261505
सीतापुर-मुलायम सिंह पर महंत राजू दास के दिए बयान पर सपा कार्यकर्ता नाराज
Sahora, Uttar Pradesh:विधानसभा सेवता के सपा कार्यालय रेउसा में बुधवार दोपहर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक महेंद्र कुमार सिंह झीन बाबू की अगुवाई में जनेश्वर मिश्रा के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव पर महंत राजू दास द्वारा की गई टिप्पणी की निंदा करते हुए प्रेस नोट जारी कर प्रशासन से उनपर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नालंदा में बदमाशों का खूनी संघर्ष, कचहरी मोड़ पर भारी तनाव
Pariaunna, Bihar:नालंदा में बदमाश कितने बेखौफ है इसकी बानगी बिहार थाना क्षेत्र में देखने को मिला। जहां आपसी बर्चस्प में बिहार थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान कुछ मिनटो तक कचहरी मोड रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। थोड़ी देर के लिए वहां पर अफरा तफरी मच गई। जख्मी महिला ने बताया कि वह बाजार किसी काम से गई थी। अपने घर लौटने के दौरान वह भी इस घटना की शिकार हो गई। जख्मी महिला ने बताया कि कुछ बदमाश कचहरी मोड पर आपस में झगड़ा कर रहे थे। इसी दौरान वह लौट रही थी तभी वह भी इस लड़ाई की चपेट में आ गई महिला ने बताया कि रोड़ेबाजी के दौरान वह जख्मी हुई। हालांकि इस मामले में अभी तक बिहार थाना की तरफ से कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है कि आखिर में यह घटना किस बात को लेकर हुई। लेकिन स्थानीय लोगों की माने तो यह मारपीट एक अनार सौ बीमार के चक्कर में हुई है। वही अस्थावां थाना क्षेत्र के अस्थावां बाजार में भी पारिवारिक बटवारे का विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। बिहार थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि इस घटना को लेकर कोई जानकारी नहीं है और न ही एफआईआर हुआ है। इस मारपीट की घटना में एक ही परिवार के कई लोग जख्मी हो गए। बताया जाता है कि मां पार्वती मिष्ठान भंडार का संचालन सात भाइयों के बीच 3 महीने की पारी के समझौते के अनुसार होता है आरोप है कि एक भाई द्वारा पारी समाप्त होने के बाद भी मिठाई की दुकान नहीं सौंपने के बाद यह विवाद बढ़ गया। अस्थावां थाना ध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों से ग्यारह लोगों पर एफआईआर दर्ज कराया गया है छानबीन चल रही है।0
0
Report
हल्द्वानी सड़क हादसाः अनियंत्रित कार ने 4 युवकों को रौंदा, तीन की मौत
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी: भीषण सड़क हादसा हादसे में 3 लोगों की मौत अनियंत्रित कार ने 4 युवकों को रौंदा 3 युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत चौथा गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी सिटी मजिस्ट्रेट ने घायल का जाना हाल तीनपानी बाईपास फ्लाई ओवर की घटना0
0
Report
12 जुलाई: प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महायज्ञ—वृक्षारोपण का विराट उत्सव
Noida, Uttar Pradesh:‘प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का उत्सव... पौधरोपण महायज्ञ' भारतीय संस्कृति में प्रकृति का संरक्षण केवल पर्यावरणीय दायित्व नहीं, बल्कि कृतज्ञता का भाव है। हम पृथ्वी को माता, नदियों को जीवनदायिनी और वृक्षों को प्राणवायु का आधार मानते हैं। यही कारण है कि वृक्षारोपण हमारे लिए औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उस प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है, जिसने हमें जीवन, अन्न, जल और ऊर्जा प्रदान की है। 12 जुलाई का वृक्षारोपण महायज्ञ इसी कृतज्ञता का विराट उत्सव है।0
0
Report
Advertisement
श्रावस्ती में ट्रैक्टर- बाइक टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल
Shravasti, Uttar Pradesh:सड़क हादसे में युवक की मौत। यूपी के श्रावस्ती जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। श्रावस्ती जिले के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भिनगा-लक्ष्मणपुर मार्ग पर ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।0
0
Report
फिरोजाबाद में पुलिस- बदमाश मुठभेड़, दो वांछित गिरफ्तार, प्रिंस घायल
Firozabad, Uttar Pradesh:यूपी के फिरोजाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। मु0अ0सं 389/26 के आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से काली बुलेट पर घूम रहे थे। तभी बैंदी की पुलिया के पास चैकिंग के दौरान जब पुलिस ने इन्हें रोका, तो बदमाशों ने सीधे फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में 'प्रिंस' नाम के बदमाश के पैर में गोली लगी है, जबकि उसका साथी 'सुमित' घेराबंदी कर पकड़ा गया। घायल बदमाशी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके पास से पिस्टल, तमंचा, कारतूस और बुलेट बरामद हुई है।0
