262701
लखीमपुर में हुई बारिश, गर्मी से राहत
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी में चिलचिलाती गर्मी और हीट वेव के बीच आज शाम अचानक मौसम के बदले मिजाज और हवाओं के साथ हुई बारिश से लोगों को कुछ समय के लिए ही सही पर गर्मी से राहत जरूर मिल गई है। बारिश से तेज हवाओं के चलते बीते 3 घंटे से बिजली गुल हो गई है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
केजरीवाल-मान पर भ्रष्टाचार के आरोप: ED जांच में कैश फॉर ट्रांसफर घोटाला सामने
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा, "अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान आज भ्रष्टाचार के प्रतीक बन गए हैं...पंजाब की पावन धरती को आज दलाली का प्रदेश बनाने में भगवंत मान ने अग्रणी भूमिका निभाई है...पंजाब के वरिष्ठ अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग रेट कार्ड के आधार पर की जाती है... ED की जांच में तथ्य समाने आया है कि रेट कार्ड बना हुआ है और उसमें किसको कौन सा चार्ज मिलेगा उसकी एक कीमत देनी होगी... मुख्यमंत्री भगवंत मान को जबाव देना पड़ेगा कि आपकी नाक के नीचे आपके इशारों पर जब ये कैश फॉर ट्रांसफर घोटाला हो रहा है तो इसका किंग पिंग अरविंद केजरीवाल है या नहीं?"0
0
Report
बुलंदशहर के भाजपा विधायक अनिल शर्मा का निधन, कैंसर से जूझते रहे
Bulandshahr, Uttar Pradesh:Bulandshahr: BJP विधायक Anil Sharma का निधन। 4 बार के विधायक थे Anil Sharma। कैंसर से पीड़ित Anil Sharma का हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज। लंबे समय से बीमार चल रहे थे भाजपा विधायक Anil Sharma। योगी सरकार में वन राज्य मंत्री रह चुके हैं भाजपा विधायक Anil Sharma। Shikarpur विधायक Anil Sharma ने BL Kapoor दिल्ली हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस।0
0
Report
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अनिल कुमार शर्मा के निधन पर शोक, समर्थकों में शोक की लहर
Noida, Uttar Pradesh:Keshav Prasad Maurya उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री एवं बुलन्दशहर के शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से मा. विधायक श्री अनिल कुमार शर्मा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मेरी गहन संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम जी दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों व उनके समर्थकों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। ॐ शांति!0
0
Report
Advertisement
स्वीप कार्यक्रम ने युवाओं सहित सभी मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार नगर निकाय आम चुनाव 2026 के तहत चलाए जा रहे सतरंगी सप्ताह स्वीप कैलेंडर के द्वितीय दिवस मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी नगर निकाय चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना और विशेषकर युवा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना था। स्वीप प्रकोष्ठ द्वारा छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान मेरा वोट मेरा अधिकार है, कोई मतदाता न छूटे तथा निष्पक्ष मतदान क्यों जरूरी है जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर निबंध लेखन, पोस्टर निर्माण, वाद-विवाद प्रतियोगिता और मतदाता गीत प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर अपने विचार रखे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सत्यम डंडोतिया और द्वितीय स्थान रानी अरेला ने प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने रंग-बिरंगे पोस्टरों के माध्यम से मतदान का संदेश दिया। कार्यक्रम के बाद मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में छात्र-छात्राओं ने वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम, सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो जैसे नारों के साथ आमजन को मतदान के लिए प्रेरित किया। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरी और लोगों को जागरूक किया गया। स्वीप टीम ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत-प्रतिशत मतदान जरूरी है। प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण है और युवा मतदाताओं को आगे आना चाहिए। सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया और सभी से अधिक मतदान की अपील की गई।0
