icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सहारनपुर में बकरीद पर सख्त प्रशासनिक तैयारी, सड़क पर नमाज़ और पशु कुर्बानी पर रोक

NJNEENA JAINJust now
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जिलाधिकारी अरविंद चौहान ने बकरीद पर्व को लेकर जनपद में व्यापक सुरक्षा और व्यवस्थाओं की तैयारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पूरे जिले को सेक्टर वार विभाजित किया गया है। साथ ही सेक्टर, जॉनल और सब-जॉनल स्तर पर अधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि पुलिस प्रशासन की टीमें लगातार क्षेत्र में मौजूद रहेंगी और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। नगर निगम और संबंधित विभागों को शहर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। कुर्बानी के बाद निकलने वाले अवशेषों के निस्तारण के लिए विशेष डिस्पोजल व्यवस्था भी की गई है, ताकि कहीं भी गंदगी या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी और इस संबंध में प्रशासन पूरी सख्ती बरतेगा। यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नमाज़ को लेकर प्रशासन ने दिशानिर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी के अनुसार नमाज़ केवल निर्धारित स्थलों पर ही अदा की जाएगी और सड़क पर नमाज़ पढ़ने की अनुमति नहीं होगी। यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसे सुनिश्चित किया जाएगा। प्रशासन की ओर से जिले के मुतवल्लियों और धर्मगुरुओं के साथ बैठक भी की गई है, जिसमें सभी पक्षों ने प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर सहमति जताई है। एसपी के नेतृत्व में विभिन्न थाना फोर्स और पीएसी शहर के मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च कर स्थिति का जायजा लिया गया, और कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
0
0
Report

संभल में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन का एक और बड़ी कार्यवाही । प्रशासन की टीम ने कमाल पुर सराय में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर की जा रही फसल पर जे सी वी चलवाकर अवैध कब्जे से मुक्त कराया। तालाब / चकरोड /कब्रिस्तान / पौराणिक धार्मिक स्थल की 900 वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर दबंग वर्षों से कर रहे थे खेतीबाड़ी । प्रशासन की कार्यवाही से सरकारी जमीनों पर काबिज अवैध कब्जेदारों में मचा हड़कंप । डीएम अंकित खंडेलवाल के आदेश पर जनपद में सरकारी तालाब/चकरोड /झील आदि को अवैध कब्जों से मुक्त कराए जाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है । संभल तहसील क्षेत्र के कमाल पुर सराय का मामला ।
0
0
Report
Advertisement

5 किलोमीटर दूर नर्मदा के बावजूद पौड़ी गांव जल संकट से जूझ रहा

Seoni, Madhya Pradesh:नर्मदा नदी5 किलोमीटर दूर, फिर भी प्यासा है पूरा गांव रात 2 बजे से पानी की लाइन कुएं में उतरकर जान जोखिम में डाल रहे ग्रामीण 21वीं सदी में भारत चांद और अंतरिक्ष की नई ऊंचाइयों को छू रहा है... लेकिन मध्यप्रदेश के सिवनी जिले का एक गांव आज भी पानी की एक-एक बूंद के लिए जंग लड़ रहा है। घंसौर तहसील का पौड़ी गांव इन दिनों भीषण जल संकट से जूझ रहा है। यहां लोगों को एक बाल्टी पानी के लिए रात 2 बजे से लाइन लगानी पड़ रही है। हालात इतने बदतर हैं कि रोज एक युवक अपनी जान जोखिम में डालकर गहरे कुएं में उतरता है और डिब्बे से पानी भरकर ऊपर खड़े ग्रामीणों तक पहुंचाता है। यही गंदा और असुरक्षित पानी पूरे गांव की प्यास बुझाने का सहारा बना हुआ है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि गांव से महज 5 किलोमीटर दूर नर्मदा नदी बहती है, लेकिन उसका पानी आज तक इन ग्रामीणों तक नहीं पहुंच पाया। सरकार की नल-जल योजना भी भीषण गर्मी के सामने दम तोड़ती नजर आ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिले। उधर प्रशासन ने भी माना है कि पौड़ी सहित आसपास के कई गांव जल संकट से प्रभावित हैं और ग्रामीणों के कुएं में उतरकर पानी भरने की जानकारी मिलने के बाद निगरानी और सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन सवाल वही है कि जब करोड़ों रुपये की जल योजनाओं के दावे किए जाते हैं, तो आखिर क्यों एक गांव के लोगों को पानी के लिए अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ रही है? पौड़ी गांव की ये तस्वीर सिर्फ सिवनी की नहीं, बल्कि उस जल संकट की चेतावनी है, जो आने वाले समय में और भी भयावह रूप ले सकता है।
0
0
Report
Advertisement

