284403
झांसी में तूफानी बारिश से कई इलाकों में जलभराव, नगर निगम पर लापरवाही का आरोप
Lalitpur, Uttar Pradesh:शनिवार रात झांसी में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तूफानी बारिश शुरू हो गई जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई है। नगरा, ईसाईटोला, महावीरन, और कच्चे पुल के पास के लोग जलभराव से परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम की लापरवाही के कारण जल निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं है जिससे बारिश का पानी सड़कों पर भर गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बीकानेर में कांग्रेस ने मेयर चुनाव जीता; अनिल कल्ला 50 वोट से जीत
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर को मिला नया मेयर, कांग्रेस के अनिल कल्ला ने जीता मेयर चुनाव अनिल कल्ला को मिले 50 वोट, बीजेपी के सुरेंद्र सिंह शेखावत को 30 वोट 80 में से 50 वोट हासिल कर अनिल कल्ला ने दर्ज की जीत 42 पार्षदों वाली कांग्रेस को मिले 8 अतिरिक्त वोट, बीजेपी के 27 पार्षदों के साथ महज़ 30 वोट मिले,आंकड़े में आगे निकली कांग्रेस बीजेपी की ओर से निर्दलीयों के समर्थन को लेकर किए गए दावों के बीच 30 वोट पर सिमटे सुरेंद्र सिंह शेखावत जीत के बाद कांग्रेस खेमे में जश्न, निगम के बाहर जुटे समर्थक अब सवाल-बीजेपी के पक्ष में बताए जा रहे सियासी समीकरण आखिर मतदान में क्यों नहीं दिखे? बीकानेर नगर निगम की मेयर की कुर्सी पर अब कांग्रेस का कब्जा हो गया है कई दिनों से चल रही सियासी उठापटक, दावों और रणनीति के बाद आज तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई कांग्रेस के अनिल कल्ला ने मेयर चुनाव में 50 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि बीजेपी के सुरेंद्र सिंह शेखावत को 30 वोट मिले यानी 80 पार्षदों वाले सदन में कांग्रेस ने अपने मूल संख्याबल से 8 वोट ज्यादा हासिल किए यह नतीजा इसलिए भी अहम है क्योंकि चुनाव से पहले कांग्रेस के भीतर नवरतन डागा के नामांकन को लेकर खींचतान सामने आई थी डागा के नामांकन वापस लेने के बाद कांग्रेस ने एकजुटता का दावा किया था और अब मतदान के आंकड़ों ने उस दावे की तस्वीर भी सामने रख दी है। 50 वोट की जीत, कांग्रेस की एकजुटता- बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस के पास 42 पार्षदों का बहुमत था ऐसे में सबसे बड़ा सवाल था कि क्या पार्टी अपने सभी पार्षदों को एकजुट रख पाएगी मतदान हुआ तो अनिल कल्ला को 50 वोट मिले यानी कांग्रेस के अपने 42 पार्षदों के अलावा 8 अतिरिक्त वोट भी उनके खाते में आए अनिल कल्ला की जीत के बाद कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल देखने को मिला समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया अनिल कल्ला ने जीत का श्रेय कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पार्षदों और बीकानेर की जनता के प्रति आभार जताते हुए दिया। डागा प्रकरण के बाद बदली तस्वीर - मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस के भीतर नवरतन डागा के नामांकन ने सियासी हलचल बढ़ा दी थी। बाद में डागा ने नामांकन वापस लिया और कांग्रेस की ओर से एकजुटता का संदेश दिया गया अब 50 वोट मिलने के बाद पार्टी के भीतर चल रही खींचतान पर फिलहाल विराम की तस्वीर दिखाई दे रही है इस पूरे घटनाक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की भूमिका भी चर्चा में रही कांग्रेस के लिए अब अगली चुनौती इस एकजुटता को निगम के कामकाज में बनाए रखने की होगी। बीजेपी के दावों पर उठे सवाल- दूसरी तरफ बीजेपी के सुरेंद्र सिंह शेखावत को 30 वोट मिले बीजेपी के पास 27 पार्षद थे चुनाव से पहले पार्टी की ओर से अतिरिक्त समर्थन जुटाने के दावे और निर्दलीय पार्षदों के समर्थन की चर्चा थी लेकिन अंतिम मतदान में शेखावत 30 वोट पर ही रह गए यही वजह है कि अब बीजेपी के भीतर भी चुनावी समीकरणों को लेकर मंथन की चर्चा है क्या कुछ पार्षदों ने अपेक्षित तरीके से मतदान नहीं किया? क्या निर्दलीय पार्षदों का समीकरण बीजेपी के पक्ष में नहीं बन पाया? इन सवालों के जवाब अब पार्टी के भीतर की समीक्षा में तलाशे जाएंगे हालांकि मतदान की गोपनीयता के चलते व्यक्तिगत तौर पर किस पार्षद ने किसे वोट दिया, यह सार्वजनिक रूप से निर्धारित नहीं किया जा सकता। लेकिन क्या बीजेपी में क्रॉस वोटिंग हुई या जिन निर्दलीयों ने समर्थन दिया उन्होंने वोट नहीं दिया ये बड़ा सवाल है ! कल्ला ने उठाया प्रशासन पर सवाल जीत के बाद पूर्व मंत्री बीडी कल्ला ने भी बीजेपी और प्रशासन को लेकर गंभीर आरोप लगाए।