284403
ललितपुर में दादा ने ली पोते की जान, दो गिरफ्तार
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर के पूराकला थाना क्षेत्र के उगरपुर गांव में एक दादा द्वारा अपने पोते की जान ले ली गई। पुलिस ने प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दुर्ग में स्वाइन फ्लू के 6 मरीज, 2 अस्पताल में भर्ती, 4 घर क्वारंटीन
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दुर्ग जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं तो वहीं दो मरीजों का अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है वही बचे हुए चार मरीजों को घर में ही क्वारन्टीन किया गया है दरअसल पिछले एक हफ्ते के बीच इन मरीजों में स्वाइन फ्लू के लक्षण सामने आए हैं जिसके बाद ईनका उपचार चल रहा है सबसे पहले एक 2 साल 11 माह की बच्ची में स्वाइन फ्लू के लक्षण सामने आए थे जिसके बाद अब मरीजो कि संख्या बढ़कर 6 हो चुकी है स्वाइन फ्लू के मरीज मिलने से जिला स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट और एक्टिव मोड पर है इतना ही नहीं सभी मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है फिलहाल संक्रमित मरीजों को क्वॉरेंटाइन किया गया है.0
0
Report
उमरिया में रक्षा बंधन के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों पर भारी छापेमारी, नकली मावा-खोवा जब्त
Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया में रक्षा बंधन के त्योहार के मद्देनजर मिलावटी एवं अमानक खाद्य पदार्थों की खरीदी एवं बिक्री की रोकथाम हेतु राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बड़ी कार्यवाही की है जिसके अंतर्गत नगर के दर्जनों दुकानों में छापामार कार्यवाही कर बेची जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जाँच की गई। परिसर में साफ सफाई तथा उपयोग में लाई जा रहे ईधन की भी जाँच की गई। जाँच के दौरान होटल शिवालय में घटिया खोवा, मिल्क केक, किचन में गंदगी कीड़े का अम्बार मिलने पर तीन दिनों के लिए सील किया गया। वहीं कई दुकानों से नकली मावा, अमान्य मिल्क केक एवं खराब क्वालिटी का खोवा जब्त किया गया है। इसके अलावा कई दुकानों में प्रयोग में लाये जा रहे आधा दर्जन घरेलू सिलेंडर जब्त किये गए हैं।0
0
Report
हरियाणा रोडवेज की बसों में बहनों के लिए मुफ्त सफर, रक्षाबंधन पर बड़ा तोहफा
Gurugram, Haryana:देशभर में रक्षाबंधन के त्यौहार का उत्सव जारी है. बहाने में भाई के घर जाने के लिए उत्साह है. साइबर सिटी गुरुग्राम के बस स्टैंड पर भीड़ देखने को मिली. हरियाणा सरकार का हर बहन के लिए बड़ा तोहफा: हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा. गुरुग्राम में बहनों ने इस तोहफे का लाभ उठाया.0
0
Report
Advertisement
1984 के दोषी सज्जन कुमार की मौत पर BJP नेताओं का मातम, राजनीति पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:1984 सिख कत्लेआम के मुख्य दोषी सज्जन कुमार की मौत पर BJP नेताओं द्वारा मातम मनाना बहुत अजीब है सज्जन कुमार की श्रद्धांजलि सभा में BJP के दिल्ली से बड़े नेताओं की मौजूदगी पर BJP को स्पष्ट करना चाहिए 1984 के पीड़ितों के साथ खड़ी है या दोषी ठहराए गए व्यक्ति के प्रति सम्मान जताने वालों के साथ? 1984 कोई राजनीति नहीं, हजारों परिवारों का दर्द है। इस दर्द के साथ समझौता नहीं हो सकता।0
0
Report
उधमपुर हाईवे हादसे में ट्रक-तेल टैंकर टक्कर से आग, यातायात बाधित—बड़ी खबर
Jammu, उधमपुर में भीषण सड़क हादसा जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक ट्रक और तेल टैंकर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया。 हादसे की सूचना मिलते ही फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कीं。 फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, आग लगने के कारण नेशनल हाईवे पर यातायात भी प्रभावित होने की संभावना है। हादसा किस वजह से हुआ, उसकी जांच की जा रही है।0
0
Report