0
Report
कैथल के बाबा राजपुरी डेरे में साधु की संदिग्ध मौत, हत्या के आरोपों से हडकंप
Kaithal, Haryana:कैथल के बाबा लगाना गांव में ऐतिहासिक बाबा राजपुरी डेरे में साधु की संदिग्ध मौत, हत्या के आरोपों से मचा हड़कंप कैथल से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। गांव बाबा लदाना स्थित ऐतिहासिक बाबा राजपुरी डेरे में एक साधु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। साधु का शव डेरे के विश्राम गृह में मिला। बताया जा रहा है कि मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि साधु के बाल भी उखाड़े गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही डेरे में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मामले को लेकर लोगों में भारी रोष और गुस्सा देखने को मिला। ग्रामीणों ने डेरे के मुख्य महंत पर साधु की कथित हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए CIA, एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ और सदर थाना पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर आसपास से साक्ष्य और तथ्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। फिलहाल साधु की मौत के पीछे असली वजह क्या है, यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है। बाइट: कुलदीप सिंह जांच अधिकारी बाइट पब्लिक0
0
Report
स्कूल डीनोटिफिकेशन पर विधानसभा में विपक्ष-सरकार के बीच तीखा वार
Shimla, Himachal Pradesh:स्कूलों की तालाबंदी पर सदन में नेता प्रतिपक्ष और मुख्यमंत्री आमने-सामने, चुटीले अंदाज में हुआ वार-पलटवारहिमाचल प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान स्कूलों के डीनोटिफिकेशन का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया। त्रिलोक जमवाल के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आमने-सामने आ गए। स्कूल बंद करने के मुद्दे पर दोनों के बीच तीखा वार-পલটवार हुआ। इस दौरान दोनों नेताओं ने हल्के-फुल्के अंदाज में एक-दूसरे की चुटकी भी ली। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा हो गया है, लेकिन ढूंढ-ढूंढकर संस्थान बंद करने का क्रम अब भी जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने बिना सोचे-समझे संस्थान बंद किए। प्रश्न के जवाब में सरकार ने बताया है कि 123 संस्थानों को दोबारा उसी स्थान पर खोला गया, जहां उन्हें बंद किया गया था। जयराम ठाकुर ने कहा कि संस्थान बंद करने के लिए सरकार ने सही प्रक्रिया नहीं अपनाई। उस समय मंत्रिमंडल का विस्तार भी नहीं हुआ था और केवल मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ने संस्थान बंद करने का क्रम शुरू कर दिया था। इसी दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पर चुटकी लेते हुए कहा, ‘मुख्यमंत्री गंभीर नजर आ रहे हैं, टेंशन में लग रहे हैं, सब ठीक?’ नेता प्रतिपक्ष ने देहरा विधायक और मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी का जिक्र करते हुए भी मुख्यमंत्री की चुटकी ली। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी इसी अंदाज में जवाब देते हुए कहा, ‘आप नेता प्रतिपक्ष हैं, भाजपा के नेता हैं, आपकी बात गंभीरता से सुननी पड़ेगी।