icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दिल्ली में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार—RD Services गिरोह का पर्दाफाश

Delhi, Delhi:दिल्ली में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 12 लोग गिरफ्तार\n\nदिल्ली के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने गुरु अर्जुन नगर इलाके में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 2 संचालकों समेत कुल 12 लोगों को पकड़ लिया\n\nआरोपी “RD Services” के नाम पर लोगों को झांसा देकर फर्जी रोडसाइड असिस्टेंस पॉलिसी बेचते थे। टेली-कॉलर ग्राहकों को कॉल कर दावा करते थे कि देशभर में वाहन खराब होने पर तुरंत मदद मिलेगी। भरोसा जीतने के लिए कैश ऑन डिलीवरी के जरिए प्लास्टिक पॉलिसी कार्ड भी भेजा जाता था, जिसकी कीमत ₹3000 से ₹4000 तक वसूली जाती थी\n\nजांच में खुलासा हुआ कि यह पूरी तरह से फर्जीवाड़ा था और किसी भी ग्राहक को कोई सेवा नहीं दी जाती थी आरोपी पिछले 6 महीनों से यह कॉल सेंटर चला रहे थे और ग्राहकों की कॉल जानबूझकर नजरअंदाज कर देते थे\nछापेमारी के दौरान पुलिस ने कंप्यूटर, मोबाइल फोन, फर्जी पॉलिसी कार्ड और कस्टमर डेटा बरामद किया सभी आरोपियों के खिलाफ रंजीत नगर थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement

रामगढ़ में NH-248A बाईपास की मांग तेज, मूर्तिकारों ने भी खोला मोर्चा

Ramgarh, Dohli, Rajasthan:रामगढ़ में NH-248A बाईपास की मांग तेज, मूर्तिकारों ने भी खोला मोर्चा रामगढ़ / अलवर रामगढ़ में प्रस्तावित आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) के साथ नेशनल हाईवे संख्या 248ए को बाईपास से निकालने की मांग अब जोर पकड़ती जा रही है। इस मुद्दे पर अब क्षेत्र के मूर्तिकार भी खुलकर सामने आ गए हैं, जो पिछले कई दशकों से यहां अपना व्यवसाय चला रहे हैं。 दरअसल, राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा नेशनल हाईवे के मुख्य बिंदु से दोनों ओर 75-75 मीटर तक सभी निर्माण हटाने के आदेश दिए गए हैं। इसी आदेश के चलते रामगढ़ में लगातार विरोध देखा जा रहा है। स्थानीय व्यापारियों और मूर्तिकारों का कहना है कि यदि हाईवे को बाईपास से नहीं निकाला गया तो उनके रोजगार पर गंभीर असर पड़ेगा。 मांग को लेकर क्षेत्र में जनसमर्थन बढ़ता जा रहा है और लोग प्रशासन से जल्द समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।
0
0
Report

भिवंडी में 24 घंटे पानी सप्लाई बंद; प्रशासन नागरिकों से सहयोग की अपील

Thane, Maharashtra:उद्या भिवंडीत पाणी कमी अणार... देखभाल दुरुस्तीसाठी पाणी पुरवठा रहाणार कमी दाबाने... भिवंडीत निजामपूर शहर महानगरपालिका कार्यक्षेत्रातील स्टेम वॉटर डिस्ट्री. अॅन्ड कंपनीच्या वतीने पावसाळयापुर्वी दैनंदिन देखभाल दुरुस्तीची कामे तातडीने करून घेण्यात आली आहेत. या करीता प्रशासनाकडून स्टेम पाणी पुरवठा प्राधिकरणाकडून बुधवारी सकाळी ९.०० वाजे पासून ते गुरुवारी सकाळी ९.०० वाजे पर्यंत २४ तासांचा शटडाऊन घेण्यात येणार आहे. त्यामुळे भिवंडी शहराच्या विविध भागासाठी स्टेम मार्फत होणारा पाणी पुरवठा बंद राहणार आहे. याकरीता भिवंडीत पुढील एक दिवस कमी दाबाने व कमी प्रमाणात पाणी पुरवठा होणार आहे. याची नागरीकांनी नोंद घेऊन महानगरपालिकेस सहकार्य करावे अशा प्रकारचे आव्हान पालिका प्रशासनाने केले आहे.
0
0
Report

