मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र में आकाशीय बिजली से दो बच्चों की गई जा, दो हुए घायल
Mohammadi, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र ग्राम पड़री में आसमान से गिरी बिजली से दो बच्चों की जान चली गई और दो घायल भी हुए। सूचना के अनुसार मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पड़री में बारिश के दौरान ये घटना हुई थी। वहीं चार बच्चे आम के पेड़ के पास खेल रहे थे जब उनके ऊपर बिजली जा गिरी। आपको बता दें कि दो बच्चों की उपचार के दौरान जान चली गई थी। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बारिश से गर्मी से राहत मिली, लेकिन आकाशीय बिजली का खतरा बना हुआ है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बदायूँ में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, एक बच्ची समेत चार लोग घायल
Usahait, Uttar Pradesh:नियाजी खान/बदायूँ: यूपी के बदायूँ में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, एक बच्ची समेत चार लोग घायल ठियाबंदी के बाद खेत जोतने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जिसके बाद मारपीट में चार लोग घायल हो गए। एसडीएम बिसौली के आदेश पर सोमवार को नायब तहसीलदार, राजस्व विभाग की टीम और पुलिस बल गांव पहुंचा था। टीम ने जमीन की ठियाबंदी कर खेत में ठिया लगा दिए थे। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने अपने खेत की जुताई कर दी। आरोप है कि टीम के वापस लौटने के बाद पीड़ित पक्ष के लोग घर जा रहे थे। तभी विपक्षी पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों ने फावड़े, चाकू और भाला से हमला कर दिया। हमले में एक बच्ची समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बिसौली में भर्ती कराया गया है, बिसौली कोतवाली क्षेत्र के सुजानपुर गांव का मामला ठियाबंदी के बाद खेत जोतने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जिसके बाद मारपीट में चार लोग घायल हो गए। एसडीएम बिसौली के आदेश पर सोमवार को नायब तहसीलदार, राजस्व विभाग की टीम और पुलिस बल गांव पहुंचा था। टीम ने जमीन की ठियाबंदी कर खेत में ठिया लगा दिए थे। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने अपने खेत की जुताई कर दी। आरोप है कि टीम के वापस लौटने के बाद पीड़ित पक्ष के लोग घर जा रहे थे। तभी विपक्षी पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों ने फावड़े, चाकू और भाला से हमला कर दिया। हमले में एक बच्ची समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बिसौली में भर्ती कराया गया है, बिसौली कोतवाली क्षेत्र के सुजानपुर गांव का मामला
