Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Lalitpur284403

ललितपुर में दलित युवक पर दबंगों का हमला, सिर-गले पर चाकू से घायल

ASAMIT SONI
Oct 06, 2025 14:20:19
Lalitpur, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में अपने काम से घर लौट रहे एक युवक पर दबंगों ने रास्ते में रोककर उस पर हमला कर दिया. बेरहमी से मारपीट करते हुए उसके सिर और गले पर चाकुओं से हमला कर दिया, जिसकी वजह से दलित युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. खून से लथपथ युवक को कुछ राहगीरों ने इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ब्रजधाम अखाड़ा चुंगी म पास का है.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VKVishwas Kumar
Oct 06, 2025 16:27:39
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ जिले मे हुईं बारिश से जहाँ आमजन को गर्मी से राहत मिली तो वही टिब्बी,पीलीबंगा क्षेत्र में किसानों की फसलों को नुकसान भी हुआ,किसान नेता जगजीत सिंह ने बताया की "बारिश से किसानों की कड़ी मेहनत से तैयार धान,कपास, नरमा, मूंग, बाजरा और ग्वार जैसी प्रमुख फसलों पर काफ़ी प्रभाव पड़ा है।साथ ही उन्होंने सरकार से उचित मुआवजे की मांग भी की और कहा की जों पिछले साल फसलें खराब हुईं थी, उसका मुआवजा भी काफ़ी देरी से और कम मिला है,वही टिब्बी तहसीलदार ने डबली कलां,डबली खुर्द सहित कई गांवों के खेतों का निरीक्षण किया और पटवारी को फसल खराबे का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए
0
comment0
Report
DSdevendra sharma2
Oct 06, 2025 16:27:14
Rajsamand, Mohi, Rajasthan:राजसमंद देवगढ़ के सांस्कृतिक मेले में हुई चाकूबाजी मामले में आरोपियों को दबोचा, देवगढ़ थाना पुलिस ने हत्या के मामले में कुल 5 युवकों को किया गिरफ्तार, दो दिन पहले पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 6 से 7 लोगों को किया था डिटेन, दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद हुई थी चाकूबाजी, इस झगड़े में घायल हुए एक युवक ने उदयपुर में उपचार के दौरान तोड़ा था दम, राजसमंद。 राजसमंद जिले के देवगढ़ में आयोजित सांस्कृतिक मेले के दौरान हुई चाकूबाजी की घटना में बड़ा खुलासा हुआ है। देवगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के इस मामले में 5 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि घटना दो दिन पहले की है जब मेले के दौरान दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामूली विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया और चाकूबाजी हो गई। इस झगड़े में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए उदयपुर रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पहले ही 6 से 7 लोगों को डिटेन कर लिया था। पूछताछ और तकनीकी जांच के बाद इस वारदात में संलिप्त 5 युवकों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है。 जिला, राजसमंद
0
comment0
Report
VKVishwas Kumar
Oct 06, 2025 16:27:03
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Oct 06, 2025 16:26:33
