284403
एक महिला ने दी जान, परिजनों ने लगाया पति पर आरोप
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर में एक महिला ने अपनी जान ले ली। जहां पति को पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए जबरदस्ती थाने ले जाने की वजह से क्षुब्ध होकर महिला द्वारा खुद की जान लेने का आरोप लगा है। परिजनों ने SP कार्यालय पहुंचकर मामले के बारे में थाना पुलिस पर आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की। मड़ावरा थाना क्षेत्र अंतर्गत का मामला है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चितांबा गांव के आवरा माता मंदिर के पास लेपर्ड की आवाजाही, ग्रामीणों में दहशत
Jaipur, Rajasthan:करेड़ा थाना क्षेत्र के चितांबा गांव में आवरा माता मंदिर के पास लेपर्ड की आवाजाही मंदिर के नजदीक खदान के डंपिंग में लेपर्ड का जमावड़ा देर रात्रि मंदिर परिसर के आसपास दिखाई दिया लेपर्ड आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना0
0
Report
देहरादून: बीजेपी उम्मीदवार दिनेश आर्या ने विधानसभा में धामी मौजूदगी में राज्यसभा पर्चा दाखिल किया
Noida, Uttar Pradesh:Dehradun (Uttarakhand): BJP Rajya Sabha Candidate Dinesh Arya Files Nomination Papers In Presence Of Chief Minister Pushkar Singh Dhami At Vidhan Sabha / Visuals0
0
Report
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का ताजा बयान जारी, राजनीतिक हलचल तेज
Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे0
0
Report
Advertisement
करौली के राजकीय संस्कृत विद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Karauli, Rajasthan:संस्कृत विद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, करौली। मानसिक स्वास्थ्य इकाई द्वारा राजकीय संस्कृत विद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मानसिक स्वास्थ्य प्रभारी डॉ प्रेमराज मीना नें बताया की विद्यार्थियों एवं परिजनों को मानसिक तनाव, भावनात्मक समस्याओं एवं मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों के प्रति जागरूक रहते हुए समय पर सहायता एवं परामर्श लेने में संकोच नहीं करना चाहिए।0
0
Report
बिजली तार टूटने से किसान की मौत: ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
Karauli, Rajasthan:बिजली का तार टूटने से हुई मौत मामले में ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, करौली। टोडाभीम उपखंड के झाडिसा गांव में 21 सितंबर को खेत में कृषि कार्य करते समय 33 केवी बिजली लाइन का तार टूटकर गिरने से किसान ब्रह्म सिंह की मौत के मामले में ग्रामीण एक बार फिर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर बिजली विभाग की लापरवाही की जांच, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की।0
0
Report
कैलाई गांव में चोरों ने घर के कमरे से 25 लाख गहने-नगद चुरा लिए
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा कैलाई गांव में चोरों की धमाचौकड़ी पूर्व उप सरपंच के घर को बनाया निशाना घर में रखे सोने चांदी के आभूषण किए साफ करीब पच्चीस लाख कीमत के बताए जा रहे आभूषण सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर पुलिस ने किया मौका मुआयना पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश एफएसएल ने मौके से जुटाए साक्ष्य एएसपी शंकर लाल मीणा भी पहुंचे मौके पर सिकंदरा थाना क्षेत्र का घटनाक्रम दौसा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के कैलाई गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक मकान को निशाना बनाया। चोरों ने मकान की खिड़की तोड़कर करीब पच्चीस लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और एक लाख रुपये से अधिक की नगदी पार कर ली। घटना के बाद से ही क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। वारदात हंसराज गुर्जर के मकान में हुई। बीती रात परिवार के सभी सदस्य मकान के आगे बने अहाते (आंगन) में सो रहे थे। रात का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाश मकान के पिछले हिस्से में पहुंचे और कमरे की खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर उनमें रखे