284403
अवैध तमंचा के साथ ललितपुर में युवक ने बनाया वायरल वीडियो
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर क्षेत्र में सोशल मीडिया एकाउण्ट पर अवैध तमंचा लेकर लहराते हुये वीडियो बनाकर युवक ने अपलोड किया। लोगों में दहशत फैलाने के लिये वीडियो अपलोड करने का युवक पर आरोप लगा। तमंचे लिये युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यवुक पाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे का निवासी बताया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
NWR के 27 अधिकारी ग्रुप-ए में प्रमोशन; दीपक चौधरी समेत वरिष्ठ बदले पद
Jaipur, Rajasthan:NWR के दीपक चौधरी सहित 27 अधिकारी ग्रुप ‘ए’ में प्रमोट। रेलवे ट्रैफिक सर्विस के 27 ग्रुप ‘बी’ अधिकारियों को मिली पदोन्नति। इनके उत्तर पश्चिम रेलवे के दीपक चौधरी भी शामिल। उन्हें भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा में ग्रुप ‘ए’ अधिकारी बनाया गया। वे जयपुर में एसीएम, एडीजीएम भी रह चुके। अभी जोधपुर मंडल में डीसीएम के पद पर हैं कार्यरत। वहीं कमर्शियल विंग के सीनियर इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता को जिम्मेदारी। उन्हें NWR मुख्यालय में एसीएम (जनरल) लगाया गया। वर्ष 2009 बैच के कॉमर्शियल अप्रेंटिस गुप्ता इससे पहले राजकोट मंडल में... जेडआरटीआई में सीनियर इंस्ट्रक्टर, एसीएम/पीएम अहमदाबाद रह चुके। मुख्यालय में अब अजय सांखला, श्यामसुंदर, अमित सहित 3 एसीएम हुए。0
0
Report
ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर कार ने सड़क पार करते राहगीरों को टक्कर, चार घायल
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा-- नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर हादसा कार ने मारी सड़क पार कर रहे लोगो को टक्कर हादसे में चार राहगीर हुए घायल घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल यूट्यूबर मृदुल तिवारी ने घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र की घटना0
0
Report
बैतूल की मंडी में बदहाली दूर नहीं, सफाई के बावजूद किसान परेशान
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल। जिले की सबसे बड़ी कृषि उपज मंडी और सब्जी मंडी बडोरा में अव्यवस्थाओं की तस्वीरें लगातार सामने आती रहती हैं। जहां एक ओर किसान अपनी मेहनत की उपज लेकर मंडी पहुंचते हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हें गंदगी और बदहाली का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में उपज बेचने आने वाले किसानों को इसी गंदगी के बीच घंटों अपनी ऊपज बेचने का इंतजार करना पड़ रहा है। मंडी के शेड और नालियां गंदगी से भरी पड़ी है। कई दिनों से मंडी में साफ सफाई नहीं होने से पूरी मंडी प्रांगण में गंदगी फैली हुई है। कहने को मंडी में 10 से अधिक सफाई कर्मचारी तैनात है, लेकिन मंडी के हालात स्वच्छता के मामले में बेहद खराब नज़र आ रहे हैं। मंडी परिसर में जहां देखो केवल कचरा ही नजर आ रहा है। किसान जगनलाल हारोडे और हर्ष राठौर की माने तो मंडी में उपज बेचने के लिए बोली लगाने और अनाज की तुलवाई के लिए कई घंटे उन्हें यहां रहना पड़ता है, इस दौरान बदबू और गंदगी के बीच ही खाना पीना करना पड़ता है। गंदगी की वजह से सेहत खराब होने का खतरा मंडराता रहता है। इस मामले में मंडी स्वच्छता निरीक्षक लाला आर्य का कहना है कि मंडी परिसर में किसानों की ऊपज ज्यादा आने से सफ़ाई करने में दिक्कत आ रही हैं, हम अब अभियान चला कर मंडी में सफाई करवाएंगे।0
0
Report
Advertisement
AAP स्टूडेंट विंग जंतर मंतर में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
