icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नहर में डूबे आर्यंस की तलाश जारी; बाद में सुराग नहीं—परिजनों ने हाईवे जाम

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में नहर में कूदे 12 साल के आर्यंस का चार दिन बाद भी कोई सुराग न मिलने पर मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने बिजनौर-बदायूं स्टेट हाईवे को रामपुर तगा गांव के पास जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों की सबसे बड़ी मांग नहर का पानी तत्काल बंद कर सर्च ऑपरेशन तेज करने की रही। जाम के चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और पुलिस को ट्रैफिक नूरपुर रोड की ओर डायवर्ट करना पड़ा। डिडौली थाना क्षेत्र के मुबारकपुर नूरी निवासी रवि कुमार का बेटा आर्यंस, जो अपने मामा के घर मिलक अख्तियारपुर में रहकर कक्षा 6 में पढ़ता था, शुक्रवार को खेत पर नानी के साथ गया था और अचानक नानी के डांटने पर वो नहर में डूब गया जिसके बाद लापता हो गया। अपने नाती को नहर में डूबता हुआ देखकर नानी ने शोर मचा दिया मगर जब तक देर हो चुकी थी और आर्यस डूब चुका था, चार दिन से लगातार सर्च ऑपरेशन के बावजूद कोई सफलता न मिलने से परिजनों में भारी आक्रोश है। पिता का कहना है कि पानी बंद किए बिना तेज बहाव में तलाश मुश्किल है। स्थिति बिगड़ती देख एसडीएम शैलेश कुमार दुबे, सीओ अंजलि कटारिया समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने नहर का पानी बंद कराने के लिए सिंचाई विभाग को पत्र भेजने और 24 घंटे के भीतर शव बरामद कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब आधे घंटे चला जाम खत्म हुआ। फिलहाल एनडीआरएफ, गोताखोर और प्रशासन की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है
0
0
Report

जालौन में रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

AdityaAdityaFollowJust now
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन में रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत प्लेस-जालौन यूपी डेट-05-05-2026 एंकर जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांति नगर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। 58 वर्षीय माया देवी की रेलवे फाटक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, माया देवी किसी कार्य से रेलवे फाटक पार कर रही थीं। इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसा इतना भीषण था कि उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। आसपास मौजूद लोगों में घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही, घटना के संबंध में परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। प्राथमिक जांच में यह हादसा असावधानी के कारण हुआ प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। बाइट:- गजेंदर--पड़ोसी
0
0
Report
Advertisement

अलवर में पानी कनेक्शन विवाद में कलेक्टर के आदेश पर पुलिस पहुंचकर कनेक्शन जोड़ा

Alwar, Rajasthan:अलवर में पानी कनेक्शन को लेकर विवाद, कलेक्टर के आदेश पर पुलिस की मौजूदगी में हुआ कनेक्शन अलवर शहर के लाल डिग्गी चौराहे स्थित हरदेव कॉलोनी में एक पानी के कनेक्शन को लेकर विवाद सामने आया , पानी का कनेक्शन दिलाने के लिए एक परिवार एक साल से अफसरों और नेताओं के चक्कर काट रहा है आखिर जिला कलेक्टर की जन सुनवाई में जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला के आदेश पर जलदाय विभाग को पुलिस की मौजूदगी में मौके पर पहुंचना पड़ा वहा स्थानीय लोगों के विरोध के बाद भी कनेक्शन कराया गया । पीड़ित महिला संध्या शर्मा ने बताया कि उनका परिवार पिछले एक साल से पानी की समस्या से जूझ रहा है। सड़क निर्माण के दौरान उनका पुराना कनेक्शन क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद उन्होंने कई बार पाइप लाइन जोड़ने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। हाल ही में उनकी पाइप लाइन फिर से काट दी गई, जिससे पानी पूरी तरह बंद हो गया। संध्या शर्मा के अनुसार, जब उन्होंने इसकी शिकायत की तो मोहल्ले के लोगों ने आरोप लगाया कि पाइप जलदाय विभाग ने काटी है, जबकि विभागीय अधिकारियों ने इसे नकारते हुए कहा कि पाइप स्थानीय लोगों द्वारा ही काटी गई है। न्याय नहीं मिलने पर पीड़ित परिवार पहले जनप्रतिनिधियों के पास गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसके बाद जिला कलेक्टर की जनसुनवाई में मामला उठाया गया, जहां से कनेक्शन बहाल करने के निर्देश दिए गए। जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता मोहित सैनी ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान कनेक्शन कट गया था और उसे दोबारा जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कलेक्टर के आदेश पर पुलिस बल के साथ कनेक्शन जोड़ने पहुंचे, लेकिन कुछ लोग लगातार विरोध कर रहे थे ।
0
0
Report
Advertisement

