284403
ललितपुर में कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर नावालिग के साथ दुष्कर्म
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर में सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत का मामला सामने आया है, नावालिग लड़की के साथ कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का आरोप है। पुलिस ने मामले में मुकद्दमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेतिया में ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, एक की मौत
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है एक घायल हो गया है घटना मुफसिल थाना अंतर्गत जमुनिया चौक की है तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया है एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई एक की स्थिति चिंताजनक है सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों का जीएमसीएच पहुंचाया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया है।0
0
Report
ICDS के अंतर्गत 22000 आंगनबाड़ी पदों पर भर्ती होगी
Patna, Bihar:समेकित बाल विकास सेवाओं (ICDS) के अंतर्गत आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका के 22000 पदों पर बहाली की जाएगी।0
0
Report
सरिसवा बाजार में ‘जयसवाल मार्ट’ का भव्य शुभारंभ,ग्राहकों को मिलेगी फ्री होम डिलीवरी की सुविधा
Majhaulia, Bihar:मझौलिया के सरिसवा बाजार स्थित शर्मा जी के पुल के समीप सरिसवा पिपरपाती रोड़ में बुधवार को जयसवाल मार्ट का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एंवम पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ,दुकान का उद्घाटन सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल कुमार दुबे,पूर्व प्रमुख पति कारी साह, प्रमोद पाण्डेय एवं सलाउद्दीन शाह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया,दुकान के प्रोपराइटर चंदा जायसवाल पति राजेश कुमार ने बताया कि जयसवाल मार्ट में ग्राहकों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण घरेलू उपयोग की सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी,उन्होंने बताया कि सरिसवा बाजार से 10 किलोमीटर के दायरे में ग्राहकों को निःशुल्क होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान की जाएगी,ग्राहक अपने घरेलू सामान की सूची व्हाट्सऐप के माध्यम से 8235941236 एवं 8210284462 पर भेजकर घर बैठे सामग्री मंगा सकते हैं,उन्होंने क्षेत्रवासियों से एक बार सेवा का अवसर देने की अपील करते हुए बेहतर गुणवत्ता,उचित मूल्य और समय पर सेवा का भरोसा दिलाया,इस मौके पर डा. राकेश कुमार, सुनील कुमार, पिंटू, आलम, प्रदीप मिश्रा, मोहन प्रसाद जायसवाल, सूरज केशरी, हर्षित राज, विकास जायसवाल, रवि किशन जायसवाल, आशीष जायसवाल, यश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।नई दुकान के खुलने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है और अब उन्हें घरेलू सामान की खरीदारी के साथ-साथ होम डिलीवरी की सुविधा का भी लाभ मिलेगा।0
0
Report
Advertisement
बिहार गन्ना उद्योग नीति-2026 से किसान-निवेश में बदलाव, नई चीनी मिलों की मंजूरी
Patna, Bihar:बिहार में गन्ना किसानों के लिए बड़ी पहल: नई चीनी मिलें, इथेनॉल प्लांट और कई योजनाओं को मंजूरी बिहार सरकार ने राज्य में गन्ना आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने, किसानों की आय में वृद्धि करने तथा बंद पड़ी चीनी मिलों के पुनर्परिचालन के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। सरकार का लक्ष्य राज्य में निवेश आकर्षित करना, रोजगार के नए अवसर सृजित करना तथा गन्ना किसानों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है。 