Back
देवास पुलिस ने 1.25 करोड़ की चोरी 24 घंटे में पकड़ ली; मुख्य आरोपी गिरफ्तार
ASAmit Shrivastav
Oct 27, 2025 17:19:00
Dewas, madhya pardesh
देवास पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है, ₹1.25 करोड़ की सनसनीखेज चोरी का महज 24 घंटे में पर्दाफाश कर आरोपी को धार से गिरफ्तार किया है। देवास पुलिस ने अपनी सूझबूझ, तत्परता और बेहतरीन टीमवर्क का परिचय देते हुए ₹1 करोड़ 25 लाख की सनसनीखेज चोरी का खुलासा मात्र 24 घंटे के भीतर कर दिखाया। पुलिस ने चोरी की पूरी रकम बरामद कर मुख्य आरोपी को 100 किलोमीटर दूर धरमपुरी (जिला धार) से गिरफ्तार किया है। दरअसल छतरपुर निवासी सराफा कारोबारी आशीष गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अपने मुनीम नितेश सेन को दीपावली के अवसर पर सोने-चाँदी की खरीदी हेतु ₹1.25 करोड़ की नकदी देकर इंदौर रवाना किया था। 17 अक्टूबर की सुबह जब बस सोनकच्छ क्षेत्र के पप्पू एंड पप्पू रिसोर्ट पर रुकी, तो मुनीम थोड़ी देर के लिए फ्रेश होने नीचे उतरा। लेकिन जब वह लौटा तो सीट पर रखा पैसों से भरा बैग गायब था। अज्ञात बदमाश सफेद रंग की महिंद्रा XUV-300 में सवार होकर फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीजी उज्जैन जोन उमेश जोगा, डीआईजी उज्जैन रेंज नवनीत भसीन और एसपी देवास पुनीत गेहलोत ने तत्काल एक्शन मोड अपनाया। एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया एवं एसडीओपी सोनकच्छ दीपा मांडे के नेतृत्व में तीन विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमों ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान धार जिले के धरमपुरी क्षेत्र के रूप में की। इसके बाद देवास और धार पुलिस ने संयुक्त दबिश देकर आरोपी नामदार पिता शहजाद खान (उम्र 35 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पूरी ₹1.25 करोड़ की राशि (500-500 के नोटों की 250 गड्डियां) बरामद की गईं। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की और बताया कि उन्होंने इस घटना में महिंद्रा XUV-300 कार का उपयोग किया था। पुलिस अब अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
1
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
3
Report
9
Report
NJNaynee Jain
FollowOct 27, 2025 19:15:39Noida, Uttar Pradesh:An extremely rare two-headed anaconda
5
Report
NJNaynee Jain
FollowOct 27, 2025 19:15:26Noida, Uttar Pradesh:eagle flying with a shark before
1
Report
NJNaynee Jain
FollowOct 27, 2025 19:15:090
Report
RKRampravesh Kumar
FollowOct 27, 2025 19:03:09Noida, Uttar Pradesh:भारत नहीं दुनिया के हर कोने में छठ मनाया जा रहा ऐसा ही कुछ तस्वीर लंदन से देखने मिला जहां लोग बड़े श्रद्धा से छठ पर्व मनाया
1
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowOct 27, 2025 19:02:280
Report
DSdevendra sharma2
FollowOct 27, 2025 19:02:110
Report
NJNaynee Jain
FollowOct 27, 2025 19:01:520
Report
DPDharmendra Pathak
FollowOct 27, 2025 19:01:350
Report
ASAmit Singh
FollowOct 27, 2025 19:01:240
Report
