284405
ललितपुरः सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी में अव्यवस्थाओं का बोलबाला
Mahrauni, Uttar Pradesh:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी में हर तरफ अव्यवस्थाओं का बोलबाला देखा जा सकता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी में अवैध पैसों की मांग का प्रसूता के परिजनों ने आरोप लगाया और और उनकी लापरवाही से नवजात की मौत हो गई। प्रसूता को ऑपरेशन के बाद नीचे फर्श पर लिटाया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्रामीणों ने लाखों के चंदे से नदी पर चचरी पुल बनाकर छठ साथ मनाया
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां महापर्व छठ को मनाने के लिए ग्रामीणों के लिए नदी बाधा नहीं बन पाई है. ग्रामीणों ने चंदा एकत्रित कर एक बार फिर चचरी का पुल बना दिया. आज उसका उद्घाटन किया गया है. मझौलिया और सिकटा प्रखंड को जोड़ने वाला कदमहवा घाट पर एक तरफ छठ घाट बनाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं था, जिसको देखते हुए ग्रामीणों ने आपस में लाखों रुपये जमा कर लंबा चचरी का पुल बना दिया. घाट पर दोनों तरफ के गांव के लिए भव्य छठ घाट का भी पंडाल बनाया गया है. हर साल ग्रामीण इस नदी पर पुल बनाते हैं, लेकिन अबकी बार महापर्व छठ से पहले बनाकर महापर्व छठ को उत्साह से भर दिया है. ग्रामीणों ने बताया कि हिंदू मुस्लिम सभी समुदाय के लोग चंदा देते हैं, लेकिन अबकी बार फर्क यह है कि दोनों तरफ के लोग एक साथ छठ मनाएंगे. आज छठ पर्व के दूसरे दिन पुल का उद्घाटन किया गया है.0
0
Report
सीवान के मेरवा बाजार में ब्रेक फेल बस ने मारी जोरदार टक्कर, दो घायल
Siwan, Bihar:सीवान के मेरवा बाजार में एक अनियंत्रित बस का कहर देखने को मिला है। बस ने पहले एक मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मारी, जिससे बाइक बस के अंदर ही फंस गई। इसके बाद बस पेड़ से टकराते हुए एक दुकान में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार सहित दो लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें मेरवा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने बस के खलासी को हिरासत में लिया है। घटना मेरवा थाना क्षेत्र के मेरवा बाजार की है। इस घटना में कैथवली गांव निवासी भोलू अंसारी सहित दो लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि बस का ब्रेक फेल होने के कारण चालक उसे नियंत्रण नहीं रख सका। इसी दौरान बस ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल बस के अगले हिस्से में फंस गई। इसके बाद अनियंत्रित बस सड़क किनारे पेड़ से टकराते हुए दुकान में जा घुसी। हादसे के बाद बाजार में लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल भोलू अंशारी को अस्पताल पहुंचाया। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने बस के खलासी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है0
0
Report
जौलजीबी मेले मंच पर विधायक हरीश धामी का मोर्चा, सरकार पर तीखे आरोप
Pithoragarh, Uttarakhand:जौलजीबी मेले के मंच पर सियासी संग्राम, विधायक हरीश धामी ने खोला मोर्चा, मंच में की तोड़फोड़ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जोलजीबी मेले से जाते ही विधायक ने मंच से लगाया आरोप, कहां सरकार को नहीं फर्क पड़ता है जनमुद्दों से क्षेत्रीय विधायक को भी नहीं बोलने दिया माइक बंद होने पर विधायक ने की मंच में तोड़फोड़ कहा क्षेत्रीय विधायक को नहीं दे रहे बोलने का मौका अगर जनता के हितों की बात की जा रही है तो माइक कर दिया जा रहा है बंद पिथौरागढ़ के ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। हालांकि, मेले के उद्घाटन समारोह के दौरान मंच पर उस समय सियासी माहौल गरमा गया, जब क्षेत्रीय विधायक हरीश धामी ने सरकार और जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री के सामने ही अपना विरोध दर्ज कराया। विधायक हरीश धामी ने आरोप लगाया कि उन्हें मंच पर अपनी बात रखने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया। इस दौरान वह काफी तल्ख तेवरों में नजर आए। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चुनौती देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री 2027 में जहां से भी चुनाव लड़ेंगे, वहां वह उनके विरोधी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करेंगे और उन्हें चुनाव हराने का काम करेंगे। विधायक ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के पिछले साढ़े चार साल के कार्यकाल में धारचूला विधानसभा क्षेत्र की लगातार उपेक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री से लगातार आग्रह किया गया, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन मिले और जनता के साथ छलावा किया गया। विधायक का आक्रोश यहीं नहीं थमा। उन्होंने मंच से कहा कि वर्ष 2027 में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और आज विपक्षी विधायकों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, सत्ता परिवर्तन के बाद उन्हें भी इसी तरह के व्यवहार के लिए तैयार रहना चाहिए। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान विधायक हरीश धामी का गुस्सा साफ नजर आया। मंच से उनका माइक नीचे फेंकने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह में विकास और सांस्कृतिक आयोजन के बीच जिस तरह सियासी टकराव देखने को मिला, उसने कार्यक्रम को राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र बना दिया।0
0
Report
Advertisement
Azamgarh: छठ पूजा के लिए 1044 स्थान तय, प्लास्टिक मुक्त और सुरक्षा के इंतजाम
Azamgarh, Uttar Pradesh:डाला छठ पर्व को लेकर प्रशासन अंतिम तैयारियों में जुटा, जिले में लगभग साढ़े 10 सौ स्थलों को चिन्हित कर दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश, त्यौहार में प्लास्टिक मुक्त बनाने का भी प्रयास। Anchor :- छठ पूजा वैसे तो मुख्य तौर पर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश मनाया जाता है, लेकिन अब इसकी ग्लोबल पहचान बन चुकी है। लोग आस्था के इस पर्व में उगते और डूबते हुए सूर्य की आराधना करते है। बता दें जिले में दीपावली के बाद छठ पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं। पूरे आज़मगढ़ जिले में कुल 1044 स्थानों समेत शहर के नगरपालिका क्षेत्र में 13 प्रमुख स्थान जिसमें 9 पक्के व 4 कच्चे नदी के घाट, पोखरे व तालाब पर छठ का पर्व मनाया जायेगा। वहीं छठ पूजा को लेकर बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। V.O. 1 :- आजमगढ़ जिले का प्रशासन छठ पर्व को लेकर विभिन्न घाटों पर अर्ध्य के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को देखते हुए अंतिम तैयारियों में जुट गया है। बता दें कि चार दिवसीय उत्सव पहला दिन कार्तिक शुक्ल चतुर्थी, नहाय खाय के रूप में जिसकी शुरुआत होती है तथा कार्तिक शुक्ल सप्तमी को समाप्ति होगी। इस दौरान व्रतधारी लगातार 36 घंटे का व्रत रखते हैं, जहां वे पानी भी ग्रहण नहीं करते। पहला दिन कार्तिक शुक्ल चतुर्थी, नहाय खाय के रूप में मनाया जाता है, लोगों के द्वारा पोखरे पर छठ माता की बेदी को तैयार कर अलग-अलग कलर में सजाये जाते हैं। जबकि तीसरे दिन कार्तिक शुक्ल षष्ठी को दिन में छठ प्रसाद बनाया जाता है। यह पर्व विशेष रूप से पुत्र की लम्बी आयु के लिए की जाती है। वहीं इस तैयारियों को लेकर जिले के नगरपालिका परिषद के अधिशासी अभियंता ने कहा कि एक मिशन है की किसी भी त्यौहार को प्लास्टिक फ्री बनाएं, उसी उद्देश्य को लेकर इस छठ पर्व पर तैयारी की जा रही है। बताया कि प्रॉपर तरह से नगर पालिका क्षेत्र के सारे घाटों पर लाइटिंग की व्यवस्था और सभी घाटों को सर्वर से जोड़कर सीसी कैमरे से जोड़ा गया जिससे किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो और कानून व्यवस्था बनी रहे। इस छठ पर्व को लेकर नगर पालिका क्षेत्र के सभी घाटों पर कुल 120 कर्मचारियों व चार जेसीबी को लगाया गया। वहीं जिला प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने, सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से