ऐशो आराम और शौक पूरा करने के लिए साइबर क्राइम में लिप्त युवक का हुआ था अपहरण
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर में जल्द ही पैसा कमाने और अपने शौक पूरा करने की चाहत में तीन युवकों ने एक बड़े वारदात को अंजाम दिया है। जहां साइबर क्राइम में लिप्त एक युवक को आरोपियों ने बंधक बनाया और उसके परिजनों से 10 लाख रुपये की मांग की। वहीं जांच में पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सदर कोतवाली क्षेत्र से पुलिस टीम ने आरोपियों को प्लान के साथ धर-दबोचा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
