284403
आग में जलती बाइक: शराबी युवक ने मचाई हड़कंप!
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर के कंधारीखुर्द गांव में एक शराबी युवक ने अपनी ही बाइक को बीच सड़क पर आग लगा दी। बाइक आग का गोला बनकर धू-धू कर जलती रही, जिससे राहगीरों में हड़कंप मच गया। यह घटना पूराकला थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पानीपत के दशहरे में 100 फीट रावण दहन और जनसैलाब
Panipat, Haryana:पानीपत में दशहरे की धूम 100 फीट के रावण का शाम 5:43 बजे होगा दहन हुड्डा सेक्टर दशहरा ग्राउंड में उमड़ा जनसैलाब, छह प्रमुख स्थानों पर हो रहे आयोजन; सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और पुलिस के pुख्ता इंतजाम पानीपत। बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक पावन पर्व दशहरा आज पानीपत में पूरी भव्यता और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शहर में करीब छह प्रमुख स्थानों पर दशहरा उत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। हुड्डा सेक्टर स्थित दशहरा ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बन रहा है। यहां शाम 5:43 बजे 100 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। आयोजन को लेकर कमेटी और प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य दशहरा ग्राउंड में पिछले दो दिनों से मेला लगा हुआ है। दशहरे के दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। बड़ी संख्या में लोग रावण के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। शाम करीब चार बजे हनुमान स्वरूपों का आगमन शुरू होगा, जिसे देखने के लिए बच्चों और बड़ों में खासा उत्साह है। 100 फीट ऊंचा रावण और आकर्षक लाइटिंग मुख्य आकर्षण dदशहरा कमेटी के प्रधान रमेश माटा ने बताया कि इस बार रावण के पुतले की ऊंचाई 100 फीट रखी गई है। आकर्षक लाइटिंग और भव्य सजावट मेले की रौनक बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि शहर की पुरानी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, पुलिस भी मुस्तैद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। कमेटी के निजी सुरक्षा गार्डों के साथ पुलिसकर्मी भी व्यवस्था बनाए रखने में जुटे हैं, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। विभाजन के समय से चली आ रही परंपरा रमेश माटा ने बताया कि देश के विभाजन के समय से उनके बुजुर्ग इस परंपरा को आगे बढ़ाते आ रहे हैं। वह स्वयं पिछले करीब 22 वर्षों से प्रधान सेवक के रूप में आयोजन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। आज यह परंपरा पानीपत के लोगों की आस्था और उत्साह के साथ लगातार आगे बढ़ रही है। शाम को रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया जाएगा。 WT RAKESH BHAYANA0
0
Report
द्वारका में विजयदशमी पर 221 फुट रावण पुतले का दहन, राष्ट्रपति शामिल
New Delhi, Delhi:दिल्ली के द्वारका सेक्टर-10 स्थित रामलीला मैदान में आज विजयदशमी के अवसर पर 221 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु शामिल होंगी और रावण दहन करेंगी। द्वारका सेक्टर-10 की रामलीला में इससे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दो बार रावण दहन कर चुके हैं। इस बार राष्ट्रपति की मौजूदगी में होने वाला रावण दहन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगा। यहां रावण के साथ मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का भी दहन किया जाएगा। रावण का पुतला 221 फुट ऊंचा, जबकि मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले 90-90 फुट ऊंचे बताए जा रहे हैं। इस भव्य आयोजन को लेकर रामलीला मैदान में खास तैयारियां की गई हैं।0
0
Report
धौलपुर दशहरे पर 51 फीट रावण के दहन के साथ रामलीला के बाद आतिशबाजी
