284403
ललितपुर में आपसी विवाद के चलते दबंगों ने स्कूटर में लगाई आग
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में मन्नू पेट्रोल पंप के पास आपसी विवाद के कारण दबंगों ने एक युवक के स्कूटर को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते स्कूटर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। पीड़ित का आरोप है कि पैसों की मांग पूरी न करने पर दबंगों ने यह हरकत की। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है और जांच जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
0
0
Report
देवास में नकली मावे की मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, 900 किलो मिठाई नष्ट
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:देवास में नकली मावे की मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई! न्यू स्वदेशी स्वीट्स और राजस्थान स्वीट्स से जब्त 900 किलो मिठाई को किया नष्ट दीपावली पर्व को देखते हुए देवास में नकली मावे से बनी मिठाइयों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। नगर निगम के ट्रेंचिंग ग्राउंड पर जब्त करीब 900 किलो नकली मावे से बनी मिठाइयों का विनष्टीकरण किया गया। तहसीलदार कपिल गुर्जर के मुताबिक, दोनों दुकानों से नकली मावे से बनी मिठाइयां जब्त की गई थीं। मामले में संबंधित दुकानदारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अपर कलेक्टर न्यायालय में सुनवाई की जा रही है। प्रशासन ने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए हैं कि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
दिवाली पर जगदलपुर नगर निगम ने कर्मचारियों को 17.5 करोड़ की सौगात
Jagdalpur, Chhattisgarh:दीपावली के अवसर पर जगदलपुर नगर निगम ने अपने कर्मचारियों, अधिकारियों और पेंशनधारियों को बड़ी सौगात दी है, करीब तीन साल से लंबित कल्याण निधि, जीपीएफ और उपादान की राशि का भुगतान शुरू हो गया है, टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 17 करोड़ 50 लाख रुपये के वितरण की शुरुआत की गई, राज्य सरकार से निगम को 21 करोड़ 50 लाख रुपये मिले हैं, आयुक्त के मुताबिक 212 कर्मचारियों के खातों में जीपीएफ की राशि जमा की गई है, जबकि अवकाश नगदीकरण और उपादान से वंचित कर्मचारियों को भी भुगतान किया जाएगा。0
0
Report
Advertisement
पंचकूला में ग्रामीण चौकीदारों के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सैनी पहुंचे
Panchkula, Haryana:पंचकूला में आज ग्रामीण चौकीदारों का सम्मान समारोह... मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समारोह में पहुंचे... पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में हो रहा है सम्मान समारोह... हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज पंचकूला के दौरे पर। मुख्यमंत्री सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित हरियाणा ग्रामीण चौकीदारी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे हैं। इस अवसर पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार भी कार्यक्रम में मौजूद... इस दौरान प्रदेशभर के ग्रामीण चौकीदारों के सम्मान के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले चौकीदारों के सम्मान में आयोजित किया गया है ये कार्यक्रम।0
0
Report
शाजापुर में सफाईकर्मी हड़ताल से दीपावली पहले शहर में गंदगी फैल गई
