284403
ललितपुर में घर के बाहर खड़ी सफारी कार में लगी आग
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर जिले के स्टेशन रोड पर घर के बाहर खड़ी एक सफारी कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही कार धूं-धूंकर जलने लगी, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अज्ञात है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
विश्व हाथी दिवस पर आमेर हाथी गांव में फैशन शो ने संरक्षण संदेश दिया
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- विश्व हाथी दिवस के अवसर पर आमेर स्थित हाथी गांव में अनूठा एलीफेंट फैशन शो आयोजित किया गया। पारंपरिक पोशाक और प्राचीन आभूषणों से सजे हाथियों ने रैंप वॉक कर पर्यटकों का ध्यान आकर्षित किया। शाही अंदाज में सजे हाथियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद रहे। 62 किलो चांदी के गहनों से सजे हाथी फैशन शो में नर हाथी बल्लू/बाबू के साथ हथनी पुष्पा और चंदा ने शाही अंदाज में रैंप वॉक किया। हाथियों को करीब 62 किलो चांदी के पारंपरिक गहनों और आकर्षक पोशाक से सजाया गया था। आभूषणों से सजे हाथियों का रैंप पर उतरना आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहा। संरक्षण का दिया संदेश आयोजन का उद्देश्य हाथियों के प्रति लोगों में संवेदनशीलता बढ़ाने और उनके संरक्षण का संदेश देना भी रहा। कार्यक्रम के दौरान हाथियों की देखभाल और उनके प्रति जिम्मेदारी को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। हातों के लिए रखे 3 हजार किलो फल विश्व हाथी दिवस के मौके पर हाथियों के लिए विशेष स्टॉल भी लगाए गए। यहां करीब 3 हजार किलो विभिन्न प्रकार के फल रखे गए। हाथियों ने इन फलों का जमकर आनंद लिया। पर्यटकों के लिए यह दृश्य भी आकर्षण का केंद्र रहा। हथनी जोनाली का जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान हथनी जोनाली का जन्मदिन भी मनाया गया। केक काटकर जन्मदिन सेलिबेट किया गया। इस दौरान मौजूद पर्यटकों ने पूरे आयोजन को अपने कैमरों में कैद किया। विदेश्य डिप्लोमेट्स भी रहे मौजूद हाथी गांव में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में आर्मेनिया और सोमालिया से आए डिप्लोमेट्स भी मौजूद रहे। पारंपरिक परिधान और आभूषणों से सजे हाथियों का शाही अंदाज कार्यक्रम का खास आकर्षण रहा。0
0
Report
ACB ने विराटनगर में तहसीलदार-एसआई सहित दो गिरफ्तार, रिश्वत मांग मामले का पर्दाफाश
Jaipur, Rajasthan:विराटनगरकोटपूतली-बहरोड़ के विराटनगर में ACB की बड़ी कार्रवाई तहसीलदार संजय कुमार और कनिष्ठ सहायक देवी लाल ट्रैप,दलाल अशोक कृषि भूमि हस्तांतरण की एवज में मांगी जा रही थी रिश्वत, 1 लाख रुपये की रिश्वत की डिमांड, 55 हजार में सौदा तय, 55 हजार रुपये रिश्वत लेते ACB ने दोनों को किया गिरफ्तार, DG गोविंद गुप्ता के निर्देश पर हुई कार्रवाई, DIG डॉ. रामेश्वर सिंह की सुपरविजन में ACB का ट्रैप0
0
Report
Independence Day के मद्देनज़र उत्तर 24 परगना के सीमांत क्षेत्र में सुरक्षा चाकचौबंद