रोजगार न मिलने पर मंदिर में तोड़फोड़, 3 प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त—आरोपी गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:रायपुर रोजगार नहीं मिला तो भगवान से चिढ़ा, मंदिर में तोड़ दीं 3 प्रतिमाएं! रायपुर के गुढ़ियारी पड़ाव स्थित शिव-हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ का मामला हनुमानजी, शिवलिंग और साईं जी की प्रतिमाओं को किया क्षतिग्रस्त पुलिस ने आरोपी हेमंत अग्रवाल (42) को किया गिरफ्तार आरोपी ने रोजगार में साथ नहीं देने की बात कहकर भगवान के प्रति जताई थी नाराजगी रात करीब 3 बजे घर से छैनी-हथौड़ा लेकर मंदिर पहुंचा था आरोपी प्रतिमाएं तोड़ने के बाद छैनी-हथौड़ा घर में छिपा दिया था CCTV फुटेज और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को पकड़ा घटना में इस्तेमाल छैनी-हथौड़ा बरामद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया0
0
Report
Advertisement
जेल में राखी पर बहनों ने भाइयों की दीर्घ आयु की दुआ मांगी
Nabha, Punjab:ਰੱਖੜੀ ਦਾ ਪਵਿੱਤਰ ਤਿਉਹਾਰ ਨਾਭਾ ਦੀ ਨਿਊ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਜੇਲ੍ਹ ਵਿੱਚ ਭਾਵੁਕ ਮਾਹੌਲ ਦੇ ਦਰਮਿਆਨ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਜੇਲ੍ਹ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਰੱਖੜੀ ਦੇ ਤਿਉਹਾਰ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਜੇਲ੍ਹ ਅੰਦਰ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤੇ ਗਏ ਸਨ। ਜੇਲ੍ਹ ਵਿੱਚ ਬੰਦ ਕੈਦੀਆਂ ਦੀਆਂ ਭੈਣਾਂ ਆਪਣੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੂੰ ਰੱਖੜੀ ਬੰਨ੍ਹਣ ਲਈ ਪਹੁੰਚੀਆਂ। ਭੈਣਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਭਰਾਵਾਂ ਦੇ ਗੁੱਟ ’ਤੇ ਰੱਖੜੀ ਬੰਨ੍ਹ ਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਲੰਬੀ ਉਮਰ ਅਤੇ ਚੰਗੇ ਭਵਿੱਖ ਦੀ ਕਾਮਨਾ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਭੈਣ-ਭਰਾ ਦੇ ਪਿਆਰ ਦਾ ਭਾਵੁਕ ਮਾਹੌਲ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਭੈਣਾਂ ਨੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੂੰ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਬਾਅਦ ਮਿਲ ਕੇ ਬਹੁਤ ਖੁਸ਼ੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਲ੍ਹ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਰੱਖੜੀ ਮੌਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਲਈ ਚੰਗੇ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤੇ ਗਏ ਅਤੇ ਕਿਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਕੋਈ ਮੁਸ਼ਕਲ ਪੇਸ਼ ਨਹੀਂ ਆਈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜੇਲ੍ਹ ਸੁਪਰਡੈਂਟ ਇੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਕਾਹਲੋ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਜੇਲ੍ਹ ਅੰਦਰ ਰੱਖੜੀ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭੈਣਾਂ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਨੂੰ ਧਿਆਨ ਵਿੱਚ ਰੱਖਦਿਆਂ ਜੇਲ੍ਹ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਲੋੜੀਂਦੇ ਅਤੇ ਵਧੀਆ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤੇ ਗਏ ਸਨ। ਰੱਖੜੀ ਮੌਕੇ ਭੈਣਾਂ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਕੈਦੀ ਭਰਾਵਾਂ ਦੇ ਗੁੱਟ ’ਤੇ ਬੰਨ੍ਹੀ ਗਈ ਰੱਖੜੀ ਨੇ ਜੇਲ੍ਹ ਦੀਆਂ ਚਾਰਦੀਵਾਰੀਆਂ ਅੰਦਰ ਵੀ ਭੈਣ-ਭਰਾ ਦੇ ਪਵਿੱਤਰ ਰਿਸ਼ਤੇ ਅਤੇ ਪਿਆਰ ਦੀਆਂ ਭਾਵਨਾਵਾਂ ਨੂੰ ਉਜਾਗਰ ਕੀਤਾ。0
0
Report
हरदा की बहनों ने सीमाओं पर तैनात जवानों के लिए राखी भेजी, देशभक्ति जगाई
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा की बहनों की अनोखी पहल, देश की रक्षा करने वाले जवानों के लिए भेजी विशेष राखियां हरदा के अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाओं और बहनों ने मिलकर जवानों के लिए विशेष राखियाँ तैयार की हैं。 इन राखियों को एकत्रित कर भारतीय सेना के जवानों तक भेजने की तैयारी की जा रही है। बहनों का कहना है कि देश की रक्षा के लिए अपने परिवार से दूर रहकर सीमा पर डटे जवान भी हमारे परिवार का हिस्सा हैं। रक्षाबन्धन के अवसर पर उनके हाथों पर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और भाईचारे का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है。 हरदा की महिलाओं की इस पहल का उद्देश्य जवानों के प्रति सम्मान, प्रेम और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। बहनों ने कहा कि जवानों की वजह से ही देशवासी सुरक्षित होकर अपने त्योहार मना पाते हैं, इसलिए इस रक्षाबन्धन पर उनके लिए राखी भेजना उनके लिए गर्व की बात है。0