Churu, Rajasthan:छापर नगरपालिका क्षेत्र में सेवा शिविर का आयोजन, जनसेवा करना ही राज्य की भाजपा सरकार की मंशा - महर्षि रतनगढ़। राज्य सरकार द्वारा आयोजित सेवा शिविर में छापर नगरपालिका क्षेत्र में सेवा शिविर का आयोजन किया गया। सेवा शिविर के माध्यम से रतनगढ़ के पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने पट्टा वितरण, स्वामित्व का अधिकार पत्र सहित अन्य कई प्रमाण पत्रों का वितरण किया। महर्षि ने कहा कि सेवा शिविरों के माध्यम से शहरी एवम ग्रामीण क्षेत्र में आमजन को कार्य करवाने में सहूलियत मिल रही है। सेवा शिविरों के माध्यम से जनसेवा करना ही राज्य की भाजपा सरकार की मंशा है आमजन को सेवा शिविरों में सभी विभागों के अधिकारी मिलने से किसी भी कार्य को सहजता एवम सुगमता से करवाया जा सकता है। इस अवसर पर छापर पालिका ईओ भवानीशंकर, छापर चैयरमैन श्रवण सैनी, भाजपा छापर मंडल अध्यक्ष गजानन्द स्वामी, दीनदयाल पारीक, हिम्मत सिंह, चितरंजन सिंह, किशन भाटी, राकेश गौड़, देवकीनन्दन सहित दर्जनों गणमान्य जन उपस्थित थे।
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Oct 06, 2025 16:26:23
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:शहर के दशहरा पसरा में भारी भीड़ के बीच हुई युवक की हत्या मामले में कार्यवाही करते हुए बस्तर पुलिस ने 3 नाबालिगों समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, शनिवार रविवार की दरमियानी रात को मामूली विवाद में युवक की हत्या कर दी गई थी, पुलिस ने बताया दशहरा पसरा परिसर के समक्ष एक अंडा ठेला की महिला संचालक के साथ मृतक करण बघेल द्वारा माचिस मांगने को लेकर बहस हुई थी जिसके बाद अंडा ठेला संचालिका के 3 नाबालिग समेत 4 रिश्तेदारों ने मृतक युवक को पहले खूब पीटा बाद में एक नाबालिग ने धारदार हथियार से मृतक के जांघ पर हमला कर दिया ज्यादा खून बह जाने की वजह से करण बघेल की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक घटना के दौरान शराब के नशे में था भारी भीड़ के बीच यह घटना हुई लेकिन किसी ने भी पुलिस की मारपीट की जानकारी नहीं दी।
0
comment0
Report
AGAbhishek Gour
Oct 06, 2025 16:25:42
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- पिपरिया कृषि मंडी में आज सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने किया। इस दौरान मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की मंशा है कि देश के युवा खेलों में आगे बढ़ें और ओलंपिक में पदक हासिल करें। इसी उद्देश्य से देशभर में 'फिट इंडिया' अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा खेलों की ओर बढ़ेंगे तो वे मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे, जिससे देश का विकास होगा। सांसद खेल महोत्सव के उद्घाटन समारोह में सांसद दर्शन सिंह चौधरी के आग्रह पर मंत्री विश्वास सारंग ने पिपरिया में स्टेडियम निर्माण की घोषणा की। सांसद खेल महोत्सव में सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल प्रतिभा को पहचाना और उन्हें प्रोत्साहन देना है। इसका लक्ष्य अनुशासन, टीम भावना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। मध्यप्रदेश में सांसद खेल महोत्सव में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के पंजीयन की दृष्टि से अंडर 10 में सम्मिलित हमारा संसदीय क्षेत्र है। सांसद ने जोर देकर कहा कि यह महोत्सव न केवल खेल प्रतिभाओं को सामने लाएगा, बल्कि युवाओं में फिटनेस, अनुशासन और टीम भावना को भी मजबूत करेगा।
0
comment0
Report
Oct 06, 2025 16:25:36
Jhansi Rly. Settl, Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत झांसी मंडल पर विभिन्न स्टेशनों पर विशेष सफाई अभियानों का आयोजन किया गया। इस दौरान डबरा, बांदा, महोबा, मुरैना एवं छतरपुर स्टेशनों पर खड़ी यात्री गाड़ियों की गहन सफाई सुनिश्चित की गई। इन अभियानों का उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुखद यात्रा वातावरण प्रदान करना था। डबरा स्टेशन पर पुणे – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल ट्रेन में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान संचालित किया गया। सफाई कर्मियों ने टॉयलेट, सीढ़ियाँ, सीटें, खिड़कियाँ, वॉश बेसिन एवं कोचों के अन्य हिस्सों की विशेष सफाई कर यात्रियों को बेहतर अनुभव देने का प्रयास किया। बांदा स्टेशन पर अहमदाबाद – आसनसोल एक्सप्रेस में सफाई मित्रों ने टॉयलेट, सीटें, सीढ़ियाँ और अन्य स्थलों की गहन सफाई की, जिससे यात्रियों को स्वच्छता का अनुभव मिला।
