icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
262722
AAAbhishek AwasthiFollow20 Jan 2025, 03:25 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

डोमाडीह में घंटों प्रदर्शन के बाद सहमति,मृतक के परिवार को 9 लाख मुआवजा और पढ़ाई-रोजगार की व्यवस्था,,

Avinash Babu PatelAvinash Babu PatelFollow21m ago
Upani, Chhattisgarh:सक्ती जिले के डोमाडीह में महेश केंवट की मौत के मामले में करीब 10 घंटे चले प्रदर्शन के बाद आखिरकार सहमति बन गई है। प्रशासन और ग्रामीणों के बीच 9 लाख रुपये मुआवजा देने के साथ ही परिवार के सदस्यों की पढ़ाई और रोजगार की व्यवस्था कराने पर सहमति बनी है। वहीं, प्रशिक्षु एसआई जयराम साहू पर लगे आरोपों को लेकर एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने अग्रिम जांच के निर्देश दिए हैं। एसपी के मुताबिक, गांव वालों और मौके पर मौजूद लोगों के बयान लिए गए हैं। रेड कार्रवाई में कथित अनधिकृत लोगों की संलिप्तता सामने आने पर उनके खिलाफ भी विधिवत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रदर्शन समाप्त हो गया है, लेकिन अब सबकी नजर जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई है।
0
0
Report

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती,अमरोहा की 23 वर्षीय रोशनी 37 वर्षीय अमित के साथ रहने पहुंचीं

Shahrukh HusainShahrukh HusainFollow28m ago
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती के बाद एक अनोखा मामला सामने आया है। अमरोहा की रहने वाली 23 वर्षीय रोशनी राघव अपने वैवाहिक जीवन में विवाद के बाद मुरादाबाद के 37 वर्षीय अमित कुमार के साथ रहने पहुंच गई हैं। रोशनी ने अपने पूर्व पति राजीव कुमार पर शराब पीने और अन्य महिलाओं से संबंध होने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्हें घर से निकाल दिया गया था। वहीं, रोशनी और अमित ने अपनी मर्जी से साथ रहने के लिए 100 रुपये के स्टांप पेपर पर नोटरीकृत इकरारनामा तैयार कराया है। इसमें कुल 9 शर्तें दर्ज की गई हैं। इन शर्तों में एक-दूसरे का ख्याल रखने, घर का खर्च उठाने और अमित की पहली शादी से हुए दो बच्चों की देखभाल व पढ़ाई की जिम्मेदारी भी शामिल है। फिलहाल, इंस्टाग्राम से शुरू हुए इस रिश्ते और इकरारनामे की इलाके में चर्चा हो रही है।
0
0
Report

मुरादाबाद में दो अलग-अलग सड़क हादसों में मासूम बच्चे समेत दो लोगों की मौत

Shahrukh HusainShahrukh HusainFollow32m ago
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में दो अलग-अलग सड़क हादसों में मासूम बच्चे समेत दो लोगों की मौत, पिकअप और अज्ञात कैंटर की टक्कर से परिवारों में मचा कोहराम मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में मासूम बच्चे समेत 55 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। पहला हादसा चमरौआ गांव में हुआ, जहां बुआ की शादी का सामान उतारकर तेज रफ्तार से जा रही पिकअप ने मासूम बच्चे को कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौत के बाद परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दो दिन बाद ही बच्चे की बुआ की शादी होनी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप और चालक को हिरासत में ले लिया। परिजनों ने शादी के चलते फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई न चाहने की बात कही। वहीं, दूसरा हादसा नगला गांव के 55 वर्षीय नन्हे के साथ हुआ। वह टाइल्स और पत्थर का काम करके बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान काशीपुर-अलीगंज मार्ग पर करनपुर चौराहे के पास अज्ञात कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नन्हे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार कैंटर चालक की तलाश में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। दोनों हादसों के बाद गांवों में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
0
Report
Advertisement

