icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284403
Eshan KhanEshan KhanFollow31 Jul 2024, 05:35 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झांसी में धूमधाम से निकली महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा, सीपरी बाजार में उमड़ा जनसैलाब।

ASAbdul SattarFollowJust now
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में अग्रसेन जयंती के अवसर पर शनिवार को सीपरी बाजार में अग्रवाल समाज सेवा समिति के तत्वावधान में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा सनातन धर्म इंटर कॉलेज से शुरू होकर पूरे बाजार में भ्रमण करती हुई निकली। इसमें बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के लोगों के अलावा महिलाएं शामिल हुए। अग्रसेन जयंती के मौके पर झांसी के सीपरी बाजार में उत्सव जैसा माहौल रहा। शोभायात्रा की शुरुआत सनातन धर्म इंटर कॉलेज से हुई। इसके बाद यह पूरे सीपरी बाजार का भ्रमण करते हुए आगे बढ़ी। शोभायात्रा में सबसे आगे महाराजा अग्रसेन और माता लक्ष्मी के आकर्षक स्वरूप रथ पर सवार थे, जो सभी के आकर्षण का केंद्र बने रहे। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज सेवा समिति के पदाधिकारी, सदस्य और अन्य लोग मौजूद रहे। शोभायात्रा में महापुरुषों की झांकी प्रदर्शित की गई। इस दौरान महिलाओं ने डांडिया का प्रदर्शन किया। जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया और अग्रसेन महाराज की पूजा की गई। अग्रवाल समाज सेवा समिति के राजीव अग्रवाल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन और माता लक्ष्मी के स्वरूप के साथ शोभायात्रा निकाली गई है।
0
0
Report

आबूराज के मां अर्बुदा देवी मंदिर में नवरात्रि का अद्भुत आस्था संगम

Sirohi, Rajasthan:राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन आबूराज में इन दिनों शारदीय नवरात्र महोत्सव की भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। मां अर्बुदा देवी के दरबार में देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मान्यता है कि मां सती के अधर यानी होंठ यहां गिरे थे, जिसके चलते यह धाम मां अधर देवी के नाम से प्रसिद्ध हुआ। नवरात्रि के छठे दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की विशेष आराधना की जाती है। इस दिन श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलती है। देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ विदेशों से आने वाले श्रद्धालु भी मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मंदिर में होने वाली पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान पूरे वातावरण को भक्तिमय बना देते हैं। मां अर्बुदा देवी के मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को लगभग 365 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। पहाड़ी रास्ते से गुजरते हुए प्रकृति के मनोरम दृश्य भक्तों को आकर्षित करते हैं। कठिन चढ़ाई के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं होता। मां के दर्शन की आस्था उन्हें हर कदम आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। नवरात्रि के दौरान मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक आयोजन होते हैं। अष्टमी की रात्रि में महायज्ञ और नवमी की सुबह पूर्णाहुति जैसे अनुष्ठान इस उत्सव की धार्मिक महत्ता को और बढ़ाते हैं। अखंड पाठ और पूजा-अर्चना के बीच पूरा क्षेत्र मां की भक्ति में सराबोर नजर आता है। मां अधर देवी मंदिर का संबंध माता सती और भगवान शिव की पौराणिक कथा से जोड़ा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्र से माता सती के अंग विभिन्न स्थानों पर गिरे और ये स्थान शक्तिपीठ के रूप में प्रसिद्ध हुए। इन्हीं मान्यताओं के बीच आबू के इस मंदिर को विशेष धार्मिक महत्व प्राप्त है। यहां मां कात्यायनी की आराधना और नवरात्रि के विशेष अनुष्ठान श्रद्धालुओं के लिए गहरी आस्था का विषय हैं।
0
0
Report

