Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
ललितपुर284403

ललितपुर में जमीन विवाद से महिला ने आत्मघाती प्रयास, हालत स्थिर, जांच जारी

ASAMIT SONI
Mar 23, 2026 10:48:01
ललितपुर, उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के ललितपूर जिले में एक महिला द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया , महिला की हालत बिगड़ते हुये देख महिला को परिजनों द्वारा जिला मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिये भर्ती कराया गया । जहां उसकी हालत अब स्थिति बनी हुई है , मामला जाखलौन थाना क्षेत्रान्तर्गत कस्बे का है । पीड़ित महिला द्वारा आरोप लगाया गया कि उसका विपक्षियों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है ,जिस विवाद में पुलिस द्वारा विपक्षियों के साथ मिलकर जबरन राजीनामा कराने का दबाब बनाया जा रहा है । जिसकी वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है । वहीं इस मामले में एक पुलिस कर्मी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है , फिलहाल वायरल वीडियो शिकायत पर दोनों पक्षों के बयान और जांच के लिये मौके पर गये पुलिस कर्मी का नजर आ रहा है । वहीं महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है ।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PCPranay Chakraborty
Mar 23, 2026 12:05:35
Noida, Uttar Pradesh:युवा संवाद यात्रा के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर सिंह गोरा सोमवार को बूंदी पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा, जिला महामंत्री संजय लाठी, योगेंद्र श्रृंगी, ओम धगाल, भरत शर्मा और किसान नेता अनिल जैन सहित कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके दौरान शंकर सिंह गोरा ने युवाओं से संवाद करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा पूरे प्रदेश में सक्रिय भूमिका निभा रहा है और युवाओं को जोड़ने का कार्य कर रहा है। मीडिया से बातचीत में गोरा ने युवाओं के हितों को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने बताया कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 10 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने जैसी योजनाएं युवाओं के लिए लाभकारी साबित होंगी, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं के विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और युवा शक्ति को संगठित करने पर विशेष जोर दिया गया।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 23, 2026 12:05:16
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर स्थित माइनिंग विभाग का एक बड़ा कारनामा अब लोकायुक्त की जांच के दायरे में आ चुका है। मामला नवंबर साल 2024 का है। पूरा मामला अवैध उत्खनन और फर्जी रॉयल्टी से जुड़ा हुआ है। जिसकी शिकायत लोकायुक्त ग्वालियर को की गई थी और अब जांच भी शुरू हो गई है। शिकायत में खनिज अधिकारी घनश्याम यादव पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। गौरतलब है कि 11 अक्टूबर 2024 को ग्वालियर के बिलौआ थाना क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन ने एक डंपर को अवैध गिट्टी परिवहन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा था और थाने के रोजनामचे में दर्ज किया गया था। लेकिन सिर्फ 12 मिनट के भीतर एक रॉयल्टी रसीद पेश कर जब्त डंपरों को छोड़ दिया गया था। उस समय सहायक खनिज अधिकारी वर्तमान में जिला खनिज अधिकारी घनश्याम यादव को तत्कालीन कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में पाक साफ बताया गया था। लेकिन अब इस मामले में लगभग 25 दिन पहले लोकायुक्त में घनश्याम यादव के खिलाफ जिला मुरैना के रहने वाले अभिषेक सिंह सिकरवार ने शिकायत की है। शिकायत में यह "सात मिनट में डंपर हवाला कांड" का जिक्र किया है। साथ ही इस तरह से हजारों डंपर अवैध गिट्टी का परिवहन कर लाखों और करोड़ों रुपए का चूना शासन को लगाने की भी बात कही गई है। वहीं इस मामले में SP लोकायुक्त का कहना है कि शिकायतकर्ता ने दस्तावेजों के साथ शिकायत की है मामले की जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Mar 23, 2026 12:04:57