**रोहतास: NH-19 पर देर रात पलटा मालवाहक ट्रक, चालक और खलासी फरार**

Kumar TathagatKumar TathagatFollow1h ago
Dhankadha, Bihar:**रोहतास: NH-19 पर देर रात पलटा मालवाहक ट्रक, चालक और खलासी फरार** रोहतास जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे-19 पर सनसाइन महिंद्रा शोरूम के समीप देर रात करीब 12 बजे के बाद एक मालवाहक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क किनारे पलट गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्थान नंबर का यह ट्रक माल से लदा हुआ था। दुर्घटना के बाद ट्रक में लदा सामान सड़क किनारे बिखर गया। मौके पर टिन और अन्य सामान भी बिखरे हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, ट्रक में किस प्रकार का सामान लदा था, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। फिलहाल घटनास्थल पर कोई मौजूद नहीं है। दुर्घटना किस कारण हुई, इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि स्थानीय पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क किनारे से कब हटाया जाता है।
0
0
Report

💥2027 की डगर कठिन: अपना दल (एस) जिलाध्यक्ष का ही विधायक के प्रति छलका दर्द

ATUL YADAVATUL YADAVFollow2h ago
Pratapgarh, Uttar Pradesh:जिले के विश्वनाथगंज विधानसभा से अपना दल (एस) से विधायक है जीतलाल पटेल उसी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार पटेल का पोस्ट देख छलका दर्द। 💥"गैरों से क्या गिला करें जब अपनों ने ही आईना दिखा दिया, 💥एक ईंट भी न रख सके गांव में, और विकास का शोर मचा दिया!" 🔥टिकरी में एक ईंट तक नहीं रख पाए विधायक जी, एक लाइट भी लगी तो खंभा भी धड़ाम हो गया—सोशल मीडिया पर खुली विकास के दावों की पोल। 🔥विश्वनाथगंज विधानसभा के अपना दल (एस) के माननीय इतने 'सरल' हैं कि कमीशन से लेकर अधूरे कामकाज तक की पोल आए दिन उनकी ही पार्टी के जिम्मेदार लोग खोलते रहते हैं। 💥हकीकत से रूबरू कराया जाए तो विकास से ज्यादा दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में एड़ी-चोटी का जोर लगा देते हैं, जहां परिणाम में मुंह की भी खानी पड़ जाती है। 💥सवाल यह है कि जिन पर PWD से लेकर खुद पार्टी के जिम्मेदार लोग गंभीर आरोप लगा चुके हों, उन्हें 'सरल और मृदुभाषी' कहना आखिर कहां तक सही होगा? 🔥महासचिव ने विश्वनाथगंज के माननीय विधायक को 'जनप्रिय और लोकप्रिय' बताते हुए विकास विमर्श की फोटो पोस्ट की, जिस पर जिलाध्यक्ष राजकुमार पटेल का दर्द छलक पड़ा। 🔥जब अपनों ने ही खोल दिया है मोर्चा और गांव में एक ईंट तक नहीं लगी, तो ऐसे में किस तरह से पार होगी 2027 की डगर?
0
0
Report

कागजों पर नियम,कृषि भूमि पर प्लाटिंग का खेल! शिकायतों के बावजूद जिम्मेदारों की निगरानी पर सवाल