निगरानी करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पर्याप्त पुलिस फोर्स, महिला पुलिसकर्मियों, दो पीएससी कंपनी लगाई गई। छठ पर्व को लेकर घाटों पर साफ सफाई के साथ जिन स्थानों पर पानी गहरा है वहां पर बैरिकेडिंग कर प्रॉपर रिफ्लेक्टर किये जाने और उन जगह पर गोताखोरों, बचाव के उपकरण और नाव की व्यवस्था के निर्देश दिये गये हैं। V.O. 2 :- छठ पूजा को लेकर जिले के नगर पालिका क्षेत्र में गौरीशंकर घाट पर कुछ युवकों द्वारा संगठन के माध्यम से इस पूजा को संपन्न कराने में लगे हुए हैं, उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा साफ-सफाई और रंगाई का कार्यक्रम तो किया गया, लेकिन जमीनी स्तर पर हम लोगों को करना पड़ रहा है। युवक ने बताया कि जो कार्य नगर पालिका परिषद द्वारा करना चाहिए उस स्तर पर नहीं हो रहा, जहां घाटों पर महिलाओं के कपड़े बदलने व शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए。 Bite :- अमन निषाद, कार्यकर्ता, जय मां भवानी संगठन0
0
Report
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रेसिडेन्शिया सोसाइटी के बेसमेंट में आग, दमकल ने बुझाई
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट-- ला रेसिडेंशिया सोसाइटी के बेसमेंट में लगी आग बेसमेंट में पड़े कचरे में लगी आग आग की वजह से पूरी सोसाइटी में फैला धुवां धुवां फैलने से लोगो में मची अफरा तफरी सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर विभाग की टीम फायर विभाग के टीम ने 2 गाड़ियों के मदद से आग बुझाने में जुटी बिसरख थाना क्षेत्र के का रेसिडेंसिया सोसाइटी का मामला।0
0
Report
गहलोत के पलटवार के साथ जल जीवन मिशन पर आरोप-प्रत्यारोप
Noida, Uttar Pradesh:बाबूलाल धायल जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी का पलटवार गहलोत सरकार ने जल जीवन मिशन को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाया कांग्रेस ने कागजों में पाइपलाइनें बिछाई गईं, उनके मंत्री तक जेल गए ‘नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’ कहावत सिद्ध कर रहे अशोक गहलोत कांग्रेस के काले करनामों से जनता वाकिफ, अब वीडियो बनाकर जनता को कर रहे गुमराह राजस्थान को जल आत्मनिर्भर बनाने में जुटी भजनलाल सरकार0
0
Report
Advertisement
युवा शक्ति के बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता: परिवर्तन युवाओं से
Noida, Uttar Pradesh:युवा शक्ति की उपेक्षा करके कोई भी देश आगे नहीं बढ़ सकता है... भविष्य में जब भी परिवर्तन होगा, हमारी युवा शक्ति करेगी...0
0
Report
बोकारो के घाटों पर छठ सुरक्षा चाक-चौबंद, गोताखोर तैनात
Bokaro Steel City, Jharkhand:लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर बोकारो के सभी घाटों की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है जहां सुरक्षा व्यवस्था पर खास ध्यान दिया जा रहा है। घाटों पर लगातार सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा बोर्ड लगाया जा रहा है साथ ही नदी और डैम के साथ गहरे तालाबों में गोताखोरों की व्यवस्था की गई है जहां दामोदर नदी सहित तेनु डैम और सोलागीडीह तालाब में गोताखोर की व्यवस्था की गई है। इस दौरान सुरक्षा को लेकर जायजा भी लिया जा रहा है। बोकारो के सेक्टर 4 स्थित सूर्य सरोवर तालाब पहुंचे सेक्टर 4 थाना प्रभारी ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी सभी घाटों में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती है और श्रद्धालुओ के भीड़ को देखते हुए सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया गया है.0
0
Report
चतरा में वनभूमि पर अफीम की बुआई: 500 ग्राम पोस्ता बीज बरामद, 2 गिरफ्तार
