262701
लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व में बारिश में भीगता बाघ का वीडियो वायरल
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व से एक बाघ का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बाघ को पहली रिमझिम बारिश का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़: 3 गिरफ्तार, एक के पैर में गोली, चोरी की बाइक बरामद
Fatehpur, Uttar Pradesh:पुलिस मुठभेड़ में 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली में हरकुण्डी पुलिया के पास देर रात पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई मुठभेड़ में 3 आरोपी गिरफ्तार आरोपी सुमित कुमार उर्फ ज्वाला सोनकर के बाएं पैर में लगी गोली आरोपीयों के कब्जे से 2 तमंचे, कारतूस और खोखे बरामद चांदी की 3 जोड़ी पायल, 5 सिक्के और 5 जोड़ी बिछिया बरामद 20,500 रुपये नगद और चोरी की अपाचे बाइक बरामद आरोपियों पर फतेहपुर समेत अन्य जनपदों में 10 से अधिक मुकदमे दर्ज चांदपुर और जहानाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई0
0
Report
तेलंगाना पुलिस नवादा में छापेमारी: पांच साइबर अपराधी गिरफ्तार, ठगी का जाल उजागर
Nawada, Bihar:तेलंगाना पुलिस की नवादा में छापेमारी, पांच साइबर अपराधी गिरफ्तार, फर्टिलाइजर कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप नवादा-नालंदा में अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई, मोबाइल व दस्तावेज बरामद नवादा में साइबर अपराध के खिलाफ तेलंगाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। मामला काशीचक प्रखंड के शाहपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। तेलंगाना के जैनाथ थाना की पुलिस ने नवादा पुलिस के सहयोग से शाहपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अविनाश कुमार, रितेश कुमार, अविनाश कुमार, निशु कुमार और आशुतोष कुमार के रूप में हुई है। इनमें निशु कुमार नालंदा जिले का रहने वाला है, जबकि अन्य आरोपी नवादा जिले के बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर फर्टिलाइजर कंपनी की ब्रांच दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप है। पीड़ित से चार लाख रुपये से अधिक का ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कराया गया, जिसके बाद आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। शिकायत के बाद जांच में साइबर ठगी के तार नवादा से जुड़े। कार्रवाई में मोबाइल, दस्तावेज समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं। पांचों आरोपियों को तेलंगाना पुलिस अपने साथ ले गई।0
0
Report
दिल्ली में BJP सरकार और अफसरों के बीच दरार, 650 करोड़ स्कैम के बाद विवाद
Noida, Uttar Pradesh:क्या दिल्ली की BJP सरकार और वहाँ के अफ़सरों के बीच दरार बढ़ रही है? ₹650 करोड़ के कथित हेल्थ स्कैम के बाद, दिल्ली के अफ़सर 2025 में BJP के सत्ता में आने के बाद जारी किए गए खरीद के एक विवादित आदेश का विरोध करते दिख रहे हैं。 सरकार ने अस्पतालों पर दवाइयां और ज़रूरी सामान खुद खरीदने पर रोक लगा दी थी और इस प्रोसेस को सेंट्रलाइज़ कर दिया था。 अब, एक अफ़सर ने एक नया आदेश जारी किया है जो उस व्यवस्था को पलटता हुआ लग रहा है। असल में क्या हो रहा है? पूरी कहानी यहाँ है0
0
Report
Advertisement
कटिहार के मुंडा टोला में भू-माफियाओं की धमकी, मंत्री ने सुरक्षा का भरोसा जताया
Katihar, Bihar:गरीबों का घर टूटेगा नहीं, बल्कि पक्का होगा भू-माफियाओं की धमकी से परेशान मुंडा समाज मामले की सूचना मिलने पर खनन एवं भू-तत्व विभाग के मंत्री सह कटिहार जिला के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार अपने सहयोगियों के साथ मुंडा टोला पहुंचे और ग्रामीणों से पूरे मामले की ली जानकारी जब तक सम्राट चौधरी और हमारी सरकार है, तब तक किसी भी गरीब का घर टूटेगा नहीं, बल्कि उसका पक्कीकरण होगा मुंडा टोला में भू-माफियाओं द्वारा ग्रामीणों को कथित रूप से जबरन जमीन खाली करने और घर उजाड़ने की धमकी भू-माफियाओं की धमकी से परेशान मुंडा टोला पहुंचे प्रभारी मंत्री ने ग्रामीणों को दिया सुरक्षा का भरोसा सरकार पूरी तरह से संवेदनशील है, नियम के अनुसार, जो