262701
लखीमपुर खीरी के कोतवाली सदर क्षेत्र के अंतर्गत एलआरपी चौकी क्षेत्र में हुई दिनदहाड़े लूट
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के कोतवाली सदर क्षेत्र के अंतर्गत एलआरपी चौकी की क्षेत्र में हुई दिनदहाड़े लूट के बाद चौकी इंचार्ज इतनी ठंड में पसीना पोछते हुए नजर आए. चौकी क्षेत्र के अंतर्गत दिन में अदरक के व्यापारी के मुंशी से तीन लाख 90 हजार की लूट हुई थी . जिसके बाद इतनी ठंड में एलआरपी चौकी इंचार्ज को पसीना आ गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर के SMS अस्पताल में 28.6 किलो ट्यूमर सफलतः निकाला गया
Jaipur, Rajasthan:Jaipur SMS अस्पताल में 28.6 किलो का विशाल ट्यूमर निकाला 59 वर्षीय महिला की करीब 3 घंटे चली जटिल सर्जरी रेטרोपेरिटोनियल सारकोमा का विशाल ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला ट्यूमर का वजन 28.6 किलोग्राम दर्ज ट्यूमर चिपका था आंत, लिवर, अग्न्याशय, मूत्राशय और बड़ी धमनियों से डॉ. जीवन कांकरिया के नेतृत्व में सर्जिकल टीम ने की सर्जरी RGHS योजना के तहत मरीज का निःशुल्क हुआ इलाज 20 किलो से अधिक के जायंट रेट्रोपेरिटोनियल सारकोमा के मामले बेहद दुर्लभ0
0
Report
सम्राट चौधरी और गडकरी की बिहार सड़क-परिवहन विकास बैठक शुरू
Patna, Bihar:केंद्रीय परिवहन और राज्य मार्ग मंत्री नितिन गडकरी बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी मुख्यमंत्री आवास लोक भवन पहुंचे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की बैठक शुरू हो चुकी है बिहार में परिवहन और सड़क मार्ग के विकास को लेकर बैठक हो रही है।0
0
Report
टूरिस्ट परमिट के बहाने यात्रियों को ढोती बसें: अम्बाला में इम्पाउंड
Ambala, Haryana:हरियाणा-पंजाब से यूपी और बिहार जाने वाली कुछ बसों में टूरिस्ट परमिट की आड़ में सवारियां ढोने का मामला सामने आया है। अंबाला शहर में RTA विभाग ने ऐसी ही एक बस के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे इंपाउंड किया है। RTA अधिकारी सुशील कुमार के मुताबिक, बस के पास टूरिस्ट परमिट था, लेकिन इस परमिट पर नियमित रूप से सवारियां नहीं ढोई जा सकतीं। कार्रवाई के दौरान बस में कई नियमों के उल्लंघन भी सामने आए। अंबाला शहर में RTA विभाग की कार्रवाई के दौरान एक बस को इंपाउंड किया गया। RTA अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि बस टूरिस्ट परमिट पर संचालित हो रही थी और इस परमिट के तहत सवारियां ढोने की अनुमति नहीं है। विभाग के मुताबिक, बस में सफर कर रही सवारियों को लेकर परमिट नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। जांच के दौरान बस के कंडक्टर के पास आवश्यक ट्रेनिंग सर्टिफिकेट भी नहीं मिला। इसके अलावा बस में प्रेशर हॉर्न लगा हुआ पाया गया। RTA अधिकारी के अनुसार, बस के संचालन में नियमों के उल्लंघन होने के साथ-साथ सरकारी राजस्व को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा था। इन्हीं कारणों के चलते विभाग ने बस को इंपाउंड कर कार्रवाई की है। RTA अधिकारी सुशील कुमार ने यात्रियों से भी अपील की है कि बस में सफर करने से पहले उसके परमिट और अन्य जरूरी जानकारी की जांच जरूर करें। यात्रियों को सुरक्षित बस चुनने के लिए M-Parivahan ऐप का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। सवाल यह भी है कि अगर नियमों को ताक पर रखकर संचालित की जा रही ऐसी बस के साथ कोई हादसा हो जाए, तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? यही वजह है कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन नियमों का पालन बेहद जरूरी है। विभाग ने भी लोगों से अपील की है कि वे सफर के लिए नियमों के अनुरूप संचालित बसों का ही चयन करें।0
0
Report
Advertisement
राम मंदिर सुरक्षा: कनक भवन में स्नाइपर तैनाती पर मंथन शुरू
