284403
ललितपुरः महिलाकर्मी ने कृषि उपनिदेशक पर लगाया उत्पीड़न करने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Lalitpur, Uttar Pradesh:कृषि उपनिदेशक पर महिलाकर्मी ने उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। महिला के शिकायत पर सदर कोतवाली पुलिस ने कृषि उपनिदेशक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करके मामले की जांच की शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आग बुझाने अधिकारी दीपक हुड्डा अनुसार मौके पर आग बुझी, कोई घायल नहीं
Noida, Uttar Pradesh:अग्निशमन अधिकारी दीपक हुड्डा अनुसार हमें आग लगने की सूचना मिली और उसके बाद हम मौके पर पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद हमने आग बुझाने का काम शुरू किया। इसमें कोई भी घायल नहीं है... हमें 5:50 बजे के करीब फोन आया था...0
0
Report
मथुरा के थाना राया क्षेत्र में भीषण हादसा: एक ही परिवार के तीन की मौत
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा बिग ब्रेकिंग थाना Raya क्षेत्र गॉंव गजू पर भीषण हादसा एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत जयपुर बरेली हाइवे किनारे खेत पर काम कर रहे बाप,बेटा, नाती को तेज रफ्तार कार ने रौंदा मौके पर हुई दर्दनाक मौत कार हाइवे छोड़ खेत मे कूदी आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम0
0
Report
चित्तौड़गढ़ पंचायत चुनाव: तीसरे चरण में 160 ग्राम पंचायतों में मतदान चालू
Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले में पंचायत राज चुनाव के तीसरे चरण के तहत गुरुवार को पांच पंचायत समितियों की 160 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया में मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। इस चरण में 1125 सरपंच प्रत्याशी और 1217 वार्ड पंच प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिले के कुल 4 लाख 60 हजार 231 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें 2 लाख 28 हजार 605 पुरुष, 2 लाख 31 हजार 620 महिला और 6 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए जिले में कुल 532 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 98 केंद्र संवेदनशील और अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। वहीं, 82 वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।0
0
Report
Advertisement
बिहार में गंगा गाद हटाने से बाढ़-कटाव में राहत, सड़क निर्माण में उपयोग
Naya Chak, Bihar:बिहार में हर साल बाढ़ लाखों लोगों के लिए मुसीबत बनकर आती है। खासकर गंगा किनारे बसे जिलों में बाढ़ के साथ-साथ भीषण कटाव भी होता है, जिससे हजारों एकड़ जमीन गंगा में समा जाती है और बड़ी आबादी को विस्थापन का खतरा झेलना पड़ता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, गंगा में लगातार जमा हो रही गाद भी बाढ़ और जलस्तर बढ़ने की एक प्रमुख वजह है। ऐसे में अब बिहार में गंगा से गाद हटाने को लेकर दो स्तरों पर पहल होती दिख रही है। एक तरफ जनता दल यूनाइटेड पिछले कई दिनों से गंगा किनारे बसे 12 जिलों में संवाद कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस संवाद के जरिए फरक्का जल संधि के नवीनीकरण को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। जदयू की मांग है कि इस संधि का नवीनीकरण नहीं होना चाहिए, ताकि गंगा में गाद जमा होने की समस्या का समाधान तलाशा जा सके。 वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार ने गाद के इस्तेमाल को लेकर नई नीति पर पहल की है। 3 नवंबर को बिहार सरकार और सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसके तहत गंगा से निकाली जाने वाली गाद का इस्तेमाल सड़क और राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण में किया जाएगा। यानी अब गंगा की गाद को सिर्फ समस्या नहीं, बल्कि निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाले संसाधन के रूप में भी देखा जा रहा है。 