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भाजपा-कांग्रेस देखकर नहीं, बल्कि जनता की आवश्यकता को ध्यान में रखकर संस्थान खोलती है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व सरकार ने अपने कार्यकाल के आखिरी साल के जून महीने में काफी संख्या में संस्थान खोल दिए थे। चुनाव को देखते हुए पूर्व सरकार ने 5,000 करोड़ रुपये की रेवड़ियां बांट दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब 750 संस्थान ऐसे थे, जहां शिक्षक या छात्र ही नहीं थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार स्कूलों को रैशनलाइज करके मजबूत करने का काम कर रही है। केवल उन्हीं संस्थानों को बंद किया गया, जहां छात्र और शिक्षक नहीं थे तथा बेहद कम दूरी पर दूसरे संस्थान उपलब्ध थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन संस्थानों की आवश्यकता नहीं है, उन्हें बंद किया जाएगा, जबकि जहां जरूरत होगी, वहां संस्थानों को मजबूत किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
तेज रफ्तार से टक्कर: बाइक सवार घायल नहीं, आरोपी मैक्स चालक गिरफ्तार
Routhiya, Uttarakhand:एंकर: रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि क्षेत्र में तेज और लापरवाही से वाहन चलाना एक मैक्स चालक को भारी पड़ गया। विजयनगर में बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हुए वाहन चालक को पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया। मेडिकल जांच में चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया है, जबकि ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। वीओ: मामला कोतवाली अगस्त्यमुनि क्षेत्र के विजयनगर का है। एक सितंबर की शाम पुलिस को सूचना मिली कि तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक मैक्स चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी और हादसे के बाद वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही अगस्त्यमुनि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और हाईवे पेट्रोल वाहन के माध्यम से फरार मैक्स का पीछा किया। पुलिस टीम ने वाहन संख्या UK 12 TA 0923 को रोककर चालक को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक चालक का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसमें उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी आशीष नेगी पुत्र विजयपाल सिंह नेगी, निवासी ग्राम जोला, पोस्ट बड़ेथ, थाना गुप्तकाशी, जिला रुद्रप्रयाग को मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल मैक्स वाहन को भी सीज कर दिया है। साथ ही आरोपी चालक के ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
लोणावळा में बंगला चोरी: चोर लाखों का आभूषण लूटकर फरार
Varsoli, Maharashtra:लोणावळ्यातील वलवण परिसरात बंगल्यात घरफोडी करून अज्ञात चोरट्यांनी तब्बल १४ लाख १५ हजार रुपयांचा ऐवज लंपास केल्याची घटना समोर आली आहे. चोरट्यांनी बारा बंगला परिसरातील एका बंगल्याच्या मागील कंपाऊंडवरून आत प्रवेश केला. त्यानंतर पत्र्याच्या शेडवरून गॅलरीत येत दरवाजा तोडून घरात प्रवेश केला. घरातील सोन्याचे दागिने, हिरेजडित दागिने, सोन्याची चैन, मंगळसूत्र, घड्याळ चोरून नेला. याप्रकरणी लोणावळा शहर पोलीस ठाण्यात अज्ञात चोरट्याविरुद्ध गुन्हा दाखल करण्यात आला असून, हा सर्व प्रकार सीसीटीव्ही मध्ये कैद झाला आहे. सीसीटीव्हीच्या आधारे लोणावळा शहर पोलिसांकडून पुढील तपास सुरू आहे...0
0
Report
बिजनौर: गुलदार पकड़ने के चक्कर में बच्चों का पिंजरे में खेलना वायरल
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर-- मौत का पिंजरा बना खेल तमाशे का साधन। गुलदार को पकड़ने के लिए लगाए पिंजरे में बच्चे खेल रहे। वन विभाग ऐसी हरकत देख हुआ परेशान। जान जोख़िम में डालकर ग्रामीण बच्चे पिंजरे में बंद होकर खेलते नजर आए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल। गुलदार को पकड़ने के लिए लगाए पिंजरे में मुर्गी बकरा हो रहा चोरी। गुलदार के हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल। बिजनौर के नजीबाबाद वानिकी वन प्रभाग का मामला।0