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- प्रदेशभर में जारी सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर शुक्रवार को शाजापुर में भी साफ दिखाई दिया। हड़ताल के दूसरे दिन भी शहर के सफाईकर्मी सुबह से ही एकजुट होकर हड़ताल पर चले गए, जिससे नगर की साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। प्रमुख चौराहों और बाजारों में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे रहे, जिससे शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहरवासियों ने इसके लिए सरकार और अधिकारियों को दोषी माना। इन्हें सफाईकर्मियों से चर्चा कर उनका समाधान करना था। धनतेरस का दिन है, पूरे शहर में गंदगी पसरी है। दीपावली की रौंक पर गंदगी का साया इन दिनों दीपावली पर्व को लेकर बाजारों में खासी चहल-पहल है, लेकिन सफाई नहीं होने से बाजारों में गंदगी पसरी रही। त्योहारी खरीदारी के बीच बाजारों की यह स्थिति व्यापारीयों और ग्राहकों, दोनों के लिए परेशानी का कारण बनी। दुकानदारों ने खुद की सफाई हालात को देखते हुए कुछ दुकान संचालकों ने अपनी दुकानों के सामने जमा गंदगी स्वयं साफ की। दुकान संचालकों ने बताया कि दीपावली नजदीक है और ऐसे समय में शहर में सफाई नहीं होने से दुकानों के सामने गंदगी पड़ी है, जिसके कारण ग्राहक भी आने से कतरा रहे हैं। नहीं निकला कचरा वाहन हड़ताल के चलते शहर में प्रतिदिन घर-घर जाकर कचरा संग्रहण करने वाली कचरा गाड़ी भी शुक्रवार को नहीं निकली। रोजाना सुबह 7 से 7.30 बजे के बीच कचरा वाहन गली-गली पहुंचकर कचरा एकत्र करता है, लेकिन आज वाहन नहीं पहुंचने से लोगों को कचरा घरों में ही रखना पड़ा।0
0
Report
रांची में अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई: 5 गिरफ्तार, 225 लीटर शराब बरामद
Ranchi, Jharkhand:अवैध विदेशी शराब के मिनी फैक्ट्री को डिकोड करते हुए रांची पुलिस बड़ी कार्रवाई करते हुए न सिर्फ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया बल्कि 29सौ शराब की तैयार बोतलों के साथ टंकी में 225 लीटर तैयार शराब बरामद किया गया。 रांची के मांडर थाना क्षेत्र में अवैध विदेशी शराब की फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जिसमें प्रत्युष शाहदेव,कुन्दन कुमार,संजय सिंह, राकेश कुमार और विष्णु कुमार को गिरफ्तार किया गया। वही मौके से 2 हजार से अधिक खाली शराब को बोतलों के साथ ढक्कन, जेनरेटर, लेबल, सीलिंग मशीन,बाइक,टेम्पो सहित मौके से कई सामान बरामद किए गए। वही ये गिरोह न सिर्फ इन तैयार शराब को झारखंड में बल्कि बिहार और यूपी में भी खपाता था। वही गुड़गारा होने वाले आरोपी रांची के साथ धनबाद,बिहार के औरंगाबाद और मुंगेर जिले के रहनेवाले है。0
0
Report
Advertisement
सीवान कोर्ट में लालू यादव की पेशी, समर्थकों की भारी भीड़ चर्चित
Siwan, Bihar:सीवान से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव सीवान कोर्ट पहुंच गए हैं। कोर्ट परिसर में उनके पहुंचते ही समर्थकों और राजद कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और पुलिस बल की तैनाती की गई है। दरअसल, लालू प्रसाद यादव की पेशी आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े एक पुराने मामले में हो रही है। यह मामला वर्ष 2011 के विधानसभा चुनाव से जुड़ा बताया जा रहा है। तस्वीरें सीवान व्यवहार न्यायालय परिसर की हैं, जहां राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पहुंचते ही समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। अपने नेता की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक कोर्ट परिसर के आसपास जुटे हुए हैं। वहीं, भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। कोर्ट परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बताया जा रहा है कि वर्ष 2011 के विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े मामले में लालू प्रसाद यादव की पेशी हो रही है। अब सभी की निगाहें कोर्ट की कार्यवाही और आने वाले फैसले पर टिकी हैं। फिलहाल सीवान कोर्ट में हलचल तेज है और राजद समर्थक कोर्ट की कार्यवाही के नतीजे का इंतजार कर रहे हैं।0
0
Report
बिहार में कानून व्यवस्था पर हंगामा: मनेर में तीन एनकाउंटर, आरा में हाफ एनकाउंटर पर घमासान
