शुरू हो गया है, मुकदमा वादी जया पाल ने अपना बयान भी आज कोर्ट पहुंचकर दर्ज करा दिया है। बाइट -- जया पाल, मृतक उमेश पाल की पत्नी बाइट -- विक्रम सिन्हा, जया पाल के वकील0
0
Report
Advertisement
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का छत्तीसगढ़ दौरा: AIIMS सहित सम्मानित कार्यक्रम
Noida, Uttar Pradesh:रायपुर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का छत्तीसगढ़ दौरा कल रायपुर आएंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 9.55 पर रायपुर एयरपोर्ट पहुँचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कैबिनेट मंत्री, विधायक करेंगे स्वागत 10 बजे एयरपोर्ट से रवाना होकर AIIMS जाएंगे उपराष्ट्रपति रायपुर AIIMS के तीसरे कन्वोकेशन में होंगे शामिल 10.45 से 12.35 तक AIIMS में रहेंगे उपराष्ट्रपति 12.35 पर AIIMS से निकलकर 1.15 पर एयरपोर्ट पहुँचेंगे 1.25 पर रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना होंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन0
0
Report
महाराष्ट्र PSC अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग से आंदोलन, भ्रष्टाचार के आरोप गहराने लगे
Navi Mumbai, Maharashtra:महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को इस्तीफा देना चाहिए। उन पर गंभीर आरोप हैं। अध्यक्ष विमनवार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मित्र हैं, इसलिए अगर उनका इस्तीफा नहीं लिया जा रहा है तो आंदोलन खड़ा किया जाएगा। अध्यक्ष विमनवार पर RTO में रहते हुए भ्रष्टाचार के आरोप हैं, ऐसे लोगों को ऐसे महत्वपूर्ण पद पर नहीं बैठना चाहिए, इस जगह पर तुकाराम मुंडे जैसे अधिकारी को बैठाना चाहिए। इसलिए आज महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के सचिव से मिलकर यह मांग की है। कार्यालय के बाहर जोरदार नारेबाजी की गई। MPSC परीक्षाओं को लेकर छात्रों की शंकाएं: ग्रुप-B, STI, SRO, FSO 2023 और राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के कुछ सवालों/जवाबों को लेकर छात्रों ने शंका जताई है। इन शंकाओं का निराकरण MPSC करे, ऐसी मांग है। छात्रों ने कई RTI और ईमेल करने के बावजूद MPSC से सही जवाब नहीं मिलने का आरोप लगाया। ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक मामला: जांच में पेपर लीक साबित होने का दावा। इस मामले में छात्रों के पक्ष में आवाज उठाने वाले कार्यकर्ताओं को कार्रवाई की धमकी दी0
0
Report
36 बिरादरी महापंचायत: अभय चौटाला को 15 दिन में माफी का अल्टीमेटम
Panipat, Haryana:अभय चौटाला को कवी गांव में घुसने नहीं देंगे 15 दिन में माफी मांगो महापंचायत Aarचना गुप्ता के कुर्ते पायजामे वाले बयान से शुरू हुआ विवाद ढांडा के गांव तक पहुंचा 36 बिरादरी की पंचायत ने लिया फैसला पानीपत। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के कुर्ते-पायजामे वाले बयान को लेकर शुरू हुआ सियासी विवाद अब शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा के पैतृक गांव कवी तक पहुंच गया है। अभय चौटाला की टिप्पणी के विरोध में सोमवार को गांव कवी में 36 बिरादरी की महापंचायत हुई। पंचदेव मंदिर में जुटे ग्रामीणों ने अभय चौटाला के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया और 15 दिन के भीतर जाट समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का अल्टीमेटम दिया। पंचायत ने चेतावनी दी कि यदि अभय चौटाला ने अपने शब्द वापस लेकर माफी नहीं मांगी तो उन्हें गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि यह फैसला केवल चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि उससे पहले भी लागू रहेगा। ‘ढांडा छत्तीस बिरादरी के नेता, टिप्पणी बर्दाश्त नहीं’ महापंचायत में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा भी जाट समाज से हैं। इसके बावजूद उनके खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करना