262701
रिटायर्ड दरोगा के पुलिस पर गंभीर आरोप
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे पूर्व उपनिरीक्षक विनोद तिवारी ने लखीमपुर में प्राप्त भ्रष्टाचार पर करारा वार करते हुए पुलिस अधीक्षक की कार्यशाली को आड़े हाथों लिया है। जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए विनोद तिवारी ने कहा कि सरकार के दावों के विपरीत लखीमपुर खीरी जिला प्रशासन काम कर रहा है उपनिरीक्षकों को थाने में तैनाती दी जा रही है जबकि इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी इधर-उधर भटक रहे हैं पहुंच वाले लोग अपना ट्रांसफर रुकवानेे में सफल हो रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ज्ञानेश कुमार के राजीनामे के लिए मनसे की स्वाक्षरी मुहिम वाशी स्टेशन पर तेज
Navi Mumbai, Maharashtra:मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार यांच्या राजीनाम्यासाठी आणि महाराष्ट्रात झालेली एस.आय.आर प्रक्रिया रद्द करण्याच्या मागणीसाठी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेतर्फे वाशी रेल्वे स्थानक परिसरात स्वाक्षरी मोहीम राबविण्यात आली। या स्वाक्षरी मोहिमेला नागरिकांनी चांगला प्रतिसाद दिला असून नागरिकांचा रोष पाहायला मिळत आहे। हा संपूर्ण सप्ताह मनसे गर्जना सप्ताह म्हणून साजरा करणार असून या आंदोलनाची तीव्रता दिवसेंदिवस अधिक वाढत जाणार आहे। यासोबतच मनसे न्यायालयीन लढा देखिल लढणार असल्याची प्रतिक्रिया मनसे शहराध्यक्ष गजानन काळे यांनी व्यक्त केलेय。0
0
Report
इंडियामार्ट पर 18.31 लाख की ठगी: इंदौर से तीन गिरफ्तार, गिरोह लगातार कर रहा था शिकार
Kanpur, Uttar Pradesh:INDIAMART पर केमिकल खरीदने गए व्यापारी से 18.31 लाख की ठगी, 3 आरोपियों को इंदौर से गिरफ्तार सार-संवाद: ऑनलाइन व्यापारिक प्लेटफॉर्म पर असली कंपनियों के विवरण में फर्जी तरीके से अपने संपर्क नंबर दर्ज कर नकली टैक्स बिलों के जरिए 18.31 लाख रुपये की ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का कमिश्नरेट साइबर क्राइम पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने डिजिटल सबूतों और बैंक खातों के लेन-देन का पीछा करते हुए मध्य प्रदेश के इंदौर में छापेमारी कर गिरोह के सरगना समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित विनीत कुमार माहेश्वरी ने इंडियामार्ट पर 11000 किलोग्राम एसिड स्लरी खरीदने के लिए रिक्वायरमेंट डाली थी। इसका फायदा उठाकर आरोपियों ने हरियाणा स्थित एक वास्तविक फर्म के विवरण में फर्जी तरीके से अपनी नकली ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज कर दिया और व्यापारी से संपर्क किया। व्यापारी को झांसे में लेने के लिए आरोपियों ने माई बिल बुक ऐप के जरिए फर्जी टैक्स इनवॉइस तैयार कर भेजे जिनकी कुल धनराशि 23.95 लाख रुपये थी। पीड़ित ने उन पर भरोसा करते हुए बैंक ऑफ इंडिया के खाते में अलग-अलग किस्तों में कुल 1831000 रुपये जमा करा दिए। पीड़ित ने हरियाणा स्थित एन.एस. केमिकल्स के नाम पर यह सौदा किया था। भुगतान मिलने के बाद भी माल की डिलीवरी नहीं हुई और आरोपी टालमटोल करने लगे तब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने तुरंत NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद साइबर और सर्विलांस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने बैंक खाताधारक वीरेंद्र फुलपगारे तक पहुंच कर उसके खाते में ट्रांसफर राशि को देखा। इसके बाद मिले मोबाइल नंबरों के आधार पर पुलिस ने गिरोह की कड़ी जोड़कर इंदौर में छापेमारी कर मास्टरमाइंड राहुल सूर्यवंशी (37 वर्ष), वीरेंद्र फुलपगारे (22 वर्ष) और सुनील मोहे (34 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि यह गिरोह डेढ़ साल से फर्जी तरीकों से व्यापारियों को शिकार बना रहा था और अब तक लगभग 35 से 40 लाख रुपये ऐंठ चुके थे। गिरोह असली कंपनियों की जानकारी चुराकर अपने नंबर डाल देते थे; माल की डिलीवरी नहीं होने पर ठगी को टालने के लिए घटिया या सस्ता केमिकल भेजते थे। ठगी की रकम विभिन्न खातों में बांट देते थे। मुख्य आरोपी राहुल सूर्यवंशी पर पूर्व से धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज था पर गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। पुलिस ने इंदौर से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।0
0
Report
रामलीला कोटपूतली में धनुष यज्ञ और लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया
Jaipur, Rajasthan:इंट्रो:--कोटपूतली.....श्री रामलीला मंडल कोटपूतली के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में धनुष यज्ञ, लक्ष्मण-परशुराम संवाद तथा रावण-बाणासुर संवाद का शानदार मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय, प्रभावशाली संवाद अदायगी और जीवंत प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामलीला के दौरान राजा जनक द्वारा आयोजित सीता स्वयंवर का दृश्य प्रस्तुत किया गया। स्वयंवर में देश-विदेश के अनेक राजा-महाराजाओं ने भगवान शिव के धनुष को उठाने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी सफल नहीं हो सका। इसके बाद भगवान श्रीराम ने गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से शिव धनुष को उठाकर प्रत्यंचा चढ़ाने का प्रयास किया, जिससे धनुष टूट गया। धनुष टूटते ही पूरा रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके पश्चात लक्ष्मण-परशुराम संवाद का ओजपूर्ण मंचन हुआ। भगवान शिव के धनुष टूटने पर क्रोधित होकर पहुंचे भगवान परशुराम और लक्ष्मण के बीच हुए तीखे एवं व्यंग्यपूर्ण संवादों ने दर्शकों में विशेष उत्साह भर दिया।0
0
Report
Advertisement
हिंडौन सिटी में नशा मुक्तिःयुवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित कार्यक्रम
Karauli, Rajasthan:नशा मुक्ति कार्यक्रम के तहत युवाओं को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का दिया संदेश, हिंडौन सिटी। माई भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में हिंडौन सिटी के खेड़ा स्थित सौरभ कॉलेज ऑफ एजुकेशन कैंपस में नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट के तहत नशा मुक्ति विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम माई भारत करौली के उपनिदेशक पंकज यादव के निर्देशन में हुआ।0
0
Report
मासलपुर में बालिका शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम, बाल विवाह रोकथाम की दिशा में बड़ा कदम
Karauli, Rajasthan:मासलपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बालिका शिक्षा और बाल विवाह उन्मूलन का दिया संदेश, मासलपुर। जिला प्रशासन एवं एक्शनएड एसोसिएशन करौली द्वारा बाल विवाह रोकथाम एवं उन्मूलन परियोजना के अंतर्गत मासलपुर में बालिकाओं एवं किशोरियों के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को समाप्त करने के लिए समुदाय को प्रेरित करना रहा।0
0
Report
करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर का भाजपा पार्षदों ने किया सम्मान, सत्ता का संकेत
Karauli, Rajasthan:करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर का भाजपा पार्षदों ने किया सम्मान, करौली। शहर के गुलाब बाग स्थित एक होटल में भाजपा और समर्थक पार्षदों की ओर से करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर का सम्मान किया गया। इस दौरान विधायक ने पार्षदों से आमजन की समस्याओं के समाधान में जुटने और आगामी पंचायत चुनावों में पार्टी की जीत के लिए काम करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा के नगर परिषद सभापति पद के प्रत्याशी रहे और नेता प्रतिपक्ष वीरेंद्र शर्मा का भी सम्मान किया गया।0