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या धाम में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर राम मंदिर के साथ-साथ शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। हनुमानगढ़ी, कनक भवन, नागेश्वर नाथ मंदिर से लेकर सरयू के प्रमुख घाटों तक सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष फोकस है। दरअसल, बदलते समय के साथ आतंकी संगठन भी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में शासन और पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था को तकनीक और प्रशिक्षित फोर्स से लैस करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में कनक भवन की सुरक्षा को लेकर एक अहम योजना पर मंथन चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, कनक भवन में स्नाइपर की तैनाती किए जाने के प्रस्ताव पर विचार हो रहा है। सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट और स्थानीय परिस्थितियों का आकलन करने के बाद इस पर जल्द फैसला लिया जा सकता है।0
0
Report
अवध बार एसोसिएशन चुनाव: लखनऊ उच्च न्यायालय में नामांकन प्रक्रिया शुरू
Noida, Uttar Pradesh:1901 में स्थापित हुई अवध बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज़ हो गयी है। लखनऊ उच्च न्यायालय में 29 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है और तमाम प्रत्याशी अपना अपना नामांकन दाखिल कर रहे है।आज अलग अलग पदों के लिए नामांकन दाखिल हुए है।0
0
Report
मीरजापुर में भीषण सड़क हादसा: कार ट्रक से पीछे से घुसी, चालक की मौत
Ukhdand, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र मीरजापुर मीरजापुर जनपद में भीषण सड़क हादसा तेज रफ्तार कार चलती ट्रक में पीछे से घुसी हादसे में कार चालक की मौत, उसके तीन साथी घायल काशी विश्वनाथ मंदिर से दर्शन कर मध्यप्रदेश घर लौट रहे थे कार सवार घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस कार्यवाही में जुटी पड़री थाना क्षेत्र के कपसौर गांव के पास की घटना0
0
Report
Advertisement
कठुआ की फायरिंग में शहीद CISF जवान अंकित पाण्डेय की अंतिम विदाई
Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर — कठुआ में शहीद CISF जवान अंकित कुमार पाण्डेय का शव पहुंचा घर, असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पाण्डेय का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम, हर आंख हुई नम, शहीद के अंतिम दर्शन के लिए गांव में जुटने लगी लोगों की भीड़, घर के बाहर शोकाकुल लोगों का लगा जमावड़ा बेटे का पार्थिव शरीर देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, टांडा तहसील के दौलतपुर एकसारा-मठिया गांव में पसरा मातमी सन्नाटा, कठुआ में CISF कैंप की फायरिंग में शहीद हुए थे अंकित कुमार पाण्डेय, SI से असिस्टेंट कमांडेंट तक का सफर तय कर देश सेवा में थे तैनात शहीद अंकित कुमार पाण्डेय को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब0
0
Report
चंदौली में हवाला लिंक 43 लाख नकद बरामद, जनरल बोगी से युवक पकड़ा गया
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - डीडीयू जीआरपी आरपीएफ को मिली बड़ी कामयाबी - चेकिंग के दौरान हवाला से जुड़ा 43 लाख कैश किया बरामद - सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल बोगी में यात्रा कर रहे एक युवक से बरामद किया 43 लाख - 500, 200,100 के नोटों की गड्डी के रूप में बैग में भरा था 43 लाख - पटना से नयी दिल्ली रुपया लेकर जा रहा था युवक - बिहार के गायघाट, मुजफ्फरपुर बिहार का निवासी बताया गया है युवक - बरामद रुपये के संबंध में सीओ जीआरपी ने की हवाला से जुड़े होने की पुष्टि - डीडीयू जंक्सन के प्लेटफार्म संख्या 07 पर चेकिंग के दौरान मिली सफलता0
0
Report
सीतापुर में होमगार्ड का शव संदिग्ध अवस्था में मिला, पुलिस जांच शुरू
Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में सड़क के किनारे ड्यूटी पर गए होमगार्ड का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। आपको बता दे की तालगांव कोतवाली क्षेत्र में घर से ड्यूटी पर होमगार্ড राजेश कुमार 112 पुलिस ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था लेकिन सुबह घर नहीं आया। इसके बाद परिजनों ने तलाश की और होमगार्ड का शव सड़क के किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला। फिलहाल पुलिस ने होमगार्ड के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह पूरा मामला तालगांव थाना क्षेत्र का है।0