मीरजापुर पुलिस ने गैंग की अवैध संपत्ति कुर्क की, लगभग 4 करोड़ मूल्य

Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर जनपद पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी व साजिश से संबंधित कई मुकदमे के आरोपी गैंग लीडर रमेश चन्द ओझा और उसके गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों की अवैध संपत्ति कुर्क किया गया। कटरा कोतवाली क्षेत्र के तुलसी चौक निवासी गैंग लीडर रमेश चन्द ओझा तथा उसके सहयोगी राकेश कुमार सरोज और बब्लू भारती पर कई मुकदमें दर्ज हैं। अपराध एवं समाज विरोधी गतिविधियों के माध्यम से अर्जित की गई लगभग 4 करोड़ मूल्य की अचल संपत्ति को मंगलवार को कुर्क किया गया। यह संपत्ति विंध्याचल थाना क्षेत्र के ग्राम टांड़ कंतित तहसील सदर में स्थित है, जिसका कुल क्षेत्रफल 1.012 हेक्टेयर बताया गया है। इस दौरान नायब तहसीलदार सुरेन्द्र प्रताप सिंह, एसपी ऑपरेशन राजकुमार मीणा, क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला और थाना विंध्याचल प्रभारी अविनाश प्रकाश सिंह सहित पुलिस व प्रशासनिक टीम ने संयुक्त रूप से कुर्की की कार्रवाई की। सीओ सिटी विवेक जावला ने बताया कि प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत माफियाओं और संगठित अपराध में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
0
0
Report

बेतिया में छात्रा की संदिग्ध मौत, आत्महत्या की प्राथमिक जांच शुरू

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां एक छात्रा की संदिग्ध स्थिति में शव बरामद हुआ है। छात्रा का शव फंदे से लटकते मिला है। मृत छात्रा का नाम सरिता शर्मा बताया जा रहा है जो कमलनाथ नगर में रेट का कमरा लेकर ग्रेजुएशन की तैयारी कर रही थी। मृत छात्रा चनपटिया के पुरैना की रहने वाली थी। सरिता पिछले दो साल से बेतिया रहकर पढ़ाई कर रही थी। दोपहर तीन बजे पड़ोस की लड़की ने फंदे से झूलते सरिता को देख शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ शव को फंदे से नीचे उतारा। शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया गया है। मौके पर एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची है। एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि मृत छात्रा की पहचान कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।
0
0
Report
Advertisement

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना: RCCI-EPFO बैठक से मिले उन्नत सुझाव

Jaipur, Rajasthan:प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना पर राजस्थान चैम्बर के सदस्यों के साथ बैठक हुई। EPFO मुख्यालय नई दिल्ली के अतिरिक्त केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त और आरपीएफसी-I क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर के साथ संवादात्मक बैठक आयोजित की गई। RCCI के विभिन्न क्षेत्रों—एमएसएमई, विनिर्माण, व्यापार और सेवा क्षेत्र—से जुड़े सदस्य शामिल हुए। RCCI के अध्यक्ष डॉ. केएल जैन ने सत्र को संबोधित करते हुए कर्मचारी भविष्य निधि (PF) के महत्व पर प्रकाश डाला और नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों के लिए इसके दीर्घकालिक लाभों की जानकारी दी। उद्योग प्रतिनिधियों ने योजना के सरलीकरण, जागरूकता, लाभों के समयबद्ध वितरण और एमएसएमई क्षेत्र के लिए विशेष प्रोत्साहनों की आवश्यकता जैसे सुझाव प्रस्तुत किए, साथ ही कौशल विकास योजनाओं के साथ समन्वय और नियोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु हेल्पडेस्क स्थापित करने जैसे विचार भी रखे गए। आरपीएफसी-I और EPFO के कार्यालयों ने इन सुझावों की सराहना की और योजना को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। RCCI ने रोजगार सृजन एवं कार्यबल के औपचारিকरण की दिशा में सरकार के प्रयासों का समर्थन किया और EPFO के साथ पूर्ण सहयोग का विश्वास व्यक्त किया।
0
0
Report

