284403
ललितपुर में सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी से ब्लैकमेलिंग करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर में पुलिस ने सोशल मीडिया पर लड़कियों के नाम से फर्जी आईडी बनाकर व्हाट्सएप कॉल के जरिए अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेलिंग करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साइबर टीम और जखौरा पुलिस ने इन अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उनके पास से 37 हजार रुपये, 7 ऐंड्रॉयड मोबाइल और 13 सिम कार्ड बरामद किए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भाजपा कश्मीर ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर LD अस्पताल में रक्तदान कैंप का आयोजन किया
Srinagar, Uttarakhand:The Bharatiya Janata Party (BJP) Kashmir organised a blood donation camp at LD Hospital in Srinagar to mark the birthday of Prime Minister Narendra Modi. BJP Jammu and Kashmir Chief Spokesperson Altaf Thakur participated in the programme and highlighted the importance of voluntary blood donation. He said such initiatives reflect the spirit of public service and can help patients in need of blood, particularly those undergoing critical medical treatment. The camp witnessed participation from BJP workers and supporters, who came forward to donate blood as part of the birthday observance. The programme was organised as part of the BJP’s activities marking Prime Minister Narendra Modi’s birthday, with party members emphasising social service and community welfare.0
0
Report
गंगा में नहाते समय पांच बच्चों का डूबना, किशोरी की मौत
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:गंगा में नहाने के दौरान पांच बच्चे डूबे, किशोरी की मौत कौशांबी में विश्वकर्मा पूजा के दिन गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गंगा में नहाते वक्त पांच बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घाट पर मौजूद मछुआरों ने तुरंत नदी में छलांग लगाकर चार बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन एक किशोरी की जान नहीं बच सकी। काफी मशक्कत के बाद मछुआरों ने किशोरी का शव गंगा से बरामद किया। हादसा कोखराज थाना क्षेत्र के तरसौरा गंगा घाट का है। बताया जा रहा है कि बाबू का पुरवा गांव के रहने वाले बच्चे गंगा में नहाने पहुंचे थे। नहाने के दौरान पांच बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। इसी दौरान मछुआरों ने तत्काल नदी में छलांग लगाई और चार बच्चों काजल, अंजली, दूर्वेश समेत अन्य को सुरक्षित बाहर निकाल लिया。 वहीं, 10 वर्षीय नेहा पुत्री लवकुश गहरे पानी में समा गई। मछुआरों ने काफी देर तक नदी में तलाश की, जिसके बाद नेहा का शव बरामद किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है。0
0
Report
शाहाबाद में डंपर हादसा: युवती की मौत, चालक फरार; परिजन सड़क जाम पर अड़ेंगे
Kurukshetra, Haryana:कुरूक्षेत्र के शाहाबाद में तेज रफ्तार डंपर ने 25 वर्षीय युवती को कुचला, मौत के बाद परिजनों ने किया सड़क जाम का प्रयास शाहाबाद::-- शाहबाद के गांव डीग निवासी 25 वर्षीय युवती की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह रोजाना की तरह अपने काम पर जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर चालक युवती को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, चालक की गिरफ्तारी नहीं होने से गुस्साए मृतका के परिजनों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया। परिजनों का कहना था कि जब तक आरोपी चालक को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक डंपर को मौके से नहीं जाने दिया जाएगा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाना शाहाबाद प्रभारी जगदीश टामक ने बताया कि आरोपी चालक की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल चालक फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आयुष मलिक को मर्जी से मुस्लिम धर्म अपनाने का अधिकार दिया
Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र में चार महीने पहले धर्मांतरण के मामले में नया मोड़ आया है. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आयुष मलिक को अपनी मर्जी के अनुसार जीने का आदेश कर दिया है. पुलिस ने सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के आधार पर शामली कोतवाली में छह सोशल साइट के नाम पर मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस अग्रिम मामले की जांच कर रही है. 4 महीने पहले सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी के रहने वाले दवा व्यापारी देवराज सिंह मलिक के बेटे आयुष मलिक ने धर्मांतरण कर मुस्लिम धर्म ग्रहण किया और एक मुस्लिम चांदनी कुरैशी लड़की से निकाह कर लिया. लड़की केपरिजनों ने जबरन धर्मांतरण का दबाव बनाने का मामला दर्ज कराया था. इसके बाद पुलिस ने चांदनी कुरैशी, उसके बाप इस्लाम कुरैशी और फुफेरे भाई तौफीक कुरैशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. अभी करीब 8 आरोपी फरार हैं. आयुष मलिक के दोस्त ने हाई कोर्ट में अपील की कि आयुष को जबरदस्ती पुलिस में रखा गया था; उसके पिता ने मुकदमा दर्ज कर आयुष को अपने घर पर रखा हुआ था. 16 सितंबर 2026 को इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई हुई और आयुष को अपनी मर्जी के मुताबिक मुस्लिम धर्म अपनाने के अधिकार दिये जाने के साथ फैसला सुनाया गया. इस मामले में पिता-पुत्र को माना गया, शामली कोतवाली पुलिस की भूमिका नहीं थी, पर सोशल मीडिया ने पुलिस की छवि धूमिल करने और धर्मांतरण के मामले में पुलिस का नाम लेकर खबरें प्रकाशित कीं. पुलिस ने संज्ञान लेते हुए पाया कि छह सोशल साइटों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस अब पार्टी नहीं बनना चाहती, कैमरे के सामने बोलने से बच रही है.0
0
Report
रामगढ़ में शत्रुघन यादव की हत्या के बाद ग्रामीण सड़क जाम कर दिये; न्याय की मांग तेज
Khajuria Khurd, Bihar:स्लग - आर्मी जवान शत्रुघन यादव की मौत पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा रामगढ़ में सड़क जाम, आरोपियों को फांसी और पीड़ित परिवार को मुआवजा तथा सरकारी नौकरी देने की मांग। एक हफ्ते पूर्व गाड़ी में बंद कर पेट्रोल से जिंदा जलाया था। वियो - सेना के जवान शत्रुघन यादव को जिंदा जलाकर मार दिए जाने की घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा चरम पर पहुंच गया। इलाज के दौरान जवान की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने रामगढ़ मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया。 प्रदर्शन के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ गहरी नाराजगी जताई। ग्रामीणों के अनुसार थाना प्रभारी द्वारा इस केस में न्याय दिलाने को लेकर कुछ सहयोग नहीं किया गया। Sp के यहां हम लोगों ने मुलाकात किया तो उनके कहने के बाद थाना प्रभारी ने एक्शन लिया लेकिन वह ढीला ढाला रहा इनके ऊपर भी कार्रवाई होनी चाहिए。 प्रदर्शनकारी अनिल कुमार गोंड और अन्य ग्रामीणों का कहना है कि अपराधियों ने दिनदहाड़े फौजी पर पेट्रोल छिड़क कर उन्हें बेरहमी से जला दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस मामले में लगभग 20 की संख्या में लोग शामिल थे। उन्होंने मांग कीया कि मामले में नामजद व अन्य सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देते हुए फांसी की सजा दी जाए। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिले। ग्रामीणों ने प्रशासन से सिर्फ मौखिक आश्वासन के बजाय उच्च अधिकारियों (DM और SP) से लिखित न्याय की मांग की。 मामले की गंभीरता को देखते हुए मोहनिया एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। स्थिति को संभालते हुए एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने कहा कि पीड़ित परिवार की मांगों पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटना के कुल 4 नामजद आरोपियों में से 3 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। थाना प्रभारी की भूमिका पर उठ रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस लगातार ग्रामीणों से वार्ता कर सड़क जाम समाप्त कराने के प्रयास में जुटी है。0
0
Report
सासाराम में मुस्लिम महिलाओं ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर केक काटकर शुभकामनाएं दीं