जमशेदपुर: पितृ पक्ष अमावस्या पर 599 शवों के लिए पिंडदान व श्राद्ध भोज

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर मे पितृ पक्ष की अमावस्या पर अंत्योदय एक अभियान के द्वारा 599 अज्ञात शवों का किया गया पिंडदान, 1000 लोगों के बीच कराया गया श्राध्ध भोज साथ ही पार्वती घाट के कर्मचारियों को किया गया सम्मानित पेशे से पत्रकार व जमशेदپور के जुगसलाई नगर परिषद के पार्षद प्रवीण सेठी ने दिव्यांग दंपति के अंतिम संस्कार के बाद संकल्प लिया कि जिस किसी लावारिस या फिर आर्थिक रूप से परेशान लोगों के अंतिम संस्कार की सूचना उन्हें मिलेगी उनका पूरे विधि विधान व सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करेंगे, 2022 गणेश चतुर्थी के दिन प्रवीण सेठी के द्वारा अंत्योदय एक अभियान की नींव रखी गई तब से लेकर अब तक कुल 466 अज्ञात शव और 133 जो आर्थिक रूप से परेशान थे उनका अंतिम संस्कार पूरे सम्मान व विधि विधान के साथ संपन्न कराया गया,आज शनिवार को पितृ पक्ष की अमावस्या वाले दिन कुल 599 शवों के आत्माओं की शांति के लिए पूरे विधि विधान के साथ जुगसलाई स्थित पार्वती घाट में श्राद्ध कर्म, पिंडदान, हवन इस कार्य में साथ देने वाले पार्वती घाट के कर्मचारियों पदाधिकरियो को सम्मानित करते हुए 1000 लोगो के बीच श्राद्ध भोज किया गया, जानकारी देते हुए अंत्योदय एक अभियान के प्रमुख प्रवीण सेठी ने बताया कि 2022 गणेश चतुर्थी से अब तक 599 शवों का अंतिम संस्कार किया गया है पितृपक्ष के अमावस्या वाले दिन वैसे लोगों का पिंडदान किया जाता है जिनका इस धरती पर कोई नहीं है ऐसे में लावारिस लोगों की मृत्यु के पश्चात उनकी आत्माओं की शांति के लिए श्राद्ध कर्म व श्राद्ध भोज का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने बताया कि पूरे झारखंड में इतने बड़े रूप में अंत्योदय एक अभियान द्वारा श्राद्ध कर्म का कार्य किया जाता है साथ ही उन्होंने बताया कि अंत्योदय एक अभियान के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है जिसमें शहर के व्यापारी, शिक्षाविद, पुलिस पदाधिकारी, डॉक्टर मजदूर वर्ग के लोग सभी जुड़े हुए हैं जो प्रत्येक शव के अंतिम संस्कार के लिए अपनी शक्ति अनुसार सहायता करते हैं उन्होंने शहर व शहर के आसपास के लोगों से आग्रह किया कि लावारिस शवों की सूचना पर या फिर आर्थिक रूप से परेशान लोग अंतिम संस्कार के लिए उनके नंबर 9204886232 पर संपर्क कर इस कार्य में मदद ले सकते हैं ये कार्य पूरी तरह से निशुल्क किया जाता है
0
0
Report
Advertisement

गिरिडीह में डायन बताने पर भगत की पिटाई, VIDEO वायरल

Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के मंझने नावाडीह गांव में एक महिला पर डायन होने का आरोप लगाने को लेकर विवाद सामने आया है। महिला के मायके वालों ने चिहुंटिया निवासी एक तथाकथित भगत (ओझा) को जूते-चप्पल की माला पहनाकर उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान उससे माफी मंगवाते हुए भविष्य में किसी पर भी डायन होने का आरोप नहीं लगाने की चेतावनी दी गई। घटना का वीडियो भी बनाया गया है, जो सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, मंझने नावाडीह निवासी सुरेश यादव की करीब डेढ़ वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके लगभग एक वर्ष बाद उनकी मां की भी स्वाभाविक मौत हो गई। लगातार दो मौतों के बाद गांव के कुछ लोग कथित तौर पर चिहुंटिया निवासी उक्त भगत के पास पहुंचे और अप्रिय घटनाओं के कारणों के बारे में पूछताछ की। आरोप है कि इस दौरान भगत ने सुरेश यादव की पत्नी, जो बिशनीटीकर की रहने वाली हैं, को डायन बता दिया और घटनाओं के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया। महिला पर डायन होने का आरोप लगाए जाने की जानकारी उसके मायके वालों को मिली तो वे भगत के पास पहुंचे और उससे पूछताछ की। आरोप है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने भगत को जूते-चप्पल की माला पहनाई और उसकी पिटाई कर दी। साथ ही भविष्य में किसी भी व्यक्ति पर डायन होने का आरोप नहीं लगाने की कड़ी चेतावनी दी। इसकी सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस पहुंची व उसे छुड़ाकर थाना ले आई। घटना के वायरल वीडियो में संबंधित व्यक्ति कान पकड़कर अपनी गलती स्वीकार करता और भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराने की बात कहता दिख रहा है। वीडियो में वह ओझा-गुणी के नाम पर किसी के खिलाफ गलत आरोप नहीं लगाने की बात भी बार-बार कहता नजर आ रहा है। डायन-बिसाही के नाम पर किसी महिला को प्रताड़ित करना सामाजिक रूप से गंभीर मामला है।
0
0
Report

