284403
ललितपुर में तीसरे दिन पुलिस भर्ती परीक्षा हुई संपन्न
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन झांसी डीआईजी कलानिधि नैथानी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को गाइडलाइन्स का पालन करने और ड्यूटी को मनोयोग से निभाने के निर्देश दिए। परीक्षा को पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के प्रयास किए गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बहराइच में अखिलेश यादव के परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर सपा कार्यकर्ताओं की साइबर थाने में शिकायत
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से ख़बर बहराइच.अखिलेश यादव के परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, सपा कार्यकर्ताओं ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई! बहराइच में समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्त&utm;ाओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके परिवार पर सोशल मीडिया पर की जा रही आपत्तिजनक टिप्पणियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कार्यकर्ताों में इन टिप्पणियों को लेकर गहरा आक्रोश है। समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नंदेश्वर यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता पुलिस लाइन स्थित साइबर क्राइम थाने पहुंचे। उन्होंने सपा प्रमुख के परिवार के खिलाफ की जा रही आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान जिलाध्यक्ष नंदेश्वर यादव ने बताया कि विभिन्न फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स से उनके नेता के परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर टिप्पणियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई कार्रवाई न होने के कारण वे शिकायत दर्ज कराने थाने आए हैं। बाइट--सपा नेता नंदेश्वर यादव0
0
Report
गोंडा: नगवा में फूस के मकान में आग से लाखों का नुकसान, परिवार सुरक्षित
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के नगवा गांव में देर शाम अचानक शॉर्ट-सर्किट से साधन सहकारी समिति के सामने बने राम भवन सैनी के फूस के मकान में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग विकराल रूप ले ली और पूरे मकान को जलाकर राख कर दिया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत करके आग पर नियंत्रण पाया, फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई पर घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद लोगों ने लगभग 200 बाल्टी से अधिक पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से लाखों रुपए का सामान और नगदी जलकर राख हो गया। वीडियो में आग की भयावहता साफ दिख रही है। बताया जा रहा है कि नगवा में साधन सहकारी समिति के सामने राम भवन सैनी का छप्पर का आवास है जिसमें वह अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ रहता है। दिमागी हालत सही न होने के कारण वह छप्पर के नीचे ही लेटे हुए थे। अचानक लगी आग में अनाज, भूसा और गृहस्थी का अन्य सामान जलकर राख हो गया है। विक्षिप्त व्यक्ति और जानवरों को समय रहते आसपास लोगों के द्वारा बाहर निकाल लिया गया।0
0
Report
तेज़ रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को रौंदा; एक की मौत, दूसरा गंभीर
Naugarh, Uttar Pradesh:Breaking Siddharthnagar तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को रौंदा। हादसे में एक बाइक सवार की मौत। दूसरे की हालत गंभीर। मुहाना थाना क्षेत्र के पन्नी गांव के पास शाम 5:30 की घटना। मृतक 35 वर्षीय राम जीवन मोहाना थाना क्षेत्र के चनरिया जबकि गंभीर रूप से घायल 26 वर्षीय दशरथ चमार पड़ोसी मुल्क नेपाल का निवासी। दोनों व्यक्ति नेपाली नंबर की मोटरसाइकिल लू 15 प 7338 से लुम्बिनी नेपाल से मुंडन में शामिल होकर वापस आ रहे थे चनरिया गांव। इस वक्त हुआ मिट्टी लदे डंपर से यह हादसा। सिद्धार्थनगर जिले में आए दिन मिट्टी लदे डंपर और ट्रालियों से टकराकर हो रही है घटनाएँ। जिसमें कई लोगों की जान और कई लोग हुई है घायल। सूत्रों की मानें तो सिद्धार्थनगर जिले में इस वक्त जोर पर हो रहा है अवैध मिट्टी का खनन। पुलिस और प्रशासन की साठगांठ से भूखनन माफिया कर रहे हैं मिट्टी के खनन का यह अवैधकार्य। कई फेरे लगाने के चक्कर में तेज गति और नियमों का पालन न करने की वजह से हो रही है यह घटनाएं। लगातार हो रही इन घटनाओं के बावजूद प्रशासन नहीं कर रहा है इन अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई।0