भी भूमिहीन लोग हैं, उन्हें घर बसाने के लिए सरकार की ओर से 3 से 5 डिसमिल जमीन दी जाएगी सम्मानपूर्वक जीने का अधिकार हर गरीब और हर समाज के व्यक्ति को है ग्रामीण भयभीत न हों और यदि कोई व्यक्ति उन्हें धमकाता या परेशान करता है तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन एवं पुलिस को दें कटिहार जिला के कोढ़ा प्रखंड के विनोदपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 13 स्थित मुंडा टोला में भू-माफियाओं द्वारा ग्रामीणों को कथित रूप से जबरन जमीन खाली करने और घर उजाड़ने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। मामले की सूचना मिलने पर खनन एवं भू-तत्व विभाग के मंत्री सह कटिहार जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार अपने सहयोगियों के साथ मुंडा टोला पहुंचे और ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी ली। स्थल पर ग्रामीणों ने मंत्री को बताया कि कुछ भू-माफियाओं द्वारा उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है तथा जबरन घर खाली कराने और घर उजाड़ देने की धमकी दी जा रही है । ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद मंत्री ने मौके से ही मोबाइल के माध्यम से कटिहार के जिला पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार से बात कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा मामले की गंभीरता से जांच कराने को कहा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण भयभीत न हों और यदि कोई व्यक्ति उन्हें धमकाता या परेशान करता है तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन एवं पुलिस को दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी भू-माफिया को ग्रामीणों को परेशान करने नहीं दिया जाएगा। इस दौरान सभी ने ग्रामीणों के घर भोजन ग्रहण भी किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री निखिल कुमार चौधरी, जिलाध्यक्ष मनोज राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे。0
0
Report
झारखंड में खान-खनिज संशोधन बिल के खिलाफ सड़क से संसद तक आंदोलन
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में खान खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष का ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पार्टी के सभी पदाधिकारियों के साथ आंदोलन की रुपरेखा तैयार करेंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता ने कहा कि यह मान-सम्मान और अधिकारों की लड़ाई है। आंदोलन की संभावित रणनीति के बारे में चर्चा जारी है और पानी का बहाव रोकने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाने की योजना है। विपक्षी दलों ने कहा कि यह राज्य के अधिकारों का हनन है और केंद्र के निर्णय के विरोध में व्यापक आंदोलन होगा।0
0
Report
पटना मेट्रो का खेमनीचक-मीठापुर विस्तार शुरू, छह बोगी ट्रेनें दिसंबर तक पहुँचेंगी
Patna, Bihar:पटना मेट्रो के विस्तार का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब खेमनीचक से मीठापुर तक मेट्रो पहुंचाने की तैयारी है। इस हिस्से में करीब 3.1 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड ट्रैक बनाया जा रहा है। इस रूट पर कुल चार स्टेशन होंगे—मीठापुर, रामकृष्ण नगर, जगनपुरा और खेमनीचक। एलिवेटेड ट्रैक का सुपर स्ट्रक्चर तैयार हो चुका है, जबकि स्टेशनों पर निर्माण कार्य जारी है। मीठापुर-खेमनीचक रूट को जून 2027 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के कल्याणपुरी में युवक की हत्या, CCTV फुटेज में खुलासा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में युवक की हत्या के बाद सनसनी फैल गई। आज सुबह दिनदहाड़े युवक मार कर हत्या कर दी गई। घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। कल्याणपुरी इलाके में आज उस समय हलचल मच गई, जब दीनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उसके गले और सीने पर चाकू के कई वार किए गए। मृतक युवक की पहचान अनिल, 27 के रूप में हुई। अनिल नगर निगम में अधिकृत कूड़ा उठाने वाली कंपनी मे_METRO_WEST_ में घर-घर कूड़ा उठाने वाले टिपर पर ड्राइवर का काम करता था। आज सुबह कल्याणपुरी इलाके में जब वह ड्यूटी पर था, तभी एक व्यक्ति ने आकर चाकू से वार कर दिया। घायल हालत में अनिल काफी देर तक सड़क पर ही तड़पता रहा। काफी देर बाद अनिल को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान अनिल की मौत हो गई। यह पूरी घटना पास के CCTV में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।0