कीमती सोने-चांदी के आभूषण तथा एक लाख रुपये से अधिक की नगदी चुरा ली। बदमाश चोरी के दौरान कमरे और आसपास के खेतों में सामान बिखेर कर फरार हो गए। यही नहीं, रास्ते में रुकावट न आए, इसके लिए बदमाशों ने पास के खेतों में मवेशियों के लिए की गई तारबंदी को भी काट दिया। सुबह जब परिवार के लोग जागे और कमरे में पहुंचे, तो टूटा हुआ सामान और खुली अलमारी देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तुरंत सिकंदरा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सिकंदरा पुलिस टीम और एफएसएल (FSL) की टीम ओर एएसपी शंकर लाल मीणा मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट्स और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों का सुराग लगाया जा सके। गांव में हुई इस बड़ी चोरी की घटना से स्थानीय निवासियों में पुलिस गश्त और सुरक्षा को लेकर गहरा असंतोष है। आक्रोशित ग्रामीणों ने सिकंदरा थाना पुलिस से मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए चोरी का जल्द से जल्द खुलासा करने और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है。0
0
Report
Advertisement
राशन नहीं देने और गाली-गलौज का आरोप,पीडीएस दुकानदार विक्रम यादव के खिलाफ जिला पदाधिकारी से की शिकाय
Majhaulia, Bihar:मझौलिया प्रखंड क्षेत्र की लालसरैया पंचायत निवासी राघव प्रसाद,मिथलेश कुमार, विंध्याचल कुमार, राजा बाबू,रामायण प्रसाद,रंजीत कुमार, दिनेश कुशवाहा, शत्रुधन प्रसाद आदि ने जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदार विक्रम यादव के खिलाफ राशन नहीं देने एवं गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि संबंधित पीडीएस दुकानदार की अनुज्ञप्ति संख्या 120300100771 है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसके राशन कार्ड से राशन की निकासी किए जाने के बावजूद उसे निर्धारित राशन नहीं दिया जा रहा है। राशन की मांग करने पर कथित रूप से गाली-गलौज किए जाने की बात भी आवेदन में कही गई है। इस मामले को लेकर राघव प्रसाद ने प्रशासन से जांच कर उचित कार्रवाई करने तथा अपने हिस्से का राशन दिलाने की मांग की है। आवेदन में पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर पर मामले की जांच कर उपभोक्ता को राहत देने का आग्रह किया गया है।0
0
Report
ग्वालियर में बैंक खाते बेचकर ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर फ्रॉड करने वाला गिरोह गिरफ्तार
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर फ्रॉड के लिए बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। साइबर सेल ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनका कनेक्शन गिरवाई में पकड़े गए ऑनलाइन गेमिंग सेंटर से जुड़ा मिला है। दअरसल ऑनलाइन गेमिंग का कारोबार सांवरिया धाम फेस-1, गिरवी में नरेंद्र सिंह के मकान की ऊपरी मंजिल पर गुरुवार रात पकड़ा गया था। पहली कार्रवाई में मौके से चार युवक हाथ आए थे। जांच में सामने आया था कि सेंटर का सरगना उदयसिंह चौहान ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में साइबर फ्रॉड का धंधा भी करता है। दो दिन पहले उदयसिंह चौहान पुलिस के हाथ आया था। पूछताछ में उसने खुलासा किया था कि उसने गेमिंग में दांव लगाने वालों से पैसा मंगवाने के लिए कई लोगों से बैंक खाते खरीदे थे। उसी के खुलासे पर पुलिस ने छह लोगों को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने 5-5 हजार रुपये में अपने बैंक खाते बेचे थे। इन खातों का इस्तेमाल म्यूल अकाउंट के रूप में किया जा रहा था, जिनमें सट्टेबाजी और साइबर ठगी का पैसा मंगवाया जाता था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शैलेंद्र शर्मा उर्फ शैलू, नैतिक ओझा, महेंद्र राजपूत उर्फ आरव, अभिषेक उर्फ अभय भदौरिया, अभिषेक तोमर उर्फ पीयूष और रोहित तिवारी हुई है। साइबर सेल का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इन खातों में कितना लेन देन हुआ और ठगी का पैसा कहां-कहां भेजा गया। पुलिस का मानना है कि गिरोह में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सकती है।0
0
Report
घाटमपुर, कानपुर: शॉर्ट सर्किट से बाइक में आग, लोगों ने आग बुझाई