Ansar Nagar, Jharkhand:जंगल काटकर पोस्ता बोते दो अफीम तस्कर गिरफ्तार, 500 ग्राम पोस्ता बीज जब्त. एसपी के निर्देश पर हुई बड़ी कार्रवाई.. चतरा : जिले में अफीम की अवैध खेती और तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में लावालौंग थाना क्षेत्र अंतर्गत साम्भे गांव अंतर्गत पिपराडीह टोला में वन भूमि पर अवैध रूप से पोस्ता की बुआई करते दो आरोपियों को पुलिस नें रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में साम्भे टोला पिपराडीह निवासी उमेश गंझु उर्फ महेन्द्र गंझु और केश्वर गंझु शामिल हैं। पुलिस ने मौके से 500 ग्राम पोस्ता का बीज भी जब्त किया है। समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पिपराडीह में वन भूमि की कटाई कर अवैध रूप से पोस्ता की खेती की जा रही है। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए सिमरिया के प्रभारी एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया, जिसमें लावालौंग थाना प्रभारी चंदन सिंह समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। उन्होंने बताया कि टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुचुआ नाला के किनारे करीब 10 डिसमिल वन भूमि की जुताई कर अफीम की बुआई करा रहे दोनों आरोपियों को मौके से दबोचा है। एसपी ने कहा कि जिले में किसी भी कीमत पर अफीम की अवैध खेती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वन भूमि का अतिक्रमण कर नशे का कारोबार करने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बाइट : अनिमेष नैथानी, एसपी चतरा।0
0
Report
Advertisement
सीवान तालाब में सैकड़ों किलो मछलियाँ मरने से हड़कंप, जहरीला केमिकल शक
Siwan, Bihar:सीवान में तालाब में अचानक सैकड़ों किलो मछलियां मरने से हड़कंप मच गया है। मछलियों की मौत से मछली पालक को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। आशंका जताई जा रही है कि किसी शरारती तत्व ने तालाब में जहरीला केमिकल डाल दिया है। वहीं छठ महापर्व को देखते हुए तालाब में मरी हुई मछलियों को लेकर ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ गई है। घटना जीरादेई थाना क्षेत्र के महुआबारी गांव की है।बताया जा रहा है कि तालाब में मछली पालन किया जा रहा था। अचानक इतनी बड़ी संख्या में मछलियों के मरने से मछली पालक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित मछली पालक को आशंका है कि किसी ने जानबूझकर तालाब में जहरीला केमिकल या कोई जहरीला तरल पदार्थ डाल दिया है।इधर, छठ महापर्व को लेकर ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है। तालाब के आसपास छठ पूजा होती है। ऐसे में तालाब में मरी हुई मछलियों के पड़े रहने से दुर्गंध और गंदगी फैलने की आशंका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल मरी हुई मछलियों को तालाब से निकालकर सुरक्षित जगह पर एकत्रित कराया जाए, ताकि छठ पूजा के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मछलियों की मौत जहरीला केमिकल डालने से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। वहीं पीड़ित मछली पालक ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।0
0
Report
मेड़ता विधायक ने पुत्र के सामूहिक विवाह से समाज को दिया बड़ा संदेश
Nagaur, Rajasthan:राजस्थान में शादियों में होने वाली फिजूल खर्ची और दिखावे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए अक्सर बड़ी-बड़ी बातें होती रही हैं लेकिन मेड़ता विधायक लक्ष्मण राम कलरु ने केवल उपदेश देने की बजाय खुद अपने पुत्र राहुल का विवाह सामूहिक सम्मेलन में कर समाज और संपन्न परिवारों को रास्ता दिखाया है। Today के दौर में जहां शादियों में दिखावा करोड़ों का खर्च और महंगे रिसोर्ट में विवाह संपन्न करने की होड़ सी लगी है वहीं राजस्थान सरकार के मेड़ता विधायक लक्ष्मण राम कलरु ने की पहल संपूर्ण समाज के लिए एक बड़ी मिसाइल बन गई है। आमतौर पर नेताओं की शादियां अपनी भव्यता और सही थॉट-पोत के लिए जानी जाती है लेकिन मेड़ता के विधायक की लक्ष्मण राम कलरु ने इस परंपरा को तोड़ते हुए बेहद अनूठा और साहसिक फैसला लिया है। विधायक में समाज में फिजूल खर्ची रोकने और सादगी का संदेश देने के लिए अपने छोटे बेटे राहुल का विवाह किसी बड़े पैलेस में नहीं करके मेघवाल समाज के पहले सामूहिक सम्मेलन में करने का निर्णय लिया。0
0
Report
