icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

समस्तीपुर में 25 गांठ तंबाकू जलकर राख: विवाद के आरोपों के बीच पुलिस जांच शुरु

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में असामाजिक तत्वों ने तम्बाकू की 25 गांठ में देर रात लगाई आग ।पीड़ित परिवार ने पड़ोस पर लगाया आरोप कहा शादी कराने और जमीन विवाद में लगा दिया आग ।जांच में जुटी पुलिस । एंकर:समस्तीपुर में जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केशवपट्टी गांव के वार्ड नंबर 11 में करीब 25 लाख रुपये मूल्य के तंबाकू में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि गांव के ही रवि रंजन कुमार ने पहले तंबाकू की गांठों पर मिट्टी का तेल छिड़का और फिर आग लगा दी। इस घटना में तंबाकू की करीब 25 गांठें जलकर राख हो गईं।पूरा मामला में पीड़ित परिवार ने बताया कि शादी कराने और जमीन के विवाद को लेकर ऐसा किया गया है । पीड़ित चंद्रेश्वर राय का आरोप है कि गांव के ही रवि रंजन कुमार ने तंबाकू की गांठों पर पहले मिट्टी का तेल छिड़का और फिर आग लगा दी। चंद्रेश्वर राय के मुताबिक, शादी कराने को लेकर पहले से विवाद चल रहा था और जमीन को लेकर भी आरोपी पक्ष से विवाद था। इसी नाराजगी में घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित का यह भी दावा है कि जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो आरोपी वहां मौजूद था और उन्हें देखते ही भागने लगा। घटना के संबंध में पीड़ित ने बताया कि उन्होंने तम्बाकू की करीब 25 गांठें रखी हुई थीं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। आग लगने के बाद देखते ही देखते तम्बाकू की सभी गांठें आग की चपेट में आ गईं। जब तक आसपास के लोग कुछ कर पाते, बड़ी मात्रा में तंबाकू जलकर राख हो गया। वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।पीड़ित परिवार ने मुफस्सिल थाना पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और करीब 25 लाख रुपये के नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है। बाइट: चंद्रेश्वर राय ,पीड़ित बाइट : प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय
0
0
Report

बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण: नैनीताल एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, भड़काऊ प्रचार पर कड़ा एक्शन

Dehradun, Uttarakhand:एंकर हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरीके से मुस्तैद है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नैनीताल के एसएसपी डाक्टर मंजूनाथ टीसी ने ज़ी मीडिया से खास बातचीत की एसएसपी नैनीताल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के जो भी निर्देश होंगे उनका प्रशासन पालन कराएगा। लेकिन किसी भी व्यक्ति के द्वारा सोशल मीडिया में भ्रामक प्रचार या अन्य तरीके से लोगों को भड़काने की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन किया जाएगा। एसएसपी नैनीताल ने कहा की 2024 में जिस तरह की घटना बनभूलपुरा क्षेत्र में हुई है ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए इस बार पूरी तरह से तैयारी की गई है। टिक टैक डाक्टर मंजूनाथ टीसी एसएसपी नैनीताल
0
0
Report

मंत्री श्रवण कुमार बोले- बिहार के भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश, विपक्ष पर निशाना

Patna, Bihar:मंत्री श्रवण कुमार ने लालू प्रसाद यादव तेजस्वी यादव के द्वारा बिहार को पैकेज दिया जाने और बाढ़ राहत पर बिहार को सहायता दिया जाने पर कहा कि केंद्र सरकार से बातचीत चल रही है इंतजार कीजिए सब काम होगा हम लोग पहले बिहार के लोगों को सहायता पहुंचा रहे हैं। बिहार में लगातार पढ़ी-लिखी लड़कियों के द्वारा शराब तस्करी किए जाने और गिरफ्तार होने पर उन्होंने कहा इन्हीं लड़कियों के कहने पर हम लोगों ने नीतीश कुमार ने शराबबंदी कानून लाया लेकिन अब अगर यह बातें हो रही है तो निश्चित तौर पर हम सभी लोगों को सोचने की जरूरत है। राज्य में लगातार पर है करप्शन और लोगों की गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर करप्शन को लेकर जिला टॉलरेंस नीति है एजेंसी कार्रवाई कर रही है जो भ्रष्टाचार करेगा वह पकड़ा जाएगा इसमें कहीं कोई समझौते की गुंजाइश नहीं है। बाहुबली विधायक अनंत सिंह और जदयू के मुख पर वक्त नीरज कुमार के बीच चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि आप ही लोग चला रहे हैं कोई भी बात नहीं है बातचीत चल रही है सब कुछ ठीक है सब कुछ ठीक हो जाएगा जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के द्वारा फरक्का संधि पर यह कहे जाने पर की सट्टा रहे या जाए इस पर समझौता नहीं होगा उन्होंने कहा कि बिल्कुल हमारे पार्टी के बड़े नेता नीतीश कुमार लगातार यह कहते रहे हैं क्योंकि बिहार के हित में यह संधि नहीं है। बाइट — श्रवण कुमार, मंत्री बिहार सरकार
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

