Lakhimpur Kheri
शाहजहांपुरः रात में गश्त के दौरान पुलिस ने युवक की ली तलाशी, तमंचा और एक जिंदा कारतूस किया बरामद
Itauli, Uttar Pradesh:पुवायां थाना क्षेत्र के नगरा गोटिया निवासी स्वामी दयाल रात के समय उमरसंडा गांव की तरफ से नाहिल रोड की ओर जा रहा था, तभी गस्त के दौरान पुलिस ने उसे अचानक रोककर तलाशी ली। पुलिस ने उसके पास से 12 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। आरोपी पहले से ही 4 मुकदमों नामजद चल रहा था। पुलिस ने युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
IDFC फास्ट बैंक घोटाले में IAS अधिकारी पंकज अग्रवाल गिरफ्तार
Chandigarh, Chandigarh:हैरानी Haryana के IAS अधिकारी पंकज अग्रवाल को CBI ने गिरफ्तार किया है और कोर्ट में पेश किया गया। पंचकूला स्थित हरियाणा की विशेष CBI कोर्ट ने IAS अधिकारी पंकज अग्रवाल को पेश किया। हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों के खातों से करोड़ों रुपये की कथित हेराफेरी से जुड़े IDFC फर्स्ट बैंक घोटाले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने वरिष्ठ IAS अधिकारी पंकज अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। पंकज अग्रवाल हरियाणा सरकार में स्कूल शिक्षा और कृषि विभाग के प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत थे। जांच एजेंसियों के अनुसार यह मामला हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों और निकायों के खातों से सार्वजनिक धन के कथित दुरुपयोग और अवैध ट्रांसफर से जुड़ा है। प्रारंभिक जांच में सरकारी धन को निजी खातों और शेल कंपनियों के माध्यम से स्थानांतरित किए जाने की आशंका जताई गई है। CBI इससे पहले भी इस घोटाले में कई बैंक अधिकारियों, सरकारी कर्मचारियों और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच के दौरान कई IAS अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आई थी। हरियाणा सरकार ने CBI को पंकज अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ और जांच की अनुमति दी थी। बताया जा रहा है कि IDFC फस्ट बैंक और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक से जुड़े इस कथित घोटाले का आकार समय-समय पर सामने आए तथ्यों के अनुसार 590 करोड़ रुपये से लेकर 645 करोड़ रुपये से अधिक तक बताया गया है. CBI, ED और अन्य एजेंसियां पूरे नेटवर्क की जांच कर रही हैं। पंकज अग्रवाल की गिरफ्तारी को इस मामले में बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है। CBI अब यह पता लगाने में जुटी है कि सरकारी धन के कथित गबन और उसके ट्रांसफर में उनकी भूमिका क्या रही तथा इस पूरे नेटवर्क में किन-किन अधिकारियों और निजी व्यक्तियों की संलिप्तता थी। इससे पहले भी सीबीआई IAS आरके सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है.0
0
Report
जमुई-लखीसराय मार्ग पर भीषण टक्कर, तीन घायल
Jamui, Bihar:जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर अंबा के पास सोमवार को दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई भीषण टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल पर सवार अलोक कुमार, पिता हीरा लाला, निवासी बिछवे, थाना किउल, तथा सौरव कुमार, पिता संतोष साह, जमुई महिला कॉलेज में बीए सेमेस्टर-3 की परीक्षा देने आ रहे थे। इसी दौरान अंबा के पास सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर सवार बजरंगी ठठेरा बताया जाता है, जो फिलहाल लखीसराय में किराये के मकान में रहकर जमुई के विभिन्न गांवों में बर्तन बेचने का काम करता है। बहरहाल, मूल रूप से वह जमुई जिले के कला गांव, थाना लक्ष्मीपुर का रहने वाला है। हादसे के बाद वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और कुछ देर के लिए मुख्य मार्ग पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। लिहाजा, राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उठाकर सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल तीनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल जमुई में चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और असावधानी को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।0
0
Report
गढ़वा के मेराल में वज्रपात से 53 वर्षीय ममता कुंवर की मौत, परिवार में शोक