0
Report
Advertisement
इंडिया गठबंधन बैठक में मुसलमानों के मुद्दे पर चर्चा नहीं, मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा
Noida, Uttar Pradesh:बरेली, उत्तर प्रदेश: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा, "इंडिया गठबंधन की मीटिंग में भारत के 30 करोड़ मुसलमान ये उम्मीद लगाए बैठे हुए थे, उम्मीद थी कि मुसलमानों के मुद्दे पर चर्चा होगी, बातचीत की जाएगी, क्योंकि इस वक्त भारत का मुसलमान बहुत सारे मुद्दों से, समस्याओं से जूझ रहा है। मगर अफसोस के साथ ये कहना पड़ रहा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और ममता बनर्जी वगैरह-वगैरह तमाम पॉलिटिकल पार्टियों के नेताओं ने जो बातें कहीं, उन्होंने अपनी खुदगर्जी की बात कही, खुद स्वार्थ की बात कही, मगर मुसलमानों के मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं की... जिन मुद्दों पर उम्मीद थी कि इंडिया गठबंधन के लोग बातचीत करेंगे, चर्चा करेंगे, मगर किसी ने नहीं किया। मुसलमान तो बिल्कुल इंडिया गठबंधन से गायब था, सिर्फ खुदगर्जी की बातें हुईं। इन लोगों को मुसलमानों का वोट चाहिए, मगर मुसलमानों से हमदर्दी का इजहार नहीं चाहिए, मुसलमानों की समस्याओं से कोई वास्ता, कोई राब्ता-जाब्ता नहीं है, ये लोग खुदगर्ज हैं।0
0
Report
जयपुर के होटल ब्लू शाइन में प्रेम प्रकाश की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका
Jaipur, Rajasthan:जयपुर Vishnu होटल ब्लू शाइन में युवक की संदिग्ध हालत में मिली लाश मृतक की पहचान नर्सिंग स्टाफ प्रेम प्रकाश के रूप में हुई बजाज नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर की कार्रवाई होटल के एक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव युवक मौत को लेकर परिजनों ने जताई हत्या की आशंका मृतक युवक के भाई विक्रम हैं जयपुर शहर में अधिवक्ता इधर बजाज नगर थाने के बाहर अधिवक्ताओं का धरना अधिवक्ताओं ने पुलिस के सामने रखी निष्पक्ष जांच की मांग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पर धरने पर बैठे अधिवक्ता पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की मामले की जांच संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर पुलिस जुटा रही साक्ष्य पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट, अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाएगी0
0
Report
करनाल मार्किट कमेटी रूम मामला: पुलिस ने केस दर्ज, परिजनों ने गिरफ्तारी की मांग
Karnal, Haryana:करनाल । मार्किट कमेटी करनाल के रिकॉर्ड रूम में कर्मचारी द्वारा सुसाइड किए जाने के मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मंडी सचिव विकास सेतिया, एकाउंटेंट अमित और क्लर्क रीतू के खिलाफ केस दर्ज । परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की । बुधवार को मार्किट कमेटी कर्मचारी रोहतास का शव कार्यालय के बेसमेंट में बने रिकॉर्ड रूम के कमरे में मिला था । मृतक के परिजनों मार्किट कमेटी के अधिकारियों ओर कर्मचारियों पर रोहतास को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे । इस मामले में पुलिस ने आज मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया ओर उनकी शिकायत के आधार पर मंडी सचिव , एकाउंटेंट, ओर क्लर्क के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है ।0
0
Report
Advertisement
Ayodhya Ram Mandir Trust: नए CEO ने सभी कर्मचारियों की जानकारी लेने का निर्देश दिया
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य मदन मोहन पांडे ने कहा, "नए सीईओ कर्मचारियों का विवरण चाहते हैं और सभी से परिचय कर रहे हैं। वे सभी का विवरण ले रहे हैं कि कौन कर्मचारी कहां और क्या कार्य कर रहा है, क्योंकि नए आदमी है उन्हें प्रत्येक कर्मचारी की पूरी जानकारी होनी चाहिए उन्होंने राम मंदिर में पुजारियों और कर्मचारियों के लिए नया ड्रेस कोड लागू करने पर कहा, "ड्रेस पुजारियों का अलग रहेगा, कर्मचारियों का अलग रहेगा। उससे फायदा यह मिलेगा कि कर्मचारी और पुजारी को जान पाएंगे वो कि कौन कहां है।"0