AYATUL YADAVFollow3h ago
Pratapgarh, Uttar Pradesh:जिले के गड़वारा नगर पंचायत के डंगरी वार्ड-2 की प्लाटिंग को लेकर 52 पृष्ठों की शिकायत, एसडीएम अनुष्का शर्मा के समक्ष फिर उठाया मामला! ➡️ प्रतापगढ़ में प्लाटिंग कारोबार के बीच कृषि भूमि पर कॉलोनी काटने और नियमों के अनुपालन को लेकर सवाल गहराते जा रहे हैं। गड़वारा नगर पंचायत के डंगरी वार्ड-2 में कथित अनियमित प्लाटिंग को लेकर शिकायतकर्ता ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी अनुष्का शर्मा को 52 पृष्ठों की तथ्यात्मक शिकायत सौंपकर फिर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कृषि भूमि पर आवश्यक अनुमतियों और निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना प्लाटिंग किए जाने का आरोप लगाया गया है। शासन के निर्देशों, भूमि उपयोग और प्लाटिंग संबंधी प्रावधानों के अनुपालन को लेकर जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर सवाल खड़े किए गए हैं। गड़वारा नगर पंचायत के EO का बयान, जिम्मेदारी पर सवाल! गड़वारा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने बातचीत में कहा कि UP RERA उनके निकाय के अधिकार क्षेत्र में नहीं है। लेकिन सवाल यह है कि RERA का अधिकार क्षेत्र अलग होने के बावजूद स्थानीय स्तर पर भूमि विकास, लागू नियमों और जरूरी अनुमतियों की निगरानी की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? क्या संबंधित विभागों ने मौके की जांच की, क्या कोई कार्रवाई हुई? जिले में जमीन कारोबार से जुड़ी कई फर्मों के संचालन की चर्चा है। बीते माह ASM Developer के एजेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने का मामला भी सामने आया था। वहीं गड़वारा नगर पंचायत क्षेत्र में प्लाटिंग को लेकर शिकायतें और UP RERA से संबंधित कार्रवाई के दावे भी सामने आए हैं। डंगरी वार्ड-2 में उठे आरोपों की निष्पक्ष जांच, भूमि के अभिलेखों, आवश्यक अनुमतियों और प्लाटिंग की वास्तविक स्थिति का परीक्षण जरूरी है। शिकायत में प्रस्तुत तथ्यों पर जिम्मेदार अधिकारी क्या कदम उठाते हैं, अब निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर हैं। ⚡ कृषि जमीन पर प्लॉट कट रहे, शिकायतें पहुंच रही अधिकारियों तक, फिर निगरानी तंत्र की जवाबदेही क्या है? नियमों का पालन सुनिश्चित होगा या जमीन के कारोबार में सवाल यूं ही दबे रहेंगे?
0
0
Report
Advertisement

झांसी में एफडीए की बड़ी कार्रवाई बिसरोली की 151 पानी की बोतलें सीज

RSRaghvendra SinghFollow9h ago
Garautha Khurd, Uttar Pradesh:लोकेशन झांसी रिपोर्टर राघवेंद्र सिंह झांसी जिलाधिकारी गौरांग राठी के निर्देश पर FDA टीम ने पाली पहाड़ी स्थित श्री बालाजी बेवरेज के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। जांच में पाया गया कि झांसी के प्रतिष्ठान पर बिसरोली ब्रांड की पानी की बोतलें ललितपुर के लाइसेंस पर पैक की जा रही थीं। टीम ने 2 लीटर वाली 2151 बोतलें सीज कर नमूने लिए और प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया वही यूनिवर्सिटी क्षेत्र में फूड सेफ्टी मोबाइल लैब वैन से लोगों को जागरूक किया गया और डोम-24 से उबलते तेल की शुद्धता जांची गई सहायक खाद्य आयुक्त पवन कुमार ने कहा कि बिना लाइसेंस के कारोबार पर 6 माह तक जेल और 5 लाख तक जुर्माने की कार्रवाई होगी
0
0
Report

सम्भल में प्रेमिका की शादी से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, दो घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Sambhal, Uttar Pradesh:सम्भल में प्रेमिका की शादी से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, दो घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा संभल। जुनावई थाना क्षेत्र के दवथरा हरिकिशन गांव में प्रेमिका की दूसरी जगह शादी होने से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को नीचे उतारने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सीओ गुन्नौर अंकित मिश्रा ने युवक को समझाकर सुरक्षित नीचे उतरवा लिया। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले युवक की प्रेमिका की शादी दूसरी जगह हुई थी। युवक को पुलिस अपने साथ ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

सुलह के नाम पर सिपाही पर रुपये मांगने का आरोप, विधायक के पास पहुंचे पीड़ित तो थानेदार की लगी क्लास

ASAmit SinghFollow13h ago
Deoria, Uttar Pradesh:गौरीबाजार थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर एक मामला सामने आया है। सुलह कराने के नाम पर एक सिपाही पर रुपये मांगने और रुपये नहीं देने पर पीड़ित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगा है। पुलिस की इस कथित कार्यशैली से परेशान पीड़ित ने देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी से न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने गौरीबाजार थानेदार को फोन कर मामले में कड़ी नाराजगी जताई और पूरे प्रकरण की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। विधायक ने पुलिसकर्मियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पीड़ित को न्याय दिलाने की बात कही। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। अब देखना यह होगा कि विधायक की नाराजगी के बाद पुलिस महकमा आरोपों की निष्पक्ष जांच कर संबंधित सिपाही के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है।
0
0
Report