Patna, Bihar:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा विधि व्यवस्था को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक कर रहे हैं तो पटना के मनेर में पुलिस ने तीन शूटर को ढेर कर दिया। और आरा में एक हाफ एनकाउंटर किया गया है। एक तरफ विपक्ष और नेता प्रतिपक्ष के तरफ से लगातार विधि व्यवस्था को लेकर सवाल खड़ा किया जा रहा है तो वही सत्ता पक्ष लालू राबड़ी के शासनकाल का याद दिला रहा है जिसके कारण राजनीति तेज हो गई है। वहीं RJD के पूर्व विधायक और मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा बिहार में कानून का राज समाप्त हो गया है, अपराधियों का बोलबाला है, सरेआम हत्या होती है, अब पुलिस वाले भी हत्या करने लगे हैं, अपराधी भी हत्या करने लगे हैं। चाहे वो आरा का मामला हो, चाहे मधुबनी का मामला हो। "जब विपक्ष सरकार को निद्रा से जगाती है तो सरकार भी हरकत में आती है, लॉ एंड ऑर्डर पर समीक्षा बैठक भी करती है।" तेजस्वी जी जब तक इनको कुदेरते नहीं हैं, कुरेदते नहीं हैं, तब तक सरकार जागती नहीं है। और नेता प्रतिपक्ष एक-एक बात राज्य हित में सत्ता प्रतिष्ठान का ध्यान आकृष्ट करते हैं लेकिन ये तो अहंकार में सत्ता है। बाइट--- शक्ति यादव मुख्य प्रवक्ता आरजेडी। ये तो सुनती नहीं है विपक्ष की आवाज। तो जब-जब भी दबाव विपक्ष करता है तब-तब हरकत में आती है बिहार की पुलिस, चाहे हाफ एनकाउंटर करे या फुल एनकाउंटर करे। पुलिस वाले घायल हों या अपराधी मारे जाएं। लेकिन इतनी बात है न कि भाई बिहार में इकबाल मरा है, अपराधियों का बोलबाला बढ़ा है। मनबढ़ू और मनचले लोग सड़कों पर अपना काम कर जाते हैं, लेकिन सत्ता चुपचाप रहती है। आखिर ये स्थिति उत्पन्न क्यों हुई? जब तक शासन का इकबाल नहीं गिरता है, तब तक एनकाउंटर जैसी बातें नहीं आतीं। एनकाउंटर तभी होता है जब सत्ता का इकबाल गिर जाता है। बाइट--- शक्ति यादव मुख्य प्रवक्ता आरजेडी। कांग्रेस की पूर्व विधायक प्रतिमा कुमारी ने कहा विपक्ष के दबाव में बिहार सरकार आनन-फानन में बैठक कर रही है। बिहार में लगातार अपराध बढ़ते जा रहे हैं, और ऐसा लग रहा है कि पुलिस की मिलीभगत से बिहार में अपराध बढ़ा हुआ है। जब पुलिस को लगता है कि हम फंस जाएंगे, तो एनकाउंटर करके खानापूर्ति की जाती है। जब एनकाउंटर ही करना है, तो बाबू बरही की जो घटना है, जिसमें वहां के थाना प्रभारी शामिल हैं, क्या पुलिस उनका भी एनकाउंटर करेगी? बाइट--- प्रतिमा कुमारी पूर्व विधायक कांग्रेस। जदयू के पूर्व एमएलसी भीष्म सहनी ने कहा की प्रतिपक्ष के माननीय नेता तेजस्वी यादव जी क्या कहते हैं, पहले अपने माता-पिता के समय में जो अपराध होते थे, जो संगठित उद्योग चलते थे अपराध के, और मुख्यमंत्री आवास से जो है उसका वारा-न्यारा होता था, और वह आज अपराध पर बात कर रहे हैं। आज विधि व्यवस्था एकदम जो है बिहार में सही है। माननीय मुख्यमंत्री जी रोज का रोज मॉनिटरिंग कर रहे हैं। आज मनेर में तीन एनकाउंटर हुआ, आरा में जो है हाफ एनकाउंटर हुआ, और विधि व्यवस्था पर रोज जो है समीक्षा माननीय उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा किया जा रहा है। तेजस्वी यादव जी का बोलने का नैतिक जो है अधिकार नहीं है, क्योंकि उनके माता-पिता के शासनकाल में जो अपराध उद्योग का रूप ले चुका था, आज वह जो है अपराध पर बात कर रहे हैं। बाइट------ भीष्म सहनी पूर्व MLC जेडीयू। वही बीजेपी के पूर्व विधायक पवन जयसवाल ने कहा की बिहार में सुशासन की सरकार है और सम्राट चौधरी जी ने बिहार में अपराधियों के खिलाफ जो अभियान चलाया, वो अभियान लगातार जारी है। आप देखिए मनेर में तीन-तीन लोगों का एनकाउंटर हुआ, एक जगह और हाफ एनकाउंटर हुआ। यह चलेगा। अपराधी अगर नहीं सुधरेंगे तो या तो उनको बिहार छोड़ना पड़ेगा, नहीं तो फिर पाताल लोक में जाना पड़ेगा। नीतीश कुमार जी ने जो जीरो टॉलरेंस सुशासन की सरकार की शुरुआत की थी एनडीए की सरकार ने, उसको सम्राट चौधरी जी बड़ी मजबूती से और बड़ी बहादुरी से आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। यह बिहार के लोगों के लिए गर्व का विषय है कि बिहार में अपराधियों के खिलाफ इस प्रकार का अभियान जारी है। बाइट----पवन जयसवाल पूर्व विधायक बीजेपी। पवन जयसवाल ने कहा कि लेकिन जो राजद के लोग हैं, इनको तो अपराधियों पर जब गोली चलता है तो इनके सीने में गोली लगता है। जैसे अपराधी, किसी को गोली लगेगा तो उसको जात से ही जोड़ देंगे। ठीक है ना? इसलिए ये जो तेजस्वी जी का खेल है, ये बिहार की जनता को समझ में आ चुका है। बिहार के लोग शांति चाहते हैं, अपराध मुक्त बिहार चाहते हैं और उसको बनाने में माननीय सम्राट चौधरी जी और एनडीए की सरकार दिन-रात लगी हुई है। बाइट----पवन जयसवाल पूर्व विधायक बीजेपी0
0
Report
पटाखा कारोबारियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति CO ने किया जागरूक, नियमों के पालन की हिदायत
Bishunpur Gabarua, Uttar Pradesh:महराजगंज। दीपावली पर पटाखों की बिक्री के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से सीओ सदर अंकुर गौतम ने तहसीलदार सदर एवं अग्निशमन अधिकारी के साथ पटाखा व्यापारियों की बैठक की। इसमें दुकानदारों को अग्नि सुरक्षा से जुड़े मानकों और जरूरी सावधानियों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने दुकानों पर अग्निशमन उपकरण रखने, सुरक्षित तरीके से पटाखों का भंडारण करने तथा निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। त्योहार के दौरान आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है।0
0
Report
Advertisement
सदर क्षेत्र में पटाखा दुकानों का CO ने निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी, व्यापारियों को दिए निर्देश
Bishunpur Gabarua, Uttar Pradesh:दीपावली पर्व के मद्देनजर पटाखों की दुकानों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने निरीक्षण अभियान चलाया। सीओ सदर अंकुर गौतम ने तहसीलदार सदर एवं अग्निशमन अधिकारी के साथ थाना कोतवाली क्षेत्र के पटाखा बिक्री स्थलों का जायजा लिया। इस दौरान पीजी कॉलेज स्थित पटाखा बिक्री स्थल पर पहुंचकर दुकानों की जांच की गई। अधिकारियों ने सुरक्षा मानकों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही बिक्री स्थल पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।0
0
Report
पंचकूला में चौकीदार की अचानक तबीयत बिगड़ी, CPR से बची जान, अस्पताल में इलाज
Panchkula, Haryana:पंचकूला ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा ग्रामीय चौकीदार सम्मान समारोह में अचानक बिगड़ी चौकीदार की तबीयत, मंच के पास जमीन पर गिरा SA Ct अनिल कुमार ने तुरंत सीपीआर देकर बचाई जान, सिविल अस्पताल सेक्टर-6 पहुंचाया गया पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सम्मान समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब समारोह में पहुंचे एक चौकीदार की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद SA Ct अनिल कुमार ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए चौकीदार को सीपीआर देना शुरू किया। सीपीआर देने के बाद चौकीदार को कुछ होश आया। इसके बाद उसे तुरंत एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल सेक्टर-6, पंचकूला पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।0
0
Report
दिल्ली में जाम और प्रदूषण से त्रस्त जनता: CM फ्री होते ही दिल्ली को टोक्यो जैसा बनाने का दावा
New Delhi, Delhi:आप विधायक कुलदीप कुमार ने कहा दिल्ली की जनता जाम से त्रस्त है ! दिल्ली की जनता प्रदूषण से त्रस्त है ! लेकिन हमारी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अभी व्यस्त है ध्यान रखना जैसे ही मुख्यमंत्री जी फ्री होंगी दिल्ली को टोक्यो बना देंगी इसलिए सब्र रखें जल्दबाज़ी ना करे !0
0
Report
Advertisement
हरदोई नहर में गिरी कार: दंपती और तीन माह के बच्चे की मौत