0
Report
Advertisement
ताराचंडी देवी मंदिर पर नवरात्रि में अखंड घी के दीपों से माहौल जगमग
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। सासाराम के ताराचंडी देवी स्थान में अखंड दीप जलाने की अनुपम परंपरा है और यह परंपरा बताया जाता है कि सदियों से चली आ रही है। पूरे नवरात्र 9 दिनों तक यहां के लोग हजारों की संख्या में अखंड दीप जलाते हैं। शुद्ध देसी घी से ये अखंड दीप का प्रज्वलन होता है। ताराचंडी मंदिर में इसको लेकर कई अखंड दीप गृह बनाए गए हैं। जहां 9 दिनों तक लगातार यह दीपक जलती रहती है। इसके देखरेख के लिए पुजारी सहित कई लोगों की टीम लगाई जाती है। जो इस अखंड दीप की देखरेख करते हैं। साथ ही वैदिक मंत्र उच्चारण से पूजा अर्चना होती है। वैसे लोग जिनकी मनोकामनाएं सिद्ध हो जाती हैं, वह यहां नवरात्रि में अखंड दीप जलाते हैं। इसके अलावा जो लोग कुछ मनोकामना लेकर आते हैं, वह भी यहां अखंड दीप जलाकर ताराचंडी देवी से वर मांगते हैं। यहां की देवी के प्रति लोगों की अगाध श्रद्धा है। ऐसे में ताराचंडी देवी स्थान में हजारों की संख्या में अखंड दीप जगमग करते रहते हैं। शुद्ध घी से हजारों दीपक कई दिनों तक लगातार जलने से आसपास का वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है। साथ ही पूरा वातावरण शुद्ध हो जाता है।0
0
Report
MPSC पेपर लीक: विवेक भीमनवार अवकाश पर, न्यायिक जांच घोषित
Mumbai, Maharashtra:विवेक भीमनवार , चेयरमैन, MPSC का देर रात का X पोस्ट. न्यायिक जांच के आदेश के बाद वो छुट्टी पर गए.. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है की *राज्य सरकार ने MPSC पेपर लीक मामले की न्यायिक जांच की घोषणा की है। मैंने अपने पूरे जीवन में हमेशा नैतिक मूल्यों को प्राथमिकता दी है। इसलिए मैंने निर्णय लिया है कि इस जांच के पूरा होने तक अपने पद पर बने रहने के बजाय अवकाश पर रहूंगा।* *MPSC की स्वायत्तता, विश्वसनीयता और विद्यार्थियों के हित हमेशा मेरी प्राथमिकता रहे हैं और भविष्य में भी रहेंगे।* **जय हिंद! जय महाराष्ट्र!**0
0
Report
जोधपुर के केरू नगर निगम कचरा प्लांट में आग, दमकल मौके पर सक्रिय
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। केरू स्थित नगर निगम के कचरा प्लांट में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद मौके से धुएं का घना गुबार उठता दिखाई दिया, जो दूर-दूर तक नजर आया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग अलर्ट हुआ। नागौरी गेट से 2, बासनी से 2, चौपासनी से 2 और शास्त्री नगर से 1 दमकल वाहन समेत कुल 7 दमकल गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गईं। फायर ब्रिगेड की टीम ने कई चक्कर लगाकर आग पर काबू पाने के प्रयास किए। फिलहाल थोड़ी आग बाकी है, जिसे बुझाने का काम जारी है। चीफ फायर ऑफिसर जय सिंह चौहान और सहायक अग्निशमन अधिकारी प्रशांत सिंह चौहान मौके पर मौजूद हैं。0
0
Report
Advertisement
नवरात्रि में जमनगर पुलिस की ड्रोन निगरानी से सुरक्षा सुनिश्चित