बभनौली पंचायत भवन मे चोरी,पुलिस से शिकायत

PK VishwakarmaPK VishwakarmaFollow14h ago
Bijai Chhapra, Uttar Pradesh:पंचायत भवन का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी, कंप्यूटर-बैटरी और सीसीटीवी ले गए चोर नेबुआ नौरंगिया (कुशीनगर) स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनौली ग्राम सभा स्थित पंचायत भवन को चोरों ने निशाना बनाते हुए कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़ दिया। अज्ञात चोर कमरे में रखा कंप्यूटर, बैटरी, सीसीटीवी कैमरा सहित करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का सामान समेट ले गए। घटना की जानकारी होने पर गांव में आक्रोश व्याप्त है। ग्राम प्रधान चतुरी चौहान ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की रात अज्ञात चोर पंचायत भवन के कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर अंदर घुसे और वहां रखा कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। बुधवार को घटना की जानकारी होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई।प्रधान ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर चोरी की घटना का पर्दाफाश करने की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि चोरी के मामले में तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

चुनावी समीकरण से पहले जनसेवा का मैदान! विश्वनाथगंज में लगातार सक्रिय सुरेंद्र प्रताप सिंह

ATUL YADAVATUL YADAVFollow14h ago
Pratapgarh, Uttar Pradesh:PRATAPGARH ✍🏻 ATUL YADAV विश्वनाथगंज में जनसेवा की पिच पर सक्रिय सुरेंद्र प्रताप सिंह, सामाजिक सरोकारों से साध रहे जनता का दिल! 🔴 शहीदों के सम्मान से खेल मैदान तक, बहन-बेटियों के विवाह में सहयोग... विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रियता बनी है।विश्वनाथगंज विधानसभा में विधानसभा प्रत्याशी एवं समाजसेवी सुरेंद्र प्रताप सिंह लगातार जनसंपर्क और सामाजिक गतिविधियों के जरिए क्षेत्र में सक्रिय हैं।शहीदों की स्मृति में आयोजन, युवाओं के लिए खेल प्रतियोगिताएं और जरूरतमंद परिवारों की बहन-बेटियों के विवाह में सहयोग जैसे कार्य उनके सामाजिक सरोकारों का हिस्सा बन रहे हैं। क्षेत्र में लगातार लोगों के बीच पहुंचना, सामाजिक आयोजनों में भागीदारी और सहयोगात्मक गतिविधियां उनकी जनसंपर्क मुहिम को निरंतरता दे रही हैं। चुनावी दावेदारी सिर्फ पोस्टर और नारों से नहीं, जनता के बीच खड़े होने से भी मजबूत होती है। विश्वनाथगंज में सुरेंद्र प्रताप सिंह की यह सक्रियता क्या आगामी सियासी मुकाबले में उनकी जमीन मजबूत करेगी?
0
0
Report
Advertisement

मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए 28 व 29 नवंबर को बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर

LKLalit KumarFollow14h ago
Bareilly, Uttar Pradesh:आंवला मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 को लेकर बुधवार को तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी सुशील कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपजिलाधिकारी सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि 28 व 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) फार्म-6, 7 और 8 के साथ मौजूद रहेंगे। पात्र नागरिक इन शिविरों में पहुंचकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, नाम हटवाने अथवा संशोधन कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि 28 दिसंबर तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा, जबकि 4 जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। बैठक में एसएसआर-2027 के प्रथम सप्ताह की प्रगति से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। साथ ही उन्हें प्रपत्र-9, 10, 11ए और 11बी उपलब्ध कराए गए। युवा एवं महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान में बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा तहसील आंवला में स्थापित ईवीएम प्रदर्शन केंद्र पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। प्रतिनिधियों को ईवीएम के माध्यम से मतदान करने का अभ्यास कराया गया तथा उनके सवालों के जवाब देकर शंकाओं का समाधान किया गया। उपजिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से पुनरीक्षण अभियान में सहयोग करने की अपील की, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से संचित न रहे जाए ।
0
0
Report