ल कल्ला ने पिछले दिनों प्रशासनिक कार्रवाई और पार्षदों पर दबाव का आरोप लगाते हुए कहा कि इस पूरे मामले पर निर्वाचन आयोग को संज्ञान लेना चाहिए इन आरोपों पर प्रशासन या बीजेपी की ओर से क्या आधिकारिक प्रतिक्रिया आती है, यह भी महत्वपूर्ण होगा कल्ला ने कहा कि अब शहर के विकास के लिए काम किया जाएगा। यानी चुनावी मुकाबला खत्म होने के बाद कांग्रेस के सामने अब अपने बोर्ड के जरिए शहर से जुड़े मुद्दों पर काम करने की चुनौती है। जीत के बाद जश्न, अब विकास की बारी- अनिल कल्ला की जीत के बाद निगम के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुटी जुलूस की अनुमति नहीं होने के चलते पुलिस अनिल कल्ला को वाहन से उनके घर तक लेकर गई समर्थकों में जीत का उत्साह नजर आया अब बीकानेर की राजनीति में मेयर चुनाव का अध्याय तो खत्म हो गया है कांग्रेस 50 वोट के आंकड़े को अपनी एकजुटता के तौर पर देख रही है जबकि बीजेपी को 30 वोट मिलने के बाद पार्टी के चुनावी समीकरणों की समीक्षा करनी होगी अब निगाहें इस बात पर हैं कि नई कांग्रेस बोर्ड की राजनीतिक एकजुटता शहर के विकास के एजेंडे में कितनी दिखाई देती है0
0
Report
छतरपुर के बक्सवाहा CHC में शराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर जिले के बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहाँ मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं, उसी अस्पताल परिसर में अंग्रेजी शराब की बोतल पाई गई है। जिसके बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दरअसल बक्सवाहा सीएचसी परिसर में एक अंग्रेजी शराब की बोतल पड़ी हुई मिली। यह तस्वीर सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर शराब की बोतल अस्पताल के अंदर पहुंची कैसे? इसे अस्पताल परिसर में कौन लेकर आया और क्या अस्पताल प्रबंधन को इसकी जानकारी थी? अस्पताल में मरीजों के साथ उनके परिजन भी मौजूद रहते हैं। महिलाएं और बच्चे भी इलाज के लिए आते हैं। ऐसे में परिसर के अंदर शराब की बोतल मिलना सुरक्षा व्यवस्था की लचरता को उजागर करता है। यदि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर बाहरी व्यक्ति शराब लेकर प्रवेश कर सकता है, तो मरीजों की सुरक्षा कितनी प्रभावी है, यह जांच का विषय है। इलाज के लिए आने वाले मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। ऐसे में अस्पताल परिसर में शराब की बोतल का मिलना महज एक बोतल मिलने का मामला नहीं, बल्कि अस्पताल की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर उठता बड़ा सवाल है। अब देखना होगा कि इस मामले में स्वास्थ्य विभाग क्या कार्रवाई करता है। वही इस मामले मे सीएमएचओ जांच कराने की बात कही है。0
0
Report
गोपालपुरा प्रकरण में FIR न हो सका, बहुजन समाज ने छह सूत्री मांग रखीं
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुरा गांव से जुड़ा मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम को लेकर कथित जातिसूचक टिप्पणी किए जाने के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर अधिवक्ता अजय सिंह एवं बहुजन समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन के समक्ष छह सूत्रीय मांगें रखी हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद शिकायत की गई, लेकिन करीब 50 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। बता दे कि, सोमवार को दर्जनों की संख्या में बहुजन समाज के