Kolkata, West Bengal:আগামী ১৫ই আগস্ট স্বাধীনতা দিবসকে সামনে রেখে উত্তর ২৪ পরগনার সীমান্ত অঞ্চল, বিশেষত বনগাঁ জংশন এবং পেট্রাপোল রেলওয়ে স্টেশন জুড়ে কঠোর নিরাপত্তা ব্যবস্থা গ্রহণ করা হয়েছে। সকাল থেকেই জিআরপি (Government Railway Police) এবং আরপিএফ (Railway Protection Force) যৌথভাবে এই নিরাপত্তা অভিযান পরিচালনা করছে। স্টেশন চত্বরে মেটাল ডিটেক্টর এবং বোম স্কোয়াড দিয়ে নিবিড় তল্লাশি চালানো হচ্ছে। স্টেশনে আসা যাত্রীদের জিজ্ঞাসাবাদ করা হচ্ছে এবং তাদের পরিচয়পত্র যাচাই করা হচ্ছে। স্বাধীনতা দিবসের আগে যেকোনো নাশকতামূলক কার্যকলাপ প্রতিরোধের উদ্দেশ্যেই পুলিশের এই নিশ্ছিদ্র নিরাপত্তা ব্যবস্থা। ভারত-বাংলাদেশ সীমান্তবর্তী বনগাঁ স্টেশন দিয়ে প্রতিদিন হাজার হাজার মানুষের যাতায়াত। এই বিপুল জনসমাগমের সুযোগে দুষ্কৃতীরা লুকিয়ে প্রবেশ করতে পারে, এমন আশঙ্কা থেকে সাধারণ মানুষের নিরাপত্তা নিশ্চিত করতে জিআরপি এবং রেল পুলিশের স্বাধীনতা দিবসের আগে স্টেশনটিকে কড়া নিরাপত্তায় মুড়ে রেখেছে। এই তল্লাশি অভিযানে জিআরপি-র বড়বাবু নয়ন মিত্র এবং রেল পুলিশের উচ্চপদস্থ কর্মকর্তারা উপস্থিত ছিলেন।0
0
Report
Advertisement
मकराना में रक्षाबंधन ईद-ए-मिलाद-उन-नबी समेत त्योहारों के लिए CLG बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर
Didwana, Rajasthan:मकराना में राष्ट्रीय पर्व, रक्षाबंधन, ईद-ए-मिलाद-उन-नबी सहित आगामी त्योहारों को देखते हुए बुधवार को मकराना पुलिस थाने में सीएलजी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मकराना सीओ विक्की नागपाल एवं पुलिस निरीक्षक पंकज मांजू ने की। बैठक में आगामी पर्वों के दौरान शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस निगरानी, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति एवं उनकी प्रभावी मॉनिटरिंग सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने सीएलजी सदस्यों से शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा त्योहारों के दौरान संभावित भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को लेकर सुझाव भी लिए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाए। किसी भी प्रकार की अफवाह या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। वहीं सीएलजी सदस्यों ने भी शहर की व्यवस्थाओं को लेकर अपने सुझाव रखे और पुलिस प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक में ठाकुर मोहन सिंह चौहान, विनीत मुछाल, दिलीप सिंह चौहान, बिरदा राम नायक, अजीज गहलोत, सुरेश मोर, देवेश स्वामी, जितेंद्र इंदौरा, रमेश जाजू, प्रवीण शर्मा, भरत दाधीच, सरफराज खत्री, भरत मालपानी सहित अनेक सीएलजी सदस्य मौजूद रहे。0
0
Report
स्वतंत्रता Día पर देशभक्ति से भरी कविताओं का खास संकलन
Jaipur, Rajasthan:देश की आजादी से लेकर आज तक देश में कविताओं का बड़ा योगदान रहा है। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आज तक कविताओं ने लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना जगाने में अहम भूमिका निभाई है। आइए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुनते हैं देशभक्ति से ओत-प्रोत कुछ कविताएं。0
0
Report
हनुमानगढ़ के कृषि महाविद्यालय में नए भवन के चुनावी अधिग्रहण पर विद्यार्थी धरना
Hanumangarh, Rajasthan:Location- Hanumangarh (Rajasthan) Chunav ke liye college bhavan adhigrahann par bhadke vidyarthi, get par jada tala, naye bhavan se purane bhavan mein shift karne par dharna-pradarshan, staff ko andar band kar dean ke istifa ki maang —— Aankr visuals —— Hanumgarh mein Rajkiya Krishi Mahavidyalay ke naye bhavan ko chunav ke liye adhigrahit kiye jaane ke baad vidyarthiyon ko taun sthit purane bhavan mein shift kiye jaane se naraz chhatra-chhatraon ne budhwar ko mahavidyalay parisar mein dharna-pradarshan kiya. Zila Congress