0
Report
रायसेन में मोटर चोरी के आरोप पर युवक को खेत में बांध कर करंट से सजा
Raisen, Madhya Pradesh:MP रायसेन - खेत पर बांधकर युवक को करंट लगाकर दी गई तालिबानी सजा - मोटर चोरी के आरोप में पकड़े युवक को कुछ लोगों ने खेत पर खंभे से बांधकर बिजली का करंट लगाकर दी गई सजा। युवक से मोटर चोरी में शामिल लोगों के नाम उगलवाने के लिए की गई अमानवीय हरकत। घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल। रायसेन कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपलई डेम के पास की घटना। पीड़ित युवक धनियाखेड़ी के बैरागी समाज का बताया जा रहा है। शिकायत नहीं मिलने के कारण पुलिस ने नहीं किया मामला दर्ज। सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने ओर हिंदू युवकों से अमानवीय व्यवहार से नाराज है हिन्दू संगठन। घटना के दौरान जा सकती थी दोनों युवकों की जान। स्थानीय लोगों ने मानव अधिकार आयोग से मामले को संज्ञान में लेने की गुहार लगाई।0
0
Report
Advertisement
देवास में तलवार से हमला: CCTV में कैद वारदात, बदमाश की गिरफ्तारी जारी
Dewas, Madhya Pradesh:देवास में तलवार से जानलेवा हमला, आदतन बदमाश ने युवक पर किए ताबड़तोड़ वार; CCTV में कैद वारदात, वीडियो हुआ वायरल देवास के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के शांतिपुरा में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया। आदतन बदमाश दुर्गेश उर्फ बंटी ने 30 वर्षीय नितेश राव पर तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी वारदात इलाके में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 307 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से 23 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। मामले की जांच CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जारी है।0
0
Report
जमुई में गाय चराते समय दुष्कर्म: आरोपी गिरफ्तार, महिला घायल
Jamui, Bihar:जमुई: जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार दोपहर गाय चराने गई 40 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप सामने आया है। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने पीड़िता के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की और घटना के करीब तीन घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को जमुई सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने प्रेस वार्ता कर गिरफ्तारी की पुष्टि की। शराब के नशे में वारदात का आरोप प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे पीड़िता बहियार में गाय चरा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पोहे गांव निवासी प्रहलाद मांझी वहां पहुंचा और महिला को जबरन झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीण, आरोपी भागा। महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। शनिवार सुबह पीड़िता दर्जनों महिला-पुरुषों के साथ सिकंदरा थाना पहुंची, जहां उसका फर्द बयान दर्ज किया गया। इसके आधार पर आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। सिकंदरा थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। जमुई सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने शनिवार को सिकंदरा थाना में प्रेस वार्ता कर बताया कि सिकंदरा थाना क्षेत्र से महिला के साथ दुष्कर्म और मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। घटना के कुछ ही घंटे के भीतर आरोपी प्रहलाद मांझी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से सिकंदरा थाना में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं पीड़िता का इलाज जारी है।0
0
Report
हरियाणा में मानसून preparedness के लिए CM सैनी की बड़ा समीक्षा, जलभराव रोकथाम के कड़े निर्देश
