284403
ललितपुर में पशु तस्करों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर के जाखलौन थाना क्षेत्र के सैपुरा गांव के जंगलों में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई थी। वहीं इस दौरान दो बदमाशों को घायल भी किया गया था। साथ ही पुलिस ने मौके से 5 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। आपको बता दें कि घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने घटना की पुष्टि की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
श्रीनगर हवाई अड्डे पर IndiGo विमान VDGS पोल से टकरा गया, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
Noida, Uttar Pradesh:Srinagar (Jammu & Kashmir): IndiGo Flight Comes In Contact With VDGS Pole During Parking At Srinagar Airport / All Passengers And Crew Safe / Airport Operations Normal आज सुबह 09:05 बजे, इंडिगो की फ़्लाइट नंबर 6E 225 मुंबई से श्रीनगर पहुँची। ल LANDING के बाद, विमान PARKING के लिए बे नंबर 6 की ओर बढ़ा। PARKING के दौरान विमान का ब्रेकिंग सिस्टम फेल हो गया, जिससे विमान रुक नहीं पाया और PARKING बे में लगे VDGS (विज़ुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम) से टकरा गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालाँकि, विमान के अगले हिस्से (नोज़ सेक्शन) को नुकसान पहुँचा, इसलिए फ़्लाइट को रोक दिया गया।0
0
Report
बांसवाड़ा नगर निकाय चुनाव: 185 उम्मीदवार मैदान में, 9-11 सितम्बर मतदान तय
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा बांसवाड़ा जिले में नगर निकाय चुनाव-2026 की नामांकन वापसी के बाद अब चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। जिले की तीनों निकाय बांसवाड़ा, कुशलगढ़ और परतापुर-गढ़ी से 50 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस उठा लिए हैं। अब चुनावी मैदान में बांसवाड़ा के 60 वार्डों के लिए 185, परतापुर-गढ़ी के 25 वार्डों के लिए 112 एवं कुलशगढ़ के 20 वार्ड के लिए 49 के बीच मुख्य चुनावी मुकाबला होगा। प्रत्याशियों ने अब जीत को लेकर जनसंर्पक तेज कर दिया है। बांसवाड़ा में मतदान 9 सितंबर तथा शेष दो निकायों में 11 सितंबर होगा। अभी भी कुछ वार्ड में बीजेपी और कांग्रेस के कुछ बागी मैदान में है जिससे इनका समीकरण बिगड सकता है, वही बीजेपी ने शहर की नगर परिषद में अपना खाता पहले ही खोल लिया है, वार्ड 12 से कांग्रेस प्रत्याशी रेखा कँसारा ने अपना नामांकन वापिस ले लिया जिससे बीजेपी की जीत निर्विरोध हुई। अब यह तस्वीर तीनों नगर निकायों की... नगर परिषद बांसवाड़ा कुल वार्ड - 60 है..... भाजपा - 60 प्रत्याशी कांग्रेस - 59 प्रत्याशी बीएपी - 20 प्रत्याशी निर्दलीय - 45 प्रत्याशी मैदान में कुल - 185 प्रत्याशी मैदान में नगर पालिका परतापुर - गढ़ी.... कुल वार्ड - 25 है भाजपा - 25प्रत्याशी कांग्रेस - 25 प्रत्याशी बीएपी - 11 प्रत्याशी निर्दलीय - 51 प्रत्याशी मैदान में कुल - 112 प्रत्याशी मैदान में नगर पालिका कुशलगढ़.... कुल वार्ड - 20 है भाजपा - 20प्रत्याशी कांग्रेस - 20 प्रत्याशी बीएपी - 5 प्रत्याशी निर्दलीय - 4 प्रत्याशी मैदान में कुल - 49 प्रत्याशी मैदान में वीओ - नामांकन0
0
Report
बीकानेर में निकाय चुनाव: बीजेपी के दिग्गजों ने जीत का दावा, कांग्रेस पर निशाना
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से राजनीतिक खबर निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी के दिग्गज चुनावी मैदान में कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा जिलेभर में कार्यकर्ताओं से कर रहे संवाद जी मीडिया से खास बातचीत में सुमित गोदारा ने बीजेपी की बड़ी जीत का किया दावा तो वही कांग्रेस पर भी निशाना साधा बोले- बीजेपी कार्यकर्ताओं की पार्टी, टिकट वितरण के बाद कार्यकर्ताओं में दिख रहा उत्साह लूणकरणसर और नापासर में बीजेपी के पक्ष में माहौल होने का भी किया दावा, बोले- जनता ने बीजेपी को वोट देने का मन बनाया कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सुमित गोदारा ने कहा-कांग्रेस को शायद दिखाई नहीं दे रहा कि आमजन को लगातार सुविधाएं मिल रही हैं बोले- बीजेपी सरकार ने अपने घोषणा पत्र के 60 प्रतिशत से ज्यादा वादे पूरे कर दिए हैं, अभी ढाई साल बाकी हैं। जनता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर भरोसा है और ट्रिपल इंजन सरकार बनाकर विकास को नई गति देने का मन बना चुकी है0