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से हैं। जहां आज सासाराम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को मुस्लिम महिलाओं ने बड़े उल्लास के साथ मनाया है। अपनी तरह का एक अद्भुत आयोजन हुआ है। सासाराम के समाहरणालय के पास बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर मुस्लिम समाज की महिलाओं ने केक काटा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। महिलाओं का कहना है कि तीन तलाक जैसे कुरीति को पीएम ने कानून बनाकर हटाने का काम किया। उसके बाद मानो भारत की मुस्लिम महिलाएं आजाद हुई है और खुद को आजाद महसूस कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ही देन है कि समाज का यह कुरीति दूर हुआ है। ऐसे में हम मुस्लिम महिलाएं चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लंबे समय तक पद पर बने रहे तथा वह दीर्घायु हो। इस दौरान पूर्व विधायक ललन पासवान भी मौजूद रहे। मुस्लिम समाज की महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की तथा नारे भी लगाए। अपनी तरह का ये एक अद्भुत आयोजन देखने को मिला।0
0
Report
Advertisement
झीरम घाटी केस: एनआईए जांच पर सवाल, 10 फाँसी पर बहस
Kusu, Chhattisgarh:एंकर -झीरम घाटी में हुए हमले के बाद 13 साल बाद एनआईए की स्पेशल कोर्ट ने 10 लोगो को फाँसी की सजा सुनाई है। जिसको लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कोर्ट का फैसला आया हैं, उसका सम्मान करते हैं। लेकिन न्याय नही मिला है। जब घटना स्थल पर कांग्रेस नेता ,कार्यकर्ता और सुरक्षा कर्मचारी 100 से ऊपर थे। वही एनआईए बता रही कि मौके पर 200 नक्सली थे। लेकिन 10 लोगो को पकड़ा और सजा दिलाया, बाकी 190 लोग कहा गए। एफआईआर में बड़े नक्सली नेताओ का नाम था। लेकिन 10 में से एक भी कोई बड़ा नक्सली नेता नहीं है। सुरक्षा में चूक हुई है। इसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने खुद स्वीकार भी किया था। ऐसे में एनआईए ने एक भी कॉस्टेबल से पूछताछ की या सजा मिली क्या..? झीरम घाटी हमले में सुरक्षा देने वाली एजेंसी के अधिकारियों से पूछताछ नहीं की गई तो कैसा न्याय, यही से सडयंत्र शुरू होता हैं। नक्सली, सुरक्षा एजेंसी सहित राज नेता के त्रिकोण से सडयंत्र रचा गया था, और उस दिशा में एनआईए ने जांच नही की। अब तो एनआईए भी खुद सवालों के घेरे पर है। आखिर किसके दबाव में बड़े नक्सली नेताओं का नाम हटाया गया। ये भी एक जांच का विषय हैं।0
0
Report
सोनीपत में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म-हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Sonipat, Haryana:सोनीपत ब्रेकिंग न्यूज़ सोनीपत में छह साल की बच्ची की दर्दनाक मौत का मामला, सोनीपत में तिहाड़ मोड़ के पास की घटना, दुषकर्म के बाद हत्या का आरोप छतरपुर की रहने वाली छह वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत परिजनों के मुताबिक बच्ची के हाथ बांधकर पानी में डुबोया गया वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में मचा हड़कंप आपातकालीन वाहन सेवा की टीम ने आरोपी युवक को मौके से पकड़ा आरोपी सुमित उम्र करीब 18 साल, करनाल जिले के बड़सत गांव का रहने वाला पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे की हालत में था सूचना मिलते ही सहायक पुलिस आयुक्त और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है0
0
Report
विश्व हिंदू परिषद संतों के धरने पर पुलिस अभद्रता के आरोप, तनाव बढ़ा
Amethi, Uttar Pradesh:अपडेट अमेठी - पिछले 14 घंटे से धरने पर बैठे विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता व संत समाज, पुलिस की कार्यशैली से नाराज़ साधु संत बैठें धरने पर, साधु संत का आरोप पुलिस संत समाज को अपराधी मानती है, संत मानने से इंकार कर रही है पुलिस, विश्व हिंदू परिषद के कांशी प्रांत के धर्माचार्य लाला दास महाराज के साथ पुलिस ने की थी अभद्रता अरोप, थानाध्यक्ष के निलंबन व स्थानांतरण को लेकर उठाई आवाज़, एसपी से शिकायत के बावजूद भी नहीं हुई कार्रवाई, संतो का आरोप महाबीर हनुमान मंदिर के निर्माण के सौंदर्यीकरण को लेकर पर्यटन विभाग द्वारा करवाया जा रहा है निर्माण कार्य, जिसको लेकर पुलिस बना रही है दबाव, वहीं धरने पर बैठे संतों के ऊपर पहले से दर्ज हैं गुंडा एक्ट जैसे कई मुकदमे जिसकी लिस्ट सोशल मीडिया पर जमकर हो रही हैवायरल पुलिस के आलाधिकारी के संरक्षण में चल रहा है निर्माण कार्य -आरोप भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के कंजास हनुमान गढ़ी का है मामला0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर में लावारिस दवाओं से संक्रमण का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जांच टीम भेजी