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मानसून के मद्देनजर प्रदेशभर में जल निकासी व्यवस्था, जलभराव की रोकथाम तथा संभावित बाढ़ प्रबंधन की शुक्रवार देर रात व्यापक समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों, मंडलायुक्तों तथा सिंचाई, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, शहरी स्थानीय निकाय, विकास एवं पंचायत, राजस्व, स्वास्थ्य तथा अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं, प्रदेश में कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी फील्ड में रहकर व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करें और किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए कि अपने-अपने जिलों में जल निकासी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करें तथा फील्ड स्तर पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए। जिन क्षेत्रों में जलभराव की आशंका रहती है, उनके पहले से पहचान कर वहां सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते पूरे किए जाएं। वर्षा के तुरंत बाद प्रभावित क्षेत्रों से पानी की शीघ्र निकासी सुनिश्चित की जाए, ताकि जनजीवन सामान्य बना रहे और नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंचाई, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, शहरी स्थानीय निकाय, विकास एवं पंचायत, राजस्व, पुलिस तथा अन्य संबंधित विभाग बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें। जल निकासी के लिए आवश्यक पंप सेट, मोटर, पाइप तथा अन्य उपकरण पूरी तरह कार्यशील अवस्था में तैयार रखे जाएं। उपमंडल स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं की समय-समय पर समीक्षा की जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश से गुजरने वाली नदी सहित सभी ड्रेनों की नियमित निगरानी की जाए तथा जहां कहीं भी बरसाती पानी के प्रवाह में अवरोध हो, उसे तत्काल हटाकर निर्बाध जल निकासी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यमुना नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखने के निर्देश देते हुए कहा कि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में संवेदनशील क्षेत्रों में अधिकारियों की तत्काल तैनाती सुनिश्चित की जाए। राजस्व, सिंचाई, पुलिस तथा अन्य संबंधित विभाग बाढ़ संभावित क्षेत्रों में समन्वित ढंग से कार्य करें, ताकि जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनरी, नावों, जनरेटर तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता की नियमित जांच की जाए। सभी जिलों में बाढ़ नियंत्रण एवं जल निकासी से संबंधित कंट्रोल रूम चौबीस घंटे सक्रिय रखें जाएं तथा आपदा प्रबंधन तंत्र को पूरी तरह तैयार रखा जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जा सकें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि मानसून के दौरान जलजनित एवं संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। आवश्यक दवाइयों का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया जाए तथा चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता में किसी प्रकार की कमी न रहे। मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए कि प्रत्येक जिला मानसून के दौरान नागरिकों की सुविधा के लिए अपना टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी करे, ताकि जलभराव, बाढ़ अथवा अन्य आपात स्थिति से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि जलभराव की प्रत्येक घटना का विस्तृत रिकॉर्ड तैयार किया जाए। इसमें प्रभावित स्थान, पानी की निकासी में लगा समय तथा स्थिति सामान्य होने में लगे समय का समुचित विवरण दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि इन आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर भविष्य के लिए स्थायी एवं दीर्घकालिक समाधान तैयार किए जाएंगे, ताकि मानसून के दौरान जलभराव की समस्या का प्रभावी एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहें।0
0
Report
Advertisement
हरियाणा डिजिटल कवच: 24x7 थ्रेट इंटेलिजेंस से सुरक्षा मजबूत
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट में घोषित हरियाणा डिजिटल कवच पहल के अनुरूप राज्य में साइबर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में हरियाणा सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। इसी क्रम में सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग (डाइटेक) तथा सिटिजन रिसोर्सेज इन्फॉर्मेशन डिपार्टमेंट (सीआरआईडी) ने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी), भारत सरकार के सहयोग से राज्य डेटा के लिए साइबर सुरक्षा ढांचे को सुदृढ़ बनाने विषय पर चंडीगढ़ में राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए डाइटेक के निदेशक समवर्तक सिंह खंगवाल ने कहा कि डिजिटल गवर्नेंस के तेजी से विस्तार के साथ साइबर सुरक्षा केवल तकनीकी विषय नहीं रह गई है, बल्कि सुशासन और प्रभावी नागरिक सेवाओं