सरदारशहर अस्पताल में एक साथ तीन बच्चों की सामान्य डिलीवरी, तीनों स्वस्थ

Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा- सरदारशहर लोकेशन-सरदारशहर सरदारशहर。 महिला ने एक साथ दिया 3 बच्चों को जन्म, दो बेटियां और एक बेटा; नॉर्मल डिलीवरी से तीनों सुरक्षित सरदारशहर राजकीय उपजिला अस्पताल सरदारशहर में वार्ड नंबर 1 निवासी 30 वर्षीय राधा सिद्ध ने एक साथ तीन बच्चों—दो बेटियों और एक बेटे—को जन्म दिया। खास बात यह रही कि तीनों बच्चों का जन्म नॉर्मल डिलीवरी से हुआ। प्रसव के बाद मां और तीनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं। तीनों बच्चों का वजन करीब 2-2 किलोग्राम बताया गया है। महिला के पूर्व में भी एक बच्चा है। एक साथ तीन बच्चों के जन्म की खबर सामने आने के बाद यह मामला पूरे सरदारशहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। डॉ. स्वाति गेट ने बताया कि एक साथ तीन बच्चों का जन्म होना अपने आप में काफी दुर्लभ मामला है। ऐसे केस डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ के लिए चुनौतीपूर्ण रहते हैं। उन्होंने बताया कि गर्भ में तीन बच्चे होने पर उनकी स्थिति अलग-अलग हो सकती है। कई बार एक बच्चा सीधा तो दूसरा उल्टी स्थिति में होता है। ऐसी परिस्थिति में तीनों बच्चों का सामान्य प्रसव करवाना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। डॉ. स्वाति गेट ने कहा कि इस केस में पूरी टीम ने विशेष सावधानी और निगरानी के साथ प्रसव करवाया। सबसे बड़ी खुशी की बात यह है कि नॉर्मल डिलीवरी के बाद मां और तीनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। राजकीय उपजिला अस्पताल में तीन नवजातों के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है। दो बेटियों और एक बेटे के जन्म की जानकारी मिलते ही परिजनों में उत्साह छा गया। तीनों नवजातों का वजन करीब दो-दो किलोग्राम है और चिकित्सकीय निगरानी में उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है। इस सफल प्रसव में नर्सिंग स्टाफ सरोज, मनीषा, ममता और रेणु की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। पूरी टीम के समन्वय से चुनौतीपूर्ण प्रसव को सुरक्षित तरीके से पूरा किया गया। चिकित्सकों के अनुसार एक साथ तीन बच्चों का जन्म अपेक्षाकृत दुर्लभ स्थिति है और ऐसे मामलों में गर्भावस्था के दौरान विशेष चिकित्सीय निगरानी की आवश्यकता होती है। वहीं, तीनों बच्चों का नॉर्मल डिलीवरी से सुरक्षित जन्म होना इस मामले को और खास बना देता है। राजकीय उपजिला अस्पताल में डॉ. स्वाति गेट और उनकी टीम की इस सफलता की चर्चा पूरे शहर में हो रही है। बाइट- डॉ स्वाति गेट, महिला एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ
0
0
Report

अलवर वार्ड 36 मतदान के दौरान भंवर जितेंद्र सिंह ने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया

Alwar, Rajasthan:अलवर नगर निगम के वार्ड 36 पर मतदान के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री भंवर जितेंद्र सिंह اپنی पत्नी अंबिका सिंह के साथ बूथ पर मतदान करने पहुंचे, इस दौरान उन्होंने नगर निगम में हो रहे भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया और कांग्रेस राजे हुए विकास कार्यों को भी गिनाया। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के अलवर में रोड शो पर भी उन्होंने तंज किया। उन्होंने जी मीडिया से खास बातचीत में प्रदेश सहित अलवर में भी कांग्रेस की बड़ी जीत का दावा किया। बाइट:1 to 1 jitender singh के दौरान भाजपा प्रत्याशी अपूर्वा शर्मा के परिजन निलेश खंडेलवाल ने कांग्रेस नेता भंवर जितेंद्र सिंह को बूथ पर वोट मांगते हुए कहा कमल के फूल का ध्यान रखना, जिसे सुनकर लोग हंसी नहीं रोक पाए। उधर जितेंद्र सिंह ने भी कहा तुम्हे भी वापिस आना है। गौरतलब है निलेश खंडेलवाल पहले कांग्रेस में थे, बाद में भाजपा में आ गए। निकाय चुनाव में उनकी पुत्र वधु अपूर्वा शर्मा वार्ड 36 से भाजपा की प्रत्याशी है।
0
0
Report

