284126
तालबेहट मेला महोत्सव में डॉक्टर और कोरोना वॉरियर्स का सम्मान
Talbahat, Uttar Pradesh:झांसी-ललितपुर सांसद श्री अनुराग शर्मा ने बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तालबेहट मेला महोत्सव में डॉक्टरों और कोरोना वॉरियर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सभी कार्यकर्ता और तालबेहट नगर पंचायत अध्यक्ष की टीम भी मौजूद थी। सांसद ने आयोजन की सफलता के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष और उनकी टीम को बधाई दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बहराइच में पुलिस जीप पर रील बनाते युवक के वायरल वीडियो के बाद जांच शुरू
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में मटेरा थाने की सरकारी पुलिस जीप में बैठकर एक युवक ने बनाई रील, युवक द्वारा फिल्मी डायलॉग और गाने के साथ रील बनाकर इंस्टाग्राम पर किया गया पोस्ट, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो, वायरल वीडियो में युवक पुलिस वाहन के साथ थाने परिसर में भी नजर आ रहा है। रील में पुलिस को लूटने का जिक्र करने वाले गाने का इस्तेमाल किए जाने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। वायरल वीडियो त्रिलोकी जाटव नाम की इंस्टाग्राम आईडी से किया गया पोस्ट, जानकारी के अनुसार युवक थाने की गाड़ी का पंचर बनाने के दौरान बना ली रील, पुलिस जांच में जुटी,0
0
Report
मुख्यमंत्री साय ने आरंग को 128 करोड़ से अधिक के विकास कार्य दिए
Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन-महासमुंद एंकर-रायपुर जिले के समोदा में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आरंग विधानसभा क्षेत्र को 128 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया। मुख्यमंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर भी तीखा हमला बोला। नगर पंचायत समोदा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आरंग विधानसभा का विकास सरकार की प्राथमिकता है और स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के लगातार प्रयासों से क्षेत्र में ढाई वर्षों में 858 करोड़ 55 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं। मुख्यमंत्री ने 128 करोड़ रुपये से अधिक की नई विकास सौगात देते हुए कहा कि भाजपा सरकार "मोदी की गारंटी" को धरातल पर उतार रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अब तक महतारी वंदन योजना की 27 किस्तें जारी कर चुकी है, और इस योजना के तहत 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में पहुंचाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख गरीब परिवारों को स्वीकृति दी गई, जिनमें 10 लाख से अधिक मकानों का निर्माण जारी है। धान खरीदी, किसानों को बोनस, रामलला दर्शन योजना, वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा और बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापित होने के बाद पर्यटन को भी बढ़ावा मिल रहा है。 अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आबकारी और कोयला घोटाले का उल्लेख किया और कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में कई लोग जेल में हैं और कुछ जमानत पर बाहर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने पांच वर्षों तक केवल लूट और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया, जबकि वर्तमान सरकार पारदर्शिता और विकास के एजेंडे पर काम कर रही है。0
0
Report
26/11 शहीद सुशील शर्मा के परिवार की शहादत दर्जा मांग दोबारा तेज
Morena, Madhya Pradesh:मुंबई के 26/11 आतंकी हमले में यात्रियों की जान बचाते हुए आतंकियों की गोलियों का सामना करने वाले सुशील शर्मा ने अदम्य साहस दिखाया था। हमले के दौरान उन्होंने आतंकियों को रोकने की कोशिश की, जिसमें उनकी जान चली गई। शहादत के बाद उनके परिवार ने उन्हें शहीद का दर्जा और सम्मान दिलाने की मांग उठाई थी। लेकिन जब मांग पूरी नहीं हुई तो वर्ष 2010 में परिवार ने ग्वालियर स्थित कैट की शरण ली थी। कैट ने भी मामले में रेलवे को गैलेंट्री अवॉर्ड देने पर विचार करने के निर्देश दिए थे, लेकिन परिवार का आरोप था कि रेलवे की ओर से लंबे समय तक कोई ठोस जवाब नहीं मिला। अब एक बार फिर सुशील शर्मा की शहादत और उनके परिवार की मांग चर्चा में है। परिवार का कहना है कि देश के लिए बलिदान देने वाले जांबाज को उचित सम्मान मिलना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा वेस्ट रक्षा अडेला में प्लास्टर गिरा; निवासियों ने कार्रवाई की मांग