Committee adhyaksh Manish Godara aur NSUI jilaadhyaksh Rohit Jha va ke netritva mein vidyarthiyon ne naye bhavan ko kisi bhi gair-shaikshanik karya, prashasanik gatividhi ya thaharav ke liye upyog na karne ki maang uthai. Pradarshan ke dauran akroshit vidyarthiyon ne college staff ko andar band kar mahavidyalay ke mukhya gate par tala jod diya. Vidyarthiyon ne prabhari dean ke isteefe ki maang bhi uthai. Pradarshanon ka kehna tha ki lambe sangharsh ke baad kshetr ke vidyarthiyon ko behtar agricultural shiksha uplabdh karane ke uddeshya se naye bhavan ka nirmaan hua hai. Aise mein bhavan ko chunav tatha kisi anya gair-shaikshanik gatividhi ke liye upyog kiye jaane se karyakram, prayogshaalayen aur shikshanik vatavaran prabhavit hoga. Vidyarthiyon ne maang ki ki naye bhavan ko keval padhai, kakshaen, prayogshaalayen aur college se sambandhit shaikshanik gatividhi ke liye surakshit rakha jaye. ——- Vijual Bait :- Manish Godara, jilaadhyaksh Congress0
0
Report
Advertisement
नए कोर्ट भवन में चैंबर न मिलने पर वकीलों ने किया धरना-प्रदर्शन
Alwar, Rajasthan:चैंबर नहीं तो नए कोर्ट में काम नहीं करेंगे वकील, धरना-प्रदर्शन अलवर बार एसोसिएशन की ओर से बुधवार को न्यायालय परिसर में नए कोर्ट भवन में अधिवक्ताओं के लिए चैंबर और अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। भवानी तोप के पास बनाए गए नए न्यायालय भवन में पर्याप्त सुविधाएं नहीं होने से वकीलों में नाराजगी है। अधिवक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से चैंबर की मांग लंबित है, लेकिन अब तक कोई व्यवस्था नहीं की गई। बार एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि जब तक नए कोर्ट परिसर में वकीलों के बैठने के लिए चैंबर उपलब्ध नहीं कराए जाते, तब तक अधिवक्ता नए भवन में जाकर कार्य नहीं करेंगे। साथ ही आमजन और वकीलों के लिए जरूरी अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की गई।0
0
Report
श्रीमाधोपुर में यूडीएच मंत्री खर्रा की अगुवाई में तिरंगा रैली, देशभक्ति की गूंज
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर दोपहर के खबरों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा,यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा की अगुवाई में निकली तिरंगा रैली, हाथों में तिरंगा, भारत माता की जय का गुंजा जयघोष, डीजे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा डीजे पर देशभक्ति के तराने, खर्रा के नेतृत्व में सड़कों पर उमड़ा राष्ट्रप्रेम, हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली तिरंगा रैली, भाजपा कार्यकर्ताओं और देशप्रेमियों ने निकाली तिरंगा यात्रा0
0
Report
बनासकांठा में बारिश ने मौसम बदला, दो इंच बरसात से किसानों में खुशी
Palanpur, Gujarat:બનાસકાંઠા.... બનાસકાંઠા મા સાર્વત્રિક વરસાદ. એક સપ્તાહ બાદ ફરી મેઘરાજા ની આગમન વડગામ જગતામાં બે इંચ જેટલો વરસાદ. વરસાદ ને લઇ રોડ રસ્તા પર વહેતા થયા પાણી... વરસાદ ને લઇ ખેડૂતોએ ખુશી વાતાવરણ મા પ્રસરી ઠંડક..0
0
Report
Advertisement
पटना में कचरे से बायोगैस ऊर्जा, ITI नामांकन सुधार और बिजली-संरचना मजबूत