पंचकूला पुलिस ने रक्तदान से 314 यूनिट रक्त एकत्रित कर मिसाल कायम की

Panchkula, Haryana:पंचकूला सामाजिक सरोकार और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला द्वारा प्लॉट नंबर-9, सेक्टर-14 पंचकूला में पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के सहयोग से एक महत्वपूर्ण रक्तदान शिविर का Organised किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में आमजन, पुलिस कर्मियों और सामाजिक संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस रक्तदान शिविर के दौरान कुल 314 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो समाजसेवा और जनसहभागिता का प्रेरणादायक उदाहरण बना। खास बात यह रही कि पंचकूला पुलिस के करीब 100 कर्मचारियों और जवानों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। शिविर में मौजूद चिकित्सा विशेषज्ञों और ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की टीम ने रक्तदान प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। इस दौरान डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता भी मौके पर पहुंचीं और पुलिस जवानों सहित रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों की जमकर सराहना की। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कहा कि हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला द्वारा आयोजित इस रक्तदान शिविर में पंचकूला पुलिस जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर सेवा और समर्पण की मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक दायित्व है, जिससे गंभीर मरीजों, दुर्घटना पीड़ितों और जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि रक्तदान केवल दूसरों के लिए जीवनदायिनी नहीं है, बल्कि दानदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। नियमित रक्तदान से हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है, शरीर में नई रक्त कोशिकाओं के निर्माण को बढ़ावा मिलता है और स्वास्थ्य जांच का अवसर भी प्राप्त होता है।
0
0
Report

एमपीएल से मिलेगा जनसरोकार; एक ओवर से आईपीएल के दरवाजे खुलेंगे

Morena, Madhya Pradesh:एमपीएल के माध्यम से हो रहा जनसरोकार, बोले महानआर्यमन एक बाल , एक ओवर , एक मैच से खुल रहा आईपीएल और इंडियन टीम के दरवाजे मध्यप्रदेश क्रिकेट लीग के तीसरे सीजन का आरंभ 3 जून से इंदौर में होने जा रहा है । कल भोपाल के ताज लेक फ्रंट होटल में जर्सी लांच किया गया , सभी 15 टीमों की इस वर्ष की जर्सिया जारी हुई । इस भव्य कार्यक्रम में एमपीएल के सभी 10 पुरुष और पाँच महिला टीमों के मालिक पधारे एवं कई एमपीएल खिलाड़ी भी शामिल इस कार्यक्रम में शामिल होने एमपीसीए के अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया भोपाल से आए । उन्होंने अपने अभिभाषण में सर्वप्रथम सभी टीम मालिको का धन्यवाद किया जो लगातार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा दे रहे है । खिलाड़ियों को ढूंढ़ने के लिए पूरे प्रदेश में कैंपस लगाना , उनका सही से चयन , बाकी चुने हुए खिलाड़ियों के लिए सही सपोर्ट स्टाफ और कोच की व्यवस्था कि तारीफ़ किया । उन्होंने सभी खिलाड़ियों से कहा , एमपीएल 2026 एक शानदार प्लेटफार्म है , हाँ अभी मौसम में थोड़ी गर्मी है लेकिन फिर भी आप सभी अपना 200 % देना है , क्यूंकि स्काउटिंग के लिए कई अधिकारी भी मैच देखने आते है , तो आपका एक बाउल , एक अच्छा ओवर , एक मैच में शानदार बैटिंग आपके लिए आईपीएल और भारतीय टीम में चयन के दरवाजे खोल देगा ।
0
0
Report
Advertisement

रामपुर में बकरीद के मद्देनज़र पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, सुरक्षा बढ़ी

Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सोमेंद्र मीणा ने किया फ्लैग मार्च, भारी पुलिस फोर्स के साथ शहर, गंज और सिविल लाइंस क्षेत्र में निकाला मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील, उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी, एंकर: बकरीद के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए रामपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रही है, इसी कड़ी में रामपुर के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया, इस दौरान लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील भी की गई, V/O: रामपुर में आगामी बकरीद पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है, इसी के तहत एसपी सोमेंद्र मीणा के नेतृत्व में शहर कोतवाली, गंज कोतवाली और सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया, फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारी पैदल ही बाजारों, मुख्य चौराहों और संवेदनशील इलाकों से गुजरे, इस दौरान पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की, एसपी ने साफ कहा कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, फ्लैग मार्च में क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे, पुलिस की मौजूदगी से आम लोगों में सुरक्षा का एहसास देखने को मिला, वहीं प्रशासन का कहना है कि बकरीद को लेकर जिले में लगातार निगरानी रखी जा रही है और हर संवेदनशील इलाके पर पुलिस की विशेष नजर बनी हुई है, टीटी सोमेंद्र मीणा (एसपी रामपुर)
0
0
Report