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर से रामानुजगंज रोड पर लावारिस दवाओं का ढेर मिलने से हड़कंप मच गया है. दवाओं के खुले मिलने से आसपास के क्षेत्र में संक्रमण के खतरे की आशंका बनी हुई है. स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर जांच टीम भेजी है. मुख्यचिकित्सा अधिकारी ने जांच के बाद मामले की कार्यवाही की बात कही है.0
0
Report
कश्मीर के ऊपरी इलाकों में ताज़ा बर्फबारी, तापमान में रिकॉर्ड गिरावट
Srinagar, Uttarakhand:गुरेज़ के ऊपरी इलाकों में ताज़ा बर्फबारी, कश्मीर में बारिश और आंधी-तूफ़ान*: खराब मौसम की वजह से बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बूंदा बंदी हुई, जबकि उत्तरी कश्मीर गुरेज़ घाटी के ऊपरी इलाकों में ताज़ा बर्फबारी से पहाड़ी इलाकों में तापमान और गिर गया। गुरेज़ की तुलैल घाटी में काबुल गली में बर्फ़ की एक नई परत गिरी, जिससे ऊंचाई वाले इलाके सफ़ेद हो गए और ऊपरी इलाकों में मौसम में काफ़ी बदलाव आया। यह बर्फबारी जम्मू और कश्मीर में बारिश और गरज के साथ बौछारों के बीच हुई। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 15 से 17 सितंबर तक बारिश और गरज के साथ बौछारों का अनुमान लगाया था, साथ ही कुछ जगहों पर गरज के साथ बौछारें, बिजली गिरने और तेज़ हवाओं की भी संभावना जताई थी। श्रीनगर और घाटी के कई दूसरे हिस्सों में रात में बारिश, बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश हुई, जिससे मौसम में बदलाव से पूरे इलाके में ठंडक आ गई। इंडिया मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट के श्रीनगर स्टेशन ने गुरुवार को आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान लगाया है, जिसमें कम से कम टेम्परेचर 10 डिग्री सेल्सियस और ज़्यादा से ज़्यादा 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। ऑफिशियल श्रीनगर वेदर रिकॉर्ड से पता चलता है कि 16 सितंबर को कम से कम टेम्परेचर पहले ही 12.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था, जो इस महीने का अब तक का सबसे कम रिकॉर्ड किया गया टेम्परेचर है। काबुल गली में ताज़ा बर्फबारी गुरेज में बदलते मौसम के हालात को और बढ़ा देती है, जहां मैदानी इलाकों की तुलना में टेम्परेचर काफी कम होता है और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी बहुत पहले हो सकती है। हालाँकि, यह ताज़ा बर्फबारी क Kashmir में इस मौसम की पहली बर्फबारी नहीं है। तुलैल वैली और काबुल गली इलाके समेत ऊंचाई वाले इलाकों में सितंबर की शुरुआत में ही इस मौसम की पहली बर्फबारी हो चुकी थी। उस समय सोनमर्ग-ज़ोजिला एक्सिस और दूसरे ऊंचाई वाले इलाकों से भी ताज़ा बर्फबारी की खबर थी। ऊंचाई वाले तुलैल सेक्टर में बसा काबुल गली, गुरेज के उन इलाकों में से है जहाँ जल्दी बर्फबारी होती है। बर्फ के इस नए जमाव ने पहाड़ी इलाकों को साफ़ तौर पर सर्दियों जैसा बना दिया है, और यह ऊपरी इलाकों में ठंड के हालात की ओर लगातार बदलाव का संकेत दे रहा है। मौस्म में इस बदलाव ने पहाड़ी इलाकों से गुजरने वाले लोगों और यात्रियों को भी सावधान कर दिया है, जहाँ बारिश या बर्फबारी के बाद विज़िबिलिटी, सड़क की हालत और तापमान तेज़ी से बदल सकते हैं। नए अनुमान के मुताबिक, 18 सितंबर से मौसम में सुधार होने की उम्मीद है, और 25 सितंबर तक जम्मू-कश्मीर में मौसम आमतौर पर सूखा रहेगा, हालांकि कुछ जगहों पर थोड़ी देर के लिए बारिश से इनकार नहीं किया जा सकता है। इस बीच, इस नए दौर ने क Kashmir के ऊपरी इलाकों में ठंड का शुरुआती एहसास कराया है, जहाँ गुरेज के बर्फ से ढके पहाड़ घाटी के बारिश से प्रभावित मैदानों से बिल्कुल अलग दिख रहे हैं।0
0
Report
मोदी के जन्मदिवस पर केरल में वृक्षारोपण से प्रकृति-राष्ट्र सेवा संदेश