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर बाइक रिपेयरिंग के दौरान आग बाइक रिपेयरिंग के दौरान बाइक में लगी आग शॉर्ट सर्किट से पैशन प्रो बाइक में लगी आग आग लगते ही बाइक धू-धूकर जलने लगी मिस्त्री और स्थानीय लोगों ने मिट्टी डालकर बुझाई आग कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टला एंकर-कानपुर के घाटमपुर में बाइक रिपेयरिंग की दुकान में मिस्त्री पैशन प्रो बाइक की वायरिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट से बाइक में आग भड़क उठी। आग की लपटें देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मिस्त्री और स्थानीय लोगों ने पानी उपलब्ध न होने पर मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।0
0
Report
Advertisement
राजनांदगांव में नवरात्र पर गरबा-डांडिया की तैयारी, अधिकारी सख्त निर्देश देंगे
Rajnandgaon, Chhattisgarh:आगामी नवरात्र पर्व को लेकर राजनांदगांव शहर में गरबा और डांडिया आयोजनों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर में अलग-अलग स्थानों पर होने वाले इन आयोजनों को लेकर हिंदू जागरण मंच सहित विभिन्न हिंदू संगठनों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर गरबा आयोजनों के लिए कुछ मांगें रखी हैं। हिंदू संगठनों का कहना है कि गरबा देवी की आराधना और उपासना से जुड़ा धार्मिक पर्व है, इसलिए इसका आयोजन हिंदू संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप किया जाना चाहिए। संगठनों ने रात 10 बजे तक ही गरबा आयोजन की अनुमति देने की मांग की है। संगठनों के पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि गरबा आयोजन स्थलों पर प्रवेश को लेकर आयोजकों को पहचान सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने समितियों से परिसर में प्रवेश करने वाले लोगों के आधार कार्ड की जांच करने की अपील की है। साथ ही, संगठनों ने कहा है कि उनके द्वारा गैर-हिंदुओं के प्रवेश का विरोध किया जाएगा। हिंदू संगठनों ने सभी गरबा समितियों से आयोजन के दौरान हिंदू संस्कृति, परंपरा और धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखने की अपील की है। वहीं, नवरात्र को लेकर शहर में विभिन्न समितियों द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं और आने वाले दिनों में गरबा व डांडिया के कई आयोजन होने हैं। इस संबंध में राजनादगांव के नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि उनके द्वारा जल्द ही शहर के गरबा आयोजन समितियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जायेंगे।0
0
Report
अवनीश कुमार सिंह बीजेपी का MLC प्रत्याशी, लखनऊ ग्रेजुएट सीट के लिए प्रचार तेज
Lucknow, Uttar Pradesh:MLC बीजेपी प्रत्याशी अवनीश कुमार सिंह भारतीय जनता पार्टी अवनीश कुमार सिंह को अक्टूबर 2026 में होने वाले लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए एक बार फिर अपना आधिकारिक उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने जी मीडिया से खास बातचीत में क्या कुछ कहा सुनिए...0
0
Report
बरघाट में पुलिस वाहन ने बाइक सवार रविन्द्र पटले की मौत
Seoni, Madhya Pradesh:बरघाट थाना क्षेत्र के खूट ग्राम के पास पुलिस वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर 32 वर्षीय रविन्द्र पटले की मौके पर मौत सिवनी जिले के बरघाट थाना क्षेत्र के ग्राम खूट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक रविन्द्र पटले की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक से जा रहे रविन्द्र को सामने से आ रहे पुलिस वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। सूचना पर बरघाट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
जम्मू-कश्मीर विधानसभा के ऑटम सत्र पर गुलाम अहमद मीर का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
Anantnag, Exclusive Interview | Ghulam Ahmad Mir on J&K Assembly Autumn Session AICC General Secretary Ghulam Ahmad Mir, in an exclusive interview with Zee Media Network, said the people of Jammu & Kashmir have a clear political understanding and mandate. Mir asserted that while political differences and short-term considerations may exist, the people of J&K will never accept the ideology of the BJP and RSS.0