0
Report
Advertisement
ललितपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक से टकराकर दंपत्ति को बाल-बाल बचाया
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले मानक तेजरफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी बाईक को जोरदार टक्कर मार दी , दुर्घटना में बाईक पर बैठे दंपत्ति बाल बाल बच गये। तेज रफ्तार टक्कर के चलते जहां बाईक दूर जा गिरी ,वहीं बाईक पर बैठे दंपत्ति भी उछलकर सड़क पर गिर गये । साथ ही कार भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरी , दुर्घटना में कार सवार और बाइक सवार दोनों बाल बाल बच गये लेकिन इस दुर्घटना का वीडियो पास ही लगे पेट्रोल पंप के CCTV कैमरे में कैद हो गया। जिसको देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार और बाइक की टक्कर में बाईक सवार दंपत्ति का बचना एक चमत्कार से कम नहीं है ।0
0
Report
मथुरा में भाइचारे की खूबसूरत तस्वीर: मुस्लिम कारीगरों की ठाकुरजी पोशाक कला
Mathura, Uttar Pradesh:मंदिर-मस्जिद विवाद के बीच मथुरा से भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर मथुर - भगवान श्रीकृष्ण की नगरी। एक ओर जहां मंदिर-मस्जिद को लेकर हिंदू और मुस्लिम पक्षों के बीच विवाद की खबरें सामने आती रहती हैं, वहीं इसी मथुरा से हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की ऐसी तस्वीर भी कन्हैया की नगरी में है जो दिल जीत लेती है। जी हाँ हम बात कर रहे हैं उन मुस्लिम कारीगर परिवारों की, जो वर्षों से भगवान श्रीकृष्ण, लड्डू गोपाल और राधा-कृष्ण की पोशाक तैयार करने का काम करते आ रहे हैं। मथुरा-वृंदावन में कई मुस्लिम परिवारों की पीढ़ियां ठाकुरजी की पोशाक बनाने की इस कला से जुड़ी हुई हैं। ये कारीगर जरी, जरदोजी, मोरपंख, मोती और रंग-बिरंगे कपड़ों से भगवान के लिए आकर्षक पोशाक और श्रृंगार तैयार करते हैं। खास बात यह है कि यह सिर्फ रोजगार नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही एक हुनरमंद कारीगरी भी है। कई कारीगरों का कहना है कि ठाकुरजी की पोशाक तैयार करने में उन्हें गर्व और आनंद की अनुभूति होती है। मथुरा की यही तस्वीर बताती है कि धर्म अपनी जगह है, लेकिन सदियों पुरानी कला, कारीगरी और आपसी भाईचारा भी इस शहर की पहचान का हिस्सा है। जहां एक तरफ विवाद की खबरें सुर्खियां बनती हैं, वहीं दूसरी तरफ मथुरा की गलियों में ऐसे कारीगर भी हैं, जो अपने हुनर से भगवान श्रीकृष्ण की सेवा के लिए पोशाक तैयार कर रहे हैं। यही तो है मथुरा की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की एक खूबसूरत तस्वीर।0
0
Report
राजपुरा में PSPCL गेट सामने किसान यूनियन का धरना; सरकार के दावों पर सवाल
Rajpura, Uttar Pradesh:Rajpura- Bharti Kisan Union ekta siddhupur walo PSPCL de gate agge dita dharna ਰਾਜਪੁਰਾ: ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਏਕਤਾ (ਸਿੱਧੂਪੁਰ) ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਪਾਵਰ ਕਾਰਪੋਰੇਸ਼ਨ ਲਿਮਿਟਡ ਦੇ ਗੇਟ ਅੱਗੇ ਧਰਨਾ, ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਰਾਜਪੁਰਾ, 2 ਸਤੰਬਰ 2026 (ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪੰਨੂ): پنجاب ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨਿਰਵਿਘਨ ਬਿਜਲੀ ਦੇਣ ਦੇ ਵਾਅਦੇ ਕੀਤੇ ਗਏ ਸਨ, ਪਰ ਅੱਜ ਕਿਸਾਨ ਬਿਜਲੀ ਸਪਲਾਈ ਨਾ ਮਿਲਣ ਕਾਰਨ ਡਾਢੇ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਹਨ। 