0
Report
Advertisement
जयपुर में जन्माष्टमी के दौरान ठाकुर श्री जी के दर्शन हेतु सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
Jaipur, Rajasthan:एंकर-जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने सपत्नीक शहर आराध्य गोविंददेवजी मंदिर पहुंचकर ठाकुर श्रीजी के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। दर्शन के साथ कमिश्नर ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जन्माष्टमी को देखते हुए जयपुर शहर में पुलिस का पर्याप्त डिप्लॉयमेंट किया गया है। श्रद्धालुओं को सुगमता और आसानी से ठाकुरजी के दर्शन हो सकें, इसके लिए इस बार प्रवेश और निकासी व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस बार सभी श्रद्धालुओं को जलेब चौक से प्रवेश दिया जा रहा है। जबकि दर्शन के बाद जयनिवास उद्यान की तरफ से निकासी की व्यवस्था की गई है। भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों से भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस कमिश्नर ने मंदिर परिसर और आसपास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जन्माष्टमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जयपुर पहुंचने को देखते हुए पुलिस प्रशासन का फोकस सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित दर्शन पर है।0
0
Report
दिल्ली के कालकाजी मंदिर में जन्माष्टमी पर भव्य श्रृंगार और भक्तों की भीड़
New Delhi, Delhi:आज 4 सितंबर है और 4 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूरे देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है इस दौरान सभी मंदिरों को सजाया गया है भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल को लोग झूला झूलाने के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं इसी करी में दिल्ली के कालकाजी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रहा है जहां भक्त माता कालका के दर्शन करने के उपरांत कृष्ण के बाल लड्डू स्वरूप को झूला झूलाने के लिए मंदिर परिसर में पहुंच रहे हैं. वही इस दौरान आज माता कालका का श्रृंगार मोर के पंखों से किया गया है. वही कल्काजी मंदिर के मुख्य पुजारी विशाल भारद्वाज बताते हैं कि आज माता कालका का विशेष श्रृंगार जन्माष्टमी के अवसर पर किया गया है जहाँ माता कालका को विशेष फूलों से और मोर के पंखों से सजाया गया है माता का स्वरूप आज बहुत ही दिव्य और भव्य लग रहा है आज काली जयंती भी है इसलिए आज माता की रात में विशेष पूजा की जाएगी श्रद्धालुओं की भी भारी भी आजमाता कालका के दर्शन करने के लिए सुबह से ही पहुंच रही.0
0
Report
बाढ़ से जनता परेशान, सरकार राहत प्रयास तेज, विपक्ष पर दिलीप जायसवाल की टिप्पणी
Noida, Uttar Pradesh:बिहार में बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। गंगा के बढ़ते जलस्तर ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात ऐसे हैं कि कई लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में जाना पड़ रहा है। इसी बीच बाढ़ की स्थिति और सरकार की तैयारियों को लेकर बिहार सरकार के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने विपक्ष के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को किसी भी आरोप से पहले बाढ़ की तकनीकी स्थिति को समझना चाहिए। सरकार की ओर से बाढ़ पीड़ितों तक हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विपक्ष और मीडिया से भी अपील की कि अगर किसी बाढ़ पीड़ित तक मदद नहीं पहुंच पा रही है, तो इसकी जानकारी सरकार तक जरूर पहुंचाई जाए, ताकि तत्काल राहत पहुंचाई जा सके। वहीं, बक्सर में बच्ची के साथ रेप की घटना के बाद बिहार में बढ़ते यौन अपराधों को लेकर उठ रहे सवालों पर भी दिलीप जायसवाल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने POCSO एक्ट के तहत होने वाले अपराधों को गंभीर मानसिक विकृति से जोड़ते हुए सख्त कार्रवाई की जरूरत बताई। इसके साथ ही रेप के दोषियों के बार-बार जेल से बाहर आने के सवाल पर उन्होंने कानून और व्यवस्था से इस मुद्दे पर गंभीरता से संज्ञान लेने और विचार करने की अपील की0
0
Report
Advertisement
आरा में हथियारबंद बदमाश ने युवक को गोली मारी, हालत स्थिर