का अभिन्न आधार बन चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकारी डिजिटल अवसंरचना और नागरिकों के डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय, उभरती प्रौद्योगिकियों को अपनाना, निरंतर क्षमता निर्माण तथा सक्रिय साइबर सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट में घोषित हरियाणा डिजिटल कवच के माध्यम से सभी सरकारी विभागों के लिए 24×7 थ्रेट इंटेलिजेंस, साइबर घटनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया, अनिवार्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन तथा नियमित सुरक्षा ऑडिट सुनिश्चित किए जाएंगे। इससे राज्य की साइबर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलेगा तथा सरकारी प्रणालियों एवं नागरिकों के डेटा की सुरक्षा अधिक प्रभावी होगी। श्री खंगवाल ने कहा कि कार्यशाला में प्राप्त सुझाव हरियाणा के साइबर सुरक्षा ढांचे को और मजबूत बनाने के साथ-साथ राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा ढांचे को सुदृढ़ करने में भी उपयोगी सिद्ध होंगे। कार्यशाला में उभरते साइबर खतरों, डेटा गवर्नेंस, सरकारी संस्थानों की साइबर सुरक्षा, पावर सेक्टर में साइबर सुरक्षा, साइबर अपराध की रोकथाम, डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (डीपीडीपी) फ्रेमवर्क, सुरक्षा मानकों तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित सुरक्षित आईटी अवसंरचना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। इस के लिए विशेष प्रशिक्षण और जागरूकता जरूरी है। कार्यशाला में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्डों एवं निगमों के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा मेEiटी, एनईजीडी, सीईआरटी-इन, एनआईसी, हरियाणा पुलिस, बिजली विभाग तथा निजी क्षेत्र के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने भाग लिया।0
0
Report
दिल्ली में अगले 5 दिन गर्मी बढ़ेगी, तापमान 2–3°C तक चढ़ने का अनुमान
Noida, Uttar Pradesh:• औसत समुद्र तल पर मॉनसून ट्रफ़ श्री गंगानगर, रोहतक, शाहजहाँपुर, गोरखपुर, डेहरी, बांकुरा, कोंटाई से होकर गुज़रती है और वहाँ से पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी की तरफ़ बढ़ती है।• वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) अब मध्य क्षोभमंडल की पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ़ के रूप में दिखाई दे रहा है, जिसकी धुरी औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है और यह लगभग 71°E देशांतर के साथ 30°N अक्षांश के उत्तर में चल रही है।• पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर औसत समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊँचाई पर बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण अब कमज़ोर पड़ गया है।Weather Report• अगले 5 दिनों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान में 2-3°C की वृद्धि होगी।बीता हुआ मौसम• पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ और अधिकतम तापमान में 1-3°C की वृद्धि हुई।• पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23-27°C और अधिकतम तापमान 35-36°C के दायरे में रहा।• कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम (-1.6°C से -3.0°C) रहा और दिल्ली के बाकी हिस्सों में सामान्य (-1.5 से 1.5°C) रहा।• कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक (1.6°C से 3.0°C) रहा और दिल्ली के बाकी हिस्सों में सामान्य रहा।• दिन के दौरान दिल्ली में दक्षिण-पश्चिमी हवाएँ (20-25 किमी/घंटा की गति से) चलीं।0
0
Report
जौनपुर की सरसों तेल फैक्ट्री में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से लाखों का नुकसान
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में भीषण अग्निकांड सरसों तेल फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 50 लाख से ज्यादा का नुकसान जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के परसत गांव स्थित एक सरसों तेल निर्माण इकाई में रविवार को अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां रखा सरसों का तेल, मशीनें, पैकिंग सामग्री और अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियों मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। करीब चार घंटे की लगातार मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक फैक्ट्री में रखा 50 लाख रुपये से अधिक मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो चुका था। घटना के बाद पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