0
Report
राजस्थान रोडवेज का 63वां स्थापना दिवस: गणेश पूजन से शुरू हुआ सम्मान समारोह
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- ओएफसी हैडर- - राजस्थान रोडवेज का स्थापना दिवस - प्रमुखालय में गणेश पूजन के साथ हुई शुरुआत - MD पुरुषोत्तम शर्मा ने की पूजा-अर्चना - मुख्यालय में आयोजित हुआ सम्मान समारोह - उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिक किए गए सम्मानित - बेहतर प्रदर्शन वाले डिपो को दी गई शील्ड एंकर राजस्थान रोडवेज की स्थापना के 62 वर्ष पूरे हो चुके हैं। रोडवेज मुख्यालय में आज 63वां स्थापना दिवस मनाया गया। रोडवेज के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने मुख्यालय में गणेश पूजन के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत की। इसके बाद मुख्यालय के सभा कक्ष में स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान रोडवेज में पिछले वित्त वर्ष में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। वहीं बेहतर प्रदर्शन वाले डिपो को शील्ड प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक स्तर के 3 अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। राेडवेज चेयरमैन भवानी सिंह देथा और एमडी पुरुषोत्तम शर्मा ने सभी कार्मिकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान रोडवेज के कार्यकारी निदेशक ट्रैफtraffic विनोद पुरोहित, कार्यकारी निदेशक प्रशासन चांदमल वर्मा, वित्तीय सलाहकार ललित वर्मा, उप महाप्रबंधक प्रशासन निशा अग्रवाल सहित मुख्यालय के अधिकारी उपस्थित रहे। बाइट- पुरुषोत्तम शर्मा, प्रबंध निदेशक, राजस्थान रोडवेज Gfx In श्रेष्ठ परिणाम देने वाले कार्मिकों-इकाइयों का सम्मान - उच्चतम आय प्रति किमी के लिए 5 परिचालक सम्मानित किए - जालौर के भंवरलाल रैगर, जयपुर के विनोद कुमार शर्मा, - सीकर के सुमन और कंचन कुमारी, डीलक्स के मुकेश कुमार जाट - उच्चतम डीजल औसत के लिए 3 चालक किए गए सम्मानित - सीकर के राजकुमार भामू और सुभाष पूनिया एवं - हनुमानगढ़ डिपो के हरगोपाल सिंह किए गए सम्मानित - मुख्यालय के पुरुषोत्तम पुरोहित, महेश कुमार तिवाड़ी, सुनील कुमार शर्मा, - शिल्पा सक्सेना, अवधेश शर्मा, उमेश नागर, रामस्वरूप मीना, - भंवर वंश प्रदीप सिंह, राकेश कुमार वर्मा, मुकुल सोनी, - समीर सैन, मदन सिंह, अजय अग्रवाल, नंदिनी जांगिड़, - अजय कुमार, अजय यादव, अर्जुन सैनी, दीपांशु शर्मा किए सम्मानित। - 3 मुख्य प्रबंधक हेमराज मीना, दीपक कुमार, हरि सिंह चौहान सम्मानित Gfx Out0
0
Report
कश्यप का PDA पर निशाना: परिवार-धन ही आपकी परिभाषा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, यूपी: राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा, "पहले तो अखिलेश यादव जी, थोड़ा ये बता दें कि आप PDA की परिभाषा जनता के बीच में क्या बताने वाले हैं? एक राज्यसभा उन्होंने अपने चाचा जी को, एक राज्यसभा पैसे वाले को, यानी परिवार और पैसे वाले को राज्यसभा देकर आपने PDA के लोगों के अरमानों को कुचलने का काम किया, उनकी इच्छाओं को मिटाने का काम किया, अब आपको जवाब देना पड़ेगा कि परिवार और पैसा ही आपका PDA है..." लखनऊ, यूपी: राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा, "एक बात मैं अनुभव के आधार पर कह रहा हूं। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा का चुनाव हुए हों या MLC के चुनाव हुए हों, इतिहास उठाकर देखिए कि समाजवादी पार्टी के ही विधायकों ने कभी राज्यसभा के चुनाव में, कभी MLC के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का समर्थन किया है। भारतीय जनता पार्टी का हर विधायक राष्ट्र को प्रथम मानता है, भारतीय जनता पार्टी को अपना विचार और धर्म मानता है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी का एक भी विधायक समाजवादी पार्टी के समर्थन में वोट करने की बात तो छोड़िए, कभी जाने की बात भी नहीं कर सकता। लेकिन हो सकता है कि समाजवादी पार्टी के विधायक पहले की भांति भी कुछ ऐसे हो सकते हैं, जो भाजपा के पक्ष में मतदान करके PDA के अपमान का बदला लेने का काम करेंगे।"0
0
Report
Advertisement