Patna, Bihar:पटना मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त। 11 एजेंडों पर लगी मोहर। नगर निकायों में कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट लगाया जाएगा। इसमें गीले और जैविक कचरे का वैज्ञानिक तरीके से इस्तेमाल किया जाएगा। कचरे को प्रोसेस कर उससे बायोगैस यानी नवीकरणीय ऊर्जा तैयार की जाएगी। इसके से शहरों में गीले कचरे के प्रबंधन की समस्या कम होगी। कचरे से निकलने वाली हानिकारक मीथेन गैस के उत्सर्जन में कमी आएगी। CBG प्लांट से रोजगार और आर्थिक अवसर भी बढ़ेंगे। इससे पेट्रोल-डीजल जैसे आयातित ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। यह व्यवस्था पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ शहर बनाने में भी मदद करेगी। यानी, शहर के कचरे को ऊर्जा में बदलकर उसका दोहरा फायदा लिया जाएगा। बिहार के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में नामांकन की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। अब निजी ITI की 50% सीटों पर नामांकन बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) के माध्यम से होगा। यानी निजी ITI की आधी सीटों पर दाखिला सरकारी प्रवेश प्रक्रिया के जरिए कराया जाएगा। इस बदलाव से ITI में नामांकन प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी। IAS अधिकारी संजय कुमार को रिटायरमेंट के बाद एक साल के लिए फिर काम पर रखा गया है। वे सामान्य प्रशासन विभाग में विशेष सचिव के पद पर थे। उनकी सेवानिवृत्ति 31 जुलाई 2026 को हुई। अब उन्हें संविदा (Contract) के आधार पर 1 साल के लिए नियुक्त किया गया है। उनका नया कार्यकाल 1 अगस्त 2026 से 31 जुलाई 2027 तक रहेगा। यानी रिटायरमेंट के बाद भी वे एक साल तक सरकार के साथ काम करते रहेंगे। बिहार में भारतनेट योजना को और बेहतर तरीके से लागू करने के लिए मौजूदा समझौते में बदलाव किया जाएगा। भारतनेट के तहत बिछाए जाने वाले ऑप्टिकल फाइबर के लिए राज्य सरकार राइट ऑफ वे (RoW) उपलब्ध कराएगी। इसके लिए केंद्र सरकार, BBNL और बिहार सरकार के बीच पहले से हुए समझौते में संशोधन कर नया एडेन्डम साइन किया जाएगा। संशोधित भारतनेट में 99% नेटवर्क अपटाइम सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। यानी नेटवर्क ज्यादातर समय चालू रहेगा। नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक IP-MPLS तकनीक और रिंग टोपोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। गांव और पंचायत स्तर पर स्कूल, थाना, आंगनवाड़ी, डाकघर, स्वास्थ्य केंद्र, सहकारी संस्थान और KVK जैसे सरकारी संस्थानों को इंटरनेट से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही घरों तक FTTH (फाइबर टू द होम) कनेक्शन पहुंचाने का भी लक्ष्य है। यानी गांवों में तेज और ज्यादा भरोसेमंद इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की दिशा में काम होगा। बिहार में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 221 नए पदों के sृजन को मंजूरी दी गई है। ये पद BSPTCL के तहत होंगे। इन पदों पर ग्रिड उपकेंद्रों और कार्यालयों में कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें विद्युत कार्यपालक अभियंता, सहायक कार्यपालक अभियंता और कनीय विद्युत अभियंता के पद शामिल हैं। इसके अलावा प्रधान अग्रजन, अग्रजन और तकनीकी श्रेणी-I, II एवं III के पद भी बनाए जाएंगे। इन 221 पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद ने मंजूरी दे दी है। इससे ग्रिड उपकेंद्रों के संचालन और बिजली ट्रांसमिशन व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत बिहार सरकार घरों में सोलर पैनल लगाने पर अतिरिक्त आर्थिक मदद देगी। केंद्र सरकार की सहायता के अलावा बिहार सरकार ₹10,000 प्रति किलोवाट की मदद देगी। एक उपभोक्ता को अधिकतम ₹20,000 तक राज्य सरकार की सहायता मिलेगी। यह राशि DBT के जरिए सीधे उपभोक्ता के बैंक खाते में भेजी जाएगी। यह योजना 1 साल के लिए लागू होगी। इसके लिए बिहार सरकार ने कुल ₹1,000 करोड़ के अनुमानित खर्च को मंजूरी दी है। यानी घर की छत पर सोलर पैनल लगाने वालों को केंद्र के साथ बिहार सरकार से भी अतिरिक्त सब्सिडी मिलेगी। ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप में जमीन की खरीद-बिक्री और हस्तांतरण को लेकर बड़ी राहत दी गई है। विकास योजना के अंतिम प्रकाशन के बाद जमीन की खरीद-बिक्री/हस्तांतरण पर लगी रोक हटा दी गई है। यानी अधिसूचित ग्रीनफील्ड शहरों में अंतिम विकास योजना जारी होने के बाद लोग जमीन खरीद-बेच सकेंगे। बिहार नगर विकास प्राधिकरण को विकास योजना के प्रारूप प्रकाशन के बाद भी जमीन की खरीद-बेच्री पर लगी रोक हटाने का अधिकार होगा। जमीन का विकास और भवन निर्माण तय विकास योजना और नियमों (DCR) के अनुसार ही किया जा सकेगा। यानी अब इन क्षेत्रों में जमीन के लेन-देन की प्रक्रिया आसान होगी, लेकिन निर्माण और विकास पर प्राधिकरण के नियम लागू रहेंगे。 IMP बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को अगले 5 साल के लिए बढ़ा दिया गया है। यह योजना 2026-27 से 2030-31 तक चलेगी। इसके तहत विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार ने योजना को और आसान, व्यापक और बेहतर बनाने का फैसला किया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में ₹950 करोड़ खर्च करने का प्रावधान किया गया है। इससे बिहार के छात्रों को आगे की पढ़ाई के ज्यादा अवसर मिलेंगे। सरकार का लक्ष्य उच्च शिक्षा तक छात्रों की पहुंच बढ़ाना और राज्य के सकल नामांकन अनुपात (GER) में सुधार करना है। बिहार में एकल निजी B.Ed. कॉलेजों को बहुविषयक डिग्री कॉलेज के रूप में विकसित करने की मंजूरी दी गई है। यानी अब इन कॉलेजों में सिर्फ B.Ed. की पढ़ाई नहीं, बल्कि दूसरे विषयों की पढ़ाई भी हो सकेगी। यहां कला, विज्ञान, वाणिज्य समेत अन्य स्नातक पाठ्यक्रम शुरू किए जा सकेंगे। इसके अलावा कौशल आधारित कोर्स भी चलाए जा सकेंगे। नए कोर्स शुरू करने के लिए विश्वविद्यालय, UGC, NCTE और राज्य सरकार के तय नियमों का पालन करना होगा। इससे छात्रों को अपने जिले या आसपास के क्षेत्र में ही उच्च शिक्षा के ज्यादा विकल्प मिलेंगे। सरकार को उम्मीद है कि इससे बिहार में उच्च शिक्षा तक पहुंच और सकल नामांकन अनुपात (GER) बढ़ेगा।0
0
Report
बारिश के बाद बगरू की सड़क पानी में डूबी, नाली-निर्माण में खामियाँ उजागर
Jaipur, Rajasthan:जिला - जयपुर लोकेशन - बगरू इनफॉर्मर - सुनील जांगिड़ इनफॉर्मर - सुनील जांगिड़ एंकर... राजधानी जयपुर के बगरू में बारिश के बाद सड़क पर जमा पानी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। स्थानीयों लोगों आरोप है कि सार्वजनिक निर्माण विभाग के इंजीनियरों की ओर से यहां सड़क और नाली निर्माण में बरती गई लापरवाही और तकनीकी खामियों के चलते जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं हो पाई। मामला बगरू कस्बे के झाग बस स्टैंड इलाके का है, जहां बारिश के बाद सड़क पानी से लबालब हो गई। हालात ऐसे हैं कि राहगीरों और वाहन चालकों को पानी के बीच से ही जोखिम उठाकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बगरू - मौजमाबाद रोड निर्माण के दौरान बनाई सीसी सड़क और नाली निर्माण में जल निकासी की समस्या को नजरअंदाज किया गया, जिसका खामियाजा अब आमजन को भुगतना पड़ रहा है। पानी भरने से सड़क पर गड्ढे और रास्ते की स्थिति स्पष्ट नजर नहीं आने के कारण कई बार राहगीर हादसों का शिकार होकर चोटिल भी हो चुके हैं।0