जमुई में लोजपा रामविलास के पदाधिकारी के आवास से शराब बरामद, चिराग पासवान पर सवाल

Jamui, Bihar:जमुई बिहार में बेटियों की सुरक्षा को लेकर अपनी ही एनडीए सरकार से जवाब मांगने वाले लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी अब जमुई में अपने एक पदाधिकारी को लेकर सवालों के घेरे में है। मलयपुर थाना क्षेत्र के पतौना चौक स्थित लोजपा (रामविलास) के खेल प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष रोहित कुमार साह के आवास पर पुलिस ने छापेमारी कर आधी बोतल विदेशी शराब और 100 एमएल की कफ सिरप की 14 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छापेमारी के दौरान रोहित कुमार साह घर पर मौजूद नहीं थे।\n\nदरअसल, बिहार में जमुई, समस्तीपुर और बांका के मंदार पहाड़ी क्षेत्र में लड़कियों के साथ कथित बदसलूकी की घटनाओं के बाद चिराग पासवान ने महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर सम्राट चौधरी सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की थी। उन्होंने इन घटनाओं को गंभीर बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जरूरत जताई थी। ऐसे में अब उनकी पार्टी के एक पदाधिकारी के घर से शराब और कफ सिरप की बरामदगी ने पार्टी की आंतरिक जवाबदेही को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, बरामदगी के मामले में आरोपी की दोषसिद्धि अभी नहीं हुई है।\n\nगुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी\n\nपुलिस की प्राथमिकी के अनुसार, पांच अक्टूबर को मलयपुर थाना की गश्ती टीम को सूचना मिली थी कि पतौना चौक के पास स्थित रोहित कुमार साह के आवास में विदेशी शराब रखी गई है। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने घर पर छापेमारी की। उस समय रोहित कुमार साह मौजूद नहीं थे, जबकि उनकी पत्नी सिम्पी कुमारी घर में थीं।\n\nतलाशी के दौरान शयनकक्ष से 375 एमएल की ओल्ड हैबिट व्हिस्की की बोतल में बची आधी शराब और 100 एमएल की ओएनएससीएन कफ सिरप की 14 बोतलें बरामद की गईं। पुलिस के आवेदन में शराब की बोतल का सील टूटा होने का भी उल्लेख है। पुलिस ने बरामद सामग्री को जब्त कर लिया। प्राथमिकी में पुलिस ने आरोप लगाया है कि घर में उक्त सामान रखकर बिक्री की जाती थी। इस आरोप की पुष्टि जांच और साक्ष्यों के आधार पर होनी बाकी है।\n\nमामले में मलयपुर थाना कांड संख्या 113/26 के तहत बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किए जाने की जानकारी दी गई है। अनुसंधान की जिम्मेदारी पुलिस अवर निरीक्षक सुनील को सौंपी गई है। फिलहाल पुलिस की ओर से जांच जारी है।\n\nखेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ने की नियुक्ति की पुष्टि\n\nरोहित कुमार साह की पार्टी में पदस्थापना को लेकर भी अलग-अलग बयान सामने आए हैं। लोजपा (रामविलास) के खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार साह ने बताया कि रोहित कुमार साह को करीब तीन महीने पहले जिला उपाध्यक्ष बनाया गया था। उनके अनुसार, कमेटी विस्तार के दौरान रोहित ने सामाजिक कार्य करने की इच्छा जताई थी। इसके बाद उनका बायोडाटा प्रदेश नेतृत्व को भेजा गया और प्रदेश अध्यक्ष चंद्र तिवारी की ओर से उन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया था।\n\nवहीं, पार्टी के जिला अध्यक्ष जीवन सिंह ने रोहित कुमार साह के जिला उपाध्यक्ष होने की जानकारी से अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा मामला सामने आया है तो संबंधित पदाधिकारी से बात करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित व्यक्ति को सामने आकर मामले का सामना करना चाहिए और यदि मामला सही है तो पुलिस अपना काम करेगी।\n\nमहिला सुरक्षा पर सवाल उठाने वाली पार्टी के सामने अब अपने पदाधिकारी को लेकर सवाल\n\nबहरहाल, इस प्रकरण में राजनीतिक सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं क्योंकि हाल में चिराग पासवान ने बिहार में लड़कियों के साथ हुई घटनाओं को लेकर सरकार से जवाबदेही की मांग की थी। अब उनकी पार्टी के एक पदाधिकारी के आवास से शराब और कफ सिरप की बरामदगी के बाद यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि पार्टी अपने पदाधिकारियों के आचरण और उनके खिलाफ सामने आने वाले मामलों को लेकर क्या रुख अपनाती है।
0
0
Report