0
Report
राखी पर साध्वी निरंजन ज्योति ने नकवी को राखी बांधी, भाई-बहन के रिश्ते की परंपरा दिखी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | भाजपा नेता साध्वी निरंजन ज्योति ने रक्षाबंधन के अवसर पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी को राखी बांधी। भाजपा नेता साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा, "ये बहुत महत्वपूर्ण पर्व है जिसमें भाई-बहन का अटूट संबंध धागों के माध्यम से जोड़ा जाता है। ये धागा नहीं है बल्कि प्रेम का बंधन है जो भाई-बहन के बंधन को मजबूत करता है। आज मुझे प्रसन्नता हो रही है कि मैं पिछले लगभग 30-35 सालों से नकवी भाई को राखी बांधती हूं... यह आज का ही नहीं बल्कि सदियों से मनाया जाने वाला उत्सव है..." भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "...हर रक्षाबंधन पर बहनों का स्नेह और प्यार राखी के रूप में दिखाई पड़ता है। हमारा भारत दुनिया की सबसे पुरानी, मजबूत, सार्थक सभ्यता के तौर पर देखा जाता है इसलिए हमारे देश की जो भी सभ्यता का सबक और संदेश है उसे पूरी दुनिया में स्वीकार किया जाता है। रक्षा बंधन उसी सभ्यता, उसी संस्कार और उसी संस्कृति का हिस्सा है..."0
0
Report
Advertisement
रायबरेली के ओई गांव में बारिश से ईंट का मकान ढहा, 5 बकरियाँ मरी
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली मे ईंटो से बना मकान लगातार हो रही बारिश के चलते ढह गया है। मकान के मलबे मे जानवरों की दबकर मौत हो गई जबकि इंसानी जानें सुरक्षित हैं। मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र स्थित ओई गांव का है। यहां लगातार हो रही भारी बारिश के कारण राम सनेही के पक्की ईंटों से बना कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। इस हादसे में मलबे के नीचे दबकर 5 बकरियों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक अन्य बकरी के दबे होने की आशंका है। मकान गिरने से पीड़ित का गेहूं, राशन और गृहस्थी का सारा सामान पूरी तरह नष्ट हो गया है। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए शासन-प्रशासन से मुआवजा दिलाने और हर संभव मदद का भरोसा दिया है।0
0
Report
सहरसा में कुख्यात अपराधी मृत्युंजय यादव गिरफ्तार; 19 मामलों में फरार आरोपित हिरासत में
Saharsa, Bihar:जहाँ सोनवर्षा राज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. गिरफ्तार अपराधी मृत्युंजय यादव पर हत्या, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित 19 संगीन मामले दर्ज हैं जिसमे करीब आधा दर्जन हत्या का मामला दर्ज है और यह अपराधी पिछले दो वर्षों से फरार चल रहा था. इधर पुलिस लगातार अपराधी मृत्युंजय यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी. इस बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अपराधी मृत्युंजय यादव जनसेवा ट्रेन से कहीं जा रहा था जिसके बाद पुलिस की टीम ने अपराधी मृत्युंजय यादव का पीछा करते हुए बेगूसराय स्टेशन से अपराधी मृत्युजंय यादव को धर दबोचा. इस सम्बंध में प्रभारी SDPO धीरेंद्र पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराधी मृत्युंजय यादव पर हत्या, लूट, रंगदारी सहित अन्य कुल 19 संगीन मामले दर्ज हैं और यह पिछले दो वर्षों से फरार चल रहा था. अपराधी को गिरफ्तार कर न्याययिक हिरासत में भेजा जा रहा है.0
0
Report
नेपाल त्रासदी के संदर्भ में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने तात्कालिक मदद की पुष्टि की