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Oct 06, 2025 16:25:34
Gorakhpur, Uttar Pradesh:लोकेशन: गोरखपुर Date: 6-10-2025 स्लग: भाई बना जल्लाद,अफेयर से नाराज़ युवक ने अपनी बहन को मार डाला,फिर खुद थाने जाकर कहा —‘मैंने अपनी बहन को मार दिया गोरखपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है... जहां एक कलयुगी भाई अपनी बहन के लिए जल्लाद बन बैठा उसने अपनी ही छोटी बहन को नहर में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और बोला — “मैंने अपनी बहन को मार दिया है, लाश खेत में पड़ी है।” दरअसल, आरोपी अपनी बहन के अफेयर से बेहद नाराज़ था और जब उसे रोका-टोका बेअसर हुआ, तो उसने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया। गोरखपुर के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के भौराबारी गांव की यह घटना है। 22 साल का आदित्य यादव अपनी 18 वर्षीय बहन नित्या यादव के अफेयर से परेशान था। सोमवार सुबह उसने बहन को धामिना नहर के पास बुलाया… वहीं पर उसने पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आदित्य ने शव को नहर से निकालकर करीब ढाई किलोमीटर दूर धान के खेत में फेंक दिया। करीब डेढ़ घंटे तक नहर किनारे बैठा रहा… फिर कैंपियरगंज थाने जाकर खुद ही अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने मौके से छात्रा का बैग और कुछ निजी सामान बरामद किया है। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या कैसे की गई। यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से साफ होगा। आदित्य यादव परिवार का सबसे बड़ा बेटा है। पिता की मौत के बाद वही घर का खर्च और भाई-बहनों की पढ़ाई का जिम्मेदार था। परिवार की जिम्मेदारियों के बीच, जब बहन का अफेयर सामने आया तो आदित्य को यह रिश्ता मंजूर नहीं था।रविवार शाम नित्या घर से निकली और रातभर वापस नहीं लौटी। सुबह जब भाई ने उसे एक रेस्टोरेंट के पास देखा तो गुस्से में लाल होकर उसने ये जघन्य कदम उठा लिया। एक तरफ बहन का प्यार, दूसरी ओर भाई की जिद, दोनों ही एक खौफनाक अंजाम पर खत्म हो गए। गोरखपुर की इस घटना ने एक बार फिर सोचने पर मजबूर कर दिया है।क्या रिश्तों की इज़्ज़त के नाम पर इंसानियत को कुचल देना ही रास्ता है?
0
comment0
Report
Oct 06, 2025 16:25:18
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Oct 06, 2025 16:25:05
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में बड़ी तादात में नकली मावा जब्त किया गया है। दरअसल शरद पूर्णिमा और दीवाली को लेकर बाजार में मावा की डिमांड बढ़ी है और इस डिमांड को पूरा करने के लिए मिलावट खोर भी सक्रिय हो गए है। दमोह की पुलिस और खाद्य विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि टीकमगढ़ तरफ से आ रही यात्री बस में मावा आ रहा है और वो संदेहास्पद है। दोनों विभागों ने सयुक्त रूप से छापा मारा तो बस के ऊपर बोरियो में मावा भरा रखा हुआ था, खाद्य अधिकारी ने इन बोरियो को खुवलाया तो पहली ही नजर में मावा नकली दिखाई दिया जाए जिसके बाद उसे जब्त किया गया है। जब्त हुआ मावा दस क्विंटल है और इसे जांच के लिए भोपाल भेजा गया है। इस कार्यवाही पर कलेक्टर का कहना है कि त्यौहारों के सीजन में विभागो को सख्त निर्देश दिए गए है और उन्हीं निर्देशों पर कार्यवाही हुई है, जिले भर में ये कार्यवाहियां जारी रहेंगी और किसी भी मिलावटखोर को बक्शा नहीं जाएगा।