23 दोषियों कों फांसी की सजा दिलाने वाले शासकीय अधिवक्ता कुलदीप कुमार को सीएम ने भेजा प्रशस्ति पत्र

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow14h ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर के सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता कुलदीप कुमार को पत्र लिखकर अधिवक्ता समाज की भूमिका की सराहना की है। मुख्यमंत्री ने अधिवक्ताओं को न्यायपालिका और आम नागरिकों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए कहा कि अधिवक्ता समाज संविधान की रक्षा, नागरिक अधिकारों की सुरक्षा और समाज में विधि के शासन को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। मुजफ्फरनगर की FTC 3rd मैं मुकदमों की प्रभावी पैरवी करते हुए कुलदीप कुमार ने करीब 23 आरोपियों को फांसी की सजा कराकर प्रदेश भर में एक मिसाल कायम की है। एफटीसी थर्ड के तत्कालीन न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर के द्वारा लगभग 11 मामलों में 23 दोषियो को फांसी की सजा सुनाई गई है जिनकी प्रभावी पैरवी अभियोजन पक्ष की ओर से कुलदीप कुमार ने कोर्ट में की है। इसी को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर के सहायक शासकीय अधिवक्ता कुलदीप कुमार की प्रशंसा करते हुए एक प्रशस्ति पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री के द्वारा दिए गए प्रशस्ति पत्र को लेकर अधिवक्ता समाज में खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जारी पत्र में अधिवक्ता कुलदीप कुमार को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सुख-समृद्धि की कामना की। पत्र में उन्होंने कहा कि अधिवक्ता अपने ज्ञान, तर्क और व्यावसायिक निष्ठा के माध्यम से लोगों को न्याय का मार्ग दिखाते हैं तथा न्याय व्यवस्था के प्रति जनविश्वास को मजबूत करते हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र में वर्ष 2017 से पूर्व अधिवक्ता समुदाय के असुरक्षा के वातावरण का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने कानून के राज को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई। इसके साथ ही अधिवक्ता कल्याण निधि को 1.50 लाख रुपये से बढ़ाकर 5.00 लाख रुपये किए जाने, सहायता की अधिकतम आयु सीमा 70 वर्ष किए जाने तथा अधिवक्ताओं और उनके परिवारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया। पत्र में नए न्यायालय भवनों, अधिवक्ता चैंबरों और मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं के लगातार विस्तार की जानकारी भी दी गई। मुख्यमंत्री ने अधिवक्ता समाज को प्रदेश का प्रभावशाली वर्ग बताते हुए कहा कि उनके विचार और तर्क समाज पर व्यापक प्रभाव डालते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि अधिवक्ता संविधान और कानून के रक्षक के रूप में अपनी सक्रिय भागीदारी से विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को मजबूत करेंगे।
0
0
Report

मां गंगा के तट पर दीपों से जगमगाया आनंद घाट, श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई देव दीपावली

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow14h ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। धर्म और आस्था की नगरी शुक्लागंज में बुधवार को देव दीपावली का पर्व श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। मां गंगा के पावन तट स्थित आनंद घाट पर आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन के साथ देव दीपावली उत्सव का शुभारंभ हुआ। उन्नाव की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने मां गंगा के तट पर दीप जलाकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान गंगा तट पर दीपों की रोशनी और श्रद्धा के वातावरण ने अद्भुत छटा बिखेरी। मां गंगा के प्रति आस्था प्रकट करते हुए उपस्थित लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की। पूरा घाट भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, नित्य गंगा सेवा समिति की अध्यक्ष शिल्पी दीक्षित तथा नगर पालिका अध्यक्ष कौमुदी पांडेय सहित तमाम श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मां गंगा के पावन तट पर दीपदान कर देव दीपावली के धार्मिक उत्सव में सहभागिता की। देव दीपावली के इस आयोजन ने गंगा तट पर सनातन परंपरा, श्रद्धा और भक्ति की अनुपम छटा बिखेर दी। बाइट रजनी तिवारी प्रभारी मंत्री उन्नाव
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top