Delhi, Delhi:1605ZDN_DEL_AAP_PROT_R\n\nआम आदमी पार्टी का स्टूडेंट विंग जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट करने पहुंचा है\n\nनीट एग्जाम जो स्टूडेंट्स ने दिया उनके सपोर्ट में जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट हो रहा है जहां पर जो सपोर्ट में स्टूडेंट आए हैं उनकी डिमांड है कि भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दे\n\nयह लोग लगातार केंद्र सरकार पर सवाल उठा रहे हैं\n\nधर्मेंद्र प्रधान केंद्र सरकार और NTA के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं\n\nप्रोटेस्ट कर रहे युवकों का यह भी कहना है कि हमें अपने अनिश्चितकाल के लिए भूख हड़ताल पर बैठेंगे जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते हम ऐसे ही धरना करते रहेंगे\n\nनीट का पेपर जो 3 में को था लीक होने की वजह से उसकी 21 जून के लिए दोबारा शेड्यूल किया गया है और इसी की वजह से देश में बच्चों में काफी आक्रोश है सब लोग काफी गुस्सा आए हुए हैं कि उनकी जो मेहनत है सालों की वह बर्बाद हो गई0
0
Report
PTC- मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर शिवम को हिरासत में ले लिया
Noida, Uttar Pradesh:PTC- मामलों में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है और आरोपी शिवम को हिरासत में ले लिया गया है0
0
Report
इंदिरापुरम में वेल्डिंग से आग: कोई घायल नहीं, स्थिति नियंत्रण में
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसायटी में वेल्डिंग कार्य के दौरान आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना दोपहर करीब 1:50 बजे एफ ब्लॉक में हुई। सूचना मिलते ही सोसायटी प्रबंधन द्वारा इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया और फायर पार्टी टीम को तत्काल सक्रिय किया गया। सोसायटी की फायर टीम मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में स्थिति पर काबू पा लिया। जांच में सामने आया कि फ्लैट संख्या F-709 में वेल्डिंग का कार्य चल रहा था। इसी दौरान बालकनी में ग्रिल लगाने के समय निकली चिंगारियां नीचे स्थित फ्लैट संख्या F-309 की बालकनी में रखी प्लेट पर गिर गईं, जिससे धुआं फैल गया और जलने की गंध आने लगी। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई शारीरिक चोट या अन्य नुकसान नहीं पहुंचा। आग बुझाने के लिए केवल एक फायर सिलेंडर का इस्तेमाल करना पड़ा। सूचना मिलते ही सोसायटी के प्रेसिडेंट भी मौके पर पहुंच गए थे। सोसायटी प्रबंधन के अनुसार स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।0
0
Report
Advertisement
भिलाई: गर्मी से बेहाल किंग कोबरा सेक्टर-10 मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल की रसोई में घुसा, रेस्क्यू
Durg, Chhattisgarh:भिलाई के सेक्टर-10 स्थित शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब भीषण गर्मी से बेहाल एक किंग कोबरा रसोई में घुस आया। अचानक सांप देखकर छात्राएं दहशत में आ गईं। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम के राजेश मौके पर पहुंचे और सावधानी से कोबरा को पकड़कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। राजेश ने अपील की कि सांपों को न मारें, उन्हें सूचना दें। सांप पर्यावरण संतुलन और खेतों की रक्षा में अहम भूमिका निभाते हैं।0
0
Report
आगरा: शिक्षक दोषी, छह साल की बच्ची से छेड़छाड़, सजा 6 वर्ष
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग छेड़छाड़ के दोषी शिक्षक को छह साल का कारावास, नौ साल की बालिका से छेड़छाड़,पॉक्सो एक्ट में दोषी करार, आरोपी शिक्षक ब्रजेश सिंह ठाकुर दोषी करार, छह वर्ष के कारावास और 16500 रुपये जुर्माने की सजा, पीड़िता अपने भाई के साथ आरोपी शिक्षक से पढ़ती थी ट्यूशन।0
0
Report
जालौन में भू-माफियागिरी: महंत ने सीओ सिटी से न्याय की गुहार
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में भूमि की कथित फर्जी रजिस्ट्री और भू-माफियागिरी का एक गंभीर मामला सामने आया है। प्राचीन रामजानकी मंदिर, भांडेर दतिया (मध्यप्रदेश) निवासी महंत रामदूत दास ने सीओ सिटी उरई को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि वर्ष 2013 में विधिवत खरीदे गए प्लॉट की दोबारा अवैध रजिस्ट्री कर दी गई और विरोध करने पर उन्हें धमकाया गया। शिकायत के अनुसार महंत रामदूत दास, जो सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों से जुड़े हुए हैं, ने 12 सितंबर 2013 को उरई निवासी प्रॉपर्टी डीलर राममूरत तिवारी पुत्र मंगल तिवारी तथा रविशंकर पचौरी पुत्र प्रयाग नारायण पचौरी से एक प्लॉट खरीदा था। यह भूमि उनकी माता