सरकार की इस पहल का मकसद गंगा से गाद निकालकर उसका उपयोग विकास कार्यों में करना है। इसके साथ ही गंगा में ड्रेजिंग यानी नदी की तलहटी से गाद हटाने को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इससे एक तरफ नदी की जलधारण क्षमता बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है, तो दूसरी तरफ बड़े और मालवाहक जहाजों के परिचालन के लिए गंगा में नौवहन मार्ग भी विकसित किया जा सकेगा。 दरअसल, गंगा में गाद जमा होने और फरक्का जल संधि का मुद्दा एक-dूसरे से जुड़ा हुआ है। जदयू का तर्क है कि पिछले तीन दशकों में गंगा में गाद जमा होने की समस्या गंभीर हुई है। ऐसे में संधि के नवीनीकरण को लेकर नए सिरे से विचार करने की जरूरत है। हालांकि, गाद हटाने और बाढ़ के प्रभाव को कम करने के लिए विशेषज्ञों के मुताबिक वैज्ञानिक और पर्यावरणीय पहलुओं को ध्यान में रखना भी जरूरी होगा। अब बात भागलपुर की करें तो यहां गंगा किनारे बसे दर्जनों पंचायत हर साल बाढ़ और कटाव की मार झेलते हैं। हजारों परिवारों की जिंदगी गंगा के जलस्तर और कटाव पर निर्भर करती है। कई इलाकों में खेती की जमीन नदी में समा जाती है, तो कई गांवों पर विस्थापन का खतरा मंडराता रहता है। ऐसे में अगर गंगा से गाद निकालने की योजना प्रभावी तरीके से लागू होती है और फरक्का जल संधि को लेकर भी कोई नया फैसला होता है, तो इसका असर भागलपुर समेत गंगा किनारे बसे बिहार के कई जिलों पर पड़ सकता है। पिछले दिनों भागलपुर में फरक्का जल संधि को लेकर आयोजित जदयू के संवाद कार्यक्रम के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने ड्रेजिंग पॉलिसी को लेकर मीडिया से बातचीत की थी। वहीं बिहार सरकार के पथ परिवहन मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने सम्राट सरकार की गाद नीति को उपयोगी बताते हुए इसके फायदे गिनाए हैं।0
0
Report
रींगस के गौरव पथ पर गहरे गड्ढे, लोगों ने मरम्मत तत्काल की मांग की
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के रींगस में सार्वजनिक निर्माण विभाग की अनदेखी का खामियाजा वाहन चालकों और आमजन को भुगतना पड़ रहा है। रींगस शहर के प्रमुख मार्ग गौरव पथ सहित आरओबी पुलिया पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। सड़क की बदहाल स्थिति के चलते वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। खाटू श्याम जी जाने वाले शाम भक्तों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। पैदल मार्ग रिंगस से खाटू शाम जी तक पहुंचने में कठिनाई है; बदहाली के कारण रिंगस वासियों तथा खाटू श्याम जाने वाले भक्तों को दिक्कत हो रही है। दीपावली जैसे त्योहार पर भी विभाग की ओर से सड़कों की मरम्मत का काम नहीं करवाया गया। गौरव पथ और आरओबी पुलिया पर गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी बन गए हैं। विशेषकर दोपहिया चालक दुर्घटना के डर में रहते हैं। पुलिया पर गड्ढों के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, फिर भी ठोस कदम नहीं उठे। स्थानीय लोग कहते हैं कि सड़कों की मरम्मत के नाम पर प्रतिवर्ष पेचवर्क कराते हैं, पर कुछ समय बाद सड़क पुनः बदहाल हो जाती है। इस बार पेचवर्क की औपचारिकता भी नजर नहीं आ रही। त्योहार के दौरान शहर में वाहन आवाजाही बढ़ने के बावजूद गड्ढे भरे नहीं जाते, जिससे लोगों में नाराजगी है। आमजन ने विभाग से गौरव पथ और आरओबी पुलिया का मौका-मुआयना करवाकर गड्ढों की तत्काल मरम्मत और सड़क की स्थाई समस्या के समाधान की मांग की है, ताकि दुर्घटनाओं के खतरे और रोजमर्रा की परेशानी से राहत मिल सके।0
0
Report
देवघर में अवैध नेल पॉलिश फैक्ट्री में भीषण आग, संचालक फरार