Kurukshetra, Haryana:ट्रेड डील में विरोध सहित कई मुद्दों को लेकर भकियू चढूनी ग्रुप के किसानों की महापंचायत हुई पिपली अनाज मंडी में, 2 अप्रैल को सरकार और किसानों के बीच चंडीगढ़ में होगी बैठक,गुरनाम चढूनी ने अस्पताल से डिजिटल माध्यम से दिया संबोधन कुरुक्षेत्र:- ट्रेड डील के विरोध सहित अन्य कई मुद्दों को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के किसान कुरुक्षेत्र की पिपली अनाज मंडी में हजारों की संख्या में इकट्ठा हुए। इस रैली में भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी नहीं पहुँच पाए। क्योंकि वह किसी बीमारी के चलते अस्पताल में एडमिट थे। इसलिए गुरनाम चढूनी ने रैली में पहुंचे किसानों से डिजिटल माध्यम से अपना संबोधन दिया। वही रैली के बीच में कुरुक्षेत्र उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा पहुंचे और मंच के माध्यम से किसानों की मांगों को सरकार तक पहुंचने की बात कही और साथ ही ट्रेड डील को लेकर किसान के प्रतिनिधिमंडल की 2 अप्रैल को बैठक चंडीगढ़ में करवाने का भी आश्वासन दिया हैं। डीसी विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि अभी सत्र चल रहा है। इसलिए 2 अप्रैल को किसान और सरकार के बीच बातचीत होगी। उस सरकार केंद्र सरकार के उनकी बातचीत करवाएगी। इसके अलावा जिले में किसानों पर दर्ज केस पर पॉजिटिव रवैया अपनाया जाएगा। अन्य जिले में भी प्रशासन से बातचीत चल रही है। धान घोटाले पर पहले से कार्रवाई चल रही है। गेहूं की खरीद को लेकर किसानों की मांगों पर काम कर रहे हैं। भाकियू प्रवक्ता राकेश बैंस ने बताया कि किसान आर-पार की लड़ाई करने आए थे, लेकिन प्रधान चढूनी को चोट लगने और प्रशासन का पॉजिटिव रवैया देखते हुए समय लिया गया है। इस पर किसानों ने सहमति जताई है। बाईट:- विश्राम कुमार मीणा, उपायुक्त कुरुक्षेत्र बाईट:- भाकियू प्रवक्ता राकेश बैंस बाईट:- किसान नेता
0
comment0
Report

VAVishnupriya Arora
Mar 23, 2026 12:03:38
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
GBGovindram Bareth
Mar 23, 2026 12:03:32
Saiki, Bihar:सरिया पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही। 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार। एंकर/ मुखबिर से अवैध शराब बिक्री करने की सूचना पर घटना स्थल ग्राम मारोदरहा आरोपी के घर आंगन में स्टाफ एवं गवाहन के जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जिसमे एक व्यक्ति से आँगन में छिपाकर रखे सफेद प्लास्टिक थैला में 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुआ। उक्त व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम विजय बरिहा मारोदरहा,थाना सरिया*जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ निवासी होना बताया। आरोपी के कब्जे से बरामद 20 लीटर कच्ची महुआ शराब को जप्त किया जाकर आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
0
comment0
Report
SNShashi Nair
Mar 23, 2026 12:03:20
Hisar, Haryana:हिसार में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज राज्यसभा चुनाव पर कांग्रेस की क्रॉस वोटिंग पर कहा कि इसका जवाब तो कांग्रेस ही दे सकती है। नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस के क्रॉस वोट किसको गए हैं, यह तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पता है। वो कहें जिसको पार्टी से बाहर जाना है। इस पर जस्सी पेटवाड़ क्या कहेगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इस बात से साफ इनकार किया कि बीजेपी में भी किसी भी तरह की क्रॉस वोटिंग हुई है। नायब सैनी ने कांग्रेस पर आज जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब परिवार की पार्टी बन गई है। पंजाब की सरकार पर बोलते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार कांग्रेस से भी ज्यादा भ्रष्टाचार के दलदल में फंस गई है। नायब सैनी ने कहा कि पंजाब में चाहे कांग्रेस की सरकार थी या आम आदमी पार्टी की, दोनों ने ही जनता का शोषण किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि फसलों की खरीद को लेकर सरलीकरण करने पर भी उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की है। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन इसलिए जरूरी किया गया था। पिछली बार धान की खरीद में फर्जी गेट पास बहुत बने थे। किसानो को कोई मुश्किल नहीं आयेगी।
0
comment0
Report
Mar 23, 2026 12:03:19
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । चंदोसी तहसील में समाधान दिवस में पहुंचे बुजुर्ग ने सरकारी दस्तावेजों में खुद को मृत दर्ज किए जाने की शिकायत की ... बुजुर्ग ने अफसरों से लगाई गुहार ...मै नत्थू लाल प्रजापति जिंदा हूं .. बुजुर्ग की शिकायत है ...सरकारी दस्तावेजों में मृत दर्शाए जाने की वजह से नहीं मिल पा रही है वृद्धावस्था पेंशन .. विकास खंड के ग्राम सचिव पर रिश्वत न देने पर बुजुर्ग को मृत दर्शाने का आरोप ... अफसरों से शिकायत करने पर ग्राम सचिव पर बुजुर्ग को धमकाने का आरोप । समाज कल्याण अधिकारी मामले की शिकायत सामने आने के बाद BDO वनियाखेड़ा को ग्राम सचिव के खिलाफ कार्यवाही और बुजुर्ग को अभिलेखों में जीवित दर्ज किए जाने के आदेश दे चुके है ...इसके बावजूद सचिव के खिलाफ नहीं हो रही कार्यवाही ।
0
comment0
Report
Mar 23, 2026 12:03:08