रांची में MG Hector Tomahawk EV और Skoda Slavia के लॉन्च से हलचल

Ranchi, Jharkhand:झारखंडवासियों के लिए ऑटोमोबाइल सेक्टर से बड़ी खबर है। सिंघानिया ग्रुप की ओर से रांची में दो नए मॉडल लॉन्च किए गए हैं। रांची के ओरमांझी स्थित MG Singhania Future Pvt. Ltd. के MG शोरूम में MG Hector Tomahawk EV का भव्य शुभारंभ किया गया, वहीं SKODA Singhania Motors Pvt. Ltd. की ओर से नई फीचर्स से लैस Skoda Slavia को भी झारखंड के बाजार में उतारा गया।दोनों मॉडलों की लॉन्चिंग अलग-अलग शोरूम में भव्य तरीके से की गई। कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारी, ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े लोग, मीडिया प्रतिनिधि और ग्राहक मौजूद रहे।रांची में ऑटोमोबाइल सेक्टर में एक और नई शुरुआत हुई है। सिंघानिया ग्रुप की ओर से MG Hector Tomahawk EV और नई Skoda Slavia को झारखंड के बाजार में लॉन्च किया गया।MG Hector Tomahawk EV को आधुनिक तकनीक और स्मार्ट फीचर्स से लैस किया गया है। कंपनी के मुताबिक, गाड़ी में इंटरनेट कनेक्टिविटी, एडवांस्ड ड्राइविंग फीचर्स, ऑटोमैटिक पार्किंग सेंसर, वेंटिलेटेड और कंफर्टेबल सीट्स समेत कई आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज होने पर यह करीब 517 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है।सिंघानिया ग्रुप के डायरेक्टर कमल सिंघानिया ने इलेक्ट्रिक वाहनों को भविष्य की जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि वह खुद करीब सात वर्षों से इलेक्ट्रिक वाहन का इस्तेमाल कर रहे हैं। उनके मुताबिक, इलेक्ट्रिक वाहनों से ईंधन की लागत कम होती है और पर्यावरण को भी फायदा पहुंचता है। उन्होंने चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार को भी इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता की एक वजह बताया।वहीं, MG Singhania MG Sales के नागमणि सिंह ने बताया कि नई MG Hector Tomahawk EV को एडवांस प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसमें 6 air bag और ADAS Level-2, ऑटोमैटिक फीचर्स, पार्किंग सेंसर, वेंटिलेटेड और कंफर्टेबल सीट्स समेत कई आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। कंपनी के मुताबिक, इसकी शुरुआती कीमत करीब 21 लाख रुपये है।वहीं, सिंघानिया ग्रुप की ओर से नई Skoda Slavia का अपडेटेड मॉडल भी लॉन्च किया गया। कंपनी के मुताबिक, नई Slavia में सुरक्षा और आधुनिक फीचर्स पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसमें पार्किंग सेंसर, लग्जरी फीचर्स और मसाज फंक्शन जैसी सुविधाएं दी गई हैं। नई डिजाइन और नए कलर ऑप्शन भी ग्राहकों को आकर्षित करने वाले हैं।कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक, नई Skoda Slavia को ग्राहकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। कंपनी का दावा है कि अक्टूबर महीने में इसकी मांग काफी अधिक है और बुकिंग को मैनेज किया जा रहा है। कंपनी नवंबर तक करीब 150 Slavia बेचने का लक्ष्य लेकर चल रही है।बाइट:कमल सिंघानिया, डायरेक्टर सिंघानिया ग्रुप (ओल्ड अंकल, व्हाइट गॉगल्स) बाइट:नागमणि सिंह, MG Singhania MG Sales (हाफ टी-शर्ट) बाइट:कृष्ण नंदू, GM Sales, Singhania Skoda (व्हाइट शर्ट और कोट)
0
0
Report
Advertisement

