262723
लखीमपुर खीरी-नेशनल हाइवे पर दो बाईकों में हुई जोरदार भिड़ंत,दो घायल
Dhaurehra, Uttar Pradesh:नेशनल हाइवे पर महरिया के निकट दो बाईकों में हुई जोरदार भिड़ंत,दो घायल जनपद लखीमपुर खीरी के थाना खमरिया क्षेत्र में पीलीभीत बस्ती हाईवे पर महरिया गांव के निकट सोमवार की शाम करीब 5:00 बजे दो बाईकों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।इसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया भेज दिया। घायल बाइक सवार सत्य प्रकाश ग्राम बबुरी व रिजवान लखीमपुर के निवासी बताए जा रहे है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बालोतरा में भीषण सड़क हादसा: चार सगे भाइयों की मौत, पुलिस मौके पर
Noida, Uttar Pradesh:बालोतरा-बालोतरा में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस व कार में भिड़ंत, हादसे में 4 सगे भाईओ की मौत, सूचना पर पचपदरा पुलिस पहुँचीं मौके पर, चारो मृतकों के शवों को रखवाया जिला अस्पताल की मोर्चरी में, पचपदरा थानाक्षेत्र के पाटोदी कस्बे के पास हुआ हादसा, कोडूका गांव के रहने वाले मृतक।0
0
Report
वत्स बोले: मुनीमपुर-रईया की जमीन एक रुपए की लीज में ली गई
Jhajjar, Haryana:सीएम के दौरे को लेकर कांग्रेस विधायक वत्स ने तरेरी आंखें कहा उद्धाटन से पहले सीएम मुनीमपुर व रईया की पंचायतों को दे सर्कल रेट के हिसाब से मुआवजा झज्जर में 17 जून को होने वाले सीएम के दौरे को लेकर मीडिया से बातचीत कर रहे कांग्रेस विधायक वत्स बोले पूर्व मंत्री धनखड़ के इशारे पर दोनों पंचायतों की जमीन एक रूपए की लीज पर ली गई है जोकि न्याय संगत नहीं है वत्स ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ के इशारे पर दोनों पंचायतों की जमीन मात्र एक रुपये की लीज पर ले ली गई उन्होंने इसे मुनीमपुर और रईया के लोगों के साथ सीधी लूट बताते हुए कहा कि सरकार झूठी वाहवाही बटोरने के लिए दोनों गांवों के हितों की अनदेखी कर रही है कांग्रेस विधायक ने कहा कि यदि बागवानी परियोजना की बजाय कोई किसान विश्वविद्यालय या बड़ा शैक्षणिक एवं औद्योगिक संस्थान स्थापित किया जाता तो क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलते और इलाके के विकास को नई दिशा मिलती उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों से स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में वास्तविक सुधार आता इस दौरान वत्स ने हाल ही में चर्चा में रहे कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह के वायरल वीडियो पर भी प्रतिक्रिया दी उन्होंने आरोप लगाया कि बैठक के दौरान मंत्री का शिकायतकर्ताओं के प्रति व्यवहार उचित नहीं था वत्स ने कहा कि यदि उनके क्षेत्र के लोगों का अपमान हुआ है तो यह स्वीकार्य नहीं है उन्होंने राव नरवीर पर अहंकार में रहकर लोगों से बातचीत करने का आरोप भी लगाया वहीं विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर को लेकर धनखड़ द्वारा कांग्रेस पर विदेशी वोटों को बचाने के लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए वत्स ने कहा कि धनखड़ को शब्दों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए उन्होंने कहा कि बादली और हरियाणा के मेहनतकश लोगों ने अपनी मेहनत के दम पर सड़क से लेकर आसमान तक प्रदेश का नाम रोशन किया है और ऐसे लोगों पर किसी प्रकार का संदेह जताना उचित नहीं है वत्स ने कहा कि कांग्रेस जनता के अधिकारों और किसानों की जमीन के उचित मूल्य के लिए संघर्ष करती रहेगी तथा सरकार को प्रभावित गांवों के लोगों के साथ न्याय करना चाहिए0
0
Report
शेखपुरा उद्योग केंद्र: छोटे व्यवसायों के लिए 3‑दिवसीय डिजिटल मार्केटिंग व ई‑कॉमर्स प्रशिक्षण शुरू