बालेसर में चक्रवाती तूफान से भारी नुकसान, बिजली व यातायात बाधित

Jodhpur, Rajasthan:बालेसर उपखंड क्षेत्र के चाँचलवा, ऊटाम्बर, रावतसर एवं रामनगर में गाँवों में आए भीषण चक्रवाती तूफान ने कुदरत का ऐसा कहर बरपाया कि ग्रामीण सहम गए। अचानक बदले मौसम के मिजाज और तूफानी हवाओं ने कुछ ही पलों में पूरे क्षेत्र को तहस-नहस कर दिया। तूफान की रफ्तार इतनी घातक थी कि दर्जनों घरों के टीन शेड उड़ गए तो कई पक्के घरों की बालकानी एवं छत भी नीचे गिर गई। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई है। ग्रामीणों को भारी आर्थिक क्षति पहुँची है। बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कई स्थानों पर विद्युत पोल उखड़ने और तार टूटने से पूरा इलाका अंधरे में डूब गया है। रास्ते में विशालकाय पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया है, जिससे आमजन को आवाजाही में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। तूफान के थमने के बाद प्रभावित परिवारों में डर और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। राजस्व टीम मौके पर पहुँचकर नुकसान का सर्वे करे। पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। फिलहाल, ग्रामीण अपने स्तर पर मलबे को हटाने और व्यवस्था सुधारने में जुटे हैं, लेकिन बड़े पैमाने पर हुए नुकसान के लिए सरकारी मदद का इंतजार है。
0
0
Report
Advertisement

झारखंड में एसआईआर के बहाने दलों की बयानबाजी तेज

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में एसआईआर होना है और उससे पहले राजनीतिक दलों की बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा राज्य सरकार कितनी भी ताकत लगा ले इस राज्य से एक एक घुसपैठिए को घसीट कर बाहर करने का काम करेगें , हर हाल में एसआईआर हो कर रहेगा तो कांग्रेस ने कहा मतदाताओं को मताधिकार के अधिकार से वंचित करने का प्रयास हुआ तो कांग्रेस चट्टान की तरह खड़ा रहेगी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा सरकार में बैठे लोग एसआईआर को लेकर विभिन्न अवसरों पर बयान देने का काम किया है कि एसआईआर को हम यहां लागू नहीं होने देंगे इस लिए मैं कहता हूं राज्य सरकार कितनी भी ताकत लगा ले , लेकिन इस राज्य से एक एक घुसपैठिए को घसीट कर बाहर करने का काम बीजेपी का एक एक कार्यकर्ता करेगा और मतदाता सूची से निकालने का काम करेगा। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने कहा इस तरह की भाषा अहंकार है और बीजेपी के एक एक नेताओं में ये अहंकार की भाषा कूट कूट कर भरी हुई है। आप उस अहंकार के जरिए लोकतंत्र की हत्या नहीं कर सकते हैं, उस अहंकार के जरिए लोगों को मत देने के अधिकार से वंचित नहीं कर सकते हैं। अगर आप लोकतंत्र की हत्या करेगें लोगों को मत देने के अधिकार से वंचित करोगे तो आपके समाने चट्टान की तरह कांग्रेस खड़ी रहेगी। झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, जब बीजेपी के लोग इस तरह की बयानबाजी करते हैं तो हंसी आती है। आपके शासन में बहुत कम बंग्लादेशी को निकाला गया उससे पहले यूपीएम के शासन में बंग्लादेशी को निकाला गया।। घुसपैठिया बोल कर ये माहौल बनाते हैं और उसका राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास करते हैं। वहीं राजनीतिक विश्लेषक की मानें तो एसआईआर पहले भी हुआ है, हमारे यहां लोकतন্ত্র है और इलेक्ट्रॉल सिस्टम में प्रावधान है कि एक भी मतदाता छूटे नहीं । 2003 में भी हुआ है, उसके बाद जितने लोग आए हैं, तो प्रजातंत्र में सब का डेटा लेना आवश्यक है। एसआईआर होना आवश्यक है। राजनीतिक दलों को अपने अपने कार्यकर्ताओं को ये बताना और जिम्मेदारी सुनिश्चित करना होगा कि वो इसमें अपनी भूमिका निभाएं और उससे पहले राजनीतिक कार्यकर्ताओं को दल अपने स्तर पर प्रशिक्षित करे।
0
0
Report

PM Uday योजना से दिल्ली में 50 लाख लोग और 10 लाख परिवार लाभान्वित

Delhi, Delhi:दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा आज दिल्ली के लिए खास दिन है. डबल इंजन सरकार की नई योजना से 50 लाख लोग और 10 लाख परिवार होंगे लाभान्वित 2019 में शुरू हुई पीएम उदय योजना में तकनीकी दिक्कतों के बाद अब नई व्यवस्था लागू 1511 कॉलोनियों को ऑथराइजेशन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा अब कॉलोनियों को “जैसी है, जहां है” के आधार पर नियमित किया जाएगा पहले 250 गज से ऊपर निर्माण के लिए DDA से मंजूरी जरूरी थी, अब अधिकार राजस्व विभाग के पास सर्वे अब राजस्व विभाग करेगा, 7 दिन में जीएस सर्वे रिपोर्ट देनी होगी 511 कालोनियों को नियमित किया जा रहा है पीएम उदय रजिस्टर में एंट्री होगी, अब आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होंगे अब तक 40 हजार ऑथराइजेशन लेटर जारी किए जा चुके हैं
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में आज बारिश की संभावना, येलो अलर्ट के बीच तापमान गिर सकता है

