284403
राजघाट पुल से नीचे गिरी जीप कार
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तेज गति से भाग रही एक जीप अनियंत्रित होकर नदी के पुल से नीचे गिर गई। दुर्घटना में जीप में सवार एक 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी और 4 अन्य लोग घायल हो गये। घायलों को पुलिस द्वारा आनन फाने में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तारानगर नगरपालिका में पट्टा वितरण, 67 पट्टे वितरित
Churu, Rajasthan:विधानसभा तारानगर जिला चूरू तारानगर। पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ ने गुरुवार को तारानगर नगरपालिका परिसर में आयोजित पट्टा वितरण कार्यक्रम में पट्टा धारकों को पट्टे वितरित किये एवं कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रदेश में विकास के लिए नए-नए आयाम स्थापित कर रही है। आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान कुल 67 पट्टे वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि शेष बचे हुए पट्टों की प्रक्रिया नियमानुसार पूरी कर उन्हें भी जल्द से जल्द लाभार्थियों को वितरित किये जाएंगे। पट्टा वितरण कार्यक्रम में राठौड़ के साथ पद्म भूषण एवं लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र झाझड़िया, चूरू विधायक हरलाल सहारण, चंद्राराम गुरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता महावीर पूनियां, पूर्व चेयरमैन जसवंत स्वामी, शहर अध्यक्ष अनूप खंडेलवाल, सहायक प्रशासनिक अधिकारी लखु सिंह शेखावत सहित पालिका कर्मचारी व जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे। बाइट: राजेंद्र राठौड़ पूर्व नेता प्रतिपक्ष।0
0
Report
एसके अस्पताल: मेडिसिन वार्ड की फॉल सीलिंग गिरना टला बड़ा हादसा
Sikar, Rajasthan:शेखावाटी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसके अस्पताल में गुरुवार को बड़ा हादसा टल गया। अस्पताल के मेडिसिन फीमेल वार्ड संख्या-53 की फॉल सीलिंग अचानक टूटकर झूलने लगी। घटना के समय वार्ड में 9 महिला मरीज भर्ती थीं। गनीमत रही कि जिस स्थान पर फॉल सीलिंग गिरी, उस समय उसके नीचे कोई मरीज मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। घटना के तुरंत बाद नर्सिंग स्टाफ ने सतर्कता दिखाते हुए वार्ड में भर्ती सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल की लॉबी में शिफ्ट कर दिया। इसके बाद संबंधित वार्ड को एहतियात के तौर पर खाली करा दिया गया। एसके अस्पताल की पीएमओ डॉ. प्रियंका अमन ने बताया कि एसके अस्पताल की कई इमारतों में मरम्मत की आवश्यकता है। इस संबंध में सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) को कई बार पत्र लिखकर आवश्यक मरम्मत कार्य कराने की मांग की जा चुकी है। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने वार्ड की स्थिति का निरीक्षण कराया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना ने अस्पताल भवनों के रखरखाव और मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
जोधपुर पुलिस ने नशा तस्करों के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 8 कोडीन सिरप बरामद
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर मुख्यमंत्री और पुलिस मुख्यालय के नशामुक्त प्रदेश के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए जोधपुर पुलिस ने कमर कस ली है पुलिस कमिश्नर शरत कविराज के सख्त निर्देशों पर जोधपुर पश्चिम पुलिस ने नशे के सौदागरों और प्रतिबंधित दवाइयां बेचने वालों के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़ दिया है। पुलिस उपायुक्त कमल शेखावत के नेतृत्व में अलग अलग थाना क्षेत्रों में दो बड़ी कार्रवائियों को अंजाम देकर नशा तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त किया है। नशे के खिलाफ पहली बड़ी सफलता झंवर थाना पुलिस और डीएसटी की टीम को मिली एसीपी बोरानाडा क्षेत्र में मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि धवा क्षेत्र में चाय के केबिन की आड़ में अवैध नशीली दवाइयों का कारोबार चल रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बिश्नोईयों की ढाणी धवा