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रक्षा अडेला सोसाइटी में प्लास्टर गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, एन टावर की 10वीं मंजिल स्थित एक फ्लैट का प्लास्टर अचानक नीचे गिर गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय नीचे कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया, सोसाइटी निवासी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। निवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद बिल्डर और एओए (AOA) ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उनका कहना है कि मीडिया और डीएम कार्यालय में शिकायत करने पर एओए ने शिकायतकर्ताओं को नोटिस भेजकर दबाव बनाने की कोशिश की। निवासियों के अनुसार, पहले कराए गए स्ट्रक्चरल ऑडिट में भी निर्माण संबंधी खामियां सामने आई थीं, जिसकी जानकारी बिल्डर और वर्तमान एओए को लिखित रूप से दी गई थी। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। मामले की लिखित शिकायत जिला प्रशासन को भी दी गई है। निवासी जल्द कार्रवाई और सोसाइटी की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं, जिससे सोसाइटी में कोई बड़ा हादसा ना हो जाए.0
0
Report
चरनोट भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के अरनोद क्षेत्र की ग्राम पंचायत विरावली के ग्रामीणों ने चरनोट भूमि पर किए गए कथित अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि चरनोट भूमि पर कब्जा कर रास्ता बंद कर दिया गया है, जिससे खातेदारों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्राम विरावली की चरनोट भूमि, खसरा संख्या 11, रकबा 0.72 हेक्टेयर पर मनोहरगढ़ निवासी हरीश पुत्र बगदीराम मीणा द्वारा कथित रूप से अवैध अतिक्रमण किया गया है. अतिक्रमण के दौरान जेसीबी मशीन से चरनोट भूमि पर खड़े पेड़-पौधों को भी काट दिया गया तथा खातेदारों के आवागमन का रास्ता बंद कर दिया गया. इससे क्षेत्र में विवाद और तनाव की स्थिति बनी हुई है. ग्रामीणों ने बताया कि मामले की शिकायत पहले पुलिस थाना अरनोद में भी की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद 25 जून को तहसीलदार अरनोद को अतिक्रमण हटाने के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा गया. तहसीलदार द्वारा पटवारी हल्का विरावली को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाने के बावजूद अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया. ग्रामीणों ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि राज्य सरकार द्वारा चरनोट भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश जारी होने के बावजूद स्थानीय स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है. उन्होंने जिला कलेक्टर से मांग की कि चरनोट भूमि से तत्काल अतिक्रमण हटाकर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि राजकीय भूमि सुरक्षित रहे और ग्रामीणों तथा खातेदारों का आवागमन सुचारु रूप से हो सके.0
0
Report
अलवर में आशा सहयोगिनियों का प्रदर्शन, 4900 मानदेय के खिलाफ रैली; जिला अध्यक्ष बेहोश
Alwar, Rajasthan:अलवर में आशा सहयोगिनियों का प्रदर्शन, मांगों को लेकर जिला अध्यक्ष बेहोश अलवर जिले में मानदेय बढ़ाने और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर गुरुवार को आशा सहयोगिनियों ने मोती डूंगरी से मिनी सचिवालय तक रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने मिनी सचिवालय गेट पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसी दौरान आशा सहयोगिनी जिला अध्यक्ष राजवती अचानक बेहोश हो गईं। साथी महिलाओं ने उन्हें पानी पिलाकर होश में लाने की कोशिश की, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर पुलिस ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। उनके साथ दो महिला कांस्टेबल भी भेजी गईं। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने "4 हजार में काम नहीं, 24 हजार से कम नहीं" जैसे नारे लगाए। आशा सहयोगिनी कंचनलता ने आरोप लगाया कि उनसे हर तरह का काम लिया जाता है, लेकिन उनके हितों की अनदेखी की जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि आंदोलन करने पर नौकरी से हटाने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उन्हें मात्र 4,900 रुपए प्रतिमाह मानदेय मिलता है, जो महंगाई के दौर में बेहद कम है। साथ ही आरोप लगाया कि पिछले एक महीने से सरकार या प्रशासन का कोई प्रतिनिधि उनकी समस्याएं सुनने नहीं आया। आशा सहयोगिनियों ने राज्य कर्मचारी का दर्जा, सम्मानजनक फिक्स मानदेय, पेंशन, स्वास्थ्य बीमा और भविष्य निधि (पीएफ) जैसी सुविधाएं लागू करने की मांग की। बाइट: आशा सहयोगिनी0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड कांग्रेस: वेणुगोपाल की वरिष्ठ नेताओं के साथ अहम बैठक
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड: AICC के महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने देहरादून के एक होटल में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की।0
0
Report
सिकन्द्राराऊ साइबर पुलिस की तत्परता से युवक को मिले 17 हजार रुपये वापस
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंद्राराऊ- साइबर क्राइम पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के खाते से गलत यूपीआई नंबर पर ट्रांसफर हुए 17 हजार रुपये वापस कराए हैं। जानकारी के अनुसार जरीनपुर भुर्रका निवासी प्रान्शु पुत्र श्याम सिंह ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से गलती से 17 हजार रुपये दूसरे खाते में चले गए थे। पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के नेतृत्व में थाना सिकन्द्राराऊ साइबर क्राइम पुलिस टीम ने शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की। टीम ने लाभार्थी खाते को डेबिट फ्रीज कर धनराशि को सुरक्षित कराया और लगातार प्रयासों के बाद शिकायतकर्ता के खाते में पूरी 17 हजार रुपये की रकम वापस करा दी। धनराशि वापस मिलने पर प्रान्शु ने खुशी व्यक्त करते हुए हाथरस पुलिस एवं थाना सिकन्द्राराऊ साइबर क्राइम टीम का आभार जताया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें तथा बैंक खाते, ओटीपी, पिन और सीवीवी जैसी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।0
0
Report
मकराना नगर परिषद शिविर का औचक निरीक्षण, दरारें, जलभराव और कॉलेज स्थायीत्व पर चर्चा
Didwana, Rajasthan:राजस्थान सरकार के शासन सचिव, रजिस्ट्रार एवं जिला प्रभारी डॉ. सुमित शर्मा ने गुरुवार को मकराना नगर परिषद परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ विभिन्न विभागों के काउंटरों का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की और आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत ने शासन सचिव को शहर की प्रमुख जनसमस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने नगर परिषद की नवनिर्मित इमारत, इंदिरा रसोई और रैन बसेरा की दीवारों में आई दरारों का मौके पर निरीक्षण कराया। साथ ही नगर परिषद कार्यालय के सामने बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या बताते हुए स्थायी समाधान की मांग रखी। इस दौरान विधायक जाकिर हुसैन गैसावत ने राज्य सरकार से स्वीकृत मकराना कॉलेज को स्थायी रूप से संचालित किए जाने की भी मांग रखी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों के हित में कॉलेज का नियमित संचालन जल्द शुरू कराया जाए, ताकि स्थानीय युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए अन्य शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़े। भवनों की स्थिति देखने के बाद डॉ. सुमित शर्मा ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं जांच के निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
बरेली में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, स्लीपर बस पलटी; 50 से ज्यादा यात्री घायल