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा के जिला उद्योग केंद्र में उद्यमियों के लिए विशेष सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से जिले के छोटे एवं मध्यम स्तर के उद्यमियों को आधुनिक तकनीक, डिजिटल विपणन और बड़े बाजारों से जोड़कर उनके व्यवसाय को नई ऊंचाई प्रदान करना है। कार्यक्रम में जिले के एक हजार उद्यमियों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षण सत्र में उद्यमियों को डिजिटल वित्तीय साक्षरता, नेतृत्व विकास, डिजिटल परिवर्तन, ई-कॉमर्स, बैंकिंग सहायता, दस्तावेजों के सुधार, ऑनलाइन मार्केटिंग तथा बड़े बाजारों तक पहुंच बनाने के तरीकों की जानकारी दी जा रही है। इस संबंध में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सुजात ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर उत्पादन करने वाले छोटे उद्यमियों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना है। वर्तमान में जिले के अधिकांश उद्यमी अपने उत्पादों की बिक्री शेखपुरा और आसपास के जिलों तक ही सीमित रखते हैं। प्रशिक्षण के बाद वे अपने उत्पादों को देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों तक भी पहुंचाने में सक्षम होंगे। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा विकसित पोर्टलों पर उद्यमियों का पंजीकरण कराया जाएगा, जिससे वे अपने उत्पादों का ऑनलाइन विपणन कर सकेंगे। साथ ही उन्हें ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्मों के माध्यम से बिक्री की प्रक्रिया से भी अवगत कराया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान उद्यमियों को बड़े उद्योगों और कंपनियों के साथ जोड़ने की योजना पर भी काम किया जा रहा है, ताकि उन्हें स्थायी बाजार और रोजगार के अवसर मिल सकें। प्रशिक्षकों ने बताया कि बिहार सरकार की उद्यमी योजनाओं के तहत लाभान्वित लोगों को व्यवसाय विस्तार के लिए आवश्यक व्यावहारिक ज्ञान दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में बैंकिंग सेवाओं का उपयोग, वित्तीय सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया, ब्रांडिंग, पैकेजिंग, ऑनलाइन बिक्री और बाजार प्रबंधन जैसे विषय शामिल हैं। कार्यक्रम में मिक्सर निर्माण, चप्पल निर्माण, मिठाई व्यवसाय, पेयजल बोतल आपूर्ति सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्यमी भाग ले रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
एनकाउंटर के बाद डकैती राज खुला: 45 लाख की लूट, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Gaya, Bihar:एनकाउंटर से टूटी डकैत गैंग की कमर, गोली लगते ही खुला 45 लाख की लूट का राज, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार गया जिले में ज्वेलरी शॉप से हुई 45 लाख रुपये की नगदी और सोना लूटकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। आमस थाना क्षेत्र में आधी रात हुई मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधियों को गोली मारकर गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाशों की निशानदेही पर लूटा गया सोना भी बरामद कर लिया गया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गुरुआ बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में हुई करोड़ों की संपत्ति से जुड़ी सनसनीखेज लूट के बाद पुलिस लगातार अपराधियों की तलाश में जुटी थी। इसी बीच सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात पुलिस को सूचना मिली कि लूटकांड में शामिल अपराधी किसी बड़ी वारदात की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की विशेष टीम सक्रिय हो गई और आमस थाना क्षेत्र के बनाही बालू घाट के पास घेराबंदी कर दी गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घेराबंदी के बाद अपराधियों को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया गया था। लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर ही फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान दो अपराधियों के पैर में गोली लगी, जिससे वे घायल होकर मौके पर ही धर दबोचे गए। गिरफ्तार अपराधियों में मुख्य आरोपी सुजीत चौधरी और उसका साथी मल्लाह शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक सुजीत चौधरी के पैर में तीन गोलियां लगीं, जबकि उसके साथी के पैर में एक गोली लगी है। दोनों को तत्काल अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल में उपचार के दौरान हुई पूछताछ में दोनों