में दबिश दी। वहां चाय के केबिन से मुल्जिम भभूतराम बिश्नोई को दबोचा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ CODEINE SYRUP की 8 भरी हुई शीशियां और 160 खाली शीशियां बरामद की गईं। इतनी बड़ी संख्या में खाली शीशियां मिलना इस बात का सबूत है कि वहां बड़े पैमाने पर नशीली सिरप की सप्लाई की जा रही थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई सूरसागर क्षेत्र के कालीबेरी और चौपड़ खनन माइनिंग एरिया में सूरसागर थानाधिकारी हरीश चन्द्र सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस, औषधि नियंत्रण विभाग और नारकोटिक्स विभाग की एक विशेष संयुक्त टीम का गठन किया गया। इस संयुक्त टीम ने खनन क्षेत्र के आस-पास संचालित मेडिकल दुकानों पर अचानक सघन तलाशी अभियान शुरू किया। जांच के दौरान दो मेडिकल स्टोरों में दवाइयों की बिक्री और स्टॉक को लेकर भारी अनियमितताएं पाई गईं। औषधि नियंत्रण विभाग से ड्रग इंस्पेक्टर इन दोनों संदिग्ध मेडिकल दुकानों के लाइसेंस को तुरंत प्रभाव से निलंबित और निरस्त करने के लिए उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गयी उन्होंने कहा कि जोधपुर शहर के युवाओं को नशे के दलदल में धकेलने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा नशीली दवाओं की अवैध बिक्री को रोकने के लिए औषधि विभाग और नारकोटिक्स जैसे अन्य संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय संयुक्त टीमें बनाकर औचक निरीक्षण, सख्त निगरानी और धरपकड़ की कार्रवाई लगातार आगे भी जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
कोटा में बुजुर्ग से मंगलसूत्र छीनने वाले दो शातिर गिरफ्तार
Kota, Rajasthan:कोटा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: बुजुर्ग महिला से मंगलसूत्र छीनने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार वारदात के मात्र 24 घंटे के भीतर कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने किया खुलासा वारदात में प्रयुक्त बाइक व लूटा गया मंगलसूत्र बरामद कोटा। शहर जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देशानुसार कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए बुजुर्ग महिला से मंगलसूत्र छीनने वाले दो शातिर आरोपियों को वारदात के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया सोने का मंगलसूत्र और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (RJ-20-BQ-1167) बरामद कर ली है। थानाधिकारी देवेश भारद्वाज के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और तकनीकी अनुसंधान की मदद से नांता नहर मार्ग से दोनों बदमाशों को डिटेन किया। आरोपियों ने 14 जुलाई की शाम देवनारायण मंदिर के पास ताला खोल रही बुजुर्ग महिला भूली बाई के गले से झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूटा था। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।0
0
Report
कांग्रेस का सत्याग्रह: पंचायत राज चुनाव जल्द कराओ, सरकार पर दबाव बढ़ा
Karauli, Rajasthan:पंचायती राज संगठन के बैनर तले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सत्याग्रह, जिला करौली एंकर इंट्रो - पंचायत राज एवं स्थानीय निकाय चुनाव जल्द कराने की मांग को लेकर राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के बैनर तले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर शांतिपूर्ण सत्याग्रह किया। कलेक्ट्रेट के सामने स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क के बाहर आयोजित प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने सरकार से स्वतंत्र, निष्पक्ष और समयबद्ध चुनाव कराने की मांग उठाई। सत्याग्रह के दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष थान सिंह ने कहा कि पंचायत राज संस्थाओं और स्थानीय निकायों का कार्यकाल समाप्त हुए करीब दो वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन सरकार अब तक चुनाव कराने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में लगातार हो रही देरी लोकतांत्रिक व्यवस्था की भावना के विपरीत है और इससे आम जनता का प्रतिनिधित्व प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए समय पर चुनाव कराना सरकार की जिम्मेदारी है। यदि जल्द चुनाव कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया तो संगठन आगामी दिनों में आंदोलन को और व्यापक करेगा। कार्यक्रम में उदय सिंह जाटव, रक्षी लाल बैरवा, रामेश्वर मूंडरी, विश्राम बैरवा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे0