0
Report
Advertisement
पीलीभीत में अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर, 12 में से 3 ध्वस्त
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर-पीलीभीत में अवैध कॉलोनियो पर बुलडोजर एक्शन हुआ है। नगर मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर एवं प्रशासन की टीम ने शहर के बाले मिया के मज़ार के पास बन रही 3 अवैध कॉलोनियो को ध्वस्त कर दिया है। ये यह कालोनियां बिना किसी नशे व स्वीकृति के डेवलप की जा रही थी, जिसके बाद इस निर्माण को बुलडोजर से रौंद दिया गया। विजयवर्धन तोमर ने बताया कि प्रशासन ने जांच के बाद अवैध निर्माण को चिन्हित किया और तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। अभी तक 12 कालोनियाँ चिन्हित की गई है जिन पर बुलडोजर कार्रवाई होना है जिनमें से तीन पर कार्रवाई की गई है। यह लोग नदी किनारे कॉलोनी को डेवलप कर रहे थे जिससे आने वाले समय में खरीदार मुश्किल में पढ़ सकते थे।0
0
Report
मंडला में मानसून से पहले SDERF का मॉकड्रिल: बचाव-रेस्क्यू योजना प्रदर्शित
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में मानसून से पहले प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। बाढ़, भारी बारिश और जलभराव जैसी आपदा स्थितियों से निपटने के लिए एसडीईआरएफ ने मॉकड्रिल का आयोजन किया, जिसमें बचाव और राहत कार्यों का प्रदर्शन किया गया। नर्मदा तट पर आयोजित एसडीईआरएफ की मॉकड्रिल में बाढ़ और जलभराव की स्थिति में लोगों को सुरक्षित निकालने के तरीकों का प्रदर्शन किया गया। टीम ने रेस्क्यू बोट, लाइफ जैकेट और अन्य सुरक्षा उपकरणों के उपयोग की जानकारी देते हुए आपदा के समय सतर्क रहने की अपील की। इस दौरान प्रदेश की कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके, कलेक्टर और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस जवानों ने भी मॉकड्रिल में हिस्सा लिया और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई का अभ्यास किया। मॉकड्रिल के बाद कैबिनेट मंत्री और कलेक्टर ने नर्मदा तट एवं प्रमुख घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को बारिश के मौसम में संभावित खतरे वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।0
0
Report
NDA समर्थित नव निर्वाचित बिहार विधान परिषद सदस्यों को बधाई, विकास की राह मजबूत
Noida, Uttar Pradesh:बिहार विधान परिषद् के लिए एनडीए समर्थित नवनिर्वाचित सभी माननीय सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आशा है कि आप सभी लोकतांत्रिक मूल्यों एवं जन आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए बिहार के विकास, सुशासन एवं सामाजिक प्रगति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में اپنا महत्वपूर्ण योगदान देंगे। आप सभी के सफल कार्यकाल हेतु मंगलकामनाएं।0
0
Report
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान ने छत्तीसगढ़ के युवा संगम से मुलाकात, युवा भारत की संभावनाएं जगाईं
Noida, Uttar Pradesh:Union Education Minister Dharmendra Pradhan interacts with youth delegation of Yuva Sangam from Chhattisgarh visuals Dharmendra Pradhan (Union Education Minister) S/B & REAX दिल्ली: छत्तीसगढ़ के 'युवा संगम' यूथ डेलीगेशन के साथ बातचीत करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के युवाओं में छिपी अपार क्षमता को पहचानते हैं। उनका मानना है कि अगर सही मौके मिलें, तो भारत के युवा बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं और नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। इस सोच को साकार करने और 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना को बनाए रखने के लिए शिक्षा विभाग 'युवा संगम' कार्यक्रम आयोजित करता है। अभी इसका छठा संस्करण चल रहा है; पिछले तीन वर्षों में इसके कई संस्करण हो चुके हैं। इस कार्यक्रम के तहत, बारह राज्यों के युवाओं और छात्रों को एक कॉम्पिटिटिव प्रोसेस के ज़रिए चुना जाता है उसकी जोड़ियां बनाई जाती हैं और वे एक-दूसरे के राज्यों की यात्रा करते हैं। इसमें सात दिन का ऐसा टूर शामिल होता है जिसमें अनुभव से सीखने का मौका मिलता है। छत्तीसगढ़ के छात्र अब दिल्ली आए हैं। वे यहाँ कई तरह के अनुभव ले रहे हैं, IIT दिल्ली में रह रहे हैं, अलग-अलग मशहूर जगहों और संसद को देख रहे हैं, और जानी-मानी हस्तियों से मिल रहे हैं। वे IIT के छात्रों से भी बातचीत कर रहे हैं और सीधे अनुभव से जानकारी हासिल कर रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि आज के युवा सिर्फ़ अपने लिए नहीं, बल्कि देश के लिए जीते हैं; उनमें अपार क्षमता है। आज इन 50 छात्रों से मिलकर मेरा यह विश्वास और पक्का हो गया है कि हमारे देश की नई पीढ़ी सचमुच ग्लोबल चुनौतियों का समाधान ढूंढ निकालेगी। दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ बातचीत के दौरान, छात्रा प्रिंसी गुप्ता ने कहा, "मैं छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ से एक मेडिकल छात्रा हूँ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया 'युवा संगम' कार्यक्रम वाकई बहुत बढ़िया है। इसने हमें अपने देश की विविधता और इतिहास को सीधे अनुभव के ज़रिए जानने का मौका दिया। यह हमारे लिए बहुत अच्छा अनुभव रहा कि हमें यह मौका मिला, शिक्षा मंत्री से मिलने और राष्ट्रपति भवन घूमने का अवसर मिला। IIT दिल्ली ने भी हमारे लिए एक शानदार कार्यक्रम आयोजित किया है। मैं सभी का आभार व्यक्त करना चाहती हूँ।"0
0
Report
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी भाजपा नेताओं से मुलाकात, संगठन को जनोन्मुख बनाने पर मंथन
Jaipur, Rajasthan:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी नई दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व से की मुलाकात। नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) नागेंद्र नाथ त्रिपाठी और राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर किया मंथन। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं से संगठन को ओर अधिक प्रभावी और जनोन्मुखी बनाने के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया।0
0
Report
राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने खाटूश्यामजी दरबार में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना
Sikar, Rajasthan:जिला - सीकर लोकेशन -खाटूश्यामजी(सीकर) राज्य मंत्री देवासी पहुंचे श्याम दरबार, बाबा श्याम के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना, सीकर जिले के विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी के धाम में राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी बाबा श्याम दरबार में पहुंचे। बाबा श्याम के दरबार में विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। मंत्री देवासी ने मंदिर में दर्शन कर व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से राज्य मंत्री ओटाराम देवासी का भव्य स्वागत किया गया। मंदिर कमेटी के पूर्व मंत्री प्रताप सिंह चौहान और मानवेन्द्र सिंह चौहान ने उन्हें श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद मंत्री देवासी ने बाबा श्याम के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की प्रार्थना की। दर्शन के दौरान राज्य मंत्री ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने खाटूधाम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाओं की सराहना की। राज्य मंत्री के आगमन पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश रामूका सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं प्रशासन की ओर से तहसीलदार शैलजा शेखावत ने अगवानी कर उनका स्वागत किया।0
0
Report
Advertisement
चंदौली में बाढ़ के नाम पर कमाई: ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली.... - चंदौली में आपदा को बना दिया गया कमाई का जरिया... - ग्रामीणों का बड़ा आरोप, मचा हड़कंप... - बाढ़ की विभीषिका से बचाव को नदी में चल रहा है खुदाई कार्य... - देर रात जेसीबी से खुदाई कार्य में मानकों के उल्लंघन का आरोप... - खुदाई से निकली मिट्टी को बाजार में बेचने का आरोप... - बाढ़ के मॉक ड्रिल अवसर पर पहुंचे डीएम के समक्ष ग्रामीणों ने खोला मोर्चा... - डीएम द्वारा स्पष्ट जवाब नहीं मिलने पर ग्रामीण आक्रोशित... - मामले की गंभीरता देख डीएम ने सिर्फ जांच का दिया आश्वासन... - खुदाई कार्य की जिम्मेदारी लिए बंधी विभाग की चुप्पी पर बड़ा सवाल... - सदर ब्लाक के पड़या गांव स्थित गढ़ई नदी का पूरा मामला...0
0
Report
नव नियुक्त SP ने नावा थाने का निरीक्षण कर सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए
Nagaur, Rajasthan:जिला- डिडवाना लोकेशन- नावां सिटी नवनियुक्त डीडवाना- कुचामन जिला पुलिस अधीक्षक डॉ प्यारेलाल शिवरान नावा दौरे पर पहुंचे। SP ने नावा थाने का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। SP ने सीओ, एडिशनल एसपी, सीआई व पुलिस कर्मियों की मीटिंग लेकर बढ़ते अपराधों की रोकथाम, परिवादी को सहज न्याय दिलाने, अच्छा बर्ताव करने, अवैध गतिविधियों पर समय-समय पर टीम बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस के जवानों को थाने के बाहर लिखे स्लोगन अपराधियों में भय, आमजन में विश्वास की नीति के चलते कार्य करने की नसीहत दी। देर से लंबित पड़े मामलों की जांच कर उन्हें निपटाने के निर्देश दिए। प्रेस वार्ता में अवैध कारोबार जैसे गीली लकड़ी, मुरद, बजरी के दोहन आदि के बारे में पूछा गया। SP ने कहा कि एक स्पेशल टीम बनाकर माइनिंग विभाग व अन्य संबंधित विभाग को साथ लेकर कार्रवाई की जाएगी। शहर में बढ़ रहे नशे के कारोबार की रोकथाम के लिए भी दिशा निर्देश दिए गए और रात्री गश्त बढ़ाकर रोकथाम की बात कही। शहर में गत दिनों 50 लाख से अधिक की चोरी के मामले में भी जल्द कार्रवाई होगी। nave शहर में पिछले 53 दिनों से SDM कार्यालय के बाहर जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चल रहे धरने पर SP ने बताया कि पुलिस अनुसंधान जारी है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और फाइल अन्य जिले में जांच के लिए भेजी गई है।0
0
Report
बडगाम के दूधपथरी में भारी ओलों के साथ भयावह बारिश, जिंदगी प्रभावित
Noida, Uttar Pradesh:सेंट्रल कश्मीर के बडगाम ज़िले में मौजूद एक मशहूर टूरिस्ट जगह दूधपथरी में भारी बारिश के साथ बहुत तेज़ ओले गिरे। अचानक आई इस बारिश ने घास के मैदानों को ढक दिया है और इलाके में आम ज़िंदगी और आने-जाने के हालात पर काफ़ी असर डाला है।0
0
Report
Advertisement
गढ़ीनेगी नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव में निर्दलीय अभिषेक सुखीजा की 94 मतों से जीत
Jaspur, Uttarakhand:गढ़ीनेगी नगर पंचायत (जसपुर/काशीपुर) में अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के परिणाम गुरुवार घोषित हो गए। निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक सुखीजा ने भाजपा के सचिन बाठला को 94 मतों से हराकर जीत दर्ज की। यह पहली बार नगर पंचायत को दर्जा मिलने के बाद संपन्न चुनाव था। 9 जून को मतदान हुआ और मतगणना सुबह आठ बजे से काशीपुर स्थित मुरादाबाद रोड फल मंडी में शुरू हुई; अंततः अभिषेक सुखीजा विजयी घोषित किए गए। भाजपा प्रत्याशी ने पुनर्गणना की मांग की पर परिणाम वही रहा। अध्यक्ष पद के अलावा वार्ड के 1-7 सीटों के विजेता भी घोषित हुए: वार्ड1- रजनी, वार्ड2- लवकुश, वार्ड3- दिलीप सिंह, वार्ड4- अर्पण चावला, वार्ड5- सुगंथ, वार्ड6- कुलविंदर कौर, वार्ड7- नरेश कुमार। मतगणना शांतिपूर्ण रही और विजेताओं को प्रमाण पत्र दिए गए। अभिषेक सुखीजा ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के निष्पक्ष चुनाव के लिए आभार जताते हैं और गढ़ीनेगी का विकास उनकी प्राथमिकता होगी।0
0
Report
अमरोहा में 4.5 लाख के आभूषण चोरी के आरोपी गिरफ्तार, बरामद आभूषण
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा थाना पुलिस ने चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 4.50 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और एक घड़ी बरामद की है। यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। 7 जून को शिवपुरी निवासी एक महिला ने घर से आभूषण और अन्य सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस लगातार संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर आशिकपुरा निवासी 40 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पीड़िता के घर आता-जाता था और घर में रखे कीमती सामान की जानकारी होने के कारण मौका देखकर रात में घर में घुसकर सेफ से आभूषण चोरी कर ले गया। पुलिस ने चोरी का पूरा माल बरामद कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया।0
0
Report
लखनऊ का 100 मीटर स्काई वॉक: PPP मॉडल से मिली हरी झंडी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊशहीद पथ पर लुलु मॉल के पास बनेगा 100 मीटर लंबा स्काई वॉक LDA ने PPP मॉडल पर निजी कंपनी के साथ किया करार 18 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा आधुनिक फुट ओवरब्रिज LDA ने परियोजना को दी हरी झंडी स्काई वॉक में सीढ़ियों के साथ लिफ्ट की भी होगी सुविधा वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और महिलाओं को मिलेगा सुरक्षित आवागमन ग्राउंड फ्लोर पर विकसित होगा आकर्षक ग्रीन एरिया और इंटरैक्टिव स्पेस रूफटॉप पर ओपन एयर रेस्टोरेंट और LED स्क्रीन की होगी व्यवस्था CCTV, एंटी-स्किड फ्लोरिंग और भूकंपरोधी डिजाइन से लैस होगा स्पाई वॉक0
0
Report
Advertisement