फर्रुखाबाद में नवरात्रि-दशहरा तैयारी के लिए डीएम-एसपी ने सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में शारदीय नवरात्रि और दशहरा पर्व से पहले शनिवार शाम डीएम डॉ. अंकुर लाठर और एसपी आरती सिंह ने मंदिरों और मेले स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने शीतला देवी मंदिर, क्रिश्चियन कॉलेज ग्राउंड, मठिया देवी मंदिर और गुरुगांव देवी मंदिर की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिरों और मेले स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने को कहा। भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। साथ ही आवारा पशुओं को हटाने और जगह-जगह कूड़ेदान लगाने को कहा। मंदिर प्रशासन को भीड़ प्रबंधन के लिए बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने व्यापारियों से महिलाओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी फुटेज साझा करने में सहयोग मांगा। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report

फिरोजाबाद न्यू टुंडला स्टेशन पर लोको पायलट ने बक्स पोर्टर पर हमला, तीन घायल

Firozabad, Uttar Pradesh:खबर सबसे पहले ज़ी मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल ANC - फिरोजाबाद के न्यू टूंडला स्टेशन पर क्रू बदलने पर डिप्टी एसएस लोको पायलट भिड़े, तीन गंभीर घायल -वीडियो बनाने पर लोको पायलट ने बक्स पोर्टर के सिर पर आई चोट सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक न्यू टूंडला रेलवे स्टेशन पर तैनात सहायक स्टेशन अधीक्षक (डिप्टी एसएस) और लोटो पायलट में ट्रेन की बुकिंग को लेकर विवाद हो गया। विवाद की वीडियो बना रहे स्टेशन पर तैनात संविदा कर्मचारी बक्स पोर्टर का लोको पायलट ने पत्थर से सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया। स्थिति को बिगड़ता देख मौके पर आरपीएफ व थाना पुलिस पहुंच गई। डेडिकेट फ्रंट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (डीएफसीसी) का मामला
0
0
Report

पंचायत चुनाव बहिष्कार की चेतावनी के बीच श्योपुरा सड़क समस्या दूर कराने का दबाव

Tonk, Rajasthan:उनियारा (टोंक) उनियारा से बडी खबर : श्योपुरा के ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव के बहिष्कार की दी चेतावनी, श्योपुरा का रास्ता बना दलदल, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सड़क नहीं तो वोट नहीं, आगामी पंचायत एवं सरपंच चुनावों के बहिष्कार की चेतावनी, उनियारा उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत नाहरा के श्योपुरा गांव में पक्की सड़क के अभाव में ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान कच्चा रास्ता कीचड़ और दलदल में तब्दील हो जाता है, जिससे ग्रामीणों का गांव से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग पूरी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने उनियारा एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम सुमन गुर्जर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने सड़क समस्या का शीघ्र समाधान करवाने की मांग करते हुए आगामी पंचायत एवं सरपंच चुनावों के बहिष्कार की चेतावनी दी। ग्रामीणों का कहना है कि श्योपुरा गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला संपर्क रास्ता लंबे समय से कच्चा और बदहाल है। बरसात के दिनों में रास्ते पर पानी भरने, गहरे गड्ढे होने और कीचड़ जमा होने से आवागमन बाधित हो जाता है। दोपहिया और अन्य वाहनों से निकलना जोखिम भरा रहता है। इस समस्या का सबसे अधिक असर बीमार व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों पर पड़ता है। आपात स्थिति में कीचड़ और दलदल के कारण 108 एंबुलेंस को गांव तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है। ग्रामीणों ने बताया कि वे सड़क निर्माण की मांग कई बार ग्राम पंचायत, संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। इसी से नाराज होकर ग्रामीणों ने एसडीएम सुमन गुर्जर को ज्ञापन सौंपकर पक्की सड़क निर्माण करवाने की मांग की!
0
0
Report
Advertisement