0
Report
SOG जयपुर ने 10 हजार रुपये के इनामी राजमोहन मीणा को गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:Ashutosh sharmaजयपुर- SOG ने 10 हजार के इनामी राजमोहन मीणा को किया गिरफ्तार SI भर्ती परीक्षा-2021 में डमी अभ्यर्थी बैठाकर फर्जी तरीके से परीक्षा पास की मरिट में 1623वीं रैंक हासिल कर प्लाटून कमांडर पद पर हुआ था चयन आरोपी राजमोहन मीणा मार्च 2025 से फरार चल रहा था SOG जयपुर ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था गिरोह के सरगना हनुमान प्रसाद मीणा से 10 लाख रुपए में सौदा हुआ था तय हनुमान प्रसाद के जरिए राजमोहन की जगह डमी अभ्यर्थी बैठाकर लिखित परीक्षा दिलाई गई0
0
Report
Advertisement
जालौन में तेज रफ्तार ब्रेजा कार और बाइक में हुई जोरदार टक्कर,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में तेज रफ्तार ब्रेजा कार और बाइक में हुई जोरदार टक्कर, टक्कर के बाद तेज रफ्तार अनियंत्रित कार उछलकर खेत में पलटी, हादसे में दोनों वाहनों में सवार चार लोग गंभीर रूप से हुए घायल, राहगीरों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, सड़क हादसे में घायल हुए चार में से दो लोगों की हालत नाजुक, जालौन के एट कोतवाली क्षेत्र के सोमई गांव के पास का हादसा।0
0
Report
संभल में शाहपुर डसर के अवैध कब्जे पर बुलडोजर कार्रवाई
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । शाहपुर डसर में प्रशासन ने 5 बीघा खाद के गड्ढों की सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे पर बुलडोजर कार्यवाही कर कब्जा मुक्त कराया । स्थानीय मुस्लिमों ने खाद के गड्ढों की 5 बीघा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने के बाद बाउंड्री का निर्माण कर कब्रिस्तान में शामिल कर रखा था । कब्रिस्तान के लिए इस्तेमाल की जा रही थी , सरकारी 5 बीघा जमीन .. मजिस्ट्रेट की देखरेख में राजस्व विभाग की टीम ने की कार्यवाही ..सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर पुलिस फोर्स रही मुस्तैद । असमोली थाना इलाके के शाहपुर डसर का मामला0
0
Report
जगदलपुर में 8 किलोग्राम गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: बोधघाट पुलिस
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर में बोधघाट थाने की पुलिस ने दुपहिया वाहन से गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, पुलिस को मुखबिर से गांजा तस्करी की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद बोधघाट थाने की पुलिस ने गोरिया बहार नाला के पास रेड कार्रवाई करते हुए बाइक सवार दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया, आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 8 किलोग्राम गांजा जब्त किया जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है, मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक बघेल निवासी झार उमर गांव और भूपेन्द्र कश्यप निवासी ग्राम बोर पदर के रूप में की गई है, पुलिस के अनुसार आरोपी उड़ीसा से गांजा खरीदकर जगदलपुर ला रहे थे, NDPS एक्ट के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।0
0
Report
Advertisement