लोगों ने एकत्रित होकर अम्बेडकर चौराह से कलेक्ट्रेट परिसर तक जुलुस निकाला इस दौरान उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार को ज्ञापन सौपते हुए बताया कि, 3 अगस्त 2026 को सोशल मीडिया के माध्यम से गोपालपुरा निवासी राम मोहन पुत्र बाबूराम का एक वीडियो सामने आया। वीडियो में डॉ. भीमरावे आंबेडकर और एक समुदाय को लेकर आपत्तिजनक एवं जातिसूचक टिप्पणी की गई। उनका कहना है कि वीडियो सामने आने के बाद चौकी में प्रार्थना पत्र दिया गया। कार्रवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक जालौन को भी शिकायत दी गई। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा 3 अगस्त को ही माधौगढ़ थाना प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद FIR दर्ज नहीं की गई। वहीं, अधिवक्ता अजय सिंह का आरोप है कि शिकायत दिए जाने के बाद लगातार कार्रवाई की मांग की जाती रही, लेकिन लगभग 50 दिन बीतने के बाद भी FIR दर्ज नहीं की गई। मामले को लेकर बहुजन समाज की ओर से प्रशासन को छह सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया है। इसमें कथित घटना में शामिल लोगों के खिलाफ SC/ST Act समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की गई है। वहीं इस मांगपत्र के माध्यम से स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि शासन-प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जाती है तो बहुजन समाज आंदोलन करने को मजबूर होगा। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि बीती 14 सितंबर को भी धरना-प्रदर्शन के संबंध में प्रतिनिधिमंडल प्रशासन को अवगत करा चुका है। अब दोबारा छह सूत्रीय मांगपत्र के माध्यम से कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही कार्रवाई न होने की स्थिति में अनिश्चितकालीन धरना किया जायेगा।0
0
Report
Advertisement
गोगा जी महाराज की म्हाड़ी पर आस्था का सैलाब, श्रद्धालु पहुंच रहे
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में गोगा जी महाराज की म्हाड़ी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु, बोले- बाबा के दरबार में मिलती है शांति, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सहारनपुर,में गंगोह रोड स्थित श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज की म्हाड़ी पर आज छड़ी मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ दूर-दराज से संगतें यहां पहुंचती रहीं। श्रद्धालु हाथों में नीले निशान और छड़ियां लेकर बाबा के दरबार में पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर निशान चढ़ाए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने बाबा के जयकारे लगाए। इस मेले में नेजा और 26 छड़ियां शोभायात्रा के साथ म्हाड़ी तक पहुंचीं। तीन दिवसीय मेले को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और आसपास के जनपदों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे।श्रद्धालुओं का कहना है कि गोगा जी महाराज की म्हाड़ी से उनकी आस्था वर्षों से जुड़ी हुई है। कई परिवार ऐसे हैं, जो पीढ़ियों से इस मेले में शामिल होते आ रहे हैं। परिवार के बुजुर्गों के बाद अब नई पीढ़ी भी इस धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ा रही है। श्रद्धालु शिवा पालीवाल ने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से गोगा जी महाराज के मेले में आ रहा है। उन्होंने कहा कि करीब 20-25 वर्षों से वह लगातार यहां पहुंच रहे हैं। मेले में बड़ी संख्या में लोग अपनी मनोकामना लेकर आते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा के दरबार में पहुंचकर उन्हें शांति की अनुभूति होती है और वह देश-दुनिया में सुख-शांति की कामना करते हैं।उन्होंने बताया कि मेले में कुछ श्रद्धालु रात से ही पहुंचने लगते हैं और अपनी श्रद्धा के अनुसार बाबा को प्रसाद व भेंट चढ़ाते हैं। भीड़ के बावजूद व्यवस्था में सहयोग करते हुए श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए।वहीं श्रद्धालु नेहा पालीवाल ने बताया कि वह भी लंबे समय से गोगा जी महाराज की म्हाड़ी पर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि बाबा के दरबार में आकर उन्हें खुशी और शांति मिलती है और वह परिवार की सुख-शांति की कामना करती हैं।मेले को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। भीड़ को देखते हुए निगरानी बढ़ाई गई है और सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी मेले की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।तीन दिन तक चलने वाले इस मेले में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। आस्था, परंपरा और श्रद्धा के इस संगम में बड़ी संख्या में लोग बाबा के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामना की प्रार्थना कर रहे हैं。0
0
Report
जमुई घटना पर श्रेयशी सिंह का बयान जारी
Noida, Uttar Pradesh:जमुई से MLA और बिहार सरकार में मंत्री श्रेयशी सिंह का बयान जमुई की घटना पर0
0
Report
श्रीगंगानगर में पार्षद के साथ फायरिंग का मामला, विजय कुमार की तलाश में पुलिस
श्रीगंगानगर के श्री विजयनगर से बड़ी खबर कांग्रेस पार्षदों को फायरिंग कर उठा ले जाने से जुड़ा मामला वार्ड नंबर 13 से विजय कुमार पार्षद ने जारी किया वीडियो वीडियो में पार्षद बोला में सकुशल अपने घर लौट गया हूं हालांकि प्रशासन ने 5:00 तक मतदान का बढ़ाया है समय वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस की टीमें विजय कुमार पार्षद को ढूंढने का कर रही है प्रयास0
0
Report
Advertisement
भीलवाड़ा के मांडल में पुरानी रंजिश पर हमला, 10-12 घायल, मंगलसूत्र छीना
Jaipur, Rajasthan:जितेंद्र सिंह गौड़ खबर लोकेशन: रावो का खेड़ा, मांडल, भीलवाड़ा के मांडल से खबर , घर में घुसकर परिवार पर हमला, 10-12 लोगों पर मारपीट का आरोप。 पुरानी रंजिश को लेकर लाठी, सरियों व लकड़ियों से हमला, तीन लोग घायल。 बहू को घसीटकर गाड़ी में डालने और मंगलसूत्र छीनने का भी आरोप。 परिवार के सदस्यों को मंदिर में बांधकर रखने व धमकी देने की रिपोर्ट。 मकान-जमीन के कागजात या 9 लाख रुपए मांगने का भी लगाया आरोप。 मांडल थाना पुलिस ने BNS की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर शुरू की जांच,0
0
Report
भगवंत मान-केजरीवाल डेडलाइन फिर भी फेल, पंजाब में नशे पर चौहान का हमला
Chandigarh, Chandigarh:भगवंत मान और केजरीवाल की डेड लाइन हमेशा डेड ही होती है। उन्होंने सत्ता में आने से पहले कहा था कि, पंजाब से तीन महीने में नशा खत्म कर देंगे। डेड लाइन दी थी- जो एक बार नहीं दोबारा, तिबारा डेड हो गई। - शिवराज सिंह चौहान।0
0
Report
खाटू श्यामजी में विरोध जारी, कांग्रेस पर विरोध तेज
Noida, Uttar Pradesh:खाटू श्यामजी में विरोध प्रदर्शन जारी है. कांग्रेस पार्षद के परिजन कांग्रेस के खिलाफ ही धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. मतदान का समय भी प्रशासन ने शाम को पांच बजे तक बढ़ा दिया है. भारी पुलिस जाप्ता तैनात है.0
0
Report
Advertisement
जमुई में नाबालिग के साथ घटना: मंत्री श्रेयशी सिंह ने सरकारी कार्रवाई की घोषणा
Noida, Uttar Pradesh:जमुई में नाबालिग लड़की के साथ हुई घटना पर श्रेयशी सिंह (बिहार की मंत्री) / आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्रवाई / महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा के उपाय / जमुई घटना पर राहुल गांधी का ट्वीट0
0
Report
पीलीभीत में कलेक्ट्रेट परिसर के पेड़ पर चढ़ा विशालकाय अजगर, मचा हड़कंप