टोंक: DST टीम बड़ी कार्रवाई, नशीली दवाइयों के साथ सरकारी दवाइयों की खेप पकड़ी

Noida, Uttar Pradesh:टोंक डीएसटी टीम की धमाकेदार बड़ी कार्रवाई, नशीली दवाईया सहित सरकारी दवाईयों की बड़ी खेप पकड़ी, सआदत अस्पताल के नर्सिंग अधिकारी अकबर खान को डीएसटी टीम ने सरकारी दवाईया निजी क्लिनिक पर बेचते रंगे हाथों पकडा, पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देश पर की कार्यवाही, डीएसटी इंचार्ज ओमप्रकाश चौधरी ने की कार्यवाही, गिरफ्तार आरोपी अकबर खान बिना पर्ची के बेच रहा था नशे की कई प्रतिबंधित दवाईयां, कोतवाली थाना क्षेत्र के कालीपलटन में कार्रवाई, कार्रवाई से क्षेत्र में मचा हड़कंप, मौके पर लगी थी लोगों की भारी भीड़, कोतवाली थाना पुलिस भी मौके मौजूद...आगे की कार्यवाही जारी
0
0
Report

बनकर्मियों की सतर्कता से 100 हाथियों का समूह ट्रेन से टकराने से बच गया

Siliguri, West Bengal:বনকর্মীদের তৎপরতায় বড়সড়ো দুর্ঘটনা থেকে রক্ষা পেল ১০০টি হাতির একটি দল! রসদের খোঁজে এক জঙ্গল থেকে অন্য জঙ্গলে পারাপার হাতির দলের! পারাপারের সময় বনকর্মীদের তৎপরতায় বড়সড়ো দুর্ঘটনা থেকে রক্ষা পেল ১০০টি হাতির একটি দল! কার্শিয়াং ফরেস্ট ডিভিশনের বাগডੋਗরা রেঞ্জের কিরণচন্দ্র হাতির করিডোরে ঘটনা! জানা গিয়েছে, এদিন বিকেলে কার্শিয়াং ফরেস্ট ডিভিশনের টুকরিয়াঝাড় জঙ্গল ছেড়ে রসদের খোঁজে বাগডোগরা জঙ্গলে দিকে যাচ্ছিল ১০০ টি হাতির দল! সেই মতো সেভ করিডোর দিয়ে হাতির দলটিকে জঙ্গলে প্রবেশের জন্য তৎপর ছিল বাগডোগরা ও টুকরিয়া রেঞ্জের বনকর্মীরা! হাতি পারাপারের জন্য কিরণচন্দ্র হাতির করিডোরে বন্ধ করে দেয়া হয়েছিল জাতীয় সড়ক। হাতি পারাপারের খবর দেওয়া হয়েছিল রেল দফতরকেও। তবে আচমকাই হাতির দলটি গতি নিলে সময়ের তাল মিল না মেলায় হাতির দলটি কিরণচন্দ্র করিডরের রেললাইনে পৌঁছতেই হাতির মুখোমুখি ঢুকে পড়ে শিলিগুড়িগামী সিকিম - মহানন্দা এক্সপ্রেস! আর এতেই বিপদের আশঙ্কা বুঝে বনকর্মীদেরাই নিজেই লাল কাপড় দেখিয়ে ট্রেন থামান! পরে হাতির দলটি পার হয়ে বাগডোগরা জঙ্গলের প্রবেশ করলে পুনরায় যান চলাচলের পাশাপাশি ট্রেনও নিজের গন্তব্যের উদ্দেশ্যে রওনা দেন। টানা ৬ ঘন্টা ধরে কড়া নজরদারির মধ্যে দিয়ে হাতির দলটিকে বাগডোগরা জঙ্গলে প্রবেশ করাতে সক্ষম হন বনকর্মীরা। যদি ঐদিন হাতেই চলাচলে কোন ক্ষয়ক্ষতি হয়নি বলে বনদফতর সূত্রে খবর।
0
0
Report
Advertisement

सीएमओ कार्यालय पर आशा संगिनी का प्रदर्शन वेतन मान सहित मांगो लेकर हड़ताल की चेतावनी