0
Report
बरिश से बद्रीनाथ हाईवे बाधित, बाजपुर-आमसौड़ मार्ग बंद
Karnaprayag, Uttarakhand:कर्णप्रयाग (ब्रेकिंग) भारी बारिश के चलते बद्रीनाथ हाइवे बाजपुर के पास हुआ बाधित। पहाड़ी से मलवा आने पर हुआ मार्ग बाधित। सिमली ग्वालदम हाइवे आमसौड़ में बोल्डर आने पर हाइवे हुआ बन्द। मार्ग के दोनों ओर लगी वाहनों की लाइन। बाजपुर और आमसौड़ में प्रशासन मार्ग खोलने में जुटा।0
0
Report
Barabanki police encounter: Robber shot, arrested after exchange of fire
Barabanki, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग बाराबंकी पुलिस से मुठभेड़ में लूट का आरोपी गिरफ्तार जवाबी कार्रवाई में आरोपी के लगी गोली आरोप पैर में गोली लगने से हुआ घायल घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया आरोपी के पास से 2 मोबाइल, तमंचा, कारतूस बरामद बाराबंकी में मोहम्मदपुर खाला थाना पुलिस ने की कार्रवाई。 Barabanki Story- पुलिस मुठभेड़ में धरा गया लुटेरा, पैर में लगी गोली, जवाबी कार्रवाई में घायल बाराबंकी में मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में 15 अगस्त की आधी रात के बाद पुलिस और लुटेरे के बीच मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर बाइक से भाग रहे संदिग्ध ने कथित तौर पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए सीएचसी फतेहपुर भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, कठोलिया पुल से छेदा रोड के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही उसने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन बाइक फिसल गई। पुलिस का दावा है कि इसके बाद आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी और वह घायल होकर मौके पर गिर पड़ा。 पुलिस ने घायल आरोपी की पहचान दलबाग उर्फ सोनू पुत्र जसकरन, निवासी नाउनबाग मजरे टिकठा, थाना रामपुर मथुरा, जनपद सीतापुर के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट के दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है。 पुलिस के अनुसार, दलबाग उर्फ सोनू मोहम्मदपुर खाला थाने में दर्ज लूट के मुकदमे के साथ ही थाना रामनगर के एक मामले में भी वांछित था। इसके अलावा उसके खिलाफ सीतापुर और बाराबंकी के विभिन्न थानों में पहले से कई मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
झांसी: भोजला मंडी के पीछे पुलिस मुठभेड़ में 4 बदमाश गिरफ्तार
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के भोजला मण्डी के पीछे, लकारा गाँव जाने वाली पुलिया के पास से पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार हुए। बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की जिसमें प्रभारी निरीक्षक थाना सीपरी बाजार को एक गोली उनकी बी.पी. जैकेट पर लगी है। फिर पुलिस टीम की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में चारों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, पुलिस ने तत्काल चोरों घायल हुए बदमाशों उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पकड़े गए बदमाशों के नाम शिवम कुशवाहा, सुरेन्द्र कुशवाहा और प्रदुम्म कुशवाहा ये तीनों दतिया मध्यप्रदेश के रहने वाले जबकि चौथा बदमाश आकाश कुशवाहा निवाड़ी म0प्र0 का निवासी हैं, इनके कब्जे से 4 देशी तमंचे, 6 खोखा कारतूस, 03 जिंदा कारतूस, 1 बाइक और 785 रुपए बरामद किए गए। पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाशों ने 12 अगस्त को गल्ला व्यापारी प्रशांत गुप्ता को लूटने के इरादे से तमंचे से गोली मारकर उन्हें घायल कर भाग गए थे। थाना सीपरी बाजार पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है。0
0
Report
नर्मदापुरम-बालाघाट बस दुर्घटना: 12 यात्री घायल, बस पलटी