सरकार ने "बिहार गन्ना उद्योग निवेश प्रोत्साहन नीति-2026" को मंजूरी दी है। इस नीति के तहत राज्य में नई चीनी मिलों, डिस्टिलरी, सह-विद्युत (को-जनरेशन) संयंत्र तथा कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) परियोजनाओं की स्थापना की जाएगी। इससे चीनी, इथेनॉल, बिजली और बायोगैस का उत्पादन बढ़ेगा तथा बड़े पैमाने पर पूंजी निवेश और रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे。 सरकार ने गोपालगंज स्थित साझामूसा चीनी मिल के पुनर्परिचालन की दिशा में भी बड़ा फैसला लिया है। इसके लिए गन्ना किसानों के पूर्ववर्ती पेराई सत्रों का बकाया ₹43 करोड़ ईख मूल्य भुगतान करने की स्वीकृति दी गई है। सरकार का मानना है कि इससे निवेशकों का विश्वास बढ़ेगा और चीनी मिल के पुनः संचालन का मार्ग प्रशस्त होगा。 इसके अलावा मुजफ्फरपुर की बंद मोतीपुर चीनी मिल की लगभग 206 एकड़ जमीन मेसर्स इंडियन पोटाश लिमिटेड से वापस लेने का निर्णय लिया गया है। इस भूमि पर नई चीनी मिल, गन्ना अनुसंधान केंद्र तथा अन्य औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की जाएगी。 सरकार ने बताया कि पेराई सत्र 2025-26 में राज्य की सभी चीनी मिलों ने गन्ना किसानों का 100 प्रतिशत ईख मूल्य, लगभग ₹2,137.83 करोड़, का भुगतान कर दिया है。 मुख्यमंत्री गन्ना विकास कार्यक्रम के तहत प्रमुख योजनाएं 1. बीज विकास योजना उन्नत, रोगमुक्त एवं प्रमाणित गन्ना बीज उपलब्ध कराया जाएगा。 आधार बीज उत्पादन पर ₹70,000 प्रति हेक्टेयर अनुदान。 प्रमाणित/सत्यापित बीज खरीदने पर सामान्य वर्ग के किसानों को ₹260 प्रति क्विंटल तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के किसानों को ₹310 प्रति क्विंटल अनुदान मिलेगा。 सिंगल बड पद्धति से खेती करने पर ₹15,000 प्रति एकड़ की सहायता दी जाएगी। इस योजना के लिए आवेदन से लेकर अनुदान भुगतान तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। आवेदन पोर्टल 22 जुलाई 2026 से खोल दिया गया है。 1. गन्ना यंत्रीकरण योजना गन्ना खेती में आधुनिक मशीनों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि लागत कम हो और उत्पादन बढ़े। 45 प्रकार के कृषि यंत्रों की खरीद पर सामान्य वर्ग के किसानों को 40 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के किसानों को 50 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा。 यंत्र बैंक की स्थापना के लिए 80 प्रतिशत अथवा अधिकतम ₹8 लाख तक अनुदान दिया जाएगा。 1. गन्ना नर्सरी योजना कम बीज में अधिक क्षेत्रफल में गन्ना रोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह योजना लागू की गई है。 नर्सरी स्थापना के लिए कुल इकाई लागत का 75 प्रतिशत, अधिकतम ₹11.25 लाख तक अनुदान देने का प्रावधान किया गया है। राज्य सरकार का कहना है कि इन योजनाओं के माध्यम से गन्ना उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि होगी, किसानों की आमदनी बढ़ेगी तथा बिहार में चीनी और इथेनॉल उद्योग को नई गति मिलेगी। नई औद्योगिक परियोजनाओं के शुरू होने से राज्य में निवेश और रोजगार दोनों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।0
0
Report
बिलासपुर वन महोत्सव: अरुण साव का पेड़ मां के नाम अभियान से पेड़ लगाने की जागरूकता
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय वन महोत्सव का भव्य आयोजन पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी परिसर में किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। वन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी और नागरिक मौजूद रहे। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश लेकर बिलासपुर में जिला स्तरीय वन महोत्सव-2026 का आयोजन उत्साह और जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ “एक पेड़ मां के नाम” अभियान आज जन आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा के लिए समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे धरती की अमूल्य धरोहर हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण के दौर में वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। इस अवसर पर अरुण साव ने प्रदेशवासियों को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस और गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। वन विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को हरियाली बढ़ाने और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।0
0
Report
7 महीने से वेतन नहीं: बीसलपुर पेयजल कर्मचारियों का धरना, सप्लाई बंद की चेतावनी
Tonk, Rajasthan:टोंक-उनियारा बीसलपुर पेयजल परियोजना में कर्मचारियों का बड़ा आंदोलन, पंप ऑपरेटर फिर धरने पर बैठे। कर्मचारियों का आरोप—7 महीने से वेतन लंबित, कई बार मांग के बावजूद नहीं हुआ भुगतान। मई 2025 से EPFO अंशदान जमा नहीं होने का भी कर्मचारियों ने लगाया आरोप। कंपनी प्रबंधन को सौंपा गया लिखित नोटिस, जल्द समाधान की मांग। दो दिन का आश्वासन निकला बेअसर, अब तक नहीं मिला वेतन। पंप ऑपरेटरों की चेतावनी—"जब तक वेतन नहीं, तब तक काम नहीं।" आज भी भुगतान नहीं हुआ तो कल से बीसलपुर पेयजल सप्लाई फिर बंद करने की चेतावनी। बनेठा सहित दर्जनों गांवों में फिर गहरा सकता है पेयजल संकट, हजारों ग्रामीण होंगे प्रभावित। कर्मचारियों ने श्रम विभाग, EPFO और अन्य सक्षम अधिकारियों से शिकायत करने की दी चेतावनी। बड़ा सवाल—7 महीने से वेतन और EPFO लंबित होने का जिम्मेदार कौन, और कार्रवाई कब?0
0
Report
Advertisement
गुरु पूर्णिमा पर लेवड़ा आश्रम में भक्तों का भव्य महोत्सव श्रद्धाभक्ति के साथ
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच। जिले के लेवड़ा स्थित श्री शिव शक्ति आश्रम में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने पूज्य संत श्री 1008 श्री कमलानन्द गिरी जी महाराज की समाधि पर शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। वर्तमान महंत श्री कृष्णानन्द गिरी महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में चरण पादुका पूजन, भव्य महाआरती और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। पूरे दिन आश्रम परिसर हर-हर महादेव और 'गुरु वंदना' के जयघोषों से गुंजायमान रहा। इस दौरान समाजसेवी अशोक अरोरा (गंगानगर) ने बताया कि 90 के दशक में अरावली पर्वत श्रृंखलाओं और सांडेश्वर महादेव के जंगलों में साधना करने वाले पूज्य गुरुदेव ने लेवड़ा को अपनी मुख्य तपस्थली चुना था, जो आज लाखों भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। दिनभर दर्शन, पूजन और प्रसादी वितरण का सिलसिला अनवरत चलता रहा।0
0
Report
डिंडौरी के गल्ला गोदाम क्षेत्र में नवविवाहित महिला की मौत: दहेज प्रताड़ना के आरोप
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी के गल्ला गोदाम क्षेत्र में 22 वर्षीय नवविवाहितिका का शव घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतिका की शादी महज दो माह पहले हुई थी। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले में पति और सास-ससुर के खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। लालपुर निवासी खुशबू साहू की शादी 6 मई को डिंडौरी के अंकित साहू से सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी। सोमवार को खुशबू का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू की। मृतिका की मां और भाई का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर खुशबू को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। उनका कहना है कि लगातार हो रही प्रताड़ना के कारण उनकी बेटी की जान गई। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और फांसी की सजा की मांग की है। वहीं SDOP सतीश द्विवेदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दहेज प्रताड़ना के तथ्य सामने आए हैं। पुलिस ने पति और सास-ससुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की बात कही है। वहीं मामले की विस्तृत जांच जारी है।0