पत्थर कारोबारी की पत्नी की हत्या, सुरक्षा गार्ड नेपाल भागने से पहले गिरफ्तार
Koderma, Jharkhand:कोडरमा जिले के पत्थर व्यावसायी महावीर यादव के सुरक्षा गार्ड सुनील गजमाई ने अपनी पत्नी रेशमा गजमाई की हत्या कर शव लेकर नेपाल भागने की तैयारी में था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसे हिरासत में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पकड़े गए सुनील गजमई का कहना है, कि उसकी पत्नी ने सुबह में ही शराब पी ली थी और उनके बीच बकझक भी हुआ था, इसके बाद वह घर से कही बाहर चला गया था और जब वापस घर लौटा तो उसकी पत्नी की मौत हो चुकी थी। सुनील गजमई अपनी पत्नी का शव और दोनों बच्चों के अलावे अपनी मां के साथ वापस नेपाल भागने की तैयारी में था, लेकिन भागने से पहले ही उसे महाराणा प्रताप चौक के पास पकड़ लिया गया। इधर, पत्थर व्यवसायी महावीर यादव ने बताया कि पिछले सात आठ महीने से सुनील उनके नौकरी कर रहा था और उसका उसकी पत्नी के साथ अक्सर लड़ाई झगड़ा होता रहता था। आज जब उन्हें घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।0
0
Report
नारायणपुर के छोटेडोंगर का मार्ग मानसून में तालाब बन गया
Narayanpur, Jharkhand:एंकर - नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर मे मानसून की पहली ही बारिश ने नारायणपुर जिले के ग्राम छोटेडोंगर में विकास कार्यों की पोल खोलकर रख दी है। पद्मश्री वैद्यराज हेमचंद्र मांझी के निवास तक जाने वाला प्रमुख पहुंच मार्ग इन दिनों बड़े-बड़े गड्ढों और कीचड़ से पट गया है। छोटेडोंगर पुलिस थाना और ग्राम पंचायत भवन के सामने स्थित इस मुख्य सड़क पर बारिश का पानी भर जाने से सड़क किसी तालाब या दरिया जैसी दिखाई देने लगी है। यह मार्ग क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़कों में शामिल है। प्रतिदिन छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों मरीज अपने परिजनों के साथ वाहन लेकर पद्मश्री वैद्यराज हेमचंद्र मांझी से उपचार कराने पहुँचते हैं। लेकिन सड़क की जर्जर स्थिति के कारण कई बार वाहन कीचड़ और गड्ढों में फंस जाते हैं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चों, दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों का भी आवागमन होता है। सड़क पर पानी भरने से गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिसके कारण आए दिन लोग फिसलकर घायल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान इस मार्ग पर चलना जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की बदहाल स्थिति के बावजूद न तो लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और न ही ग्राम पंचायत द्वारा इसकी मरम्मत के लिए कोई ठोस पहल की जा रही है। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि पद्मश्री वैद्यराज हेमचंद्र मांझी जैसे राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त व्यक्तित्व के पहुंच मार्ग का शीघ्र निर्माण एवं मरम्मत कराई जाए, ताकि मरीजों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके。0
0
Report
गोरखपुर में तेज कार डिवाइडर से टकराई, बड़ा हादसा टला
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर महानगर में शनिवार रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। राजघाट थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर से नार्मल चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बारिश के कारण सड़क पर भीड़ कम थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। राजघाट थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसा ट्रांसपोर्ट नगर से नार्मल चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते कार डिवाइडर पर चढ़ गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि बारिश के चलते सड़क पर वाहनों और लोगों की आवाजाही कम थी। यही वजह रही कि इस हादसे में कोई राहगीर या अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया और एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही राजघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वाहन को हटवाकर यातायात सामान्य कराया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है। फिलहाल इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन घटना एक बार फिर तेज रफ्तार से वाहन चलाने के खतरों की याद दिलाती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