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- रविवार सुबह नर्मदापुरम-बालाघाट से भोपाल जा रही यात्रियों से भरी बस तवा पुल और आंचलखेड़ा के बीच अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में करीब 12 यात्री घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह करीब 6:15 बजे हुआ। बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। तवा पुल से आंचलखेड़ा के बीच पहुंचते ही बस अचानक बेकाबू हुई और सड़क पर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल नर्मदापुरम भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। वीओ- यात्रियों से मिली प्रारंभिक जानकारी में बताया गया है कि बस चालक समय पर पहुंचने की जल्दबाजी में बस को तेज गति से चला रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया और पलट गया। हालांकि हादसे की असली वजह क्या रही, इसकी पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों के साथ-साथ बस चालक से भी पूछताछ की जा रही है.0
0
Report
लखनऊ में महान वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर भव्य कार्यक्रम
Noida, Uttar Pradesh:महान वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम0
0
Report
Advertisement
ई-केवाईसी की अंतिम तारीख बढ़ी, 23 अगस्त तक पूरा करें ताकि सब्सिडी न पड़े
Patna, Bihar:एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। पहले ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 16 अगस्त थी, जिसे अब बढ़ाकर 23 अगस्त कर दिया गया है। बिहार में अब तक करीब 80 प्रतिशत एलपीजी उपभोक्ता ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं, जबकि करीब 20 प्रतिशत उपभोक्ता अभी भी इससे वंचित हैं। समयसीमा बढ़ाए जाने से इन उपभोक्ताओं को अपनी ई-केवाईसी पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। सरकार का मकसद है कि कोई भी पात्र उपभोक्ता इस प्रक्रिया से वंचित न रहे। वहीं, अगर उपभोक्ता ई-केवाईसी नहीं कराते हैं तो उनकी एलपीजी सब्सिडी प्रभावित हो सकती है। हालांकि, केवल ई-केवाईसी नहीं कराने से सामान्य गैस सिलेंडर की सप्लाई तत्काल बंद होने की बात नहीं है। ऐसे में उपभोक्ताओं के लिए बेहतर होगा कि वे 23 अगस्त तक अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि भविष्य में सब्सिडी या गैस कनेक्शन से जुड़े लाभ में किसी तरह की परेशानी न हो।0
0
Report
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
Noida, Uttar Pradesh:पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 8वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम0
0
Report
सीतापुर गैंगस्टर मुजीब अहमद की संपत्तियों पर भारी जब्ती, करीब 35 करोड़ की संपत्ति कुर्क
Sitapur, Uttar Pradesh:वर्तमान में मुजीब अहमद ने अपनी संपत्तियों को कोर्ट से छुड़ा लिया है और कई मुकदमों को भी खत्म कर लिया है सीतापुर के कुख्यात गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर मुजीब अहमद पर उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रशासन द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के तहत भारी कार्रवाई की गई है। अपराध के जरिए बनाई गई उसकी करोड़ों रुपये की बेनामी और अवैध संपत्तियों को प्रशासन ने लगातार कुर्क और जब्त किया है।आपराधिक पृष्ठभूमि मुजीब अहमद सीतापुर के कोतवाली नगर क्षेत्र (बट्सगंज) का रहने वाला है।उस पर हत्या के प्रयास, फिरौती और जमीन पर कब्जा करने जैसे 23 से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं।वह पुलिस रिकॉर्ड में एक बड़े भू-माफिया और हिस्ट्रीशीटर के रूप में सूचीबद्ध है।संपत्ति कुर्की की कार्रवाईपुलिस जांच में सामने आया कि मुजीब ने अवैध कमाई से बनाई गई बेशकीमती संपत्ति अपने नौकरों, पत्नी और रिश्तेदारों के नाम पर छिपा रखी थी।प्रशासन ने कई चरणों में कार्रवाई करते हुए उसके ईंट भट्ठे, पोल्ट्री फार्म, कृषि योग्य भूमि, और व्यावसायिक परिसरों को जब्त किया।कार्रवाई के दौरान जब्त की गई कुल संपत्तियों की अनुमानित कीमत कई करोड़ रुपये (विभिन्न चरणों में कुल मिलाकर 35 करोड़ से अधिक) आंकी गई।क्या आप मुजीब अहमद की संपत्तियों की जब्ती या उस पर दर्ज मुकदमों से...0
0
Report
Advertisement