Delhi, Delhi:देश की राजधानी दिल्ली में आज एक बार फिर सुबह से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और कई जगह बूंदाबांदी भी हुई है हालांकि मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी कर रखा है और ऐसे में संभावना है कि आज बारिश दिल्ली में होगी मौसम के इस बदलाव से तापमान में कहीं ना कहीं काफी गिरावट देखने को मिली है और मौसम सुहाना हो रहा है और इस मौसम का लोग लुफ्त उठाते हुए दिख रहे हैं हालांकि उन लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ेगा जिन लोगों खेती-बाड़ी का काम करते हैं क्योंकि यह समय फसल काटने का है और ऐसे समय में बारिश वाला वृष्टि होती है तो उनकी फसलों को काफी नुकसान भी पहुंच सकता है
0
0
Report

सांसद संजय ने बलदेव में किसानों व गांवों में शराब के ठेकों की समस्याओं पर चर्चा,संसद में उठेगी आवाज

DEEPAK KUMARDEEPAK KUMARFollow11m ago
Mathura, Uttar Pradesh:सांसद संजय सिंह ने बलदेव में किसानों व गांव गांव शराब के ठेकों की समस्याओं पर की चर्चा ,संसद में आवाज उठाने का दिया आश्वासन मथुरा । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की 'पदयात्रा' के दौरान बलदेव क्षेत्र में किसानों और क्षेत्रीय प्रतिनिधियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस दौरान क्षेत्र के किसानों ने अपनी ज्वलंत समस्याओं को सांसद के समक्ष रखा, जिस पर उन्होंने गंभीरता से विचार करने और संसद में उठाने का भरोसा दिया। एक निजी होटल में आयोजित इस बैठक में क्षेत्रीय किसान नेता और जनप्रतिनिधियों ने संजय सिंह से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र में हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से हुए भारी नुकसान का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। किसान नेताओं ने बताया कि फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं और अब तक उन्हें सरकार की ओर से कोई ठोस राहत नहीं मिली है। सांसद संजय सिंह के निजी सचिव का फोन आया था कि वे क्षेत्रीय किसानों और उनके प्रतिनिधियों से मुलाकात करना चाहते हैं। हमने उनके सामने ओलावृष्टि, बेमौसम बारिश और किसानों की अन्य संवेदनशील समस्याओं को विस्तार से रखा है। उन्होंने हमें पूरा आश्वासन दिया है कि आगामी संसद सत्र में वे इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे। आम आदमी पार्टी की यह पदयात्रा क्षेत्र में जनसंवाद का माध्यम बन रही है। संजय सिंह के साथ बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे। किसानों को उम्मीद है कि एक कद्दावर नेता द्वारा संसद में उनकी बात रखे जाने से शासन और प्रशासन पर दबाव बनेगा और उन्हें उचित मुआवजा मिल सकेगा। किसानों ने फसल बर्बादी के मुआवजे की मांग की।
0
0
Report
Advertisement

यात्री ट्रेनों की देरी के खिलाफ जमशेदपुरी पश्चिम विधायक सरयू राय का धरना

Jamshedpur, Jharkhand:यात्री ट्रेनों की देरी के खिलाफ जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय का धरना मंगलवार शुरू हुआ। इसमें विश्व हिंदू परिषद के अलावा अन्य समाजसेवियों ने भी समर्थन दिया। टाटानगर रेलवे स्टेशन के मेन गेट के पास सरयू राय अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठे। धरने में काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष भी शामिल हुए। डंका बजाकर रेलवे का विरोध जताया गया। धरने पर बैठे लोगों ने रेलवे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सरयू राय ने कहा कि चांडिल से टाटानगर आने में सभी यात्री ट्रेनों को 3 से 4 घंटे का समय लग रहा है, जबकि आधे घंटे में ये ट्रेनें चांडिल से टाटानगर पहुंचती हैं। मालगाड़ियों को चलाने के लिए यात्री ट्रेनों की दुर्गति की जा रही है। यात्री ट्रेनों के सही समय पर नहीं पहुंचने से यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। बाहर से शहर कमाने आने वाले मजदूर भी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेन सही समय पर चले इसके लिए यह धरना दिया गया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top