जयमाला के बाद रुपयों की मांग पर मारपीट, दुल्हन ने शादी से इनकार

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मधुबन गार्डन से एक शादी समारोह से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां जयमाला के तुरंत बाद दूल्हा पक्ष पर रुपयों की मांग करने को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना के बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से साफ इंकार कर दिया। पूरी घटना गार्डन में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल ये मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मधुबन गार्डन का है। बारात झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र से यहां पहुंची थी। शादी की सभी रस्में हंसी-खुशी चल रही थीं। जयमाला की रस्म भी पूरी हो चुकी थी। लड़की पक्ष का आरोप है कि जयमाला के तुरंत बाद दूल्हे पक्ष के लोगों ने अचानक और रुपयों की मांग शुरू कर दी। जब लड़की वालों ने मांग पूरी करने से मना किया तो कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि दूल्हे पक्ष के लोगों ने लड़की के पिता और भाई के साथ हाथापाई कर कुर्सियां चलाई। यह देखकर गार्डन में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद मेहमानों और रिश्तेदारों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन तब तक माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई, परिजनों ने बताया कि लड़की ने कहा जिन लोगों ने मेरे पापा और भाई को मारा, मैं उनके साथ कैसे जा सकती। अगर अभी ये हाल है तो आगे क्या होगा, इसलिए वह इस शादी के लिए तैयार नहीं है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में ईद के मौके पर फ्लैग मार्च के साथ शांतिपूर्ण त्योहार की तैयारी

New Delhi, Delhi:पुलिस के साथ फ्लैग मार्च करते हुए वॉकथ्रू, DCP रोहित राजबीर सिंह के साथ चलते हुए टिक टेक फ्लैग मार्च करते हुए शॉट्स. जामा मस्जिद के सामने से ईद की तैयारी दिखाते हुए वॉक थ्रू बकरे ले जाते हुए शॉट्स. ईद की तैयारियों को लेकर मुस्लिम लोगों के साथ दुकानदारों की बाईट आने वाली ईद के मध्यनजर सेंट्रल दिल्ली की पुलिस ने अजमेरी गेट चौराहे से भरी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला, फ्लैग मार्च की अगवाई खुद ज़िले के डीसीपी रोहित राजबीर सिंह ने की...फ्लैग मार्च का मक़सद लोगों को ये संदेश देना था कि अपने त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाए क्योंकि हर जगह पुलिस मौजूद होगी... डीसीपी के साथ टिक टेक वहीं ईद को लेकर लोगों में भी उत्साह देखने को मिल रहा था। बकरे की कुर्बानी के लिए लोग बकरो को खरीदकर लेकर जाते हुए दिखे...पूछने पर लोगों का कहना था कि उनके लिए साफ सफाई सबसे ज़रूरी है। लोगों की बाईट... कैसी है ईद की तैयारी इसको लेकर जामा मस्जिद के बाहर से वॉक थ्रू...
0
0
Report

नैनीताल में ईद की नमाज सिर्फ निर्धारित मस्जिदों में, सार्वजनिक स्थानों पर रोक लागू

Noida, Uttar Pradesh:नैनीताल में खुले में नहीं होगी ईद की नमाज, प्रशासन सख्त एसएसपी और डीएम ने दिए निर्देश, सार्वजनिक स्थलों पर नमाज पर रोक,आदेश का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर नैनीताल जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जनपद में किसी भी सार्वजनिक स्थल, सड़क, पार्क, मैदान अथवा खुले स्थान पर ईद की नमाज अदा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। केवल निर्धारित मस्जिदों और अधिकृत ईदगाहों में ही नमाज अदा की सकेगी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मंजू नाथ टीसी ने निर्देश दिए हैं कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए। प्रशासन ने कहा है कि आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि धार्मिक आयोजनों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ पोस्ट या माहौल खराब करने की कोशिश पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के लिए साइबर टीम को सक्रिय कर दिया गया है। एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ईद के अवसर पर नगरों और कस्बों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने मुस्लिम समुदाय से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि नमाज केवल निर्धारित स्थानों पर ही अदा करें और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करें।इधर, प्रशासन के निर्देशों के बाद नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त तेज कर दी गई है और स्थानीय खुफिया इकाइयों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top