किशनगढ़ रेनवाल नगर पालिका चुनाव में EVM वीडियो को लेकर बवाल, बूथ-23 पर विरोध तेज

Dudu, Rajasthan:रेनवाल (जयपुर) किशनगढ़ रेनवाल नगर पालिका चुनाव से बड़ी खबर बूथ संख्या 23 पर EVM का वीडियो बनाने को लेकर बवाल, BJP-कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थकों के आमने-सामने, पोलिंग बूथ पर EVM से वोट डालने का वीडियो शूट करने का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बढ़ा विवाद, प्रतिबंध के बावजूद मतदान केंद्र पर मोबाइल से वीडियो बनाने को लेकर हुआ विरोध, सूचना पर रिटर्निंग अधिकारी सर्वेश शर्मा और भारी पुलिस जाप्ता पहुंचा मौके पर, पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को मौके से खदेड़ा, रिटर्निंग अधिकारी ने मतदान कर्मियों को दिए सख्त निर्देश, मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाने पर लगाया प्रतिबंध, पुलिस-प्रशासन की माकूल व्यवस्था के बीच मतदान प्रक्रिया रही जारी, नगर पालिका के वार्ड संख्या 23 का मामला
0
0
Report
Advertisement

रींगस में नगरपालिका चुनाव के लिए मतदान जारी, 20,985 मतदाता चुनेंगे आगे की सरकार

Sikar, Rajasthan:रींगस में शहरी सरकार चुनाव 2026 को लेकर नगरपालिका क्षेत्र में मतदान जारी है। शहर की शहरी सरकार चुनने के लिए कुल 20,985 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान 35 बूथों पर हो रहा है और 125 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। रिटर्निंग अधिकारी बृजेश कुमार ने मतदान केंद्रों का जायज़ा लिया और व्यवस्थाओं की निगरानी की। प्रशासन की ओर से निर्भीक मतदान के लिए आह्वान किया गया है; मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस बल तैनात है। अब सभी की नजर मतदान प्रतिशत और अंतिम परिणाम पर है।
0
0
Report
Advertisement

फरीदाबाद: पनहड़ा कलां ठेके पर शराब नहीं मिली, दर्जनों युवकों ने सेल्समैनों पर हमला

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद मे फ्री शराब नहीं दी तो भड़के दर्जनों युवक: पनहड़ा कलां में ठेके पर सेल्समैनों को लाठी-डंडों से पीटा, सिर फोड़े वीडियो आया सामने पनहड़ा कलां में शराब फ्री में देने से मना किया तो भड़के युवक, सेल्समैनों पर बरसाए लाठी-डंडे फरीदाबाद के पनहड़ा कलां में शराब ठेके पर फ्री में शराब देने से मना करना सेल्समैनों को भारी पड़ गया। आरोप है कि दर्जनों युवकों ने ठेके पर पहुंचकर सेल्समैनों के साथ जमकर मारपीट की। युवकों ने लाठी-डंडों से सेल्समैनों के सिर फोड़ दिए और हाथ-पैर पर भी हमला किया। अचानक हुए हमले से ठेके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में घायल सेल्समैनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस अब हमलावर युवकों की पहचान और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।
0
0
Report

चोरी के आरोप पर 13 वर्षीय किशोर को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

Kasganj, Uttar Pradesh:चोरी का आरोप लगाकर 13 साल के किशोर को कथित तौर पर पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया और उसके साथ गाली-गलौज की गई। इस अमानवीय घटना का किसी ग्रामीण ने वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर गांव में हड़कंप मच गया। पीड़ित किशोर जगत प्रकाश (13) की मां स्नेहलता पत्नी हरिओम शर्मा ने गंजडुंडवारा थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि 8 सितंबर की सुबह करीब नौ बजे उसके पड़ोस के किताव सिंह, सत्यपाल शाक्य, नेकराम और दयाराम ने उसके छोटे बेटे पर चोरी का आरोप लगाया। इसके बाद आरोपियों ने उसे पेड़ से बांध दिया और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की。 घटना की जानकारी मिलने पर स्नेहलता मौके पर पहुंचीं। इसी दौरान गांव के कई लोग भी वहां एकत्र हो गए और किशोर को बंधन से मुक्त कराया। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच और वायरल वीडियो की भी पड़ताल कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top