बहराइच में दबंगई के बल पर कब्जेदारी करते दबंगो का वीडियो हुआ वायरल
Gola, Uttar Pradesh:बहराइच के फखरपुर थाना क्षेत्र के खोजगीपुर गांव में 15 जून को हुई जमीन कब्जेदारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना के अनुसार वीडियो में दबंग लोग लाठी-डंडों से लैस होकर जमीन पर कब्जा करते दिख रहे हैं। वहीं पुलिस की मौजूदगी में भी यह कार्रवाई जारी रही। साथ ही दबंगों ने महिलाओं और बच्चों पर भी हमला किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट को लेकर सपा का जोरदार प्रदर्शन
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली :समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बिजली संकट और बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से बैलगाड़ी पर बाइक लादकर और हाथों में गैस सिलेंडर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान सपाइयों ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता परेशान है। डीजल, पेट्रोल और घरेलू गैस के दामों में बढ़ोतरी ने लोगों की कमर तोड़ दी है, जबकि बेरोजगारी और बिजली संकट ने जनता की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।इसके बाद सपा नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन बरेली प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की गई कि बढ़ती महंगाई पर तत्काल रोक लगाई जाए, डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस के दाम कम किए जाएं तथा प्रदेश में बिजली व्यवस्था और कानून व्यवस्था में सुधार किया जाए।इस मौके पर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
