ललितपुरः दबंग की प्रताड़ना से तंग आकर कक्षा 8 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर जान देने का किया प्रयास
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर मुहल्ले के दबंग की प्रताड़ना से तंग आकर कक्षा 8 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस के दिए शिकायत पत्र में बताया गया है कि दबंग घर में घुसकर अश्लीलता और गाली गलौज करने लगा। इस पर छात्रा के दिव्यांग भाई ने विरोध जताया तो मारपीट करने और धमकी देने लगा। इन सब बातों से आहत होकर छात्रा ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की थी। सदर कोतवाली पुलिस ने कहा कि आरोपी पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