Pilibhit, Uttar Pradesh:जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब विकास भवन के पास स्थित एक पेड़ पर एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। कलेक्ट्रेट जैसी अति-संवेदनशील और चहल-पहल वाली जगह पर अजगर को देखते ही वहां मौजूद लोगों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि अजगर संभवतः पंछियों के शिकार की तलाश में कलेक्ट्रेट परिसर में दाखिल हुआ था और पेड़ पर जा चढ़ा। देखते ही देखते अजगर को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। पेड़ पर बैठा अजगर काफी देर तक लोगों के कौतूहल का केंद्र बना रहा।घटना की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन और वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची। टीम ने भारी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर पकड़ा, जिसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम अजगर को उसके प्राकृतिक आवास (जंगल) में सुरक्षित छोड़ने के लिए अपने साथ ले गई है।0
0
Report
गुरु-शिष्य रिश्ते में दुष्कर्म का आरोप, 11वीं छात्रा से शिक्षक गिरफ्तार
Surajpur, Chhattisgarh:शर्मसार हुआ गुरु-शिष्य का रिश्ता, शिक्षक पर 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार0
0
Report
Advertisement
मंडला जिला अस्पताल में मरीज को जमीन पर लिटाकर ईसीजी, मौत पर सवाल
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - जिला अस्पताल से सामने आया अमानवीय ओर शर्मसार करने वाला वीडियो एंकर - मण्डला जिला अस्पताल से सामने आया एक वीडियो अस्पताल की व्यवस्थाओं और संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। नाजुक हालत में अस्पताल पहुंचे 40 वर्षीय हार्ट पेशेंट को बेड के बजाय जमीन पर लिटाया गया। हालत गंभीर होने के बावजूद जमीन पर ही उसका ईसीजी किया गया। परिजनों की मिन्नतों ओर गुहार के बाद में मरीज को आईसीयू में भर्ती किया गया, लेकिन करीब आधे घंटे बाद उसकी मौत हो गई। वीओ - तस्वीरें जिला अस्पताल की हैं... जहां बम्हनी निवासी 40 वर्षीय रवि राव सोनी को 18 सितंबर की सुबह गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। बताया जा रहा है कि मरीज की हालत बेहद नाजुक थी, लेकिन उसे तत्काल वार्ड या आईसीयू में भर्ती करने के बजाय अस्पताल के बरामदे में जमीन पर लिटा दिया गया। हद तो तब हो गई, जब जमीन पर पड़े मरीज का ईसीजी भी जमीन पर ही किया गया। परिजनों के मुताबिक अस्पताल में बेड उपलब्ध नहीं होने की बात कही गई। काफी प्रयासों के बाद मरीज को आईसीयू में भर्ती किया गया, लेकिन करीब आधे घंटे बाद उसकी मौत हो गई। बाईट - प्रतिमा राव सोनी - मृतक की पत्नी वीओ - अब इस घटना ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं जबकि अस्पताल प्रबंधन अपनी नाकामी छुपाने तमाम दलीलें दे रहा है । बाईट - डॉ विजय धुर्वे - अस्पताल अधीक्षक - जिला अस्पताल । एंकर क्लोजिंग - सवाल है की गंभीर हालत में पहुंचे मरीज को तत्काल उपचार और बेड क्यों नहीं मिला? क्या जिला अस्पताल में गंभीर मरीजों के लिए पर्याप्त बेड और आईसीयू व्यवस्था नहीं है? और अगर बेड उपलब्ध नहीं था, तो मरीज के लिए वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई? एक मरीज की मौत के बाद सामने आई ये तस्वीरें सिर्फ एक परिवार का दर्द नहीं, बल्कि अस्पताल की व्यवस्था और मानवीय संवेदनाओं पर भी बड़ा सवाल हैं। पीटीसी - विमलेश मिश्र - मण्डला ।0
0
Report
जांजगीर-चांपा के परसदा स्कूल में शिक्षक नशे में, बच्चे दहशतग्रस्त
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग न्यूज़ जांजगीर-चांपा बलौदा विकासखंड के परसदा के संजय नगर स्कूल में नशे में पहुंचा शिक्षक, टेबल के नीचे गिरकर पड़ा रहा,, सोशल मीडिया में हुआ वायरल,, नवीन प्राथमिक शाला संजय नगर में शिक्षक ललित भारद्वाज के कथित नशे में पहुंचने का मामला,, टेबल के नीचे शिक्षक को बेसुध हालत में देखकर बच्चों में मचा डर,, बच्चे स्कूल से बाहर निकले, परिजनों को दी घटना की जानकारी,, ग्रामीणों के पहुंचने पर करीब डेढ़ से दो घंटे बाद उठकर जमीन पर बैठा शिक्षक,, घटना का वीडियो सामने आया, स्कूल व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल,,0
0
Report
नालासोपारा–वसई ईस्ट में गणपति विसर्जन के दौरान मुस्लिम बच्चों ने रस्सी बम फेंके
Noida, Uttar Pradesh:नालासोपारा, वसई ईस्ट में गणपति विसर्जन करने जा रहे हिंदुओं के ऊपर मुस्लिम बच्चों ने रस्सी बम फेंके0
0
Report
Advertisement
