284403
Pwd की जमीन पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर में Pwd की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया। जहां व्यापारी द्वारा किए गए अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। Pwd की जमीन पर अतिक्रमण कर दो मंजिला मकान बनाया गया हुआ था। मामला मड़ावरा तहसील अंतर्गत मदनपुर मार्ग का है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फर्रुखाबाद में बाढ़ से सड़क टूट, गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पानी में डूबी
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में बाढ़ से धंसी सड़क, गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पानी में समाई; 108 बोरी डूबीं एंकर - फर्रुखाबाद में बाढ़ के पानी से सड़क अंदर ही अंदर खोखली हो गई। सड़क टूटने से गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सोता नाले में पलट गई। ट्रॉली में लदी गेहूं की 108 बोरियां पानी में समा गईं। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो युवक भी पानी में गिर गए, हालांकि दोनों सुरक्षित बाहर निकल आए। हादसे में किसान को भारी नुकसान हुआ है。 वीओ - फर्रुखाबाद से बाढ़ के कारण सड़क टूटने और ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की तस्वीर सामने आई है। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के बिलावलपुर में सोता नाले के पास सड़क टूटने से गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पानी में पलट गई। ट्रॉली में गेहूं की 108 बोरियां लदी थीं, जो ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत पानी में समा गईं। बताया गया कि शिकारपुर निवासी गोविंद ट्रैक्टर-ट्रॉली से गेहूं लेकर मंडी जा रहे थे। तभी बिलावलपुर में सोता नाला के पास यह हादसा हो गया। ट्रैक्टर चालक गोविंद और उसके साथ जोगेंद्र पानी में गिर गए, लेकिन किसी तरह बाहर निकल आए। ग्रामीणों के मुताबिक, बीते दिनों आई बाढ़ के पानी के कारण सड़क अंदर से खोखली हो गई थी। सड़क के ऊपर पानी था सड़क ठीक से दिखाई नहीं दे रही थी , लेकिन ट्रैक्टर-ट्रॉली का वजन पड़ते ही टूट गई। हादसे में करीब 65 क्विंटल गेहूं पानी में डूब गया, जिससे भारी नुकसान हुआ है। वहीं, सड़क पर घुटनों तक बाढ़ का पानी भरा होने के कारण ग्रामीणों को भी आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आगे इस तरह का हादसा न हो。 वहीं जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि फर्रुखाबाद करीब दो महीने तक बाढ़ से प्रभावित रहा। पिछले दो दिनों में हुई बारिश के कारण कई जगह सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। इसको लेकर PWD, जिला पंचायत समेत सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि क्षतिग्रस्त सड़कों का सर्वे कराया जाए। सर्वे के बाद उनका एस्टीमेट तैयार कर स्पेशल रिपेयर के लिए बजट की मांग भेजी जाए, ताकि सड़कों की मरम्मत कराई जा सके。 बाइट - गोविंद, ट्रैक्टर चालक , फर्रुखाबाद बाइट - डॉ. अंकुर लाठर, जिलाधिकारी, फर्रुखाबाद0
0
Report
नेपाल में बारिश के कारण मोतिहारी में बाढ़, स्टेट हाईवे 74 बंद
Motihari, Bihar:नेपाल में हुई लगातार बारिश और बाल्मीकि नगर गंडक बैराज से छोड़े गए पानी के कारण मोतिहारी में संग्रामपुर और अरेराज प्रखंड के कई गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। स्टेट हाईवे 74 पर आवागमन बंद हो गया है。0
0
Report
बिहार में CM PTM पर विपक्षी पर निशाना: शिक्षा सुधार की नई राजनीति तेज