श्रीमती गीता देवी के नाम विधिवत रजिस्ट्री कराई गई थी। उस समय विक्रेताओं ने जो भूमि दिखाई थी, उसी को बिक्री की गई संपत्ति बताया गया था। महंत रामदूत दास का आरोप है कि हाल ही में जब वे उक्त भूमि पर पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि उसी जमीन की दोबारा किसी अन्य व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री कर दी गई है। उन्होंने इसे सुनियोजित धोखाधड़ी, कूटरचना और भू-माफियागिरी का मामला बताया है। पीड़ित के मुताबिक, जब उन्होंने इस संबंध में राममूरत तिवारी और रविशंकर पचौरी से बातचीत की, तो दोनों ने सहयोग करने के बजाय दबंगई दिखाई। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने कथित रूप से कहा, “ताकत हो तो जमीन ले लो, हम नाप नहीं कराएंगे।” इतना ही नहीं, विरोध करने पर जान से नुकसान पहुंचाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। महंत रामदूत दास ने अपने शिकायती पत्र में कहा है कि इस घटना से उन्हें आर्थिक, सामाजिक और मानसिक रूप से भारी क्षति हुई है। उन्होंने सीओ सिटी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ धोखाधड़ी, विश्वासघात और कूटरचना जैसी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जाए। साथ ही उन्होंने राजस्व विभाग से संबंधित भूमि का सीमांकन (नाप) कराकर वास्तविक स्थिति स्पष्ट कराने और उन्हें उनकी वैध संपत्ति का अधिकार दिलाने की भी मांग की है।0
0
Report
Advertisement
हरदोई में डीजे बंद कराने पर बारात में हिंसक भिड़ंत, शादी टली
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में एक शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब डीजे बंद कराने की मामूली बात पर दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जयमाला से पहले ही बारात में ऐसा बवाल मचा कि लाठी-डंडे चल गए, रिश्तेदारों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया और दूल्हे के भाई का सिर फट गया। हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया। मारपीट और तोड़फोड़ के बाद शादी भी टल गई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के कनकोहरी गांव निवासी वेद प्रकाश की बेटी पारुल की शादी सांडी थाना क्षेत्र के जजबासी गांव निवासी महेंद्र के बेटे शोभित से तय थी। शुक्रवार रात बारात धूमधाम से पहुंची थी और द्वारचार के बाद डीजे पर डांस चल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान दूल्हे के पिता ने डीजे बंद कर आगे का कार्यक्रम शुरू करने की बात कही। इसी बात पर कहासुनी बढ़ गई और देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दुल्हन पक्ष के लोगों का आरोप है कि गांव के कुलदीप, राहुल, विजय, शिवा और अजय समेत कई लोग शराब के नशे में पहुंचे और दूल्हे शोभित, उसके भाई मनीष व चचेरे भाई विशाल पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। पहले उसे सीएचसी ले जाया गया, फिर मेडिकल कॉलेज हरदोई से लखनऊ रेफर कर दिया गया। हंगामे के दौरान शादी में लगी खाने-पीने की व्यवस्था और टेंट में भी दबंगों ने जमकर तोड़फोड़ की। शादी समारोह रणक्षेत्र में बदल गया और दुल्हन पारुल की विदाई होने से पहले ही रिश्ता अधर में लटक गया। दुल्हन के पिता वेद प्रकाश ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। फिलहाल पुलिस पूरे विवाद की जांच में जुटी है, जबकि दूल्हा पक्ष लखनऊ में घायल युवक के इलाज में लगा है.0
0
Report
कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर- पिहोवा में ज्येष्ठ अमावस्या व शनि जयंती का उत्सव