आरोपियों ने गुरुआ बाजार डकैती में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं और कई मामलों में वांछित थे। इस कार्रवाई की सबसे बड़ी उपलब्धि लूटे गए सोने की बरामदगी मानी जा रही है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बड़ी मात्रा में सोना बरामद किया है। हालांकि बरामद आभूषणों की कुल मात्रा और कीमत का आधिकारिक खुलासा अभी नहीं किया गया है। पुलिस का मानना है कि इस लूटकांड में कुल पांच अपराधी शामिल थे। मुठभेड़ के दौरान तीन अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। इस कार्रवाई को गया पुलिस की हाल के वर्षों की बड़ी उपलब्धियों में माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जिले में संगठित अपराध और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। इस एनकाउंटर के बाद अपराध जगत में भी पुलिस की सख्ती को लेकर चर्चा तेज हो गई है.0
0
Report
MP में 5वीं-8वीं की पुनर्परीक्षा से छात्रों को मिला नया मौका
Betul, Madhya Pradesh:एंकर-मध्यप्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों के लिए आज से एक अहम दौर शुरू हो गया है। राज्यभर में करीब ढाई लाख विद्यार्थी आज से शुरू हो रही पुनर्परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। यह परीक्षा 16 जून से शुरू होकर 23 जून तक आयोजित की जाएगी। ये मौका उन विद्यार्थियों के लिए बेहद खास है,जो मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो गए थे या फिर किसी कारणवश परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे,ऐसे सभी विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की ओर से एक और अवसर दिया जा रहा है,ताकि वे अपनी कक्षा में आगे बढ़ सकें। प्रदेशभर में इस पुनर्परीक्षा के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। सभी संकुल केंद्रों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं,वहीं नकल रोकने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रशासन भी सतर्क नजर आ रहा है। अब देखना होगा कि इस दूसरे मौके का विद्यार्थी कितना फायदा उठा पाते हैं और कितने छात्र इस बार सफलता हासिल कर अगली कक्षा में प्रवेश करते हैं।0
0
Report
फर्जी पहचान से ब्लैकमेलिंग कर रहे साइबर ठग दीपक बघेल गिरफ्तार
Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से फर्जी पहचान बनाकर लोगों को ठगी, ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना का शिकार बनाने वाले एक शातिर साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना लालबाग में प्राप्त शिकायत के अनुसार, प्रार्थी की पुत्री को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा लड़की की आवाज में कॉल कर उसके पिता के दुर्घटनाग्रस्त होने और गंभीर रूप से घायल होने की झूठी सूचना दी गई। जब युवती ने उक्त जानकारी को असत्य बताया, तो आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी। और जान से मारने की धमकी के बाद में प्रार्थी द्वारा संपर्क करने पर आरोपी ने उन्हें भी अपशब्द कहे तथा जान से मारने की धमकी दी। शिकायत एवं उपलब्ध ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर थाना लालबाग में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारम्भ की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा के निर्देशन पर साइबर थाना एवं थाना लालबाग की संयुक्त टीम गठित की गई। तकनीकी विश्लेषण एवं डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी दीपक कुमार बघेल (22 वर्ष), निवासी ग्राम विष्णुपुर, थाना ठेलकाडीह, जिला खैरागढ़ की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। जाँच में यह भी सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी आईडी बनाकर युवकों से संपर्क करता था, उन्हें अपने झांसे में लेकर पैसों की मांग करता था तथा मांग पूरी नहीं होने पर गाली-गलौज, धमकी और ब्लैकमेलिंग करता था। आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त तकनीकी साक्ष्य प्राप्त होने पर उसे गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।0