Deoghar, Jharkhand:देवघर। नगर थाना क्षेत्र के देव संघ नवदुर्गा मंदिर के पीछे अवैध रूप से संचालित नेल पॉलिश फैक्ट्री में भारी मात्रा में रखे केमिकल में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना अहले सुबह 4 बजे की बताई जा रही है, घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद फैक्ट्री संचालक अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर मौके से गायब हो गया। संचालक का नाम गुड्डू बरनवाल बताया जा रहा है। मौके पर मौजूद अग्निशमन पदाधिकारी गोपाल यादव ने बताया कि फैक्ट्री में भारी मात्रा में केमिकल रखा हुआ था। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के लोगों और संपत्तियों को भारी नुकसान हो सकता था। उन्होंने बताया कि फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। साथ ही अवैध रूप से संचालित फैक्ट्री के संचालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा और अवैध फैक्ट्री के संचालन को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव जयपुर पहुंचे; रेल परियोजनाओं पर बैठक
Jaipur, Rajasthan:काशीराम जयपुर। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पहुंचे जयपुर। अलायंस एयर की फ्लाइट से दिल्ली से आए हैं जयपुर। एयरपोर्ट से सीधे गोविंद देव जी के दर्शनार्थ जाएंगे। सुबह 10:45 बजे से 11:30 बजे तक रहेंगे सीएमआर। सीएम भजनलाल शर्मा के साथ रेल परियोजनाओं को लेकर बैठक। दोपहर 12 से 1:30 बजे तक भाजपा की पदयात्रा में शामिल होंगे। शाम 5:15 बजे इंडिगो फ्लाइट से होंगे दिल्ली के लिए रवाना।0
0
Report
तेन्दूखेड़ा में गैस कंटेनर पलटने से LPG लीकेज; बस चालक फंसा
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले में NH-45 जबलपुर भोपाल सड़क मार्ग तेंदूखेड़ा के समीप SDM कार्यालय के सामने कट प्वाइंट पर गैस कंटेनर MP 13 ZD 6344 पर यात्री बस को बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर पलट गया जिसमें चालक दब गया था। जेसीबी मशीन की सहायता से उसे सुरक्षित निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा भेजा गया। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर बड़ी संख्या में युवक एवं पुलिस मदद के लिए पहुंची। बही कंटेनर से हो रही है एलपीजी गैस लीकेज को लेकर जबलपुर शाहपुरा से टीम को बुलाया जा रहा है।0
0
Report
धनतेरस पर रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर में कुबेर का खजाना दिखावे का आयोजन
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रतलाम में धनतेरस पर एक बार फिर प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर में कुबेर का खजाना प्रकट होने जा रहा है। धनतेरस से लगातार पांच दिनों तक शहर के बीच स्थित महालक्ष्मी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा。 दरअसल, वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार श्रद्धालु अपनी संपत्ति, नोटों की गड्डियां और सोने-चांदी के आभूषण मां महालक्ष्मी के चरणों में अर्पित करते हैं। पांच दिनों तक मां के दरबार में विराजित इस संपत्ति को श्रद्धालु आशीर्वाद के साथ वापस ले जाकर अपनी तिजोरियों में रखते हैं। मान्यता है कि इससे पूरे वर्ष मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इसी परंपरा के चलते मंदिर को नोटों और आभूषणों से इस तरह सजाया जाता है कि पूरा दरबार कुबेर के खजाने जैसा नजर आता है। धनतेरस पर सुबह 5:30 बजे से दर्शन शुरू होंगे। देशभर से श्रद्धालु मां महालक्ष्मी के दर्शन और आशीर्वाद लेने रतलाम पहुंचेंगे。0
0
Report
Advertisement
जीरो टॉलरेंस के साथ SBVU ने सहरसा के अभियंता के 5 ठिकानों पर छापेमारी