इटावा: ग्राम प्रधान की स्कॉर्पियो से बुजुर्ग की मौत, अस्पताल तक मदद नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:इटावा में रसूख और दबंगई का मामला सामने आया है...आरोप है कि ग्राम प्रधान की स्कॉर्पियो ने 65 साल के बुजुर्ग को कुचल्ल दिया... हैरानी देखिए, महज 50 मीटर दूर अस्पताल था, लेकिन फिर उन्हें अस्पताल नहीं पहुंचाया गया... अब सवाल सिर्फ एक बुजुर्ग की मौत का नहीं, बल्कि उस संवेदनहीनता का भी है, जहां आंखों के सामने जिंदगी दम तोड़ती रही और मदद के लिए हाथ तक नहीं बढ़े।0
0
Report
Advertisement
पटना में छठ महापर्व की धूम, अक्षरा सिंह खुद दिखा रहीं व्रत का अनुभव
Patna, Bihar:एंकर--लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत खरना पूजा के साथ हो चुकी है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व को लेकर बिहार समेत देशभर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी लगातार तीसरे साल छठ महापर्व का व्रत कर रही हैं। इस खास मौके पर जी मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने छठ से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और सभी सवालों का बेहद खूबसूरत से जवाब दिया। अक्षरा सिंह ने बताया कि छठ उनके लिए आस्था और विश्वास का पर्व है। वहीं, बिहारवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि सभी लोग खुशी और श्रद्धा के साथ छठ मनाएं। छठी मैया सभी की मनोकामनाएं पूरी करें और सबके जीवन में सुख-समृद्धि लाएं。0
0
Report
भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने अखिलेश यादव के मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सवाल उठाए
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा, "अखिलेश यादव मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की संवैधानिक प्रक्रिया पर शुरू से सवाल उठाते रहे हैं। इस संवैधानिक प्रक्रिया को लेकर उन्होंने जिस तरह से भ्रम फैलाने का काम किया, वो जगजाहिर है। अखिलेश यादव जिस तरह से बयानबाजी करके देश के लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं ... सिर्फ पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची का हिस्सा बनाने और अपात्र मतदाताओं को सूची से हटाने के लिए है..."0
0
Report
अयोध्या-जनकपुरधाम के बीच वंदे भारत ट्रेन का ऐतिहासिक उद्घाटन: धार्मिक रिश्ते मजबूत
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या और नेपाल के बीच धार्मिक रिश्तों को अब रेल कनेक्टिविटी की नई सौगात मिलने जा रही है। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या से माता जानकी की जन्मस्थली जनकपुरधाम तक सीधी वंदे भारत ट्रेन सेवा शुरू होगी। 23 नवंबर को अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर इसका भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। अयोध्या से नेपाल के जनकपुरधाम तक वंदे भारत ट्रेन चलने का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। 23 नवंबर को प्रस्तावित उद्घाटन समारोह में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंन शाह संयुक्त रूप से ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। दिल्ली के हैदाबाद हाउस से दोनों देशों के प्रधानमंत्री हरि झंडी दिखाकर उदघाटन करेंगे। कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उपमुख्यमंत्री अयोध्या महापौर, व विधायक भी मौजूद रहेंगे। इस रेल सेवा के शुरू होने से अयोध्या और जनकपुरधाम के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा। दोनों ही स्थल भगवान श्रीराम और माता जानकी से जुड़े होने के कारण विशेष धार्मिक महत्व रखते हैं। नई ट्रेन सेवा से श्रद्धालुओं और पर्यटकों का सफर आसान होगा। साथ ही भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने धार्मिक, सांस्कृतिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों को भी नई मजबूती मिलेगी। उद्घाटन को लेकर रेलवे और संबंधित विभागों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।0
0
Report
Advertisement