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र : जिलेभर में ज्येष्ठअमावस्या व शनि जयंती की धूम, पवित्र ब्रह्मसरोवर व पिहोवा तीर्थ पर श्रद्धालुओं ने किया स्थान, पितरों की शांति के लिए किया दान, राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित पंडित प्रेम कुमार शर्मा ने बताया ज्येष्ठ अमावस्या व शनि जयंती का महत्व। कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर और पिहोवा तीर्थ पर ज्येष्ठ माह की अमावस्या के चलते आज सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचे और स्नान कर पितरों की शांति के लिए दान किया। शनिवार के दिन शनि जयंती होना एक अद्भुत योग है जो कि करीब 13 साल बाद बना है, इससे तीर्थ स्थलों में स्नान व दान पुण्य का विशेष महत्व शास्त्रों में बताया गया है। श्रद्धालुओं ने ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर और पिहोवा के सरस्वती तीर्थ के घाटों पर स्नान कर अपने पूर्वजों को मोक्ष के लिए पूजा अर्चना कराई। ज्येष्ठ माह की अमावस्या के चलते सभी तीर्थों पर दिनभर मेले जैसा माहौल देखने को मिला। बाईट :- पंडित प्रेम कुमार शर्मा राष्ट्रपति अवार्डी0
0
Report
दिल्ली में पेट्रोल महंगाई के खिलाफ भैंसा गाड़ी के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन
Delhi, Delhi:दिल्ली की सड़कों पर भैंसा गाड़ी और बैलगाड़ियां लेकर बढ़े हुए पेट्रोल के दामों का विरोध जताया। देवेंद्र यादव भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। बुराड़ी मुख्य सड़क पर बैलगाड़ियों लेकर कांग्रेस बढ़े हुए पेट्रोल के दामों का विरोध करने पहुंची। इस विरोध प्रदर्शन में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव भी पहुंचे और भैंसा गाड़ी पर चढ़कर कई किलोमीटर की यात्रा की और अपना विरोध जताया। यह आयोजन कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मंगेश त्यागी ने किया था। बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रदर्शन में पहुंचे और बढ़े हुए दूध के दाम और पेट्रोल के दामों को लेकर अपना विरोध जताया। बुराड़ी के मुख्य दरोगा चौक मार्केट से शुरू होकर यह यात्रा बुराड़ी बाईपास के पास पेट्रोल पंप पर खत्म हुई जहां पर देवेंद्र यादव ने बढ़े हुए पेट्रोल के दामों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा。0
0
Report
Advertisement
ललन सिंह ने दियारा क्षेत्र में 31 करोड़ लागत का प्रखंड कार्यालय शिलान्यास किया
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय के दियारा क्षेत्र के लोगों को केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने बड़ी सौगात दी है। एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने पिपरिया प्रखंड के मोहनपुर गांव में अत्याधुनिक प्रखंड कार्यालय भवन का शिलान्यास किया। तकरीब 31 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जिससे दियारा क्षेत्र के लोगों को सरकारी सेवाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़े, घोड़े और जेसीबी मशीन से फूलों की बारिश कर उनका अभिनंदन किया गया। इस मौके पर बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री लेसी सिह और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह समेत अन्य मंत्रियों ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। नेताओं ने कहा कि नए प्रखंड कार्यालय भवन के बनने से क्षेत्र के लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए अब बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।0
0
Report
Odisha में sabitri vrat: महिलाओं ने पति की स्वास्थ्य और दीर्घजीवन के लिए उपवास
Keonjhar, Odisha:ଆଙ୍କର-ପବିତ୍ର ସାବିତ୍ରୀ ବ୍ରତ ଅବସରରେ ସମଗ୍ର ରାଜ୍ୟ ଚଳଚଞ୍ଚଳ ହୋଇଉଠିଥିବା ବେଳେ ଏଥିରୁ ବାଦ ପଡିନିକେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲାର ଆନନ୍ଦପୁର ଅଞ୍ଚଳ । ବଡି ଭୋରରେ ଉଠି ବିବାହିତା ମହିଳାମାନେ ଉପବାସ ଧାରଣ କରି ପୁଷ୍ପ, ଫଳମୂଳ ସହ, ଶଙ୍ଖା, ସିନ୍ଦୁର କରି ବିଭିନ୍न ମନ୍ଦିର ତଥା ଘରମାନଙ୍କରେ ସାବିତ୍ରୀ ପୂଜା କରୁଛନ୍ତି । ଆଜିର ଦିନରେ ବିବାହିତା ମହିଳାମାନେ ସେମାନଙ୍କ ସ୍ବାମୀଙ୍କର ନିରୋଗ ତଥା ଦୀର୍ଘଜୀବନ କାମନା କରି ସାବିତ୍ରୀ ବ୍ରତ ପାଳନ କରିଥାନ୍ତି । ସାବିତ୍ରୀ, ନିଜର ପତିବ୍ରତା ବଳରେ ଯମରାଜଙ୍କ ଠାରୁ ସ୍ବାମୀ ସତ୍ୟବାନଙ୍କୁ ମୃତ୍ୟୁମୁଖରୁ ବଞ୍ଚାଇ ପାରିଥିଲେ । ଏଥିପାଇଁ ଆଜି ସଧବା ନାରୀମାନେ ସାବିତ୍ରୀ ବ୍ରତ ଧାରଣ କରି ପ୍ରଭୁଙ୍କ ନିକଟରେ ନିଜ ସ୍ବାମୀଙ୍କର ନିରୋଗ ତଥା ଦୀର୍ଘ ଜୀବନ କାମନା କରିଥାନ୍ତି । ଘସିପୁରା ନିକଟ ଝାଡେଶ୍ବର ମନ୍ଦିରରେ ଆଜି ଶତାଧିକ ମହିଳା ସାବିତ୍ରୀ ପୂଜା କରିଛନ୍ତି ।0
0
Report
सीताराम दास महंत ने बरेलवी बयान पर कहा: शरिया लागू करने से नफरत फैलती
Noida, Uttar Pradesh:सीताराम दास महंत ने बरेलवी बयान पर कहा: शरिया लागू करने से नफरत फैलती0
0
Report
Advertisement