Ranchi, Jharkhand:नेपाल त्रासदी को लेकर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा, पूरी सूचनाएं इकठ्ठा की जा रही है, भारत सरकार ने तुरंत ही कदम उठाया। बड़ी प्राकृतिक आपदा थी, जिस तरह से ग्लेशियर टूटा और आपदा में वो बदल गया, जो दृश्य थे वो भयावह थे। ईश्वर से प्रार्थना करते हैं जो लोग मिसिंग हैं स्वस्थ रहें, पीएम मोदी ने इस मामले में तुरंत बात कर हेलीकॉप्टर भेजने का काम किया। भारत हमेशा पड़ोसियों के साथ तत्पर रहता है। भारत की फौज देश में किसी भी तरह की प्राकृतिक आपदा हो नर सेवा नारायण सेवा के भाव से तुरंत भारत के वीर जवान कूदते हैं। जो भी मिसिंग हैं स्वस्थ रहें और नेपाल जल्दी से जल्दी प्राकृतिक आपदा से उबरे ऐसी ईश्वर से प्रार्थना है।0
0
Report
Advertisement
वाशिम के स्कूल ने पेड़ों को राखी बांधकर वृक्ष रक्षाबंधन मनाया
Washim, Maharashtra:रिपोर्टर:गणेशा मोहळे, वाशीम अँकर:भाऊ-बहिणीच्या प्रेमाचे प्रतीक असलेला रक्षाबंधन सण वाशिमच्या एसएमसी इंग्लिश स्कूलच्या विद्यार्थ्यांनी अनोख्या पद्धतीने साजरा केला. राष्ट्रीय हरित सेनेतील चिमुकल्यां विद्यार्थ्यांनी परिसरातील प्राचीन वृक्षांना राख्या बांधून ‘वृक्ष रक्षाबंधन’उपक्रम राबविला.या उपक्रमात विद्यार्थ्यांनी वृक्षतोड रोखण्यासोबतच पर्यावरण संवर्धनाची शपथ घेतली. गेल्या १७ वर्षांपासून शाळेत हा उपक्रम सातत्याने राबविला जात आहे. वृक्षलागवडीसोबतच लावलेल्या वृक्षांचे संगोपन आणि संरक्षण करणे गरजेचे असल्याचा संदेश यावेळी देण्यात आला.0
0
Report
नेपाल बाढ़: हेलीकॉप्टर से राहत कार्य जारी, मृतकों की संख्या 389 पहुंची
Noida, Uttar Pradesh:Trishuli (Nepal): Nepal Flash Flood/Rescue Operations Underway In Flood-Affected Areas Using Helicopters / Visuals / reax नुवाकोट, नेपाल: हेलीकॉप्टर की मदद से तेज़ी से बचाव कार्य किए जा रहे हैं। बाढ़ से प्रभावित लोगों को प्रभावित इलाकों से सुरक्षित जगहों पर लाया जा रहा है। बचाव दल के सदस्यों को भी हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित इलाकों में भेजा जा रहा है। नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद प्रभावित लोग अपने परिजनों और संबंधियों की तलाश कर रहे हैं। नेपाल पुलिस के अनुसार नेपाल-तिब्बत सीमा के पास ग्लेशियर के टूटने और भूस्खलन के कारण आई भयानक अचानक बाढ़ और मलबे के भारी बहाव से मरने वालों की संख्या बढ़कर 389 हो गई है।0
0
Report
हिमाचल की राजनीति: 1500 रुपए की मानदेय गारंटी पर कांग्रेस-BJP घमासान
Shimla, Himachal Pradesh:रक्षाबंधन पर हिमाचल प्रदेश की सियासत में महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने की कांग्रेस सरकार की गारंटी को लेकर एक बार फिर सियासी घमासान छिड़ गया है। भाजपा विधायक रीना कश्यप ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए देने का वादा किया था, लेकिन आज तक यह वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बहनें हर महीने 1500 रुपए का इंतजार कर रही हैं और अब यह इंतजार नाराजगी में बदल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने महिलाओं के साथ वादा खिलाफ़ी की है। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं केवल 1500 रुपए नहीं मांग रही हैं, बल्कि अपने पांच साल के पूरे बकाये की मांग कर रहीं हैं। भाजपा विधायक ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं से झूठ बोला और रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर भी प्रदेश की बहनों को निराशा ही हाथ लगी है। क्या है हर महीने ₹1500 की गारंटी? साल 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने हिमाचल की महिलाओं के लिए हर महीने 1500 रुपए की आर्थिक सहायता का वादा किया था। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार बनी और यह वादा प्रदेश की राजनीति में लगातार विपक्ष के निशाने पर रहा। हालांकि सरकार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत कुछ महिलाओं को 1500 रुपए देने की शुरुआत की है, लेकिन यह सम्मान राशि पात्रता शर्तों के साथ दी जा रही है। रीना कश्यप ने कहा कि सरकार को अब घोषणाओं के बजाय महिलाओं को जवाब देना चाहिए। उनका कहना है कि रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाइयों से उपहार की उम्मीद करती हैं, लेकिन हिमाचल की महिलाएं सरकार से अपने हक के 1500 रुपए का इंतजार कर रही हैं।0
0
Report
Advertisement