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-05 (2.0) के अंतर्गत जनपद उन्नाव में भव्य शक्ति वाहिनी बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली गई। जय प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार रैली को अखिलेश सिंह, सोनम सिंह एवं विनी सिंह ने गदनखेड़ा बाईपास से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में जनपद के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों को प्रदत्त 21 शक्ति वाहिनी स्कूटियों सहित कुल 50 दोपहिया वाहनों ने प्रतिभाग किया। यह रैली उन्नाव शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए आमजन को जागरूक करती हुई रिजर्व पुलिस लाइन में जाकर संपन्न हुई। रैली के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस सहायता नंबर 112 एवं चाइल्डलाइन 1098 शामिल हैं। इन नंबरों के माध्यम से संकट की स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इसके साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को न केवल शारीरिक बल्कि डिजिटल रूप से भी सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव के प्रतिसार निरीक्षक सचिन राय एवं मिशन शक्ति प्रभारी संतोष कुमारी सिंह का विशेष योगदान रहा। यह अभियान उन्नाव पुलिस की महिला सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसका लक्ष्य महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और सशक्त वातावरण प्रदान करना है।
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Mar 23, 2026 12:03:03
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में देर रात मानक चौक थाना परिसर में मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। सभी लोगों की मांग थी कि सोशल मीडिया पर इस्लाम के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर सख्त कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने संबंधित सोशल मीडिया आईडी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद समाज के लोगों के साथ पहुंचे नेता इमरान खोकर ने थाने के बाहर एफआईआर पढ़कर सुनाई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस शुरुआत में उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दे रही थी और घंटों तक टालमटोल करती रही। लेकिन जब बड़ी संख्या में समाज के लोग थाने पहुंचे, तब दबाव में आकर पुलिस ने कार्रवाई की। एफआईआर दर्ज होने के बाद समाज के लोग वापस लौट गए। बाइट - इमरान खोकर ( मुस्लिम समाज नेता )
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Mar 23, 2026 12:01:57
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने वन विभाग के कार्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिला और उन्होंने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने किया, जिनके साथ सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे। किसानों का आरोप है कि वन विभाग द्वारा उन पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे वे परेशान हैं। साथ ही किसानों ने विभागीय अधिकारियों पर हरे पेड़ों की कटाई करवाने और किसानों के साथ बदसलूकी करने के गंभीर आरोप भी लगाए हैं। धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा। मौके पर स्थिति को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क नजर आया। फिलहाल, किसानों की मांगों को लेकर बातचीत की उम्मीद जताई जा रही है。
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Mar 23, 2026 12:01:31
0
comment0
Report
DNDinesh Nagar
Mar 23, 2026 12:00:42
Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर लसुड़िया परिहार सीहोर में पीएसीएल चिट फंड कंपनी ने लसुड़िया परिहार गांव में पल्स रॉयल गार्डन प्रोजेक्ट शुरू किया था, जिसमें कंपनी के निवेशकों का पैसा लगा हुआ था, उक्त प्रोजेक्ट में कंपनी द्वारा लोगों को खूब सपने दिखाए थे, यहां कई लोगों ने ₹200 स्क्वायर फीट में प्लॉट खरीदे थे , कई लोग तो पूरा भुगतान भी कर चुके हैं, परंतु उनको अभी तक प्लॉट का मालिकाना हक नहीं मिल पाया है, निवेशकों को यहां पर केवल लेटर ऑफ अलॉटमेंट ही मिल पाया है, पीएसीएल चिट फंड कंपनी का फर्जी बड़ा खुलने के बाद देशभर में कंपनी की प्रॉपर्टी पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा बिक्री पर रोक लगा दी है, लसुड़िया परिहार की इस प्रॉपर्टी पर भी सुप्रीम कोर्ट ने बिक्री पर रोक लगाई है, जब से इसके विक्रय पर रोक लगी है तब से यह क्षेत्र बिल्कुल वीरान हो चुका है, यहां जो कंस्ट्रक्शन कार्य हुए थे वह बिल्कुल खंडहर हो चुके हैं, आसपास के ग्रामीण कंस्ट्रक्शन स्थान से कई सामान निकाल कर ले जा चुके हैं, कंपनी का दावा था कि यहां एक पल्स रॉयल ग्रीन सिटी बनाई जा रही है जो की सर्व सुविधा से युक्त थी, जिसमें स्कूल, हेलीपैड, पक्की सड़क आदि सभी सुविधाएं उपलब्ध थी, इन्ही सुविधाओं को देखकर कई लोगों ने अपना पैसा यहां फंसा दिया है,
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top