0
Report
गर्भवती पर ससुर-जेठ-जेठानी की बेरहमी: गोविंदपुर में केस दर्ज, जांच तेज
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है। गोविंदपुर के आसना बड़दोही निवासी एक गर्भवती महिला ने अपने ससुर, जेठ और जेठानी पर बेरहमी से मारपीट करने तथा उसके पेट पर लात-घूंसों से हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने गोविंदपुर थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता पार्वती कुमारी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 14 जुलाई 2026 की सुबह करीब 7 बजे उनके साथ यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि उनके ससुर उमेश कुमार, जेठ परमेश्वर कुमार और जेठानी रीता कुमारी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। पार्वती का आरोप है कि गर्भवती होने के बावजूद आरोपियों ने उनके पेट पर लात-घूंसों से वार किया जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पीड़िता का यह भी आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पति सुशील कुमार के साथ भी मारपीट की गई जिसमें उनके सिर पर चोट लगी। घटना के दौरान जब परिवार के लोगों ने सबूत के तौर पर वीडियो बनाने की कोशिश की तो आरोपियों ने कथित रूप से मोबाइल फोन छीन लिया और वीडियो नहीं बनाने दिया। पीड़िता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने अपनी और गर्भस्थ शिशु की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। गोविंदपुर पुलिस पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
कानपुर: इंस्टाग्राम पर अश्लील सामग्री फैलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर इंस्टाग्राम पर अश्लील एवं आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार कानपुर पुलिस कमिश्नरेट की साइबर सेल पूर्वी जॉन ने इंस्टाग्राम के माध्यम से अश्लील एवं आपत्तिजनक वीडियो/सामग्री प्रसारित करने वाले तीन आरोपियों मोहम्मद उवैश, सैयद शारान, आकिब खान को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक के CyVazra अभियान तथा पुलिस आयुक्त कानपुर नगर के निर्देशन में की गई। साइबर सेल को NCRP पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर जांच के दौरान डिजिटल साक्ष्यों, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और मोबाइल डिवाइस के IMEI के माध्यम से आरोपियों की पहचान की गई।0
0
Report
घर में पोछा के लिए मिट्टी निकाल रही थी युवती,तभी कोबरा ने डसा,अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
Majhaulia, Bihar:मझौलिया प्रखंड के डुमरी पंचायत अंतर्गत रघुनाथपुर वार्ड संख्या-6 में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया,घर की साफ-सफाई के दौरान 18 वर्षीय कुमकुम कुमारी की विषैले कोबरा सांप के डसने से मौत हो गई,मृतका गांव निवासी नागेंद्र मुखिया की पुत्री थी,परिजनों के अनुसार, कुमकुम सुबह घर में पोछा लगाने के लिए मिट्टी निकाल रही थी,इसी दौरान मिट्टी में छिपे विषैले कोबरा ने अचानक उसके पैर में डस लिया,सांप के काटते ही वह चीख पड़ी,जिससे परिवार के लोग दौड़कर पहुंचे,आनन-फानन में उसे एक निजी क्लीनिक ले जाया गया,लेकिन हालत लगातार बिगड़ती चली गई,चिकित्सकों की सलाह पर परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही कुमकुम ने दम तोड़ दिया,युवती की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और घर में चीख-पुकार मची हुई है,घटना के बाद ग्रामीणों और परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की,आखिरकार वही कोबरा सांप घर के पास मिल गया,जिसे लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला, इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर बरसात के मौसम में विषैले सांपों के बढ़ते खतरे को उजागर कर दिया है, ग्रामीणों ने प्रशासन से जागरूकता अभियान चलाने और सर्पदंश पीड़ितों के त्वरित उपचार की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।0