0
comment0
Report
MTMD. TARIQ
Oct 06, 2025 16:24:53
0
comment0
Report
BSBHARAT SHARMA
Oct 06, 2025 16:24:41
Amritsar, Punjab:ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ — ਦੋ ਹੈਂਡ ਗ੍ਰੇਨੇਡ ਸਮੇਤ ਦੋ ਆਤੰਕੀਆਂ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਆਈਐਸਆਈ ਲਿੰਕ ਦਾ ਖੁਲਾਸਾ: ਡਰੋਨ ਰਾਹੀਂ ਆਈ ਗ੍ਰੇਨੇਡ ਕੰਸਾਈਨਮੈਂਟ ਬਰਾਮਦ - ਐਸਐਸਪੀ ਦਿਹਾਤੀ ਅਮਨ ਕਾਨੂੰਨ ਨਾਲ ਖੇਡਣ ਵਾਲਿਆਂ ‘ਤੇ ਵੱਡਾ ਵਾਰ — ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੁੱਲ ਚਾਰ ਹੈਂਡ ਗ੍ਰੇਨੇਡ ਕਬਜ਼ੇ ‘ਚ ਲਏ ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਅਮਨ ਕਾਨੂੰਨ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ਨੂੰ ਮਜ਼ਬੂਤ ਬਣਾਈ ਰੱਖਣ ਲਈ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਨਿਰੰਤਰ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸੇ ਤਹਿਤ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ. (ਦਿਹਾਤੀ) ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਦਿਹਾਤੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇੱਕ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤੀ ਹੈ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਦੋ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਕੇ ਚਾਰ ਹੈਂਡ ਗ੍ਰੇਨੇਡ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਐਸ.ਐਸਪੀ. ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬੀਤੇ ਦਿਨੀ ਰਵਿੰਦਰ ਰਵੀ ਨਾਂ ਦੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਇਹਦੇ ਪਾਸੋਂ ਦੋ ਹੈਂਡ ਗ੍ਰੇਨੇਡ ਮਿਲੇ। ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਦੌਰਾਨ ਰਵिंदਰ ਦੇ ਇਕ ਹੋਰ ਸਾਥੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ਼ ਹੈਪੀ ਉਰਫ਼ ਮਿਲਖਾ ਨੂੰ ਵੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਹਦੇ ਕੋਲੋਂ ਵੀ ਦੋ ਹੈਂਡ ਗ੍ਰੇਨੇਡ ਬਰਾਮਦ ਹੋਏ। ਤਫ਼ਤੀਸ਼ ਦੌਰਾਨ ਖੁਲਾਸਾ ਹੋਇਆ ਕਿ ਇਹ ਦੋਵੇਂ ਆਈਐਸਆਈ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਹੈਂਡਲਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਪਰਕ ਵਿੱਚ ਸਨ। ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਅਨੁਸਾਰ ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ ਡਰੋਨ ਰਾਹੀਂ ਗ੍ਰੇਨੇਡਾਂ ਦੀ ਕੰਸਾਈਨਮੈਂਟ ਭੇਜੀ ਗਈ ਸੀ, ਜਿਸਨੂੰ ਰਵਿੰਦਰ ਅਤੇ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਨੇ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਕੇ ਸਟੋਰ ਕੀਤਾ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਅੱਗੇ ਟਾਰਗੇਟ ਦਿੱਤੇ ਜਾਣੇ ਸਨ, ਪਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਵਕ਼ਤ ‘ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਕੇ ਵੱਡੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਨੂੰ ਨਾਕਾਮ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਐਸ.ਐਸਪੀ. ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਤਫ਼ਤੀਸ਼ ਡੂੰਘਾਈ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਇਹਨਾਂ ਦੇ ਹੋਰ ਸਾਥੀਆਂ, ਬੈਕਵਰਡ ਲਿੰਕਸ ਅਤੇ ਹੈਂਡਲਰਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਣ ਲਈ ਸਪੈਸ਼ਲ ਟੀਮਾਂ ਤਾਇਨਾਤ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ। ਬਾਈਟ : ਮਨਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਐਸਐਸਪੀ ਦਿਹਾਤੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top