Danapur, Bihar:दानापुर- राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को अमलीजामा पहनाने का सिलसिला निरंतर जारी है। इसी क्रम में विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) की विशेष टीम ने सहरसा के पथ निर्माण अंचल के अधीक्षण अभियंता बिजय कुमार उर्फ विजय कुमार के 5 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। छापेमारी की कार्रवाई कल बुधवार सुबह से शुरू हुई और यह देर रात तक जारी रही। आय से अधिक संपत्ति (डीए) मामले में कार्यपालक अभियंता के खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है। एसवीयू के थाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-13(2) सह पठित धारा 13(1)(बी) के तहत कांड संख्या 27/2026 दर्ज की गई है। उनके जिन पांच ठिकानों पर एक साथ तलाशी की गई है, उसमें पटना के दानापुर में गोला रोड स्थित सांई शरणम आवासीय परिसर, सहरसा में पथ निर्माण विभाग का सरकारी कार्यालय एवं आवासीय परिसर, औरंगाबाद जिला के दाउदनगर थाना स्थित ब्राम्हण टोली स्थित पैतृक घर और पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में महेश नगर स्थित प्रेमा रेजीडेंसी अपार्टमेंट शामिल है। अब तक की जांच में अधीक्षण अभियंता एवं उनकी पत्नी रानी कुमारी के नाम से 3 करोड़ 8 लाख 75 हजार रुपये की अचल संपत्ति पाई गई है। जांच में चल और अचल मिलाकर विजय कुमार के पास 3 करोड़ 28 लाख 70 हजार 600 रुपये की अवैध संपत्ति प्राप्त की गई है, जो उनके आय के वैध स्रोतों से करीब 140 फीसदी (139.87 प्रतिशत) अधिक है। छापेमारी के दौरान गोला रोड स्थित साइ शरण के फ्लैट का दरवाजा नहीं खुला. बाहर खड़ी टीम को स्थानीय लोगों ने बताया कि खिड़की से कुछ लोग बाहर नोटों के बंडल फेंक रहे हैं जिसे जप्त किया गया. फ्लैट में फाइलों में भी नोटों की गड्डी छुपा कर रखी हुई थी। इनके ठिकानों पर तलाशी के दौरान सांई शरणम आवास से 31 लाख 42 हजार रुपये नगद, दो बैंकों में जमा 10 लाख रुपये के दस्तावेज, 23 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, एलआईसी, टाटा एआईजी समेत अन्य कंपनियों में निवेश एवं बीमा से संबंधित दस्तावेज मिले हैं। पति-पत्नी दोनों के नाम से भारतीय स्टेट बैंक में 7 और बैंक ऑफ बड़ौदा में 2 बैंक खाते मिले हैं। इन दोनों खातों में 1 करोड़ 29 लाख 46 हजार रुपये जमा हैं। इसके अतिरिक्त इन दोनों के नाम से एक स्कॉर्पियो और एक आई-10 कार निबंधित है। अब तक की जांच में विजय कुमार के पास 3 करोड़ 28 लाख 70 हजार रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति का पता चल चुका है। जांच पूरी होने के बाद इस अवैध संपत्ति में बढ़ोतरी भी हो सकती है। प्रारम्भिक जांच में यह बात सामने आई है कि विजय कुमार 22 दिसंबर 2004 को सरकारी सेवा में आए। इसके बाद पटना, गया, सहरसा और अन्य स्थानों पर पोस्टिंग के दौरान अवैध एवं भ्रष्ट तरीके से अकूत संपत्ति अर्जित की है, जो उन्हें सरकार से मिली वेतन और अन्य वैध स्रोतों की तुलना में कहीं अधिक है।0
0
Report
त्योहारों के मद्देनजर रतलाम पुलिस ने दबिश देकर एक दर्जन संदिग्ध पकड़े
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम त्योहारों के मद्देनजर रतलाम पुलिस एक्शन मोड में है। देर रात पुलिस ने शहर के बाहरी इलाकों में बने ढाबों और सुनसान सार्वजनिक स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान करीब एक दर्जन संदिग्धों को पकड़कर औद्योगिक थाना ले जाया गया। इनमें कुछ लोग ढाबों पर शराब पीते मिले, तो कुछ सुनसान इलाकों में संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए। दरअसल, एक दिन पहले ही राजस्थान के डूंगरपुर में उपचुनाव जीत का जश्न मनाने रतलाम आए उपसरपंच और उनके साथियों पर जानलेवा हमला हुआ था। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है। देर रात पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है की फिलहाल ये कार्रवाईयां जारी रहेगी।0
0
Report
देहरादून: DM के निर्देश पर अवैध खनन पर फिर कार्रवाई, कुंजा गांव में जुर्माना
Dehradun, Uttarakhand:जिलाधिकारी देहरादून आशीष चौहान के निर्देश पर खनन विभाग की टीम ने एक बार फिर अवैध खनन पर कार्यवाही की है। कुंजा गांव में अवैध खनन की शिकायत मिलने पर सहायक खनिज पर्यवेक्षक शिवा नेगी के नेतृत्व में विभागीय टीम मौके पर पहुंची तो अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया। मौके पर यमुना नदी के किनारे इकट्ठा किए गए अवैध उप खनिज के भारी मात्रा में ढेर नजर आये। खनन विभाग की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से इकट्ठा की गई खनन सामग्री को नदी में फैला डाला। वहीं मौके पर दो ट्रैक्टर ट्रॉली अवैध खनन में लिप्त पाई गईं, जिनका ई-चालान कर 46,400 रुपयों का जुर्माना लगाया गया।0
