Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Lalitpur284403

ललितपुर के सदर कोतवाली में विवाद, महिलाओं-पुरुषों ने परिवार पर हमला; CCTV कैद

ASAMIT SONI
Oct 27, 2025 14:11:10
Lalitpur, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बड़ापुरा मोहल्ले में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया ,जो बाद में गाली गलौच और मारपीट में बदल गया । एक पक्ष की महिलाओ और पुरुषों ने एकत्रित होकर दूसरे पक्ष के परिवार पर हमला बोल दिया , आरोप है कि विपक्षियों ने परिवार के सदस्यों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा । इस दौरान पीड़ितों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई , पूरी मारपीट की घटना पास में ही लगे CCTV कैमरे में कैद हो गयी । मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है ।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JSJagmeet Singh
Oct 27, 2025 17:21:48
0
comment0
Report
BSBHARAT SHARMA
Oct 27, 2025 17:21:07
Amritsar, Punjab:ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ — ਖੋਹ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਚਾਰ ਦੋਸ਼ੀ ਗਿਰਫਤਾਰ ਪੁਲੀਸ ਵੱਲੋ 24 ਘੰਟਿਆਂ ਵਿੱਚ ਕੀਤੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸਾਰੇ ਦੋਸ਼ੀ ਕੀਤੇ ਕਾਬੂ ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇਸਤੇਮਾਲ ਕੀਤੀ ਪਿਸਤੋਲ ਵੀ ਕੀਤੀ ਬ੍ਰਾਮਦ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਤੋਂ 12 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਨਕਦ, ਮੋਬਾਈਲ ਫੋਨ ਤੇ ਹਥਿਆਰ ਬਰਾਮਦ ਇੱਕ ਦੋਸ਼ੀ ਉੱਤੇ ਨਸ਼ੀਲੀ ਗੋਲੀਆਂ ਤੇ ਹੀਰੋਇਨ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵੀ ਦਰਜ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਜੀ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾ ਤੇ ਮਾੜੇ ਅਸਰਾਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਲੁਟ ਖੋਹ ਕਰਨਵਾਲੇ ਦੋਸ਼ੀਆ ਨੂੰ 24 ਘੰਟੇ ਦੇ ਅੰਦਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਕਾਬੂ ਇਸ ਮੌਕੇ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਡੀਸੀਪੀ ਲਾਅ ਐਂਡ ਆਰਡਰ ਆਲਮ ਵਿਜੇ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮਕਬੂਲਪੁਰਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਤੁਰੰਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦਿਆਂ ਖੋਹ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਚਾਰ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਕਾਮਯਾਬੀ ਹਾਸਲ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮਿਲਦੇ ਹੀ 24 ਘੰਟਿਆਂ ਦੇ ਅੰਦਰ ਚਾਰ ਦੋਸ਼ੀ — ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ (ਉਰਫ਼ ਬਿੱਕਾ), ਸੁਨੀਲ ਸਿੰਘ (ਉਰਫ਼ ਸ਼ੀਲੂ), ਪਰਨਮ ਸਿੰਘ (ਉਰਫ਼ ਪੰਨੀ) ਅਤੇ ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ (ਉਰਫ਼ ਹੈਪੀ) — ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤੇ ਗਏ。 ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਤੋਂ ਇੱਕ ਪਿਸਤੋਲ ਤੇ 12 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਨਕਦ, ਇੱਕ ਰੈਡਮੀ ਮੋਬਾਈਲ ਫੋਨ, ਇੱਕ ਹਥਿਆਰ (ਰੌਡ) ਅਤੇ ਬ੍ਰੀਜ਼ਾ ਕਾਰ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਹੈ, ਜਿਸ ‘ਤੇ ਕੋਈ ਨੰਬਰ ਪਲੇਟ ਨਹੀਂ ਸੀ। ਬਾਕੀ ਕੈਸ਼ ਤੇ ਸਮਾਨ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ ਜਾਰੀ ਹੈ。 ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੇ ਅਨੁਸਾਰ, ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦੀ ਉਮਰ 28 ਤੋਂ 33 ਸਾਲ ਦੇ ਵਿਚਕਾਰ ਹੈ। ਜਾਂਚ ਵਿੱਚ ਪਤਾ ਲੱਗਾ ਹੈ ਕਿ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ‘ਤੇ 2024 ਦਾ ਇੱਕ ਕੇਸ ਦਰਜ ਹੈ, ਸੁਨੀਲ ਸਿੰਘ ਉੱਤੇ ਛੇ ਗ੍ਰਾਮ ਹੀਰੋਇਨ ਦਾ ਕੇਸ ਪਹਿਲਾਂ ਦਰਜ ਹੋ ਚੁੱਕਾ ਹੈ, ਪਰਨਮ ਸਿੰਘ ‘ਤੇ ਚਾਰ ਕੇਸ ਹਨ, ਜਦਕਿ ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਉੱਤੇ ਇਹ ਪਹਿਲੀ ਐਫਆਈਆਰ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕਰਕੇ ਰਿਮਾਂਡ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਕੀਤੀ ਜਾਏਗੀ । ਪ੍ਰਾਰੰਭਿਕ ਜਾਂਚ ਦੌਰਾਨ ਇਹ ਵੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਕਿ ਦੋਸ਼ੀ ਪਹਿਲੀ ਵਾਰ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਖੋਹ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਏ ਹਨ ਅਤੇ ਟੂਰਿਸਟਾਂ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਉਦੇ ਸਨ। ਬਾਈਟ: ਡੀਸੀਪੀ ਲਾਅ ਐਂਡ ਆਲ ਆਲਮ ਵਿਜੇ ਸਿੰਘ
0
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Oct 27, 2025 17:20:14
Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश सरकार ने सात HAS अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियां कर दी हैं। सरकार की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, अंकुर ठाकुर (HPAS 2024) को चंबा जिले के चुराह में एसडीएम (नागरिक) के पद से स्थानांतरित कर नगर निगम बद्दी, जिला सोलन में संयुक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है। अजय कुमार सिंह (HPAS 2025), जो अब तक तैनाती की प्रतीक्षा में थे, उन्हें सहायक आयुक्त, उपायुक्त कार्यालय लाहौल-स्पीति (केलांग) नियुक्त किया गया है। वे कल्याणी गुप्ता से यह अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। विवेक कुमार नेगी (HPAS 2025) को संयुक्त आयुक्त, राज्य कर एवं उत्पाद शुल्क विभाग, शिमला के पद पर तैनात किया गया है। वे संजय कुमार से यह जिम्मेदारी संभालेंगे। राजेश कुमार (HPAS 2025) को उपमंडলाधिकारी (नागरिक), भरमौर, जिला चंबा नियुक्त किया गया है। वे कुलबीर सिंह राणा (HPAS 2016) से यह पदभार ग्रहण करेंगे。 जगदीश चंद (HPAS 2025) को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, काजा, जिला लाहौल-स्पीति के रूप में तैनाती दी गई है। वे शिखा (HPAS 2021) से यह जिम्मेदारी संभालेंगे। चेतन चौहान (HPAS 2025) को उपमंडलाधिकारी (नागरिक), चुराह, जिला चंबा के पद पर तैनात किया गया है। संजीत शर्मा (HPAS 2025) को सहायक निपटान अधिकारी, अर्की, जिला सोलन के रूप में नियुक्त किया गया है। वे नरेंद्र कुमार-II (HPAS 2015) से यह अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। ये तबादले प्रशासनिक कामकाज को सुचारू और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं。
0
comment0
Report
TBTarsem Bhardwaj
Oct 27, 2025 17:20:03
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Oct 27, 2025 17:19:31