0
Report
जौनपुर में तेज रफ्तार XUV ने छह वाहनों को चकनाचूर, अस्पताल के बाहर युवक की मौत
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में बेकाबू XUV ने मचाई तबाही, छह वाहन चकनाचूर अस्पताल के बाहर बैठे युवक की दर्दनाक मौत जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार XUV कार ने भीषण हादसे को अंजाम दे दिया। गुरैनी बाजार के पास स्थित आरोग्यम हॉस्पिटल के सामने अनियंत्रित हुई कार सड़क किनारे खड़े वाहनों पर चढ़ गई, जिससे छह वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में अस्पताल के बाहर बैठे एक युवक की जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जौनपुर की ओर से शाहगंज जा रही XUV कार अचानक नियंत्रण खो बैठी। कार पहले सड़क किनारे खड़ी पांच मोटरसाइकिलों को रौंदती हुई आगे बढ़ी और फिर एक स्कॉर्पियो से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के बनहवा महादेव गांव निवासी 19 वर्षीय करन बिंद पुत्र गणेश बिंद गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तत्काल 108 एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि करन अपनी बहन को इलाज के लिए आरोग्यम हॉस्पिटल लेकर आए थे। बहन अस्पताल के अंदर डॉक्टर को दिखा रही थी, जबकि करन बाहर मोटरसाइकिल पर बैठकर उसका इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार XUV ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही खेतासराय पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त सभी वाहनों को कब्जे में लेकर थाने भिजवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्म के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही。0
0
Report
Advertisement
पुरी में रथयात्रा के शुरुआती चरण में भीड़ नियंत्रण बिगड़ने से घायल
Noida, Uttar Pradesh:PURI: THE BEGINNING OF THE CHARIOT-PULLING, CROWD CONTROL WAS REPORTEDLY LOST DUE TO EXCESSIVE CROWD/INJURED PEOPLE SHIFTED TO HOSPITAL/ VISUALS0
0
Report
SC पर तीन-भाषा नीति और नवोदय स्कूल खोलने के मुद्दे पर सुनवाई
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: तमिलनाडु में जवाहर नवोदय विद्यालय खोलने और उससे जुड़ी तीन-भाषा नीति के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के बारे में वकील जी. प्रियदर्शिनी कहती हैं, "...पूरे भारत में नवोदय स्कूल खोले गए हैं। हमारे पास पूरे देश में लगभग 688 स्कूल हैं जो ग्रामीण छात्रों को मेरिट के आधार पर मुफ्त शिक्षा और रहने की सुविधा देते हैं। इस मामले में, सिर्फ़ तमिलनाडु ही ऐसा राज्य है जहाँ इस तरह का कोई स्कूल नहीं है। इसलिए, 2017 में राज्य सरकार ने हाई कोर्ट से हमारे पक्ष में आए आदेश के खिलाफ़ अंतरिम रोक (स्टे) ले ली थी। और 2017 के बाद, 2025 में कोर्ट ने उस अंतरिम रोक को हटा दिया और दिसंबर 2025 में तमिलनाडु सरकार को निर्देश दिया कि वे ऐसी ज़मीनें खोजें जहाँ नवोदय स्कूल खोले जा सकें..."0
0
Report
बाढ़ पूर्व तैयारी: कुरसेला में नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण से जागरूकता बढ़ी
Katihar, Bihar:बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर प्रशिक्षण, आपदा से बचाव के बताए व्यावहारिक उपाय नागरिक सुरक्षा इकाई के मास्टर ट्रेनर ने आपदा मित्रों, जनप्रतिनिधियों तथा संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गंगा और कोसी नदी से घिरा होने के कारण कुरसेला प्रखंड बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र प्रशिक्षण का उद्देश्य लोगों को आपदा के प्रति जागरूक, सतर्क और आत्मनिर्भर बनाना आपदा की स्थिति में जन-धन की क्षति को न्यूनतम किया जा सके कटिहार जिला के कुरसेला प्रखंड सभागार में बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले की नागरिक सुरक्षा इकाई के मास्टर ट्रेनर ने आपदा मित्रों, जनप्रतिनिधियों तथा संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में बताया गया कि गंगा और कोसी नदी से घिरा होने के कारण कुरसेला प्रखंड बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र है। जलस्तर बढ़ने पर कई पंचायतों के वार्ड प्रभावित हो जाते हैं। ऐसे समय में घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लेते हुए स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर स्वयं एवं अन्य लोगों की जान बचाई जा सकती है। मास्टर ट्रेनर ने बाढ़, आग एवं अन्य आपदाओं के दौरान सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार, राहत एवं बचाव कार्य तथा घरेलू सामान की सहायता से आपात स्थिति से निपटने के व्यावहारिक तरीके बताए। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य लोगों को आपदा के प्रति जागरूक, सतर्क और आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में जन-धन की क्षति को न्यूनतम किया जा सके।0
0
Report
Advertisement
पीएम मोदी जैसलमेर रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्निर्मित उद्घाटन करेंगे
Noida, Uttar Pradesh:JAISALMER (RAJASTHAN): PM MODI TO INAUGURATE REDEVELOPED JAISALMER RAILWAY STATION UNDER AMRIT BHARAT STATION SCHEME0
0
Report
हाथरस में ढाबे पर हुई फायरिंग मामले में आरोपी की निशानदेही पर तमंचा बरामद
Hathras, Uttar Pradesh:थाना हाथरस गेट क्षेत्र के कैलाश ढाबे के पास हुई फायरिंग की घटना के मामले में पुलिस ने वांछित चल रहे और जेल में निरुद्ध आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड (PCR) पर लेकर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, गत 18 जून 2026 को थाना हाथरस गेट क्षेत्र के हतीसा पुल के पास स्थित कैलाश ढाबे पर छोटू राणा और शानू के साथियों के बीच आपसी वर्चस्व को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। इस घटना ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी थी। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और बरामदगी के लिए कड़े निर्देश दिए थे। पुलिस की दबिश और कानूनी दबाव के चलते आरोपी हेमू ठाकुर उर्फ सचिन पुत्र दिनेश पाल (निवासी गंगचोली, थाना हाथरस जंक्शन) ने हाल ही में हाथरस कोर्ट में सरेंडर किया था। जांच अधिकारी और थाना हाथरस गेट पुलिस ने आज 16 जुलाई 2026 को न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया 12 बोर का एक तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।0
0
Report
कोटा विश्वविद्यालय व ATDC का पांच-वर्षीय एमओयू: खेत से कक्षा तक रोजगारोन्मुख शिक्षा
Kota, Rajasthan:कृषि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कोटा विवि और एटीडीसी के बीच एमओयू रोजगारोन्मुखी शिक्षा और ग्रामीण विकास के लिए 5 वर्षीय समझौता; "कक्षा से खेत तक" जुड़ेंगे विद्यार्थी कोटा। पर्यटन एवं आतिथ्य शिक्षा को अधिक रोजगारोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को कोटा विश्वविद्यालय और एग्री टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एटीडीसी), पुणे के बीच पांच वर्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। कुलगुरु प्रो. (डॉ.) बी.पी. सारस्वत के मार्गदर्शन में हुए इस समझौते से कृषि पर्यटन शिक्षा, शोध, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट को व्यापक स्तर पर बढ़ावा मिलेगा। विभागाध्यक्ष प्रो. अनुकृति शर्मा ने बताया कि इस एमओयू के तहत उद्योग की जरूरतों के अनुरूप नए डिग्री व डिप्लोमा कोर्स चलाए जाएंगे। कार्यक्रम में 'फादर ऑफ एग्री टूरिज्म' के रूप में विख्यात एटीडीसी के प्रबंध निदेशक पांडुरंग तावरे विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि छात्रों को लाइव प्रोजेक्ट, स्टडी टूर और कृषि पर्यटन आधारित स्टार्टअप के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। कुलगुरु प्रो. सारस्वत ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आधारित यह अनूठी पहल युवाओं को "कक्षा से खेत तक" जोड़ेगी, जिससे ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी और स्वरोजगार के नए द्वार खुलेंगे।0
0
Report
Advertisement