Patna, Bihar:भाजपा ने सोशल मीडिया के जरिय विपक्ष पर हमला बोला जिसको लेकर सियासत तेज हो गई है.... भारतीय जनता पार्टी ने कहाँ की दोनों राजकुमारों की सोच का साइकिल, सोच का चक्र बिल्कुल फिक्स हो चुका है। भारत में रहो अथवा विदेश जाओ। देश को, देश की संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करो। आज बिहार को बदनाम करो, लेकिन आज बिहार में PTM नहीं, पैरेंट्स-टीचर मीट नहीं, सीएम-PTM हो रहा है। मुख्यमंत्री पैरेंट्स-टीचर मीटिंग में जाकर के बैठ रहे हैं और बिहार के छात्रों के भविष्य को गढ़ने का काम कर रहे हैं। यह नया बिहार है जो सिर्फ आरोप नहीं देखता, यह नई सोच लेकर के आगे बढ़ रहा है, अपना काम देखता है। दोनों राजकुमार जी, आप सीखिए कि आपके जंगलराज के समय में बिहार में क्या होता था छात्र-छात्राओं के साथ! और आज यह नया बिहार है, जहां मुख्यमंत्री स्वयं स्कूलों में जाकर के पढ़ाई व्यवस्था और सारा कुछ देख रहे हैं ताकि कैसे हमारे बिहार का भविष्य और उज्ज्वल हो। ऐसे मुख्यमंत्री को बहुत-बहुत धन्यवाद, जो बचपन से ही छात्र के भविष्य को गढ़ने में लगे हुए हैं, उज्ज्वल बनाने में लगे हुए हैं। निश्चित रूप से इसके लिए उनका स्वागत होना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
TRE-4.0 शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, कुल 33,320 पद
Patna, Bihar:TRE-4.0 शिक्षक भर्ती में 932 नए पद जोड़े गए हैं। माध्यमिक विद्यालय में 493 और उच्च माध्यमिक विद्यालय में 439 पद शामिल किए गए हैं; इसके साथ ही कुल पदों की संख्या 32,388 से बढ़कर 33,320 हो गई है। सरकार का कहना है कि युवाओं को रोजगार और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। NDA सरकार Gen Alpha के भविष्य को लेकर अभिभावकों और शिक्षकों से संवाद कर रही है। TRE-4.0 में नए पद बढ़ाने को भाजपा ने युवाओं के लिए रोजगार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता बताया है। भाजपा का कहना है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और सरकारी नौकरियों के सृजन पर काम कर रही है। जेडीयू ने कहा कि NDA सरकार शिक्षा, रोजगार और बच्चों के भविष्य को लेकर प्रतिबद्ध है। पार्टी के मुताबिक TRE-4.0 में पद बढ़ाकर 33 हजार से अधिक किए गए हैं और Gen Alpha के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों और अभिभावकों से संवाद किया जा रहा है। RJD ने सरकार पर शिक्षक भर्ती को लेकर गंभीरता नहीं दिखाने का आरोप लगाया है। TRE-4.0 के अभ्यर्थियों में नियुक्ति प्रक्रिया और तारीखों को लेकर असमंजस है।0
0
Report
ड्रम सुराग बना, सौरभ- मुस्कान- साहिल जेल, अदालत में शुरू हुआ इंसाफ
जिस ड्रम को वारदात का राज छिपाने के लिए इस्तेमाल किया गया था वह ड्रम इस केस का सबसे अहम सुराग बन गया जांच आगे बढ़ी तो शक की सुई सौरभ की पत्नी मुस्कान और साहिल तक पहुंची फिर दोनों जेल पहुंचे और इसके बाद शुरू हुआ अदालत में इंसाफ का लंबा सफर0
0
Report
झुंझुनूं: कांग्रेस के नए सभापति अब्दुला अगवान पदभार ग्रहण Today
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं सभापति अब्दुला अगवान कल संभालेंगे कार्यभार ओला परिवार की मौजूदगी में होगा पदभार ग्रहण कार्यक्रम सांसद बृजेंद्र ओला समेत पूरा ओला परिवार रहेगा मौजूद अमित ओला और डॉ. राजबाला ओला भी रहेंगी मौजूद सभापति कक्ष सजाया गया, नगर परिषद परिसर में मंच तैयार सभापति अगवान ने शहरवासियों को कार्यक्रम में पहुंचने का न्योता दिया पार्षदों को कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गई अगवान बोले- शहर की व्यवस्थाएं सुधारकर सुंदर शहर बनाएंगे झुंझुनूं नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनने के बाद नवनिर्वाचित सभापति अब्दुला अगवान बुधवार 30 सितंबर को विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। पद ग्रहण समारोह को लेकर नगर परिषद परिसर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सभापति के कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम को लेकर सभापति कक्ष को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। वहीं नगर परिषद परिसर में ही कार्यक्रम के लिए मंच तैयार किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासियों के पहुंचने की संभावना है। पद ग्रहण समारोह में कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के साथ—साथ ओला परिवार की मौजूदगी रहेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झुंझुनूं सांसद बृजेंद्र ओला होंगे। जबकि कांग्रेस नेता अमित ओला और पूर्व जिला प्रमुख डॉ. राजबाला ओला विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम को लेकर सभापति समर्थकों और नगर परिषद की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। पार्षदों को भी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभापति अब्दुला अगवान खुद भी फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से शहरवासियों को पद ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दे रहे हैं। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर आशीर्वाद देने की अपील की है। अब्दुला अगवान ने कहा कि सभापति बनने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता शहर की बिगड़ी हुई व्यवस्थाओं को सुधारना और उन्हें सुचारू करना होगी। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास एक सुंदर और व्यवस्थित झुंझुनूं शहर बनाने का रहेगा। साथ ही शहर के विकास के लिए कई नई सौगातें लाने की बात भी कही। नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनने के बाद अब शहरवासियों की नजर नए सभापति की कार्यशैली और विकास कार्यों पर रहेगी। पदभार ग्रहण करने के साथ ही अब शहर की सफाई, सड़क, पानी, रोशनी और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर सभापति के सामने कई चुनौतियां होंगी。0
0
Report
Advertisement
जबलपुर में युवा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पानी के कैनन के बीच भिड़ंत
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज़ जबलपुर में युवा कांग्रेस का उग्र आंदोलन बड़ी संख्या में एसपी कार्यालय का घेराव करने के लिए युवा कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एसपी कार्यालय के पहले रोका कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर हुई झड़प वाटर कैनन का करना पड़ा इस्तेमाल शहर में बढ़ती अपराधों को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन युवा कांग्रेस के द्वारा किया गया प्रदर्शन बढ़ते अपराधों को लेकर पुलिस पर लगाया नाकामी का आरोप शहर में जगह-जगह चल रही है अनैतिक गतिविधियां पुलिस प्रशासन अपराधों को रोकने के लिए है नाकाम आने वाले समय में और भी उग्र आंदोलन की दी चेतावनी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए चलाई गई वाटर कैनन पुलिस प्रशासन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुई जमकर झड़प बाइट यश घनघोरिया प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस0
0
Report
संभल में भीम आर्मी की जनसभा के बीच भगदड़, पुलिस सुरक्षा पर नियंत्रण
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद की चन्दौसी में जनसभा अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ी .. भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद के समर्थकों को D में बुलाने पर मची भगदड़ .. फैली अफरा तफरी , अफरा तफरी के बीच चन्देशखर आजाद ने जनसभा को संबोधित किया । 11 बजे से 3 बजे तक मुरादाबाद आगरा हाइवे पर भीम आर्मी समर्थकों का रहा कब्जा ...,पुलिस फोर्स के हाथ पांव फूले । एसपी विकास चन्द्र त्रिपाठी ने सुरक्षा व्यवस्था का खुद मौके पर जाकर लिया जायजा । चन्दौसी थाना क्षेत्र के मुरादाबाद आगरा हाइवे के संभल तिराहे के समीप आयोजित की गई थी जनसभा ।0
0
Report
डीजी जेल वरुण कपूर का शिवपुरी जेल निरीक्षण, नई बैरिंग/सेल का उद्घाटन
Shivpuri, Madhya Pradesh:शिवपुरी सर्किल जेल का निरीक्षक किया डीजी जेल वरुण कपूर ने शिवपुरी सर्किल जेल में डीजी जेल वरुण कपूर ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल में नवनिर्मित बैरिंग/सेल का उद्घाटन किया और जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीजी जेल ने जेल परिसर में साफ-सफाई और बंदियों के लिए भोजन व्यवस्था की सराहना की। साथ ही उन्होंने प्रदेश की जेलों में बंदियों की क्षमता कम करने के लिए किए जा रहे निर्माण कार्यों की भी जानकारी दी। शिवपुरी सर्किल जेल के निरीक्षण के दौरान डीजी जेल ने अधिकारियों को जेल की व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर बनाए रखने के निर्देश भी दिए। बाइट वरुण कपूर डीजी जेल0