Noida, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर वृक्षारोपण के साथ दी शुभकामनाएं एलेप्पी, केरल। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर परम पूज्य आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज ने केरल के एलेप्पी में वृक्षारोपण कर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं。 स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति का हिस्सा नहीं, बल्कि जीवन का आधार हैं। एक पेड़ लगाना आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन का संकल्प लेने के समान है। सनातन परंपरा में भी प्रकृति, वनस्पति और जीव-जगत को सदैव पूजनीय माना गया है।अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष मनसा देवी मंदिर के महंत परमपूज्य महंत रविंद्रपुरी महाराज ने माननीय प्रधानमंत्री जी को बधाई दी उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र Modi जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करते हुए कहा कि उनके जन्मदिवस पर वृक्षारोपण का यह संकल्प प्रकृति संरक्षण और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का प्रतीक है。 महाराज जी ने कहा, “जिस प्रकार एक वृक्ष बिना किसी भेदभाव के हर प्राणी को छाया, प्राणवायु और फल देता है, उसी प्रकार हमारा जीवन भी समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए समर्पित होना चाहिए। प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर एक पौधा लगाना प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का संकल्प है।” उन्होंने सभी देशवासियों से आह्वान किया कि विशेष अवसरों को केवल उत्सव तक सीमित न रखें, बल्कि एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनाने का संकल्प लें। यही प्रकृति के प्रति सच्ची श्रद्धा और आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी सबसे सुंदर विरासत होगी。 परमात्मा से प्रार्थना है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर शक्ति प्रदान करें। जन्मदिवस पर उन्हें कोटि-कोटि मंगलकामनाएं।0
0
Report
Advertisement
धनबाद भूधसान से 500 लोग बेघर, पुनर्वास योजना पर उठे सवाल
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद कोयलांचल में लगातार भूधसान की घटनाएं हो रही हैं, खास कर बाघमारा कतरास क्षेत्र अधिक भूस्खलन का सामना कर रहा है। घटनाओं से लोगों में डर का माहौल बन गया है। कतरास थाना क्षेत्र के छातابد में फिर भूधसान की घटना हुई है। घटना में लगभग 500 लोग बेघर हो चुके हैं और 55 घरों पर इसका सीधा असर पड़ा है; भूधसान की यह घटना तीसरी बार है। 16 सितंबर से पहले 7 जुलाई और 7 अगस्त को बड़ी भूधसान की घटनाएं हुई थीं। प्रभावित परिवारों को पहले सामुदायिक भवन में ठहराया गया था, जो अब भूधसान की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। यहां की सड़कें टूट-फूट के हालात में दिख रही हैं, लोग अपने सामान को घर से बाहर निकाल खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। बेघर होने का दर्द साफ दिख रहा है। स्थानीय प्रभावितों का कहना है कि पिछली बार प्रशासन, पुलिस, बीसीसीएल और जनप्रतिनिधियों ने पुनर्वास का आश्वासन दिया था, पर फिर वही स्थिति सामने आ गई। पार्षद मो शहाबुद्दीन ने बताया कि आज की घटना में लगभग 500 लोग बेघर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि गत दिनों आंदोलन के बाद बीसीसीएल द्वारा दिए गए आश्वासन भी महज छलावा रह गया। सीओ बाघमारा गिरजानंद किस्कु ने कहा कि प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा और कल बीसीसीएल प्रबंधन के साथ मौजूदा समस्याओं पर ठोस पहल की जाएगी।0
0
Report
PM Modi के जन्मदिन पर कांग्रेस के बयान से सियासी घमासान
Bhopal, Madhya Pradesh:भाेपाल पीएम मोदी के जन्मदिन पर गरमाई सियासत कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का बयान - पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई शुभकामनाएं *दिए जलाने से सबकुछ नहीं होगा, भाजपा के नेताओं को संकल्प लेना चाहिए* महंगाई, बेरोजगारी, जहरीली शराब, बच्चों की मौत हो रही है *लोगों के घर के दिए न बुझे इसका संकल्प लेना चाहिए* *स्वामित्व योजना पर शुरू हुई सियासत* कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का बयान गांव के अंदर जमीने कम हो गई हैं पुराने जिनके पास पट्टे हैं पहले उनकी रजिस्ट्री कराई जाए इसका प्रस्ताव कमलनाथ सरकार में रखा गया था पटवारियों के विरोध पर बोले - उनकी समस्या है हर बड़े कांड में पटवारियों को ही दोषी माना जाता है लीगल केस में पटवारी को ही दोषी न माना जाए0
0
Report
रायपुर के CM साय ने विश्वकर्मा जयंती पर पूजा से किया सुख-समृद्धि की कामना
Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने निवास में विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने वाहनों की भी पूजा की। विश्वकर्मा जयंती पर सीएम साय ने सुख-समृद्धि और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।0
0
Report
Advertisement