Vikrant SharmaVikrant SharmaFollow25m ago
Pilibhit, Uttar Pradesh:स्वास्थ्य विभाग की बुनियादी सेवाओं को धरातल पर पहुंचाने वाली सैकड़ों आशा और संगिनी बहुओं ने मोर्चा खोल दिया है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आशा बहुओं ने CMO कार्यालय का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है।। प्रदर्शनकारी महिलाओं की मुख्य मांग है कि उन्हें स्थाई राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए और उनके मानदेय में बढ़ोतरी की जाए। आशा कर्मियों का स्पष्ट कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो वे अपनी सेवाएं पूरी तरह बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगी। नारेबाजी और प्रदर्शन करती सैकड़ों की संख्या में CMO कार्यालय पहुंची इन आशा और संगिनी बहुओं का आरोप है कि वे दिन-रात मेहनत करके सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाती हैं। गर्भवती महिलाओं की देखभाल, जच्चा-बच्चा सुरक्षा, टीकाकरण, परिवार नियोजन, आयुष्मान कार्ड जैसे कई महत्वपूर्ण अभियानों में इनकी मुख्य भूमिका रहती है।आशा कर्मियों का कहना है कि लगातार काम के दबाव और बढ़ती महंगाई के बावजूद उन्हें बहुत कम मानदेय दिया जा रहा है, जिससे परिवार चलाना बेहद मुश्किल हो गया है। जबकि उनकी मेहनत की बदौलत क्षेत्र में शिशु और मातृ मृत्यु दर में भारी कमी आई है। हम आशा बहुओं का मानदेय 20,000 प्रति माह किया जाए। संगिनी का मानदेय 26,000 प्रति माह किया जाए। सभी को मातृत्व अवकाश (Maternity Leave) की सुविधा दी जाए। साथ ही स्थाई राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। पिछले कई सालों से मांगे पूरी न होने से नाराज कर्मचारियों ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है और मांगें न माने जाने तक काम बंद हड़ताल पर अड़े हुए हैं।
0
0
Report

पंजाब में जाली DAP खाद घोटाला: किसानों को भारी नुकसान, पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