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत बीकताम गांव में वज्रपात की दर्दनाक घटना सामने आई है। इस हादसे में 53 वर्षीय ममता कुंवर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।जानकारी के अनुसार, ममता कुंवर अपने घर के पास स्थित खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ। वज्रपात की चपेट में आने से ममता कुंवर गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि ममता कुंवर के परिवार पर पहले से ही दुखों का पहाड़ टूटा हुआ था। कुछ महीने पहले ही उनके पति का निधन हो गया था। पति की मौत के सदमे से परिवार अभी उबर भी नहीं पाया था कि अब वज्रपात की इस घटना ने परिवार को पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया है। मृतका अपने पीछे दो बेटों को छोड़ गई हैं। मां की अचानक मौत से दोनों बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित सहायता प्रदान करने की मांग की है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली। चिकित्सकों द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर लोगों को बारिश और वज्रपात के दौरान सावधानी बरतने की आवश्यकता की याद दिलाई है। वहीं, पूरे बीकताम गांव में मातम का वातावरण है और लोग शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने में जुटे हुए हैं।0
0
Report
Advertisement
108 आपातकालीन सेवा है? गावां में धक्का देकर शुरू होती एंबुलेंस, महिला की मौत
Giridih, Jharkhand:एभीबी : 108 पर कॉल करो... धक्का मारो गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आपातकालीन सेवा का यही हाल है. इमरजेंसी 108 एंबुलेंस को स्टार्ट करने के लिए कर्मी धक्का मारते नजर आ रहे हैं. इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है और स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल रहा है. मंझने गांव में बिजली का खंभा गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. परिजन 108 पर कॉल करते रहे. लेकिन एंबुलेंस धक्का स्टार्ट होने के चक्कर में निकल ही नहीं पाई. आखिरकार कांग्रेस नेता मरगूब आलम अपनी गाड़ी से महिला को सीएचसी लेकर भागे, लेकिन देरी की वजह से महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. सीएचसी में तैनात दोनों एंबुलेंस जर्जर हो चुकी हैं. स्थानीय लोग पूछ रहे हैं की इमरजेंसी सेवा है या मजाक? मरीज तड़पता रहता है और एंबुलेंस धक्का मांगती है. कांग्रेस नेता मरगूब आलम ने कहा, कई बार विभागीय अधिकारियों को बताया, फोटो-वीडियो भेजे, लेकिन सिस्टम सोया हुआ है. अब मौत का जिम्मेदार कौन? स्वास्थ्य विभाग अविलंब नई एंबुलेंस दे या मरम्मत कराए. लोगों में भारी आक्रोश है. एक तरफ सरकार 108 सेवा के बड़े-बड़े दावे करती है, दूसरी तरफ गावां सीएचसी में मरीज धक्का स्टार्ट एंबुलेंस کا इंतजार करते-करते दम तोड़ रहे हैं.0
0
Report
बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा कदम: नियम जारी
Noida, Uttar Pradesh:child0
0
Report
शिबू सोरेन को राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार, भारत रत्न पर बहस जारी
Ranchi, Jharkhand:दिवंगत शिबू सोरेन को आज राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। राष्ट्रपति के हाथों पद्म पुरस्कार ग्रहण करने रुपी सोरेन और कल्पना सोरेन सहित परिवार के लोग दिल्ली में हैं। वहीं झामुमो और कांग्रेस के नेताओं ने कहा गुरुजी भारत रत्न के हकदार थे उन्हें ये सम्मान मिलेगी तो और खुशी होगी। दिवंगत शिबू सोरेन को पद्म पुरस्कार दिए जाने पर झारखंड सरकार के मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने कहा, शिबू सोरेन को पद्म सम्मान के लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद है पर दूसरी ओर ये चिंता भी है कि उनकी कद काठी के अनुरुप राज्य वासियों کو इच्छा थी कि उनको भारत रत्न मिले हम आगे भी केंद्र सरकार से अनुरुप करेंगे उन्हें उनकी कार्य शैली और कद काठी के अनुरुप उनके त्याग बलिदान के अनुरुप भारत रत्न मिले। बाइट ...योगेन्द्र महतो, मंत्री , झारखंड जबकि कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंहा ने कहा, गुरुजी इसके हकदार हैं , उन्होंने जंगल की आवाज को सदन तक पहुंचाने का काम किया, जम्हूरियत की आवाज बने , हमेशा संघर्ष किया। स्वर्गीय शिबू सोरेन संघर्ष की उपज हैं, उन्हें पद्म भूषण से नवाजा जा रहा है ये हमारे लिए गौरव की बात है , लेकिन भारत रत्न मिलता तो और गर्व होता। केंद्र सरकार से मांग है उन्हें भारत रत्न दिया जाए। बाईट ... राकेश सिन्हा, मीडिया प्रभारी, कांग्रेस बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा, शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष से भरा रहा है, जब वो छोटे थे तब उनके पिता की महाजनों ने हत्या कर दी थी, जंगल से महाजनों और शराब बंदी के खिलाफ आन्दोपन शुरु किया था मुख्यमंत्री को भी इससे नसीहत लेनी चाहिए, शराबंदी, पर यहां तो शराब बहुत ज्यादा बिक रही है। उस योद्धा ने सीएम तक का सफर तय किया एक ग़रीब परिवार में जन्मे व्यक्ति का सफर बेमिशाल था । हमारी केंद्र सरकार दल को सीमाओं को देख कर पद्म भूषण ,पद्म विभूषण या भारत रत्न नहीं देती है। जो डिजर्विंग होते उन्हीं को देती है। शिबू सोरेन को ये पुरस्कार आदिवासी, मूलवासी झारखंड की पूरी जनता के लिए हर्ष का विषय है।0