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में दशहरा पर होगा विशेष नवाचार, रामलीला के बाद होगा 51 फीट के रावण का दहन धौलपुर के मेला ग्राउंड में आज दशहरा पर विशेष नवाचार देखने को मिलेगा। इस बार दशहरा पर कुछ अलग देने के लिए रामलीला के मंचन के बाद रावण दहन का आयोजन किया जा रहा है। नगर परिषद ने ग्राउंड को आकर्षक लाइटों से सजाया है। यहां 51 फीट ऊंचा रावण और 31-31 फीट ऊंचे मेघनाद-कुंभकरण के पुतले तैयार किए गए हैं। इस बार पुतलों में विशेष आतिशबाजी का नवाचार किया गया है। कार्यक्रम मचकुंड रोड स्थित मेला ग्राउंड में होगा करीब 5 से रात 8 बजे तक रामलीला होगी, उसके बाद आतिशबाजी के साथ रावण दहन होगा। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान नगर परिषद सभापति गिरीश कुमार गर्ग और आयुक्त विष्णु परमार सहित जिला जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। सुरक्षा को लेकर सीओ सिटी प्रदीप नेहरा और यातायात प्रभारी अशोक कुमार ने निरीक्षण कर पार्किंग, बैठक और फायर सेफ्टी के निर्देश दिए0
0
Report
Advertisement
आगरा से जनकपुरी महोत्सव में अंतरराज्यीय गैंग के दो गिरफ्तार, सोने की चूड़ियां चोरी
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग जनकपुरी महोत्सव में महाराष्ट्र से चोरी करने आगरा पहुंचा अंतरराज्यीय गैंग बेनकाब, सिकंदरा पुलिस, सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, आगरा जनकपुरी महोत्सव में महिला के हाथ से सोने की चूड़ियां चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, शातिर तरीके से महिला के हाथ से कंगन किए किए थे पार, महाराष्ट्र के ठाणे जिले के रहने वाले हैं दोनों आरोपी आरोपी गणेश और इरफान पुलिस की गिरफ्त में, जनकपुरी नगर निगम पार्किंग से चोरी की गईं दो पीली धातु की चूड़ियां बरामद, पुलिस के मुताबिक, आरोपी अंतरराज्यीय “बांगड़ी कटिंग गैंग” से जुड़े 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज चेक और सुरागों के आधार पर महाराष्ट्र से पकड़े गए आरोपी आगरा थाना सिकंदरा क्षेत्र में दर्ज चोरी के मामले में कार्रवाई, आगरा पुलिस का खुलासा0
0
Report
महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस की रूबियो से Gateway of India पर मुलाकात
Mumbai, Maharashtra:Maharashtra CM Devendra Fadnavis meets & greets US Secretary of State Marco Rubio at Gateway of India, Mumbai0
0
Report
अपर्णा यादव का दशहरा संदेश: अंधेरों पर प्रकाश की जीत
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष और भाजपा नेता अपर्णा यादव ने कहा, "...मैं सभी लोगों को आज दशहरे की शुभकामनाएं देती हूं। इस त्यौहार का यह संदेश है कि अंधकार पर प्रकाश की विजय...मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि सभी लोग अपने जीवन में प्रकाश का अनुभव करें..."0
0
Report
Advertisement
रींगस के पशु चिकित्सा डिप्लोमा कोर्स: एनओसी फर्जी से छात्रों का भविष्य खतरे में
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के रींगस उपखंड क्षेत्र के श्री संत और एशियन कॉलेज से पशु चिकित्सा डिप्लोमा कोर्स करने वाले सैकड़ों विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है। सत्र 2022-23 बैच के विद्यार्थियों के सामने अब रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। विद्यार्थियों का आरोप है कि राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय की ओर से डिप्लोमा कोर्स के लिए कॉलेज आवंटित किए गए थे, लेकिन अब पशु चिकित्सा विभाग संबंधित कॉलेजों को फर्जी बता रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। विद्यार्थियों के अनुसार, जब पशु चिकित्सा विभाग में निकली वैकेंसी के लिए उन्होंने आवेदन किया, तब पता चला कि संबंधित कॉलेजों के पास आवश्यक एनओसी नहीं है। इस जानकारी के बाद विद्यार्थियों के सामने अपने शैक्षिक भविष्य और रोजगार को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। विद्यार्थियों का कहना है कि उन्होंने विश्वविद्यालय की ओर से आवंटित कॉलेजों में प्रवेश लेकर पढ़ाई की थी। अब कॉलेजों की मान्यता और एनओसी से जुड़ी स्थिति के कारण उनका भविष्य दांव पर लग गया है। मामलों को लेकर विद्यार्थियों में नाराजगी है। अपने भविष्य को लेकर चिंतित छात्र सुबह से धरने पर बैठे हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि जब उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के तहत कॉलेजों में प्रवेश लेकर कोर्स किया, तो अब उन्हें इसका खामियाजा क्यों भुगतना पड़ रहा है। छात्रों की मांग है कि उनकी समस्या का जल्द समाधान किया जाए, ताकि उन्हें रोजगार के अवसरों से वंचित नहीं रहना पड़े। वहीं, कॉलेज प्रशासन का कहना है कि विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए न्यायालय में लड़ाई लड़ी जा रही है। प्रशासन का पक्ष है कि छात्रों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए कानूनी प्रयास किए जा रहे हैं।0