Mumbai, Maharashtra:आरा में गजराजगंज ओपी क्षेत्र के करीसाथ फोरलेन पर बाबा होटल के समीप हथियारबंद बदमाश ने एक युवक को गोली मार दी. घायल युवक का बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. घायल युवक गजराजगंज ओपी क्षेत्र के करीसाथ गांव निवासी संतोष कुमार यादव, उम्र 30 वर्ष, जो बाहर रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं, हैं. दो दिन पूर्व आरोपी से फोन पर पूछताछ को लेकर झगड़ा हुआ था. घटना के समय वह करीसाथ फोरलेन पर पान की दुकान के पास बैठा था, तभी पीछे से गोली मारी गई. गोली लगने के बाद वह घायल होकर जमीन पर गिर गया. इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि गोली पीठ में लगी थी; ऑपरेशन कर गोली निकाली गई है और क्षतिग्रस्त पार्ट्स को ठीक कर दिया गया है. मरीज की स्थिति अब स्थिर है. पुलिस ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर संतोष कुमार यादव ने रवि सिंह पर गोली मारने का आरोप लगाया है; विवाद वीरेंद्र सिंह के पुत्र रवि कुमार सिंह पर गोली चलाने का आरोप है. आगे की जांच जारी है.0
0
Report
पटना में गंगा जलस्तर बढ़ने से प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दीं, क्या बाढ़ टलेगी?
Patna, Bihar:पटना में गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती तैयारियां तेज कर दी हैं पटना डीएम कुंदन कुमार के निर्देश पर पटना टाउन प्रोटेक्शन वॉल के सभी 108 रास्तों को बंद करा दिया गया है ताकि गंगा का बढ़ता पानी शहर में प्रवेश न कर सके निरीक्षण के दौरान 13 स्लुइस गेट में मिले लीकेज को भी बंद करा दिया गया है वहीं पाटलिपुत्र कॉलोनी में पानी के प्रवेश को रोकने के लिए सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं सदाकत आश्रम के पास नाले के रास्ते शहर में पानी आने की आशंका को देखते हुए नाले को रात में ही बंद करने का आदेश दिया गया है प्रशासन संभावित जलभराव और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी रख रहा है डीएम कुंदन कुमार, एसएसपी कार्तिकेय शर्मा, नगर आयुक्त यशपाल मीना समेत वरीय अधिकारियों ने दीघा घाट से बिंद टोली, एलसीटी घाट, गोसाईं टोला और पूरे पटना टाउन प्रोटेक्शन वॉल क्षेत्र का निरीक्षण किया है निरीक्षण के बाद अधिकारियों को जरूरी एहतियाती कदम उठाने और लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं प्रशासन का मकसद गंगा के बढ़ते पानी को किसी भी रास्ते से शहर में प्रवेश करने से रोकना और संभावित बाढ़ की स्थिति से पहले सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है0
0
Report
इटावा में अवैध असलहे के साथ रील पोस्ट, पुलिस जांच जारी
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में सोशल मीडिया पर व्यूवर पाने के लिए आज कल की युवती किसी भी तरीके से रील बना रहे है , इटावा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक युवती ने अवैध असलहे के साथ में रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी जिसके बाद हड़कंप मच गया पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इटावा जनपद में इन दोनों युवतियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यूवर और फेमस होने के लिए अलग अलग तरीके से कंटेंट बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं ज्यादा फॉलोअर और व्यूवर पाने के लिए किसी भी हद तक जा रहे हैं ऐसा ही मामला एक इटावा जनपद के बसरेहर थाना क्षेत्र से आया है जहां पर एक युवती के द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक अवैध असलहे के साथ में रील शेयर की गई रील जैसे ही सोशल मीडिया पर आई तो पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया आनन फानन में पुलिस ने सोशल मीडिया के आधार पर युवती की पहचान कर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है पुलिस की जांच पड़ताल में युवती द्वारा बताया गया है कि उसके पास जो अवैध असलहा है वह उसकी छत से मिला था और रील बनाने के बाद जब मामला हाईलाइट हुआ तो उस अवैध असलहों को घर के पीछे तालाब में फेंक दिया है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
महाराजगंज: कार्यालय के बाहर दहेज शिकायत के बाद पति-पत्नी और परिजनों में मारपीट, वीडियो वायरल
Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- महाराजगंज जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर के बाहर दहेज उत्पीड़न की शिकायत कर लौट रही महिला व उसके पति के परिजनों के बीच बहस के बाद जमकर मारपीट हो गई । घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है । जानकारी के अनुसार एक महिला अपने परिजनों के साथ दहेज उत्पीड़न की शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंची थी । शिकायती पत्र देने के बाद जब वह बाहर निकली तो एसपी कार्यालय के पास स्थित एक चाय की दुकान के समीप उसका पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया । विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए उनके बीच जमकर हाथापाई और मारपीट होने लगी । एसपी कार्यालय के बाहर अचानक हुए इस ड्रामे को देखकर लोगों की भीड़ जुट गई । मारपीट के दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह पति-पत्नी और उनके परिजनों के बीच मारपीट हो रही है वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है ।0
0
Report
फलोदी कलरा गांव में आवारा कुत्तों के आतंक से लोग डरे
Jaipur, Rajasthan:फलोदी कलरा गांव में आवारा कुत्तों का आतंक फलोदी के निकट कलरा गांव में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक आधा दर्जन से ज्यादा बच्चों को कुत्तों के काटने से घायल होने का मामला आया सामने आज फिर दो बच्चों को लाया गया फलोदी जिला अस्पताल। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते लोगों को कर रहे परेशान। वही ग्रामीण ने बताया की दो दिन पहले कुत्तों के काटने से एक बच्चे की मौत भी हो गई। इन दिनो रामदेवरा मेले के चलते यही कुत्ते जातरूओ के लिए भी बन सकते है बड़ी मुसीबत का कारण0
0
Report
रतलाम-इंदौर फोरलेन पर रात में स्लीपर बस पलटी, कई घायल
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम - रतलाम इंदौर फोरलेन पर गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे स्लीपर बस पलट गई। रत्तागिरी चौराहे के पास हुआ हादसा, रतलाम और बदनावर से 3-4 एंबुलेंस बुलाकर घायलों को रात करीब 2 से ढाई बजे के बीच रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।0
0
Report
Advertisement
कटघोरा-अम्बिकापुर नेशनल हाइवे पर हाथी पहुँचा, दो घंटे जाम
Korba, Chhattisgarh:कोरबा ब्रेकिंग : कटघोरा-अम्बिकापुर नेशनल हाइवे 130 में कापा नवापारा मुख्यमार्ग मे पहुंचा हाथी, डर के साये में वाहन चालकों ने रोकी अपनी रफ्तार, घण्टो रहा आवागमन बंद, आवागमन बंद होने से 2 घण्टे रहा जाम, मौके पर वन अमला पहुँच घंटों मशक्कत के बाद हाथी को खदेड़ा वापस जंगल की ओर, वर्तमान में कटघोरा वनमण्डल में 52 हाथीयों दल कर रहा है विचरण, हाथीयों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में फसलों व घरों को किया जा रहा है नुकसान, साथ ही हाथियों की चहल कदमी बढ़ रही है मुख्य मार्ग में...0
0
Report
राम मंदिर के CEO पद पर जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति पर अनिरुद्धाचार्य बोले ईमानदार होंगे
Noida, Uttar Pradesh:मथुरा, उत्तर प्रदेश: राम मंदिर के CEO के तौर पर एयर मार्शल (रिटायर्ड) जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति पर कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य कहते हैं, "यह अच्छी बात है। अब जब उन्हें यह ज़िम्मेदारी दी गई है, तो वे ईमानदारी से काम करेंगे। मेरी ईश्वर से यही उम्मीद और प्रार्थना है कि वे ईमानदारी से काम करें."0
0
Report
नंद नगरी में घर पर फायरिंग: CCTV में कैद बदमाशों की वारदात
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के नन्द नगरी इलाके में एक मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग। बीती रात करीब 12 बजे स्कूटी सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक घर पर गोलियां चलाई। बदमाश वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। फायरिंग के दौरान एक गोली मकान की पहली मंजिल की खिड़की में जा लगी, जिससे शीशा टूट गया। वारदात के बाद दोनों आरोपी हाथों में हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दोनों बदमाश स्कूटी पर पहुंचकर फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित परिवार ने गोलीबारी के पीछे पुरानी रंजिश होने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