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट वेस्ट क्षेत्र में बदमाशों और भू-माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब वे बेखौफ होकर सरकारी जमीन पर कब्जे की वारदात को अंजाम देने लगे हैं। सोमवार को प्रतापनगर थाना क्षेत्र के गुरु का तालाब इलाके में तीन दर्जन से अधिक भूमाफिया और बदमाशों ने सरकारी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। इस दौरान वहां लगे दरवाजे और पत्तियों को तोड़ते हुए कब्जा करने का प्रयास किया गया। कब्जे को लेकर मौके पर मौजूद लोगों और कब्जा करने आए बदमाशों के बीच जबरदस्त पत्थरबाजी और मारपीट हुई। दोनों पक्षों के बीच माहौल तनावपूर्ण बन गया। इस दौरान फायरिंग की भी घटना सामने आई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि पत्थरबाजी में घर के बाहर खड़ी गाड़ियां और आसपास की संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्लॉट के पड़ोसी गौरव बिश्नोई, जो खुद पुलिस विभाग में कांस्टेबल हैं, ने बताया कि यह जमीनी विवाद काफी समय से चल रहा है और यह दूसरी या तीसरी बार हमला हुआ है। उन्होंने बताया कि “हम कई बार पुलिस को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज भी जब हमला हुआ, तो हम लगातार पुलिस को फोन करते रहे, पर पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची।” प्रतापनगर थाना अधिकारी सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था, जिसमें आज पत्थरबाजी की घटना हुई है। उन्होंने कहा कि “फायरिंग की बात सामने आई है, लेकिन इसकी जांच की जा रही है कि वास्तव में फायरिंग हुई या नहीं।” फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं स्थानीय लोगों ने मांग की है कि भूमाफिया और हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे। बाईट मनोज कुमार सब इंस्पेक्टर बाईट गौरव विश्न्नोई पीड़ित
1
comment0
Report
ASAmit Shrivastav
Oct 27, 2025 17:19:00
Dewas, madhya pardesh:देवास पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है, ₹1.25 करोड़ की सनसनीखेज चोरी का महज 24 घंटे में पर्दाफाश कर आरोपी को धार से गिरफ्तार किया है। देवास पुलिस ने अपनी सूझबूझ, तत्परता और बेहतरीन टीमवर्क का परिचय देते हुए ₹1 करोड़ 25 लाख की सनसनीखेज चोरी का खुलासा मात्र 24 घंटे के भीतर कर दिखाया। पुलिस ने चोरी की पूरी रकम बरामद कर मुख्य आरोपी को 100 किलोमीटर दूर धरमपुरी (जिला धार) से गिरफ्तार किया है। दरअसल छतरपुर निवासी सराफा कारोबारी आशीष गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अपने मुनीम नितेश सेन को दीपावली के अवसर पर सोने-चाँदी की खरीदी हेतु ₹1.25 करोड़ की नकदी देकर इंदौर रवाना किया था। 17 अक्टूबर की सुबह जब बस सोनकच्छ क्षेत्र के पप्पू एंड पप्पू रिसोर्ट पर रुकी, तो मुनीम थोड़ी देर के लिए फ्रेश होने नीचे उतरा। लेकिन जब वह लौटा तो सीट पर रखा पैसों से भरा बैग गायब था। अज्ञात बदमाश सफेद रंग की महिंद्रा XUV-300 में सवार होकर फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीजी उज्जैन जोन उमेश जोगा, डीआईजी उज्जैन रेंज नवनीत भसीन और एसपी देवास पुनीत गेहलोत ने तत्काल एक्शन मोड अपनाया। एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया एवं एसडीओपी सोनकच्छ दीपा मांडे के नेतृत्व में तीन विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमों ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान धार जिले के धरमपुरी क्षेत्र के रूप में की। इसके बाद देवास और धार पुलिस ने संयुक्त दबिश देकर आरोपी नामदार पिता शहजाद खान (उम्र 35 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पूरी ₹1.25 करोड़ की राशि (500-500 के नोटों की 250 गड्डियां) बरामद की गईं। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की और बताया कि उन्होंने इस घटना में महिंद्रा XUV-300 कार का उपयोग किया था। पुलिस अब अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