0
Report
कोटा दशहरा: किशोर सागर तालाब पर माता की प्रतिमाओं का भारी विसर्जन
Kota, Rajasthan:कोटा में दशहरा पर किशोर सागर तालाब पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बैंड-बाजों के साथ माता की प्रतिमाओं का विसर्जन कोटा। शहर में दशहरा पर्व धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। किशोर सागर तालाब पर माता की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शहर के विभिन्न इलाकों से लोग बैंड-बाजों की धुन पर नाचते-गाते माता रानी की प्रतिमाएं लेकर तालाब पहुंचे। विसर्जन से पहले श्रद्धालुओं ने माता की आरती कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद घरों और विभिन्न पंडालों में विराजमान माता की प्रतिमाओं को नाव के जरिए किशोर सागर तालाब में विसर्जित किया गया। पूरे माहौल में भक्ति और उत्साह नजर आया। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ माता रानी को विदाई दी। दशहरा पर्व के अवसर पर शहर में शाम को कई स्थानों पर रावण दहन के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। एक ओर माता की विदाई के दौरान श्रद्धा का माहौल रहा, वहीं दूसरी ओर रावण दहन को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दिया।0
0
Report
जेपीएस राठौर: 2027 सपा का आखिरी चुनाव, 2032 में भाजपा–कांग्रेस ही भिड़ेंगे
Hardoi, Uttar Pradesh:2027 सपा का आखिरी चुनाव! 2032 में भाजपा-कांग्रेस की होगी लड़ाई: जेपीएस राठौर हरदोई में विजयदशमी के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष फर्जी मतदाताओं के सहारे चुनाव जीतना चाहता था, लेकिन अब उसके मंसूबे पूरे नहीं होंगे। उन्होंने निर्वाचन आयोग की तारीफ करते हुए पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्ण चुनाव कराने का श्रेय आयोग को दिया। राठौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व्यवस्थित और शुद्ध मतदाता सूची के पक्ष में है। इसी मतदाता सूची के आधार पर भाजपा फिर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर वोट चोरी करने के आरोप भी लगाए। अखिलেশ यादव के जेल में आजम खान से मुलाकात करने जाने के सवाल पर जेपीएस राठौर ने तंज कसते हुए कहा कि वह अपने चचा जान, अब्बा जान या भाई जान, जिससे चाहें मिलें। उन्होंने दावा किया कि 2027 का चुनाव समाजवादी पार्टी का आखिरी चुनाव होगा। राठौर ने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ती हैं, तो 2032 में मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच होगा और समाजवादी पार्टी कहीं नहीं होगी। राजा भैया से मुलाकात के सवाल पर जेपी एस राठौर ने कहा कि राजा भैया उनके साथ हैं और बेहद समझदार नेता हैं। उन्होंने कहा कि राजा भैया हमेशा भाजपा और एनडीए के साथ रहे हैं तथा विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने सहजता और संवेदनशीलता के साथ साथ दिया है। राठौर ने कहा कि भाजपा राजा भैया का सम्मान करती है। स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर उन्होंने सभी 11 सीटों पर जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी और अवनीश पटेल अपने-अपने क्षेत्र से चुनाव जीतेंगे। दोनों पिछली बार भी जीते थे और इस बार भी जीत दर्ज करेंगे。0
0
Report
Advertisement
जालौन में जलेबी विवाद के दौरान दरोगा पर मारपीट का वीडियो वायरल
Jalaun, Uttar Pradesh:दुकान से जलेबी खरीदने को लेकर ग्राहक और दुकान के कर्मचारियों में हुआ विवाद, गाली-गलौच करने के साथ आपस मे भिड़े ग्राहक और दुकान के कर्मचारी, विवाद की सूचना पर पहुँचे पुलिसकर्मियों ने की युवक के साथ मारपीट, वायरल वीडियो में युवकों पर लात,घूंसे,थप्पड़ मारते दिख रहे है दरोगा हीरा सिंह, युवक के साथ मारपीट करते दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर चौराहे के पास का मामला।0
0
Report
बक्सर दशहरा: 45 फीट रावण, 40 फीट कुंभकरण के साथ सुरक्षा के बड़े इंतजाम