समाज का अपमान है। ग्रामीणों ने कहा कि महीपाल ढांडा पिछले करीब 15 वर्षों से चुनाव जीतते आ रहे हैं और इस बार पूरे हरियाणा में सबसे अधिक बहुमत से जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि ढांडा केवल एक बिरादरी के नहीं, बल्कि 36 बिरादरी के नेता हैं और पूरा गांव उनके साथ खड़ा है। ‘जाट समाज पर कलंक लगाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं’ वक्ताओं ने कहा कि जाट बिरादरी और समाज के बच्चों की मेहनत को लेकर किसी भी तरह की ओछी या अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि किसी ने समाज के खिलाफ गलत बयान दिया है तो उसका जवाब लिया जाएगा। पंचायत में यह भी कहा गया कि आने वाले चुनावों में जनता ऐसे बयानों का जवाब अपने तरीके से देगी। दिल्ली के रास्ते बंद करने का भी दिया उदाहरण महापंचायत में वक्ताओं ने किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली जाने वाले रास्ते बंद किए जाने का उदाहरण देते हुए कहा कि यदि गांव कवी या आसपास विरोध रोकने के लिए नाके लगाए गए तो ग्रामीण भी चारों तरफ नाके लगाकर अपना विरोध जारी रखेंगे। वक्ताओं ने कहा कि विरोध को केवल गांव तक सीमित नहीं रखा जाएगा, जरूरत पड़ी तो इसे पूरे प्रदेश स्तर तक ले जाया जाएगा। इनेलो के पुराने राजनीतिक समर्थन का भी जिक्र वक्ताओं ने कहा कि देवीलाल परिवार के राजनीतिक दौर में गांव कवी ने इनेलो को सबसे ज्यादा समर्थन और वोट दिया था। इसके बावजूद आज उसी पार्टी के नेता गांव और समाज के बच्चों की मेहनत पर टिप्पणी कर रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि एकतरफा राजनीति और समाज को बांटने वाली बयानबाजी को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 15 दिन का अल्टीमेटम, नहीं तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन महापंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अभय चौटाला 15 दिन के भीतर अपने बयान पर जाट समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और अपने शब्द वापस लें। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि ऐसा नहीं होने पर अभय चौटाला को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा और विरोध को प्रदेश स्तर तक ले जाया जाएगा। महापंचायत में सरपंच बृजपाल उर्फ बिट्टू, पूर्व सरपंच अमरनाथ शर्मा, बलबीर, सुखजिंदर, जयदीप, सूरज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। यहाँ से शुरू हुआ था विवाद गौरतलब है कि विवाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के उस बयान के बाद शुरू हुआ था, जिसमें उन्होंने पिछली हुड्डा और इनेलो सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा था कि उस समय एक विशेष वर्ग के लोग सुबह-सुबह कुर्ते-पायजामे पहनकर सचिवालय पहुंचते थे और सेटिंग कराने का काम करते थे। उन्होंने कहा था कि उनके कुर्ते-पायजामे अब खूंटी पर टंग गए हैं। इस दौरान शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा भी उनके साथ मौजूद थे। इसी बयान पर इनेलो नेता अभय चौटाला ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि जब डॉ. अर्चना गुप्ता उनकी जाति पर टिप्पणी कर रही थीं तो मंत्री महीपाल ढांडा वहां हंस रहे थे। अभय चौटाला ने इसे जाट समाज के लिए शर्मनाक बताया था। इसके बाद मंत्री महीपाल ढांडा ने भी पलटवार करते हुए कहा था कि अभय चौटाला की बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता।0
0
Report
Advertisement