0
Report
Advertisement
कोरिया जिले के दो नगर निकायों के लिए आरक्षण पूरी, चुनाव गतिविधियाँ तेज
Muju, Jeonbuk State:आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कोरिया जिले में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इन कड़ी में आज जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में बैकुंठपुर और शिवपुर-चरचा नगर पालिका परिषद के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई। आरक्षण के बाद अब चुनावी तैयारियां और तेज होने की उम्मीद है। संभावित रूप से दिसंबर माह में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर प्रक्रिया शुरू हो गई है। कोरिया जिले के दो नगरीय निकायों—बैकुंठनपुर और शिवपुर-चरचा नगर पालिका परिषद के सभी वार्डों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई। शिवपुर-चरचा नगर पालिका परिषद के 15 वार्डों में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 2, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 2 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 3 सीटें आरक्षित की गई हैं। वहीं 8 सीटे अनारक्षित रखी गई हैं। इसी तरह बैकुंठपुर नगर पालिका परिषद के 20 वार्डों में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 2, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 1 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 7 सीटें आरक्षित की गई हैं, जबकि 10 सीटें अनारक्षित हैं। आरक्षण प्रक्रिया में महिला वर्ग के लिए भी निर्धारित प्रावधानों के तहत सीटों का आरक्षण किया गया है। आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही दोनों नगरीय निकायों में चुनावी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। अब संभावित चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों और दावेदारों की सक्रियता भी बढ़ने की संभावना है。0
0
Report
छुईखदान स्कूल में शिक्षक नहीं, बच्चों की सुरक्षा सवालों के घेरे में
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार भले ही बड़े-बड़े दावे करती हो, लेकिन छुईखदान ब्लॉक के सिलपट्टी प्राथमिक शाला की तस्वीर इन दावों की जमीनी हकीकत बयां कर रही है। यहां स्कूल में पढ़ने के लिए बच्चे तो समय पर पहुंच गए, लेकिन उन्हें पढ़ाने के लिए शिक्षक ही मौजूद नहीं था। स्कूल में नियमित शिक्षक की कमी के चलते एक वैकल्पिक शिक्षक की व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद मंगलवार को स्कूल में बच्चे अकेले नजर आए। खास बात यह है कि स्कूल मुख्य सड़क से लगा हुआ है और यहां पढ़ने वाले बच्चे छोटे-छोटे हैं। ऐसे में बिना शिक्षक के बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिक्षक को बैठक में जाने की बात कही। इसके बाद स्कूल में करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार किया गया, लेकिन इस दौरान भी कोई शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचा। बच्चे बिना शिक्षक के ही स्कूल में मौजूद रहे। सवाल यह है कि जब प्राथमिक स्कूल के छोटे बच्चों की जिम्मेदारी सरकार और शिक्षा विभाग की है, तो आखिर उनके निगरानी कौन कर रहा है? शिक्षक की अनुपस्थिति में अगर कोई दुर्घटना हो जाए, तो इसकी जवाबदेही किसकी होगी? सिलपट्टी का यह स्कूल शिक्षा व्यवस्था के उन दावों पर सवाल खड़ा कर रहा है, जिनमें बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुरक्षित स्कूल देने की बात कही जाती है। फिलहाल यहां स्कूल तो खुला है, लेकिन पढ़ाने वाला कोई नहीं।0
0
Report
केजरीवाल सरकार से छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल, कल क्या कदम उठेंगे?