0
Report
25 आदिवासी ग्रामीणों को बकाया बिल पर संपत्ति कुर्की नोटिस; स्मार्ट मीटर की मांग तेज
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:जिले में बिजली कंपनी द्वारा 25 आदिवासी ग्रामीणों को बकाया बिल जमा न करने पर संपत्ति कुर्क करने का नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि निर्धारित तिथि तक बिल का भुगतान न करने पर ढोल बजाकर संपत्ति कुर्क की जाएगी। ग्रामीण स्मार्ट मीटर की कर रहे मांग रहटगांव तहसील की ग्राम पंचायत कपासी के अंतर्गत आने वाले ग्राम जोगीखेड़ा के ग्रामीणों का आरोप है कि उनके घरों में अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं है, फिर भी विभाग ने उन्हें बकाया बिल के लिए नोटिस भेजे हैं। पूर्व सरपंच मनोहर पांसे ने बताया कि ग्रामीण स्मार्ट मीटर लगाने की मांग कर रहे हैं, ताकि वे अपनी उपयोग की गई बिजली का बिल चुका सकें। उन्होंने यह भी बताया कि उनके घरों के पास खंभे नहीं हैं और वे दूर से तार खींचकर बिजली जला रहे हैं। लाइनमैन पर रुपए मांगने का आरोप लगाया गया है कि गांव का लाइनमैन सभी लोगों से एक-एक हजार रुपए जमा कराने पर बिजली चालू करने की बात कह रहा है। ग्राम के रामबक्स चौहान ने कहा कि नोटिस में इस्तेमाल की गई भाषा से लगता है कि सरकार गरीबों का अपमान कर रही है। उन्होंने मांग की कि उनके गांव में पांच रुपये वाले बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएं0
0
Report
Advertisement
बादल बोले- 2027 चुनाव के लिए मनप्रीत अयाली पार्टी के साथ एकजुट रहें
Jagraon, Punjab:ਐਂਕਰ -- ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਮੁੱਲਾਂਪੁਰ ਦਾਖਾ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਜਸਕਰਨ ਸਿੰਘ ਦਿਓਲ ਨੂੰ ਇੱਕ ਲੜਕੀ ਨਾਲ ਛੇੜਛਾੜ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿਚ ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਤੋਂ ਜਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਤੋ ਬਾਅਦ ਅੱਜ ਦਾਖਾ ਹਲਕੇ ਦੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਦਫਤਰ ਵਿਚ ਪਾਰਟੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਜਸਕਰਨ ਸਿੰਘ ਦਿਓਲ ਤੇ ਪਾਰਟੀ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਲਈ ਪਹੁੰਚੇ ਤੇ ਸਾਰਿਆਂ ਦਾ ਹਾਲ ਚਾਲ ਜਾਣਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੇ ਕਿਹਾਕਿ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਅਯਾਲੀ ਪੂਰੀ ਤਰਾਂ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਹੱਥਾਂ ਵਿਚ ਖੇਡ ਰਿਹਾ ਹੈ ਤੇ ਪਹਿਲਾ ਆਪ ਨਾਲ ਮਿਲਕੇ ਉਸਨੇ ਆਪਣੇ ਬਿਜਨੈਸ ਨੂੰ ਅੱਗੇ ਵਧਾਇਆ ਤੇ ਹੁਣ ਆਪ ਦੇ ਇਸ਼ਾਰੇ ਤੇ ਹੀ ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਨਾਲ ਮਿਲਕੇ ਕੰਮ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪਰ ਉਹ ਕਿਸੇ ਦਾ ਵਫਾਦਾਰ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਓਨਾਂ ਨੇ ਦਾਖਾ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਜਸਕਰਨ ਸਿੰਘ ਦਿਓਲ ਨੂੰ ਲੜਕੀ ਨਾਲ ਛੇੜਛਾੜ ਦੇ ਇਲਜाम ਵਿਚ ਫਸਾਉਣ ਲਈ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਅਯਾਲੀ ਨੂੰ ਹੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰ ਦੱਸਿਆ ਤੇ ਪਾਰਟੀ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ 2027 ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਲਈ ਇਕਜੁਟ ਹੋ ਕੇ ਚੱਲਣ ਦਾ ਸੁਨੇਹਾ ਵੀ ਦਿੱਤਾ।0
0
Report
बांकीपुर उपचुनाव: विकास बनाम स्थानीय मसलों पर मतदाता क्या तय करेंगे?