0
Report
Advertisement
ऐशबाग स्टेशन पर बम की अफवाह, ट्रेनों में अफरा-तफरी और चेकिंग
Noida, Uttar Pradesh:ऐशबाग रेलवे स्टेशन से गोरखपुर जा रही त्रिवेंद्रम ट्रैन में बम की अफवाह से ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर मची अफरा तफरी, बम की अफवाह होने की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुचीं RPF GRP डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता लगभग एक घण्टे की गहन चेकिंग के बाद सूचना निकली फ़र्ज़ी पुलिस ने सभी यात्रियों को ट्रेन में बिठाकर ट्रैन किया रवाना जांच जारी0
0
Report
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नवी मुंबई से पहली फ्लाइट जेवर में लैंड हुई
Greater Noida, Uttar Pradesh:जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नवी मुंबई से आज पहली फ्लाइट जेवर में लैंड हुई, इसके अलावा आज पहली फ्लाइट जेवर से नवी मुंबई के लिए रवाना भी हुई। मुंबई से आए यात्रियों ने एयरपोर्ट के एक्सपीरियंस को शानदार बताया। नवी मुंबई से मंगलवार को पहली फ्लाइट जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुई मुंबई से फ्लाइट में आए यात्रियों ने अपने एक्सपीरियंस को साझा किया और बताया कि उनका अनुभव बहुत शानदार रहा मुंबई से पहली फ्लाइट थी जो जेवर आ रही थी तो उसको लेकर एक अलग तरह का उत्साह था । कुरु मेंबर में भी अलग उत्साह था और सभी यात्रियों में अलग उत्साह था साथ ही उन्होंने कहा कि पहले वह दिल्ली के एयरपोर्ट पर मुंबई से आते थे लेकिन वहां पर एयरपोर्ट से बाहर आने में काफी लंबा समय लगता था लेकिन यहां पर इतना ज्यादा समय नहीं लगा और हमारा लगेज भी जल्दी आ गया。 मुंबई से आए लोगों के साथ टीटी भूपेश प्रताप सिंह लोगों के साथ टीटी वॉक थ्रू -- भूपेश प्रताप सिंह फरीदाबाद जा रहे लोगों ने कहा कि पहले हमें दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरना होता था, पहले तो एयरपोर्ट पर ही काफी समय लग जाता था और उसके बाद जाम से जूझना पड़ता था लेकिन अब हम बिना किसी जाम के एक्सप्रेस वे से सीधा फरीदाबाद पहुंच जाएंगे। हमारे लिए बहुत शानदार अनुभव रहा अगर हमें मुंबई जाना भी होगा तो हम यहीं से फ्लाइट लेंगे। हमारे लिए बहुत ज्यादा आसानी हुई है और बहुत ही शानदार एयरपोर्ट बनाया गया है । वही नवी मुंबई से फ्लाइट में आए और आगरा के लिए जा रहे परिवार ने भी कहा कि उनके लिए अनुभव बहुत शानदार रहा। पहले वह दिल्ली लैंड होते थे तो काफी समय लगता था ,लगभग 2 घंटे दिल्ली से निकलने में ही लग जाते थे लेकिन अब हम सीधा जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे और यहां से कुछ ही देर में एक्सप्रेस में से आगरा पहुंच जाएंगे इससे हमारा समय भी बचा।0
0
Report
भरतपुर नगर निगम कमिश्नर बिश्नोई ने राउंड चेक किया; बरसाती नालों की सफाई निर्देश
Noida, Uttar Pradesh:भरतपुर नगर निगम कमिश्नर श्रवण बिशनोई सिटी राउंड पर आज सुबह सात बजे से शहर के राउंड पर हैं। नगर निगम कमिश्नर बिश्नोई सफाई और बरसाती नालों की सफाई चेक करके सीएसई को दिए निर्देश दिए गए। बीीडीए और pwd के कार्यों से बरसाती पानी की निकासी में जो समस्या आयेगी, उसके सुधार के लिए नोटिस जारी किए जायेंगे।0
0
Report
Advertisement
नाबालिग खिलाड़ी ने कोच के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:नेशनल रेफरी ओर कबड्डी कोच पर नाबालिग खिलाड़ी ने लगाए छेड़खानी के आरोप, एक नाबालिक कबड्डी खिलाड़ी ने नेशनल रेफरी ओर अपने ही कोच के खिलाफ थाने पहुचकर छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो तथा छेड़खानी की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में लिया है हरदा जिले की टिमरनी तहसील की एक नाबालिक कबड्डी खिलाड़ी ने अपने ही कोच अंकित जोशी के खिलाफ टिमरनी थाने में छेड़खानी की शिकायत कराई है पीड़ित नाबालिग खिलाड़ी ने बताया है कि वह पिछले 5 वर्षों से अंकित जोशी के पास कबड्डी का प्रशिक्षण ले रही है गौर तलब है कि अंकित जोशी नेशनल कबड्डी रेफरी है और टिमरनी नगर में BJP के स्पोर्ट प्रकोष्ट का नगर अध्यक्ष