अररिया बैरागाछी में 817 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Forbesganj, Bihar:अररिया के बैरागाछी में पुलिस ने 817 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम मोहम्मद नावेद है जो सुपौल जिले के पिपरा का रहने वाला है। पुलिस को सूचना मिली थी कि जोकीहाट की तरफ से स्मैक की खेप एक कार से जा रही है जिसके बाद मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस ने बैरिकेटिंग लगा कर गाड़ियों की जांच शुरू की जिसमें एक कार से स्मैक की बरामदगी हुई। एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि स्मैक की बरामदगी के बाद इस धंधे में लिप्त अन्य व्यक्तियों के बारे में भी पुलिस जानकारी एकत्र कर रही है साथ ही उन्होंने आमलोगों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नशे के कारोबारियों के बारे में पुलिस को सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा0
0
Report
एंबुलेंस से शराब तस्करी: 396 लीटर विदेशी शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
Katihar, Bihar:कटिहार ब्रेकिंग -- एम्बुलेंस से शराब तस्करी, 396 लीटर विदेशी शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार नदियों में बड़ी पानी, शराब तस्करों ने लिया सड़क का रूख बिहार के सीमावर्ती राज्य पश्चिम बंगाल से शराब लेकर तस्कर कटिहार जिला में आ रहे थे पकड़े गए तस्कर पड़ोसी जिला पूर्णिया का रहने वाला उत्पाद अधिनयम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर हिरासत में लेकर जेल भेजा बिहार में शराब बंदी कानून लागू होने के बावजूद तस्करों ने शराब को कमाई का जरिया बना चुका है। तो यह बात आए दिन जब्त हो रही शराब की खेप को देखकर ही समझ आ रहा है। कटिहार जिला के रोशना थाना क्षेत्र में लगातार शराब पकड़े जाने के बावजूद भी शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। वही बीते सोमवार की देर रात्रि को महानंदा निषेध चेक पोस्ट के समीप रोशना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में शराब की खेप को बरामद किया है। उक्त शराब की खेप मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाले एम्बुलेंस के जरिए किया जा रहा था। वही रोशना थानाध्यक्ष अपने दल-बल के साथ चेक पोस्ट पर वाहनों की से जांच कर रही थी । तभी पश्चिम बंगाल की ओर से एक एम्बुलेंस पर उनकी नजर पड़ी। जब एम्बुलेंस को रोककर जांच की तो कुछ ऐसा नजारा सामने आया कि उसे देखकर पुलिस भी दंग रह गए। उक्त एम्बुलेंस में मरीजों के जगह विदेशी शराब की पेटियां नजर आए। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने मौखिक बताया कि पश्चिम बंगाल की ओर से आ रहे हैं शराब होने की आशंका पर महानंदा चेक पोस्ट के समीप एम्बुलेंस को रोक कर तलाशी ली तो अलग-अलग ब्रांड के 396 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ। एम्बुलेंस सहित चालक संतोष कुमार उम्र 38 वर्ष, साकिन सौसा, थाना मरंगा, जिला पूर्णिया को गिरफ्तार किया गया है। जिसे उत्पाद अधिनयम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
80 किलोमीटर दूर DM कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर धरना दिया
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत की तहसील पूरनपुर क्षेत्र के गांव ढका चाट के दर्जनो ग्रामीण गांव से 80 किलोमीटर दूर से चलकर डीएम कार्यालय पहुंचे। डीएम के न मिलने पर डीएम कार्यालय पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में बुनियादी सुविधाएं बिल्कुल ना के बराबर हैं अस्पताल तो है लेकिन डॉक्टर नहीं है। गांव नदी किनारे है जिस जमीन पर लोन लिया था वह जमीन नदी में समा गई बैंक वाले परेशान कर रहे हैं। बच्चों के स्कूल जाने के लिए सड़क खराब है इस पर पानी भरा है इसकी शिकायत लगातार उच्च अधिकारियों से की जा रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसी के चलते आज बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष डीएम कार्यालय पहुंचे थे और डीएम के न मिलने पर वही डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गये है ग्रामीणों का कहना है कि वह बहुत मुश्किल से अपने गांव से 80 किमी दूर डीएम कार्यालय पहुंचे हैं जब तक डीएम से मुलाकात नहीं होगी तब तक वह नहीं उठएंगे चाहे उन्हें रात भी यही गुजारना पड़े।0
0
Report
Advertisement