8 ਘੰਟੇ ਬਿਜਲੀ ਦੇਣ ਦੀ ਬਜਾਏ ਸਿਰਫ਼ 3 ਘੰਟੇ ਹੀ ਬਿਜਲੀ ਆ ਰਹੀ ਹੈ। ਰਾਜਪੁਰਾ ਦੇ ਆਸ-ਪਾਸ ਦੇ ਸਾਰੇ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਬਿਜਲੀ ਦੀ ਨਿਯਮਤ ਸਪਲਾਈ ਨਾ ਆਉਣ karਕੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਰੋਸ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਰੋਸ ਵਜੋਂ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਏਕਤਾ (ਸਿੱਧੂਪੁਰ) ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਪਾਵਰ ਕਾਰپੋਰੇਸ਼ਨ ਲਿਮਿਟਡ (PSPCL) ਦੇ ਗੇਟ ਅੱਗੇ ਸੈਂਕੜੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਸਮੇਤ ਧਰਨਾ ਲਗਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਆਖਣਾ ਹੈ ਕਿ उਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਝੋਨੇ (ਜੀਰੀ) ਦੀ ਫ਼ਸਲ ਪੱਕ ਕੇ ਤਿਆਰ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ, ਪਰ ਸਰਕਾਰ ਆਪਣੇ ਵਾਅਦਿਆਂ ਤੋਂ ਮੁੱਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਜੇਕਰ ਸਾਡੀ ਸੁਣਵਾਈ ਜਲਦ ਨਾ ਕੀਤੀ ਗਈ, ਤਾੰ ਸੰਘਰਸ਼ ਨੂੰ ਹੋਰ ਤਿੱਖਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਧਰਨੇ ਦੌਰਾਨ ਦਫ਼ਤਰ ਦੇ ਗੇਟ ਤੋਂ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਵੀ ਅੰਦਰ-ਬਾਹਰ ਆਉਣ-ਜਾਣ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ। ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਏਕਤਾ (ਸਿੱਧੂਪੁਰ) ਦੇ ਵਿੱਤ ਸਕੱਤਰ ਮਾਨ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਰਾਜਪੁਰਾ ਦੇ ਆਸ-ਪਾਸ ਦੇ ਪਿੰਡਾਂ ਅਤੇ ਪੂਰੇ ਪਟਿਆਲਾ z਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਬਿਜਲੀ ਦੀ ਢੁੱਕਵੀਂ ਸਪਲਾਈ ਨਹੀਂ ਆ ਰਹੀ। ਫ਼ਸਲ ਦੇ ਅਹਿਮ ਸਮੇਂ 'ਤੇ ਬਿਜਲੀ ਨਾ ਮਿਲਣ ਕਾਰਨ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਭਾਰੀ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ।0
0
Report
Advertisement
पवना बांध 100% भरा; विसर्जन बढ़ने की चेतावनी के साथ सतर्क रहें
Varsoli, Maharashtra:पवना बांध पूरी क्षमता से भरा हुआ है; पाणलोट क्षेत्र में जारी बारिश के कारण बांध में भारी मात्रा में पानी आ रहा है. दोपहर 1 बजे विसर्जन 1400 क्यूसेक तक बढ़ने की संभावना है, परिस्थितियों के अनुसार यह चरणबद्ध तरीके से 5500 क्यूसेक तक बढ़ सकता है. इसलिए पवना नदी किनारे रहने वाले नागरिकों, किसानों और लाभधारकों से सतर्क रहने और नदी पात्र में पड़े सामान, खेती उपकरण, पंप और जनावर सुरक्षित स्थान पर लाने की प्रशासन ने अपील की है.0
0
Report
कांग्रेस-भाजपा के भीतर राहुल गांधी के छात्रों की रैली पर खींचतान, इंदौर में कार्यक्रम तय
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर के कांग्रेस में आपसी खींचातान विवेक तंखा ने x पर पोस्ट कर कहा था कि वह जबलपुर में चाहते थे या कार्यक्रम हो जीतू पटवारी का प्रेम इंदौर था इसलिए इंदौर में यह कार्यक्रम हो रहा भाजपा प्रवक्ता वाणी अहलूवालिया ने कहा या कांग्रेस की आपसी खींचतान है जो अब निकल करके सामने आ रही है...उनके अपने ही नेता एक दूसरे पर तंज कैसे रहे है.. बाइट वाणी अहलूवालिया, बीजेपी प्रवक्ता कांग्रेस प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने कहा पॉलिटिकल अफेयर समिति की बात सुनी जाती है लेकिन इंदौर छात्रों का हब है इसलिए यह कार्यक्रम इंदौर में आयोजित किया जा रहा है... इसमें कोई खींच तान वाली बात नहीं..... बाइट स्वदेश शर्मा कांग्रेस प्रवक्ता0
0
Report
चंद्रपूर में गैस रिफिलिंग अड्डा: 51 सिलेंडर सहित पकड़ा गया, विभाग पर सवाल
Chandrapur, Maharashtra:जिल्हाधिकारी कार्यालय चंद्रपूर और पूर्तखंड विभाग की निष्क्रियता से चंद्रपूर शहर में गैस रिफिलिंग अड्डे चल रहे हैं। चंद्रपूर शहर के वृंदावननगर क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक और अड्डे का खुलासा किया। इस अवैध टपरी गोडाऊन में घरेलू गैस सिलेंडर से व्यावसायिक सिलेंडर में नोजल की सहायता से गैस भरी जा रही थी। कुल 51 सिलेंडर और एक गाड़ी जप्त की गई। गैस वितरक-डिलीवरी बॉय और अधिकारी के गलत मिलेजुले व्यवहार से चंद्रपुर में घरगुhti गैस ग्राहकों की खुलेआम ठगी हो रही है। 10 दिनों में दूसरा अवैध रिफिल अड्डा पकड़ लिया गया, जिससे पुलिस व पुरवठा विभाग के मौन सहयोग के कारण गैस वितरक बिना रोकटोक लूट रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