भी है पीड़ित ने अपनी शिकायत में कहा है कि 24 मई को कोच अंकित जोशी ने मुझे अपने घर खाना बनाने के बहाने बुलाया था उस समय घर पर कोई अन्य सदस्य नहीं था तभी मौके पर उन्होंने मेरे साथ छेड़खानी तथा अश्लील हरकतें की घटना के बाद से ही नाबालिग खिलाड़ी ने डर के कारण कबड्डी के अभ्यास के लिए ग्राउंड पर जाना बंद कर दिया परिवार के पूछने पर भी उसने अपने परिजनों को कुछ नहीं बताया जब परिजनों ने जोर देकर पूछा कि वह कबड्डी के अभ्यास के लिए ग्राउंड क्यों नहीं जा रही है तब बालिका ने कोच की इस घिनोनी हरकत के बारे में अपने परिजनों को सारी बातें बताई इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर टिमरनी थाना पहुंचे और आरोपी कोच के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई टिमरनी SDOP आकांक्षा तलया ने बताया कि नाबालिक की शिकायत पर आरोपी कोच अंकित जोशी के खिलाफ BNS की धारा 74 और पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है जहां जारी है टिमरनी स्पोर्ट्स क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में नगर पंचायत के अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज ने कहा कि यह घटना उसकी में कड़ी निंदा करता हूं और मामले में निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए अगर आरोपी कोच दोषी है तो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए और अगर प्रकरण झूठा है तो कोच को नया मिलना चाहिए0
0
Report
ऐशबाग स्टेशन पर बम अफवाह: डॉग स्क्वॉयड के साथ चेकिंग जारी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 1 बम की सूचना मिलते ही प्लेटफार्म नंबर एक पर चेकिंग अभियान शुरू आरपीएफ जीआरपी डॉग स्क्वॉड के साथ प्लेटफार्म नंबर एक की जांच अपडेट ऐशबाग रेलवे स्टेशन से गोरखपुर जा रही त्रिवेंद्रम ट्रैन में बम की अफवाह से ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, बम की अफवाह होने की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंचीं RPF GRP डॉग स्क्वॉयड, बम निरोधक दस्ता लगभग एक घण्टे की गहन चेकिंग के बाद सूचना निकली फर्जी पुलिस ने सभी यात्रियों को ट्रेन में बिठाकर ट्रैन किया रवाना जांच जारी0
0
Report
जमशेदपुर सिद्धगोड़ा में देर रात मुठभेड़, गिरफ्तार अपराधी पैर में गोली लगने से अस्पताल भर्ती
Jamshedpur, Jharkhand:जमसहदपुर के सिद्धगोड़ा थाना क्षेत्र के सूर्य मंदिर पीछे याड के पास पुलिस और अपराधियों के बीच देर रात मुठभेड़ हुई, जहां गिरफ्तार अपराधी ने पुलिस ki pistal छिन पुलिस पर ही गोलीबारी कर भागने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में अपराधी के पैर में गोली मारी गई, इस घटना में घायल अपराधी और सब इंस्पेक्टर को एमजीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है, इस घटना में अपराधी के पैर में गोली लगी है, वही अपराधी द्वारा सब इंस्पेक्टर को धकेलने के दौरान सब इंस्पेक्टर मामूली रूप से घायल है, घटनास्थल पर कई खोखा और पिस्तौल पुलिस ने जप्त किया है, बता दें कि कल देर शाम महिला से चेन छिनतई करने के बाद अपराधियों का पीछा पुलिस कर रही थी, इसी दौरान सिद्धगोड़ा सूर्य मंदिर के पास पल्सर बाइक गिरने से अपराधी पुलिस पर फायरिंग करते हुए जैफ 6 कैंपस में घुस गए, इसके बाद पुलिस ने दोनों अपराधी को गिरफ्तार किया था, और उनके निशानदेही पर हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किया गया, पूछताछ के दौरान अपराधियों ने शहर में छिनतई की हुई सोने के जेवरात की जानकारी दी, इसके बाद पुलिस अपराधी को लेकर सोने के जेवरात लेने पहुंची, इसी दौरान सुबह 3 बजे सूर्य मंदिर के पीछे यार्ड के जंगल में जीवराज छुपाने की बात अपराधियों द्वारा की गई थी, पुलिस अपराधी को लेकर वहां पहुंची, इसी दौरान मौका देख अपराधी ने पुलिस की पिस्तौल छीन पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने अपराधी के पैर में गोली मारी, जिसे कड़ी सुरक्षा में एमजीएम अस्पताल में इलाज किया गया है0
0
Report
Advertisement
आरएसएस में बड़े बदलाव के संकेत: राजस्थान में पांच प्रांत बनेंगे?