Buxar, Bihar:एंकर – बक्सर में दशहरा के अवसर पर होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। शहर के किला मैदान में आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम को देखने के लिए हर साल लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में भीड़ को नियंत्रित करने और कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। किला मैदान में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पूरे परिसर को कई भागों में बांटकर निगरानी की व्यवस्था की गई है। इस बार मैदान में 45 फीट ऊंचे रावण और 40 फीट ऊंचे कुंभकरण के पुतले का दहन किया जाएगा। इस भव्य आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने तैनात सुरक्षाकर्मियों एवं मजिस्ट्रेटों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। भीड़ पर नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। प्रशासन का उद्देश्य है कि रावण दहन कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो और श्रद्धालु शांतिपूर्ण माहौल में इस उत्सव का आनंद उठा सकें।0
0
Report
तुलसी मठ में विजयादशमी पर अस्त्र-शस्त्र पूजन, जीवन में सफलता की प्रार्थना
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के प्रसिद्ध तुलसी स्थल (तुलसी मठ) पर विजयादशमी (दशहरा) के पावन अवसर पर पारंपरिक रूप से अस्त्र-शस्त्र पूजन किया जाता है। अलखनाथ मंदिर के पास स्थित इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक स्थल पर सनातन परंपराओं के अनुसार शस्त्रों की शुद्धि और विजय के प्रतीक के रूप में यह अनुष्ठान आयोजित किया गया, मान्यता है कि गोस्वामी तुलसीदास जी ने इस स्थान पर रहकर तपस्या की थी। इस रामानंदी वैष्णव पीठ पर शक्ति और भक्ति के समन्वय के रूप में दशहरे पर विशेष आयोजन होते हैं। तुलसी मठ के महंत नीरज नयन दास ने बताया कि सनातन परंपरा में विजयादशमी के दिन अस्त्र-शस्त्र और वाहनों की पूजा करने से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता और विजय का आशीर्वाद मिलता है। जिसके चलते आज विधि विधान से पूजा अर्चना की गई0
0
Report
Advertisement
बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद, चारधाम यात्रा समापन
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:उत्तराखंड की चारधाम यात्रा इस वर्ष 16 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ विराम लेगी। भगवान बदरी विशाल के कपाट रात्रि 9 बजकर 37 मिनट पर कर्क लग्न के वर्गोत्तम नवमांश में शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। इससे पहले 12 नवंबर से धाम में पंच पूजा का शुभारंभ होगा। 12 नवंबर: भगवान गणेश की पूजा-अर्चना होगी और गणेश मंदिर के कपाट शाम को बंद कर दिए जाएंगे। 13 नवंबर: आदि केदारेश्वर मंदिर और शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद किए जाएंगे। 14 नवंबर: खड्ग-पुस्तक के वाचन का समापन होगा। 15 नवंबर: माता लक्ष्मी को कढ़ाई भोग अर्पित किया जाएगा; इसके बाद लक्ष्मी मंदिर में विराजमान होने का निमंत्रण देने के लिए गर्भगृह में रावल माता लक्ष्मी जाएंगे। 16 नवंबर: माता लक्ष्मी गर्भगृह में विराजमान होंगी; इसके बाद रात 9 बजकर 37 मिनट पर बदरी विशाल के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। 17 नवंबर: बदरी विशाल के प्रतिनिधि उद्धवजी, कुबेरजी और गरुड़जी के साथ आदि शंकराचार्य की गद्दी डोली शीतकालीन प्रवास के लिए प्रस्थान करेगी; उद्धवजी आदि पांडुकेश्वर जाएंगे, गद्दी ज्योतिर्मठ में नरसिंह मंदिर पहुंचेगी। इसी के साथ बदरीनाथ धाम में चारधाम यात्रा का समापन होगा।0
0
Report
अमित शाह के पंजाब दौरे पर मनजिंदर सिंह सिरसा की तीखी प्रतिक्रिया
New Delhi, Delhi:अमित शाह के पंजाब दौरे पर मनजिंदर सिंह सिरसा की प्रतिक्रिया0
0
Report
कुरूक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब Singh सैनी दशहरा महोत्सव की रामलीला में शिरकत कर रहे
Kurukshetra, Haryana:कुरूक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी संगम मार्केट लाडवा में जय भारत कला मंच द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव में रामलीला कार्यक्रम में शिरकत की रामलीला में की आरती0
0
Report
Advertisement