0
comment0
Report
RSRajendra sharma
Oct 27, 2025 17:18:28
Kota, Rajasthan:बूढादीत पुलिस ने कोटड़ादीप सिंह गांव के बैंक ऑफ इंडिया में नकबजनी करने वाले 2 आरोपियों का निकाला जुलूस, भारी बारिश के बीच निकाला जुलूस. जिले की बूढादीत पुलिस ने कोटड़ादीप सिंह गांव में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में नकबजनी की वारदात के 2 आरोपियों का सोमवार को दोपहर पूरे गांव में जुलूस निकाल कर भरी बरसात में घुमाया. पुलिस ने बैंक की दीवार तोड़कर चोरी करने के आरोप में मुकेश पांचाल तूफान सिंह उर्फ निशु को गिरफ्तार किया था इन दोनों बैंक के अलावा एक दुकान में भी चोरी की वारदात को कबूला है. पुलिस ने आज इनका कोटड़ा दीप सिंह गांव में जुलूस निकाल कर बदमाशों को खुली चेतावनी दी कि अपराध करने वाले पुलिस से नही बचेंगे. बैंक ने इस घटना का खुलासा करने वाले पुलिस जवानो का सम्मान भी किया।
0
comment0
Report
AGAdarsh Gautam
Oct 27, 2025 17:18:11
Sidhi, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग सीधी: सीधी में महिला आरक्षक अंजू जायसवाल के खिलाफ कार्यवाही के बाद एससी, एसटी और ओबीसी समाज का गुस्सा फूट पड़ा है। सैकड़ों लोगों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें महिला आरक्षक के खिलाफ लगातार की जा रही अभद्र टिप्पणियों पर कार्यवाही की मांग की गई है। क्या है मामला? महिला आरक्षक अंजू जायसवाल को शहनाज अख्तर के कार्यक्रम में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में सस्पेंड किया गया था। इसके बाद से ही सोशल मीडिया में उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं। जायसवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने सीधी पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है और अभद्र टिप्पणियों पर कार्यवाही न होने की स्थिति में बड़े स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी है, पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी ने आश्वासन जांच कर कार्रवाई की जाएगी
0
comment0
Report
BMBiswajit Mitra
Oct 27, 2025 17:17:41
Ranaghat, West Bengal:আগামীকাল থেকে চালু হতে চলেছে SIR ডঙ্কা বাজিয়ে স্বাগত জানালেন মতুয়া সম্প্রদায়ের মানুষ। আগামী কাল থেকে চালু হচ্ছে বাংলায় SIR। এক মাস ধরে চলবে নিবিড় সমীক্ষা。 ৫১ কোটি ভোটারের নাম যাচাই করা হবে। ৪ঠা নভেম্বর থেকে বাড়ি বাড়ি যাবেন বিএলও আধিকারিক। খসড়া ভোটার তালিকা প্রকাশ হবে ৯ই ডিসেম্বর। ভোটার তালিকা নিয়ে অভিযোগ জানানোর শেষ তারিখ ৮ই জানুয়ারি ৩১শে জানুয়ারির মধ্যে শেষ করতে হবে এই প্রক্রিয়া। ৭ ই ফেব্রুয়ারি চূড়ান্ত ভোটার তালিকা প্রকাশ। যদিও এ বিষয়ে রাজ্য সরকার মুখ্য নির্বাচন কমিশনের নির্দেশে নিয়ম মেনে সহযোগিতা করবে। এই SIR চালু হওয়াতে মোটেও চিন্তিত নয় মতুয়া অধ্যুষিত সম্প্রদায়ের মানুষ। তাদের দাবি, ধর্মীয় কারণে ওপার বাংলা থেকে এপার বাংলায় চলে এসেছিলেন, এস আই আর চালু হলে তাদের ব্যবস্থা করবে সরকার। এর আগে তারা নাগরিকত্ব নিয়ে আন্দোলন করেছিলেন। একাধিকবার এবার দীর্ঘদিনের প্রত্যাশার ঘটল অবসান ডঙ্কা বাজিয়ে এস আই আর কে স্বাগত জানালেন মতুয়া সম্প্রদায়ের মানুষ。
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top