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में नहर में गिरी कार,दंपती और तीन माह के मासूम की मौत,एक युवक सुरक्षित हरदोई के बिलग्राम थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। गुड़गांव से हरदोई आ रही कार जफरपुर पुलिया के पास अनियंत्रित होकर गहरी नहर में जा गिरी। हादसे में दंपती और उनके तीन माह के बच्चे की मौत हो गई, जबकि कार सवार एक युवक सुरक्षित बच गया। पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब चार बजे डायल 112 पर कार सवार लोगों के नहर में डूबने की सूचना मिली। उपनिरीक्षक अजय कुमार चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कार में आदित्य सिंह (28), रमेश (35), उनकी पत्नी नीलम (32) और तीन माह का बच्चा सवार थे। सभी गुड़गांव से हरदोई के चांद बेहटा आ रहे थे। शाहपुर मोड़ से आगे जफरपुर पुलिया के पास कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। ग्रामीणों की मदद से चारों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल कन्नौज भेजा गया। पुलिस के अनुसार, आदित्य सिंह सुरक्षित हैं, जबकि रमेश, नीलम और तीन माह के बच्चे की मौत हो गई। सभी मूल रूप से ग्राम सर्रा, थाना सुरसा के निवासी हैं। वर्तमान में चांद बेहटा में रह रहे थे। कार अभी नहर में डूबी हुई है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस ने घायल समेत सभी को कन्नौज भिजवाया जहां तीन की मौत की खबर है और घायल का उपचार जारी है।0
0
Report
दीपावली पर ग्राम चौकीदारों को अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित, सीओ सदर ने बढ़ाया मनोबल
Bishunpur Gabarua, Uttar Pradesh:दीपावली के पावन पर्व पर थाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस विभाग की ओर से ग्राम चौकीदारों के सम्मान में विशेष पहल की गई। इस दौरान सीओ सदर अंकुर गौतम ने थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समस्त ग्राम चौकीदारों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान पाकर ग्राम चौकीदारों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर सीओ सदर अंकुर गौतम ने ग्राम चौकीदारों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस प्रशासन तक महत्वपूर्ण सूचनाएं पहुंचाने में ग्राम चौकीदारों की भूमिका बेहद अहम है। गांवों में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने से लेकर किसी भी अप्रिय घटना की जानकारी समय से पुलिस तक पहुंचाने में वे महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस और ग्राम चौकीदारों के बीच बेहतर समन्वय रहने से क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। त्योहारों के दौरान भी उनकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। ऐसे में उनके कार्यों की सराहना और सम्मान करना जरूरी है। दीपावली के अवसर पर आयोजित इस सम्मान कार्यक्रम से ग्राम चौकीदारों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। पुलिस विभाग की इस पहल को ग्राम चौकीदारों के प्रति सम्मान और उनके मनोबल को बढ़ाने के प्रयास के रूप में देखा गया।0
0
Report
Zee Media ने कुम्हारों के आंगन में दीपक बनाते दौर की तीन दिन की मेहनत दिखायी
Unnao, Uttar Pradesh:कुम्हार के आंगन में Zee media पहुंचकर दीपक बनाने की पूरी प्रक्रिया दिखाती है. कच्चे दीपक बनाने से पकने और रंगाई तक तीन दिन का समय लगता है. पहले तालाब से मिट्टी निकाली जाती है, फिर उसकी कुटाई, पिसाई और छनाई होती है. मिट्टी की लोई बनाकर चाक पर दीपक तैयार किया जाता है. फिर दीपक को आग में पकाकर तैयार किया जाता है और बाजार में बेचा जाता है. Zee media ने उनकी पूरी प्रक्रिया तस्वीरों के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाई है. चाक पर कच्चे दीपक तैयार होते हैं, सूखने के बाद इन्हें पकाने के लिए रखा जाता है.0
0
Report
Advertisement