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। सीबीगंज थाना क्षेत्र के परधौली गांव के पास तेज रफ्तार एक प्राइवेट स्लीपर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।हादसे में कई यात्री घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक बच्चे समेत 25 से अधिक घायलों का जिला अस्पताल और विभिन्न निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बस के शीशे तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस दिल्ली से पीलीभीत के पूरनपुर जा रही थी। आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
सहंश्रा नदी में अचानक पानी आने से बाइक सवार बहे।
Saharanpur, Uttar Pradesh:बेहट/ सहारनपुर शिवालिक पहाड़ियों और मैदानी भागों में भारी बारिश बारिश के कारण उफनाई बरसाती नदियां बरसाती नदियों में अचानक आया पानी का तेज बहाव सहंश्रा नदी में अचानक पानी आने से बाइक सवार बहे पानी की तेज धार में बही दो बाईकें बाइक सवार महिला सहित दो लोग बहे मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दिखाया साहस का परिचय ग्रामीणों ने महिला व दोनों लोगों को सकुशल बचाया ग्रामीणों ने बाईकें भी नदी से बाहर निकाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल तहसील बेहट इलाके के जैतपुर के पास से गुजर रही सहंश्रा नदी की घटना0
0
Report
तेल के दाम घटे, पर महंगाई घटाने में सरकार पर लोग सवाल उठा रहे हैं
New Delhi, Delhi:अरविंद केजरीवाल इंटरनेशनल बाजार में कच्चे तेल की कीमत की 115 डॉलर पर बैरल से गिरकर 70 डॉलर/बैरल हमारे देश में मई 102 कर दी थी वो e 20 की। कच्चे तेल की कीमत कम हुई है तो ये देश में भी कम होना चाहिए हमारी कैलकुलेशन के हिसाब से 82 रुपए लीटर होना चाहिए और अगर इसे e 20 कर दिया जाए तो ये 70 रुपए होना चाहिए इसी तरह डीजल भी कम होना चाहिए। अगर ये कम होगा तो महंगाई कम हो जाएगी सरकार कह सकती है नुकसान की भरपाई कर रहे हैं। जब जब कच्चे तेल की कीमत कम थी इन्होंने प्राइस कम नहीं किए युद्ध के दौरान के जो नुकसान हुआ तो क्या बम्पर प्रॉफिट जो हुआ उससे सेट ऑफ नहीं कर सकते अभी हम लोगों से जो 102 चार्ज किए जा रहे हैं उसे कम करें दिल्ली में जलभराव पर अरविंद केजरीवाल मिंटो ब्रिज को हमने आते ही पहले ही दो साल के अंदर साल्व कर लिया था, उसको दिखा रहे है पूरी दिल्ली का जलभराव नहीं दिख रही है, पूरी दिल्ली डूबी हुई है, कूड़ा है सड़के टूट गई है। इन्होंने एक साल में दिल्ली का वो हाल कर दिया जो दिल्ली के लोगो में देखा नहीं था।0
0
Report
Advertisement
महादेव ऐप घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 चार्जशीट दाखिल
Noida, Uttar Pradesh:महादेव ऐप घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 चार्जशीट दाखिल...सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ भी नए सबूत पेश....\n\nCBI ने महादेव ऐप से जुड़े मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 6 चार्जशीट दाखिल की हैं।\n\nपहले मामले में CBI ने आशीम दास, रोहित गुलाटी, विकास छापरिया, अनिल धमानी, विशाल आहूजा और धीरज आहूजा के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। इन सभी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act, 1988) के अलावा धोखाधड़ी (Cheating), जालसाजी (Forgery) और आपराधिक साजिश (Criminal Conspiracy) के आरोप लगाए गए हैं। इसी मामले में CBI ने महादेव ऐप के मुख्य सरगनाओं Saurabh Chandrakar और Ravi Uppal समेत पहले से आरोपित अन्य लोगों के खिलाफ अतिरिक्त सबूत भी अदालत में पेश किए हैं।\n\nदूसरे महादेव ऐप मामले में CBI ने 5 अलग--अलग चार्जशीट दाखिल की हैं, जिनमें 66 आरोपियों को नामजद किया गया है। इनमें सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल और बेटिंग सिंडिकेट से जुड़े कई पैनल ऑपरेटर शामिल हैं। इन पर भारतीय दंड संहिता (IPC) और छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनयम के तहत आरोप लगाए गए हैं।\n\nCBI के अनुसार, महादेव ऐप देश के सबसे बड़े अवैध ऑनलाइन बेटिंग सिंडिकेट्स में से एक है, जिसे भारत के बाहर से संचालित किया जा रहा था। जांच में सामने आया कि सोशल मीडिया के जरिए लाखों लोगों को इस नेटवर्क से जोड़ा गया। अवैध सट्टेबाजी से कमाई गई रकम को फर्जी (म्यूल) बैंक खातों के जरिए घुमाकर विदेश भेजा जाता था। जांच एजेंसी का यह भी दावा है कि इस अवैध कमाई का एक हिस्सा सरकारी अधिकारियों को संरक्षण राशि (Protection Money) के रूप में दिया गया।