0
Report
Advertisement
मकराना और इटावा बमनिया पंचायत में तीसरे चरण का मतदान जारी, देर शाम परिणाम संभव
Didwana, Rajasthan:एंकर - डीडवाना जिले के मकराना पंचायत समिति और इटावा बमनिया पंचायत समिति में वार्ड पंच व सरपंच पद के लिए सुबह 7:00 बजे से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया जारी है, अधिकांश मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही है। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में आज सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान किया जा रहा है। मकराना पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों व इटावा बामनिया पंचायत समिति की 26 ग्राम पंचायत में आज वोट डाले जा रहे हैं। मकराना पंचायत समिति के 109 मतदान केंद्रों पर तथा इटावा बामनिया पंचायत समिति के 100 मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। पुलिस व प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद हैं। चुनावों को लेकर ग्रामीण इलाकों में जोरदार उत्साह है। मतदान केंद्रों पर सवेरे से मतदाताओं की कतार लगी है। इससे पहले 3 नवंबर को मतदाताओं ने जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए वोट डाला था। पंच और सरपंच के नतीजे आज शाम को ही आएंगे। इसके लिए मतदान के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी और देर रात तक विजेताओं की घोषणा की जाएगी.0
0
Report
लोसल, सीकर में 31 ग्राम पंचायतों में मतदान शुरू; महिलाएं कतार में, शांतिपूर्ण उत्साह
Sikar, Rajasthan:31 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, सुबह 7 बजे से ही केंद्रों पर लगीं मतदाताओं की लंबी कतारें। खबर सीकर जिले के लोसल से हैं जहां पर पंचायती राज चुनाव के तहत धोद पंचायत समिति क्षेत्र की 31 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पद के लिए मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर ग्रामीण मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। गुरुवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू होते ही मतदान केंद्रों पर ग्रामीणों की चहल-पहल शुरू हो गई। देखते ही देखते बूथों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें लग गईं। धोद पंचायत समिति की भीमा ग्राम पंचायत में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं घूंघट की ओट में अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचीं। युवा, बुजुर्ग और महिला मतदाता लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। इधर, निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्र के मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं, ताकि मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें।0
0
Report
धौलपुर पंचायत चुनाव: तीसरे चरण में 123 पंचायतों में मतदान, फर्स्ट टाइम वोटरों में उत्साह
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर पंचायत चुनाव: तीसरे चरण में 123 पंचायतों में मतदान, फर्स्ट टाइम वोटरों में उत्साह धौलपुर पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में धौलपुर जिले की 123 ग्राम पंचायतों में आज सरपंच चुनने के लिए मतदान जारी है। बड़ी संख्या में वोटर पोलिंग बूथ खुलने से पहले ही बूथों पर पहुंच गए और अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। सुबह 7 बजे से पहले ही बूथों पर लंबी कतारें लग गईं। अपने मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। खासकर फर्स्ट टाइम वोटर युवाओं में जबरदस्त जोश देखा जा रहा है। पहली बार वोट डाल रहे युवा कह रहे हैं कि वे गांव के विकास के लिए वोट करेंगे。0
0
Report
Advertisement