Jamnagar, Gujarat:नवरात्रि में जम नगर पुलिस की आकाशी नजर: गरबा ग्राउंड से अवावारू स्थानों तक ड्रोन कैमरे से निगरानी. खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए सिटी-ए डिविजन पुलिस द्वारा सघन सर्वेलांस: गरबा ग्राउंड, पार्किंग कॉम्पाउंड, एस.टी.बस डepo और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नाइट विजन ड्रोन कैमरा से निरीक्षण. नवरात्रि महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु जमनगर जिला पुलिस द्वारा निगरानी, पेट्रोलिंग और ट्रैफिक व्यवस्था का व्यापक आयोजन किया गया है. जमनगर जिला पुलिस अधिकारी डॉ. रवि मोहन सैनी के मार्गदर्शन में सिटी-ए डिविजन पुलिस स्टेशन के पीआई वी.एम. डोडिया आदि सर्वेलंस टीम ने नाइट विजन ड्रोन कैमरे से विभिन्न स्थानों पर निगरानी की. सिटी-ए डिविजन टीम ने गरबा ग्राउंड, पार्किंग कॉम्पाउंड, एस.टी.बस डेपो, भीड़भाड़ वाली जगहों तथा अवावář स्थानों पर ड्रोन से सर्वेलंस किया गया. नवरात्रि के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बनी रहे ताकि खिलाड़ी निर्भय होकर गरबा का आनंद ले सकें.0
0
Report
भोपाल: छिपकली मिलने के बाद खाद्य विभाग की छापामार कार्रवाई, 13 बच्चे अस्पताल
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल में श्रमोदय आवासीय विद्यालय मुगालिया छाप पर सब्जी में छिपकली निकलने के बाद खाद्य विभाग की छापामार कार्रवाई- श्रमोदय स्कूल के छात्रों के भोजन में छिपकली मिलने के बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई...- फ़ूड सेफ्टी विभाग की कार्यवाही...- स्कूल से 9 नमूने लिए गए...- गंदगी का अंबार मिला...- सब्जी में छिपकली मिलने के बाद 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ी है... जिनका जेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है।0
0
Report
भाजपा अनुसूचित मोर्चा: प्रदेश के 98 जिलों के अध्यक्षों की सूची जारी, दलित समुदायों के समायोजन पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:भाजपा से वाक थ्रू भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश के 98 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों की सूची जारी कर दी। इसमें पश्चिम क्षेत्र के 19, ब्रज क्षेत्र के 18, कानपुर क्षेत्र के 16, अवध क्षेत्र के 15, काशी क्षेत्र के 16 एवं गोरखपुर क्षेत्र के 11 जिले शामिल हैं। इसमें पार्टी ने सभी दलित जातियों के समायोजन का प्रयास किया है। पश्चिम क्षेत्र में वाल्मीcki एवं जाटव को ज्यादा अवसर दिया गया है। ब्रज क्षेत्र में दिवाकर एवं कठेरिया को ज्यादा मौके दिए गए हैं। काशी क्षेत्र में कोरी, पासी, सोनकर को तवज्जो दी गई है। गोरखपुर क्षेत्र में 11 में से चार अध्यक्ष पासवान समाज के बनाए गए हैं। जिलाध्यक्षों के चयन में सभी पहलुओं का ध्यान दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
हरिद्वार में गंगा पूजा के साथ मंत्रिमंडल बैठक, सीएम धामी ने खुशहाली कामना की
Dehradun, Uttarakhand:कैबिनेट गंगा पूजन, सीएम के साथ पूरी कैबिनेट गंगा पूजा में रहे शामिल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे हर की पैड़ी हरिद्वार कैबिनेट मंत्रियों के साथ गंगा पूजन में हुए शामिल गंगा पूजन के बाद कैबिनेट बैठक में होंगे शामिल बैंड बाजे के साथ हुआ मुख्यमंत्री का स्वागत प्रदेश की खुशहाली की सीएम ने की कामना कैबिनेट मंत्री खजान दास, धन सिंह रावत समेत कई मंत्री मौजूद0
0
Report
WKT में CJI ने राहुल गांधी और नेताओं से मिलने से इनकार पर बहस
Noida, Uttar Pradesh:WKT में चर्चा इस बात को लेकर भी है की CJI ने राहुल गांधी और दूसरे विपक्षी नेताओ से मिलने से क्यों इंकार किया0
0
Report
यूपी: योगी आदित्यनाथ 493 करोड़ कृषि इनपुट सब्सिडी 9 लाख किसानों को ट्रांसफर करेंगे
Noida, Uttar Pradesh:Gorakhpur (Uttar Pradesh): CM Yogi Adityanath To Transfer ₹493 Crore Agricultural Input Subsidy To Over 9 Lakh Farmers Affected By Crop Loss Yogi Adityanath (Chief Minister) Speech0
0
Report
Advertisement