Samrala, Punjab:ਰਾਜੇਵਾਲ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਜਾਹਲੀ ਡੀ.ਏ.ਪੀ ਖਾਦ ਵੇਚਣ ਦੇ ਚੁੱਕੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿਚ ਲੇਬੋਟਰੀ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਵਿਚੋਂ ਖਾਦ ਦਾ ਸੈਂਪਲ ਫੇਲ ਹੋਣ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਵਿਭਾਗ ਨੇ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕਰਨ ਲਈ ਮਾਮਲਾ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਭੇਜਿਆ ! ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਰਾਜੇਵਾਲ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਜਾਹਲੀ ਡੀਏਪੀ ਖਾਦ ਵੇਚਣ ਦਾ ਚੁੱਕੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿਚ ਲੇਬੋਟਰੀ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਵਿਚੋਂ ਖਾਦ ਦਾ ਸੈਂਪਲ ਫੇਲ ਹੋਣ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਆਈ ਹੈ ਅਤੇ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਵਿਭਾਗ ਨੇ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕਰਨ ਲਈ ਮਾਮਲਾ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਕੌਮੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਲਵੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜੇਵਾਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਧਿਆਨ 'ਚ ਆਇਆ ਸੀ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨਾਂ ਵਿਚ ਡੀ ਏ ਪੀ ਦੀ ਖਾਦ ਆਈ ਹੈ ਜਿਹੜੀ ਹੱਥ 'ਚ ਲੈ ਕੇ ਮਸਲਣ ਨਾਲ ਹੀ ਸਵਾਹ ਬਣ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਜਥੇਬੰਦੀ ਵੱਲੋਂ ਤਿੰਨ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਇਸ ਦਾ ਜਾਣਕਾਰੀਆਂ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਥੋਂ ਦੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਇਹ ਜਾਹਲੀ ਖਾਦ ਹੀ ਵੇਚੀ ਪਈ ਗਈ। ਰਾਜੇਵਾਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਮੁੱਦਾ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਪੰਜਾਬ ਕੋਲ ਉਠਾਇਆ ਤੇ ਦੱਸਿਆ ਕੇ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਡੀਏਪੀ ਖਾਦ ਦੀ ਕਮੀ ਕਾਰਨ ਸਭ ਤੋਂ ਮਹਿੰਗੀ ਖਾਦ 1300 ਰੁਪਏ ਪ੍ਰਤੀ ਥੈਲਾ ਵੇਚਿਆ ਜਾਏਜ਼ਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ 140 ਰੁਪਏ ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ ਲਈ ਹੋਰ ਵਾਧੂ ਵਸੂਲੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਲੂਆਂ ਦੀ ਫਸਲ ਦੀ ਬਜਾਈ ਲਈ ਲੋੜੀਂਦੇ ਡੀਏਪੀ ਖਾਦ ਦੀ ਘਾਟ ਹੈ ਜਿਸ ਦੀ ਭਾਰਤ ਸਰਕਾਰ ਵੀ ਪੂਰੀ ਸਪਲਾਈ ਨਹੀਂ ਕਰ ਸਕੀ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਆਲੂ ਦੀ ਫ਼ਸਲ ਦੀ ਬਿਜਾਈ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵਿੱਚ ਹਾਹਾਕਾਰ ਪਈ ਹੋਈ ਸੀ। ਪਰ ਇਹਨਾਂ ਡੀਲਰਾਂ ਤੋਂ ਇਹ ਜਾਲੀ ਡੀਏਪੀ ਖਾਦ ਜਿੰਨਾ ਮਰਜ਼ੀ ਮੰਗਵਾਇਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਖਾਦ ਸਾਰੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਸਪਲਾਈ ਹਿਮਾਚਲ' ਚੋਂ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਰਾਜੇਵਾਲ ਨੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕਰਕੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਖੇਤੀ ਮੰਤਰੀ ਹਿਮਾਚਲ ਵਾਲੇ ਪਾਸੇ ਕੁਝ ਸਪੈਸ਼ਲ ਡਿਊਟੀ ਲਾ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂ ਫੜੋ ਜਿਹੜਾ ਇਹ ਖਾਦ ਫੈਕਟਰੀ ਵਿੱਚ ਬਣਾਉਂਦੇ ਹਨ। ਇਸਦੇ ਵਿੱਚ ਕੁਛ ਨਹੀਂ ਹੈ ਕਿਉਕਿ ਇਸ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਵੀ ਲੋੜੀਂਦੇ ਤੱਤ ਨਹੀਂ ਹਨ ਬਲਕਿ ਮਿੱਟੀ ਨੂੰ ਹੀ ਵੇਚਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਜੋ ਹੱਥ ਵਿੱਚ ਹੀ ਸਵਾਹ ਬਣ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹੁਣ ਸੈਂਪਲ ਫੇਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ ਅਤੇ ਸੈਂਪਲ ਫੇਲ ਹੋਣ te ਪੁਲਿਸ ਕੋਲ ਕੇਸ ਦਰਜ਼ ਕਰਨ ਲਈ ਰਿਪੋਰਟ ਆ ਗਈ ਹੈ. ਰਾਜੇਵਾਲ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਉੱਚ ਪੱਧਰੀ ਪੜਤਾਲ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਇੱਕ ਬਹੁਤ ਵੱਡਾ ਘੁਟਾਲਾ ਨਿਕਲ ਸਕਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਸਾਰੇ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਹੋਇਆ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਖੱਦਸ਼ਾ ਪਰਗਟ ਕੀਤਾ ਕਿ ਇਸ ਜਾਹਲੀ ਡੀਏਪੀ ਇਸਤੇਮਾਲ ਕਰਨ ਕਾਰਨ ਆਲੂ ਦੀ ਫਸਲ ਦਾ ਝਾੜ 70-75 ਘੱਟ ਜਾਏਗਾ ਇਸ ਲਈ ਜਿੰਮੇਵਾਰ ਫੈਕਟਰੀ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਜਿਹੜਾ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆ ਉਹਨੂੰ ਮੁਆਵਜਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ 'ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਮਿਲਕ ਪਲਾਂਟ ਵੇਰਕਾ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਚੇਅਰਮੈਨ ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਚਲਾਕੀ ਅਤੇ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਭੱਟੀਆਂ ਵੀ ਮੌਜੂਦ ਸਨ। Byte :- ਬਲਵੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜੇਵਾਲ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਜਿਆਦੇ ਇਸ ਸਬੰਦੀ ਸਮਰਾਲਾ ਥਾਣਾ ਮੁਖੀ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਇੱਕ ਦਰਖ਼ਾਸਤ ਮਨਜੂਰ ਹੋਈ ਹੈ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਗੰਭੀਰਤਾ ਨਾਲ ਪੜਤਾਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਪੜਤਾਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਾਨੂੰਨ ਮੁਤਾਬਕ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top