Noida, Uttar Pradesh:अरविंद केजरीवाल आज सभी female students अपनी सेफ्टी को लेकर चिंतित हैं। और सरकार क्या कर रही है? ज्ञान दे रही है। शाम के बाद घर से बाहर मत निकलो। अरे सरकार! अपना काम करो। सुरक्षा का इंतज़ाम करो।0
0
Report
Advertisement
मेरठ पुलिस ने 10 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क कर अक्षय गुप्ता पर कार्रवाई
मेरठ मेरठ पुलिस का बड़ा एक्शन 10 करोड रुपए की अवैध संपत्ति को पुलिस ने किया कुर्क ठग अक्षय गुप्ता पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई अक्षय गुप्ता पर धोखाधड़ी के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे है दर्ज स्टांप घोटाले में अक्षय गुप्ता की भूमिका थी संदिग्ध कोर्ट के आदेश पर की गई है कार्रवाई0
0
Report
RCA चुनाव परिणाम अदालत के आदेश तक सीलबंद मतपेटी में सुरक्षित, घोषित नहीं
Noida, Uttar Pradesh:Jaipur RCA चुनाव से जुड़ी खबर सीलबंद मतपेटी क़ो भेजा गया जिला कलेक्टरेट ट्रेजरी कोर्ट के आदेश के चलते घोषित नहीं किया गया परिणाम कुल 38 जिला क्रिकेट संघों में से 35 मतदाताओं ने ही किया मताधिकार का प्रयोग जिला कलेक्ट्रेट स्थित ट्रेजरी में सुरक्षित रखी जाएगी मतपेटी कोर्ट में आगामी सुनवाई और आदेशों के बाद ही जारी होगा चुनाव परिणाम0
0
Report
तिलोकेवाला-दादू रोड पर गोलीबारी: एक की मौत, चुनावी रंजिश सामने
Sirsa, Haryana:एंकर रीड सिरसा जिला के गांव तिलोकेवाला-दादू रोड पर मंगलवार को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच गोली चलने का मामला सामने आया है। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान धर्मपुरा निवासी हरि के रूप में बताई जा रही है। वारदात की सूचना मिलते ही कालांवाली थाना पुलिस और सीआईए पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार धर्मपुरा निवासी गुरपाल सिंह अपने साथी हरि के साथ एक्सयूवी गाड़ी में गांव की तरफ जा रहा था। इसी दौरान तिलोकेवाला-दादू रोड के आसपास दोनों पक्षों के बीच विवाद होने तथा गोली चलने की बात सामने आई है। सूत्रों के अनुसार गांव के सरपंच कुलदीप सिंह और उसके साथियों के द्वारा गुरपाल सिंह व उसके साथी पर हमला करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इसी दौरान हरि को गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद क्षेत्र में हडकंप मच गया। सूचना मिलने पर कालांवाली थाना पुलिस के साथ सीआईए पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि घटनास्थल के पास खेत में एक्सयूवी गाड़ी फंस गई थी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी को खेत से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस टीम ने खेतों में तलाश की तो वहां हरि मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू की। बताया जा रहा है कि गुरपाल सिंह और गांव के सरपंच कुलदीप सिंह के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही थी। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि दोनों ने सरपंच पद का चुनाव आमने-सामने लड़ा था। चुनाव में कुलदीप सिंह विजयी रहे थे, जबकि गुरपाल सिंह को हार का सामना करना पड़ा था। पुलिस अब इस चुनावी रंजिश और वारदात के बीच किसी संबंध को लेकर भी जांच कर रही है। हालांकि गोलीबारी की वास्तविक वजह क्या रही और वारदात के समय दोनों पक्षों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ, इसका पता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी हासिल कर रही है। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। कालांवالی सीआईए और थाना पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस द्वारा मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदात में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं।0
0
Report
Advertisement