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर आरएसएस में बड़े बदलाव के संकेत, राजस्थान में 3 की जगह 5 प्रांत बनाने की चर्चा झुंझुनूं में बोले क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम- यह संघ के चुनाव का वर्ष, कई परिवर्तन होंगे बदलाव के दौरान कुछ स्वयंसेवक बिना दायित्व के भी कर सकते हैं काम — निम्बाराम राजनीतिक दलों में टीम बदलती है, संघ में कार्यकर्ता लगातार आगे बढ़ता है — निम्बाराम निम्बाराम के बयान के बाद आरएसएस में बदलाव के संकेत की खबरों को मिली हवा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम ने संगठन में संभावित बड़े बदलावों के संकेत दिए हैं। झुंझुनूं जिले के चुड़ैला स्थित जेजेटी यूनिवर्सिटी में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि यह वर्ष संघ के चुनाव का वर्ष है और आने वाले समय में संगठनात्मक स्तर पर कई परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। निम्बाराम ने कहा कि संगठन में चर्चा चल रही है कि राजस्थान में वर्तमान तीन प्रांतों के स्थान पर पांच प्रांत बनाए जाएं। यदि ऐसा होता है तो संघ के ढांचे और दायित्वों में व्यापक बदलाव नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि परिवर्तन की प्रक्रिया के दौरान कुछ स्वयंसेवकों को कुछ समय के लिए बिना किसी औपचारिक दायित्व के भी कार्य करना पड़ सकता है। शिक्षकों से संवाद के दौरान उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि जैसे कभी-कभी कर्मचारी एपीओ हो जाते हैं। वैसे हालात भी बन सकते हैं। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि संघ किसी पद, प्रतिष्ठा या व्यक्ति नहीं, बल्कि विचार के साथ खड़ा रहता है। अपने संबोधन में उन्होंने राजनीतिक दलों और संघ की कार्यप्रणाली का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों में नेतृत्व परिवर्तन होने पर पुरानी टीम का बड़ा हिस्सा घर बैठा दिया जाता है। जबकि संघ में कार्यकर्ता लगातार संगठन की विभिन्न जिम्मेदारियों के माध्यम से आगे बढ़ता रहता है। संघ में लाइक-डिसलाइक नहीं, बल्कि संगठन और विचार सर्वोपरि होते हैं। आपको बता दें कि चर्चा है कि आरएसएस में प्रस्तावित बदलावों को लेकर संगठन में लंबे समय से मंथन चल रहा है। माना जा रहा है कि 2026-27 तक नई व्यवस्था पूरी तरह लागू हो सकती है। नए दायित्वों के निर्धारण और पुराने ढांचे से नई व्यवस्था में बदलाव जल्द होगा। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन क्षेत्रीय प्रचारक के बयान के बाद संघ के संभावित संगठनात्मक बदलावों को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है。0
0
Report
कर्णप्रयाग में तलवार से हमला, पांच घायल, बद्रीनाथ हाईवे जाम
Karnaprayag, Uttarakhand:कर्णप्रयाग में मामूली बात को लेकर सिक्ख श्रद्धालुओं ने तलवार से हमला कर पांच लोगों को घायल कर दिया है. मामले की खबर लगते ही स्थानीय युवाओं ने मौके पर पहुचकर हंगामा काटा और बद्रीनाथ हाइवे को जाम कर दिया. वारदात को अंजाम देकर भागे सिक्ख श्रद्धालुओं को पुलिस ने पकड़ लिया, लेकिन स्थानीय युवा आरोपियों को पब्लिक के हवाले करने की मांग कर रहे है. मामले को बढ़ता देख पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुचा और मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है.0
0
Report
गाजियाबाद के गोविंदपुरम बाबा मार्केट में देर रात भीषण आग, दमकलों ने काबू पाया
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित बाबा मार्केट में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाजार की कई दुकानों में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि उसकी लपटें और काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।0
0
Report
Advertisement