0
Report
भीलवाड़ा के कलकिपुरा में दो बच्चों के लापता होने से इलाके में हड़कंप
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा शहर के कलकिपुरा मोहल्ला वार्ड नंबर 38 मालियों का बड़ा मंदिर क्षेत्र से दो बच्चों के लापता होने से हड़कंप मच गया। क्षेत्र में रहने वाले दिव्यांशु सोनी (डुग्गू) और रजत जाट (भुंगड़ा) 4 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे घर से निकले थे। इसके बाद दोनों घर नहीं लौटे। परिजन और परिचित लगातार उनकी तलाश में जुटे हैं लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों बच्चों के लापता होने से माता-पिता और परिजनों को रो-रोकर बुला हाल है। परिजनों ने सुभाष नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कलकिपुरा में रहने वाले शारदा बाई और हेमेंत सोनी के पुत्र दिव्यांशु सोनी और रजत जाट कल सुबह घर से निकले थे। जब वह दोपहर तक वापस नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। परिचितो के साथ आसपास के क्षेत्रों में देर शाम तक जब कोई उनसे बच्चे नहीं मिले तो उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बच्चों के घर से निकलने के बाद उनकी गतिविधियों तथा संभावित दिशा का पता लगाने का प्रयास कर रही है.0
0
Report
ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में स्टाफ नर्सों की तीन दिवसीय हड़ताल
Kurukshetra, Haryana:कुरूक्षेत्र में भी ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में स्वास्थ्य स्टाफ नर्सों की हड़ताल, सेवाएं सुचारू रखने का दावा ऑन्लाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में स्वास्थ्य स्टाफ नर्सों की तीन दिवसीय हड़ताल जारी है। स्टाफ नर्सों का कहना है कि हड़ताल के दौरान सिर्फ दो घंटे प्रदर्शन किया जा रहा है, जबकि अस्पतालों में इमरजेंसी, आईपीडी और ओपीडी समेत तमाम जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। स्वास्थ्य स्टाफ नर्सों ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को रद्द करने की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों के मुताबिक तीन दिनों तक रोजाना सुबह 10 से 12 बजे तक दो घंटे की हड़ताल की जा रही है। नर्सों का कहना है कि आंदोलन के बावजूद मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इमरजेंसी, आईपीडी और ओपीडी की सेवाएं पहले की तरह जारी हैं। नर्सों का कहना है कि उनकी मुख्य मांग ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को रद्द करना है। उनका कहना है कि स्वास्थ्य विभाग में 24 घंटे शिफ्ट ड्यूटी होती है और बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी कार्यरत हैं। ऐसे में दूर-दराज के क्षेत्रों में ट्रांसफर होने से उन्हें नौकरी के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारियां निभाने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। नर्सों ने सरकार से मांग की है कि अगर ट्रांसफर पॉलिसी लागू करनी ही है तो कर्मचारियों की स्वैच्छिक इच्छा को प्राथमикаता दी जाए। जो कर्मचारी स्वेच्छा से दूसरे स्थान पर जाना चाहते हैं, उनका ट्रांसफर किया जाए, लेकिन जो कर्मचारी अपने घर और परिवार की जिम्मेदारियों को देखते हुए वर्तमान स्थान पर काम कर रहे हैं, उन्हें राहत दी जाए। नर्सों का कहना है कि महिला नर्सों के सामने नौकरी के साथ परिवार, बच्चों और बुजुग माता-पिता व सास-ससुर की जिम्मेदारियां भी होती हैं। ऐसे में दूर ट्रांसफर होने पर उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कर्मचारियों के मुताबिक फिलहाल सरकार की ओर से बातचीत के लिए कोई पहल नहीं की गई है। तीन दिवसीय हड़ताल का एक दिन और बाकी है। अब कर्मचारियों की नजर सरकार के अगले कदम पर है। फिलहाल स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और सरकार से ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी पर पुनर्विचार की मांग कर रहे हैं। बाइट – विक्रम बटोये स्टाफ नर्स बाइट – मोनिका स्टाफ नर्स0
0
Report
Advertisement