Patna, Bihar:बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए कल मतदान होना है। चुनाव प्रचार थम चुका है और अब फैसला जनता के हाथ में है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर बैंकीपुर की जनता इस बार किन मुद्दों पर वोट करेगी? क्या चुनाव विकास के नाम पर होगा, स्थानीय समस्याओं पर या फिर राजनीतिक समीकरण हावी रहेंगे?0
0
Report
खंडवा के शिव-हनुमान मंदिर में मांस रखने वाले आरोपी गिरफ्तार
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा के पंधाना कस्बे में शिव और हनुमान मंदिर में मांस रखने वाले मुख्य आरोपी रज्जाक पिता गनी खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि उसने कथित तौर पर अमीर बनने की चाह में एक तांत्रिक बाबा के कहने पर मंदिर में मांस रखा था. हालांकि, प्राथमिक परीक्षण के बाद पुलिस का कहना है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है इसकी जांच कराई जा रही है. घटना पिछले हफ्ते 21 जुलाई की है. पंधना के शिव और हनुमान मंदिर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने मांस के टुकड़े मंदिर में रख दिए थे. जानकारी मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैला और स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी. बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पंधाना थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए थाने का घेराव किया. पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ. आरोपी की पहचान करने के लिए स्थानीय लोगों ने मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए. तीन दिन के अंतराल से एक संदिग्ध युवक रज्जाक गनी कैमरे में कैद हुआ इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हिंदूवादी संगठनों ने पुलिस थाने में प्रदर्शन किया और धार्मिक भावना भड़काने वाले आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. हिंदूवादी संगठनों ने किसी तांत्रिक और आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने संबंधी पुलिस के दावों को भी खारिज किया. पुलिस ने बताया कि घटना स्थल से मिले साक्ष्य के आधार पर एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है उससे पूछताछ कर न्यायालय पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है जिसका परीक्षण कराया जा रहा है. एक जानकारी यह भी सामने आई कि जल्दी अमीर बनने के चक्कर में वह किसी तांत्रिक के संपर्क में भी था और उसी के कहने पर उसने यह काम किया था. फिलहाल धार्मिक भावनाएं भड़काने और शांति भंग करने के चलते उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. पुलिस इस घटना के सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है.0
0
Report
Advertisement
रायगढ़: माँ शिवा स्टील प्लांट में हादसा, 5 मजदूर झुलसे, 2 की हालत गंभीर
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग माँ शिवा स्टील प्लांट में हादसा 5 मजदूर झुलसे 2 की हालत गंभीर आज सुबह 7:30 बजे हुआ हादसा फर्निश बॉयलिंग में जुलसे 5 मजदूर दो मजदूरों को किया गया रायपुर रिफर पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का मामला जांच में जुटी टीम औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा और घरघोड़ा एसडीएम मौके पर पहुंचे0
0
Report
लखीमपूर खीरी में 38 वर्षीय महिला-18 वर्षीय युवक की प्रेम कहानी शादी तक पहुंची
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:अगली खबर लखीमपुर खीरी से है...जहाँ इस्टाग्राम के जरिए एक 38 साल की महिला की दोस्ती 18 साल के युवक से हुई...और फिर इस दोस्ती ने प्यार से लेकर शादी तक का सफर तय किया.. फीलहाल पति तो वापस लौट गया है...लेकिन अब भी उसे आस है कि अपने बच्चों के खातिर शायद उसकी पत्नी मन बदल ले...और इन मासूमों कि जिंदगी बिन मां के ना गुजरे..0
0
Report
रुद्रप्रयाग में भारी बारिश ने जलभराव बढ़ाया, प्रशासन अलर्ट मोड में
Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग में बढ़ा नदियों का जलस्तर, प्रशासन अलर्ट। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जबकि अलकनंदा और मंदाकिनी समेत अन्य नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने रुद्रप्रयाग जनपद में जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। मुख्यालय सहित कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है, वहीं नदियों का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। हालात को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सभी संबंधित विभागों को तत्काल राहत और बचाव कार्य में जुटने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर पालिका, नगर पंचायत और सभी उपजिलाधिकारी को जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी की निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि कहीं लोगों को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित करने की आवश्यकता पड़ती है तो प्रशासन इसकी भी पूरी व्यवस्था करेगा। साथ ही प्रभावित लोगों को राशन और अन्य जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से भी अनावश्यक रूप से नदी-नालों के किनारे न जाने तथा मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई है। बाइट: विशाल मिश्रा, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग0
0
Report
Advertisement