अलवर: सूने मकान से लाखों की चोरी, CCTV में कैद तीन आरोपी

Alwar, Rajasthan:अलवर में सूने मकान को बनाया निशाना, लाखों के जेवर-नकदी पार; CCTV में कैद हुए तीन आरोपी अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना मालवीय नगर के पास स्थित श्याम नगर की है, जहां अज्ञात बदमाश घर के ताले तोड़कर अंदर घुसे और करीब 1 लाख रुपए के जेवर तथा 1 लाख रुपए से अधिक की नकदी चोरी कर फरार हो गए। मकान मालिक वेद प्रकाश मीणा ने बताया कि वे परिवार सहित अपने गांव सवामणी गए हुए थे। इसी दौरान पीछे से चोरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी उन्हें सुबह घर के सामने स्थित एक निजी स्कूल संचालक ने दी। मौके पर पहुंचने पर घर का सामान बिखरा मिला और अलमारी के ताले टूटे हुए थे。 चोर चांदी की पाजेब, कमरबंद, कानों की बालियां सहित नकदी ले गए। चोरी की गई नकदी में 10, 50 और 500 रुपए के नोट शामिल हैं। इतना ही नहीं, बदमाशों ने मकान के पीछे रहने वाले किरायेदार के घर को भी निशाना बनाया, जहां ताले टूटे मिले हैं। हालांकि वहां हुए नुकसान का पूरा आकलन अभी नहीं हो पाया है。 पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में तीन युवक नजर आ रहे हैं, जिनमें एक बाहर निगरानी करता दिख रहा है, जबकि दो आरोपी घर के अंदर घुसकर कुछ देर बाद बैग में सामान लेकर बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

फाजिल्का- मालोट रोड पर हादसे में नाबालिग समेत एक बच्चे की मौत

Fazilka, Punjab:फाजिल्का मलोट रोड़ पर गांव इस्लामवाला के नज़दीकबैक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है । स्कूटी सवार दो नाबालिग लड़कियों सहित एक बच्चे को पीटर रेहड़े ने टक्कर मार दी । हादसे में घायल हुई दोनों लड़कियों की इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां एक की मौत हो गई । जबकि दूसरी की टांग टूट गई है । उधर इनके साथ स्कूटी सवार बच्चे का बचाव हो गया । बताया जा रहा है कि स्कूटी पर सवार होकर तीनों जूस पीने के लिए जा रहे थे। कि हादसा हो गया । जानकारी देते हुए मुंशा सिंह ने बताया कि वह गांव इस्लामवाला के रहने वाले है। हादसे में जान गवाने वाली और घायल दोनों लड़कियां उसकी पौती लगती है । दरअसल इस्लामवाला से काजल नाम की लड़की जोकि अपने छोटे भाई के साथ स्कूटी पर सवार हो कर अपनी सहेली के घर गई। जहां से उसने अपनी सहेली को साथ लिया और गांव के अड्डे पर जूस पीने के चले गए। इतने में सामने से आ रहे एक पीटर रेहड़े (घड़ुका) ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे दोनों लड़कियां घायल हो गई। जबकि उनके साथ छोटा तीन वर्षीय बच्चा एक तरफ गिर गया। सड़क सुरक्षा फोर्स ने घायलों को फाजिल्का के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने क़ाजल को मृतक ऐलान दिया । काजल 8वीं कक्षा की छात्रा थी। जोकि गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ती थी। जबकि उसके भाई और सहेली का बचाव हो गया । हालांकि उसकी सहेली की टांग दो जगह से टूट गई है । जिसे भी इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । फिलहाल हादसे की सूचना पुलिस को दी गई है। और पुलिस द्वारा मामले में जांच की जा रही है।
0
0
Report

करनाल में बीजेपी जीत के अवसर पर हरविंद्र कल्याण ने लड्डू बांटे

Karnal, Haryana:करनाल । तीन राज्यों में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत का जश्न, करनाल में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने बांटे लड्डू । कल्याण ने कहा लोगो ने प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प पर मोहर लगाने का काम किया है ।स्पीकर ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिवस की बधाई भी दी । हरविंद्र कल्याण ने कुलदीप बिश्नोई ओर रेखा शर्मा के बीच विवाद को लेकर कहा कि पार्टी में एक व्यवस्था होती है अपनी बात रखने की । जिम्मेवार व्यक्ति की भाषा संयमित होनी चाहिए । मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के बारे में कल्याण ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आस्था के अनुरूप धार्मिक यात्रा करवाना बहुत बढ़िया इससे समाज को इसका लाभ मिलता है । आज सिक्ख संगत नाडेड साहिब के लिए रवाना होगी ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top