\n\nCBI ने बताया कि महादेव ऐप के प्रमोटर और उनके कई सहयोगी कुछ वर्ष पहले पश्चिम एशियाई देशों में फरार हो गए थे और वहीं से इस नेटवर्क का संचालन जारी रखे हुए हैं।\n\nएजेंसी ने यह भी कहा कि चार मुख्य आरोपियों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (RCN) पहले ही जारी किए जा चुके हैं और उन्हें भगोड़ा आर्थिक अपराधी (Fugitive Economic Offender) घोषित कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।\n\nCBI का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क, इसके राजनीतिक और नौकरशाही संरक्षण की जांच अभी जारी है और आने वाले समय में और भी चार्जशीट दाखिल होगी।0
0
Report
मारवाड़ जंक्शन के ग्रामीणों ने ग्राम सेवा शिविर बहिष्कार कर धरना शुरू किया
Pali, Rajasthan:मारवाड़ जंक्शन झीझारडी के ग्रामीणों ने मूलभूत समस्याओं पर ग्रामीण सेवा शिविर का किया बहिष्कार झीझारडी के ग्रामीणों ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के निजात के लिए आज ग्रामीण सेवा शिविर का बहिष्कार किया एवं ग्राम पंचायत में अनिश्चितकाल के लिए धरने पर बैठ गए. ग्राम वासियों ने बताया की ग्राम पंचायत द्वारा उनको आवासीय पट्टे दिए नहीं दिए गए ना पीने के पानी की व्यवस्था हो पाई, जिन गांवों में बिजली पहुंच चुकी वहां ग्रामीणों से तीन तीन हजार रुपए विद्युत कनेक्शन के लिए गए फिर भी कृषि कुओं के लिए विद्युत कनेक्शन नहीं दिए गए. बार-बार प्रशासन से आश्वासन मिल रहे लेकिन समस्याओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं इस पर मारवाड़ जंक्शन तहसीलदार शिवजी राम बावरी द्वारा ग्रामीणों से समझाइस के प्रयास भी किए गए फिर भी ग्रामवासी नहीं माने और अपने धरने पर बैठे रहे और मांग पर अड़े रहे।0
0
Report
सादुलपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; पंचायत-नगरपालिका चुनाव की तैयारी तेज
Churu, Rajasthan:सादुलपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, राजस्थान कांग्रेस सहप्रभारी चिरंजीव राव ने भाजपा पर निशाना. संगठनात्मक बैठक में पंचायत व नगरपालिका चुनाव की रणनीति पर मंथन. पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया ने विकास कार्यों और यमुना डेम कार्यालय का मुद्दा उठाया. मोहता वाटिका में ब्लॉक स्तरीय संगठनात्मक बैठक एवं संगठन सृजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। पूर्व विधायक डॉ कृष्णा पूनिया के नेतृत्व में बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने आगामी पंचायत और नगरपालिका चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही. राव ने कांग्रेस शासनकाल में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया और पूनिया व तत्कालीन सरकार की सराहना की. जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मेघवाल ने कार्यकर्ताओं से और मजबूती का आह्वान किया और कहा कि तैयारी अब से शुरू करनी होगी. पूनिया ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनावों में पार्टी को मजबूत करना होगा ताकि क्षेत्र में रुके हुए विकास कार्य गति पाए. उन्होंने भाजपा की आंतरिक गुटबाज़ी पर सवाल उठाए और डेम कार्यालय संबंधी मुद्दों का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि डेम राजगढ़ में बन रहा है, लेकिन कार्यालय भी यहीं स्थापित होना चाहिए ताकि किसानों को परेशानी न हो. स्वीकृत 220 केवी जीएसएस के शुरू होने से किसानों को बिजली आपूर्ति में राहत मिलेगी और लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से बने जिला अस्पताल की नई इमारत लगभग पूरी हो चुकी है ताकि इलाज के लिए लोगों को बाहर न जाना पड़े. कार्यक्रम में पूर्व विधायक कमला कस्वा, इंद्रसिंह पूनिया, करतार टांडी, देहात ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पूनिया, सीताराम प्रजापत, पूर्व सरपंच संजीव पूनिया, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रोहित गागड़वास, पूर्व चेयरमैन जगदीश बेरासरिया सहित कई पदाधिकारी एवं हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे.0
0
Report
Advertisement