0
Report
Advertisement
करौली के जोड़ली में समर कैंप का सफल समापन, विद्यार्थियों ने विविध कौशल सीखे
Karauli, Rajasthan:जोड़ली मे आयोजित समर कैम्प का हुआ समापन, करौली। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड जिला मुख्यालय करौली के तत्वावधान मे जोडली गांव में आयोजित समर कैंप का समापन हुआ। वरिष्ठ स्काउटर और समर कैंप के संचालक प्रेम राज मीणा ने बताया कि पिछले माह 17 मई से संचालित समर कैंप मे विधार्थियों ने विविध विधाएं सीखी है जिनमे कंप्यूटर शिक्षा, सिलाई, ब्यूटीपार्लर, योगा, स्काउटिंग, गायन, नृत्य, पेंटिंग, मेहंदी, ऐंकरिंग, प्राथमिक चिकित्सा आदि सम्मलित हैं।0
0
Report
संविदा सेवाओं के विरोध में नर्सिंग कर्मी-लैब टेक्नीशियन धरना जारी
Karauli, Rajasthan:संविदा सेवाएं समाप्त करने के विरोध में नर्सिंग कर्मियों और लैब टेक्नीशियन का धरना जारी, करौली। संविदा सेवाएं समाप्त किए जाने के विरोध में राजकीय अस्पताल में नर्सिंग कर्मियों और लैब टेक्नीशियनों का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। राजस्थान नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में चल रहे इस आंदोलन में संविदाकर्मियों ने बिना पूर्व सूचना सेवा समाप्त करने का विरोध जताते हुए सेवाएं यथावत बहाल करने की मांग की है। साथ ही जयपुर में आत्महत्या करने वाले संविदा कर्मी दीपक खारवाल के परिजनों को न्याय दिलाने की भी मांग उठाई गई।0
0
Report
टोंक: रोशन मीणा का बड़ा एक्शन, थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
Tonk, Rajasthan:टोंक पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा का बड़ा एक्शन दूनी थाना प्रभारी रतनलाल तवर लाइन हाजिर मेहंदवास थाने में तैनात 1 ASI 1 हेड कांस्टेबल 1 चालक को भी किया लाइन हाजिर सत्यनारायण ASI योगराज हेड कांस्टेबल शंकर चालक को किया लाइन हाजिर कार्य में लापरवाही के चलते किया लाइन हाजिर पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा का बड़ा एक्शन0
0
Report
Advertisement
इटावा में सरसई नवार में वाटर कूलर शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, दुकान जलकर राख
Noida, Uttar Pradesh:इटावा ब्रेकिंग: सरसई नवार में वाटर कूलर से शॉर्ट सर्किट, तीन दुकानें जलकर राख इटावा के सरसई नवार में वाटर कूलर में हुए शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से 1 दुकान जलकर राख हो गईं। घटना में करीब 4 से 5 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ग्रामीण आग बुझा चुके थे। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।0
0
Report
पटना के नया टोला में तीन मंजिला मकान में भीषण आग, हताहत नहीं
Danapur, Bihar:खबर पटना के नया टोला से है, जहां एक तीन मंजिला मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। बतायā गया है कि नया टोला निवासी सरफ़राज़, पिता इजहार, के तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही धुएं का गुबार देखा जा सकता था। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार फैलती चली गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने घंटों की मशqqat के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हालांकि प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि आग कितनी भयावह थी। आग की ऊंची-ऊंची लपटें पूरे मकान को अपनी चपेट में लिए हुए थीं। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई और सभी लोग सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। वहीं आग से घर में रखा लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर खाक हो गया।0
0
Report
ट्रॉले ने बाइक को टक्कर दी, बच्चे–युवक की मौत, गोपालपुरा बायपास हादसा
Jaipur, Rajasthan:ट्रॉले ने बाइक को मारी टक्कर, बाईक सवार एक बच्चे व युवक की मौत, गोपालपुरा बायपास पर हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस व एम्बुलेंस एक घन्टे से नहीं पहुंची मौके पर, ग्रामीणों व लोगो मे भारी आक्रोश, कोटपूतली के गोपालपुरा बायपास की घटना.0
0
Report
Advertisement
नदी से जुड़ी ताजा खबर अभी उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
राइनो सुरक्षा के लिए नई पहल, संरक्षण अभियान तेज
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
बंदर पर बिना स्पष्ट खबर हट गई: ऑनलाइन चर्चा शुरू
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
