262701
लखीमपुर खीरी में "ऑपरेशन हार्न" के तहत पुलिस ने जब्त किए प्रेशर हॉर्न
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी में पलिया पुलिस ने "ऑपरेशन हार्न" के तहत वाहनों में तेज रफ्तार और शोर मचाने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। आपको बता दें कि पुलिस ने दर्जनों वाहनों से प्रेशर हॉर्न जब्त किए है। सूचना के अनुसार इस कार्रवाई से तेज हॉर्न बजाकर चलने वाले वाहन मालिकों में हड़कंप भी मच गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरिद्वार में मूसलधार बारिश से जलभराव, कई सड़कें जलमग्न
Noida, Uttar Pradesh:जलभराव ब्रेकिंग न्यूज़ / हरिद्वार हरिद्वार में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी, कई सड़कें हुई जलमग्न。 रानीपुर मोड़ रेलवे ओवरब्रिज के नीचे कई फीट पानी भरने से वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित。 जलभराव के बीच कई दोपहिया और चारपहिया वाहन बीच सड़क में बंद हो गए, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा。 बारिश के चलते शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया और सुबह दफ्तर, स्कूल व अन्य कामों के लिए निकले लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं。 लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है, जबकि आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है。 प्रशासन लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील कर रहा है。0
0
Report
खैरागढ़ में चोरी की बढ़ती घटनाओं से बाजार भयाक्रांत, चार दुकानों के ताले टूटे
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने आम लोगों और व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। गड़ाई थाना क्षेत्र के नर्मदा में हाल ही में चार दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, लेकिन इसके बावजूद अब तक आरोपियों तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। इस घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। गड़ाई थाना क्षेत्र की इस वारदात में चोरों ने देर रात चार दुकानों के ताले तोड़े और नकदी सहित सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्धों की गतिविधियां स्पष्ट दिखाई दह रही हैं, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जिले में पिछले कुछ महीनों के दौरान चोरी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कहीं मंदिरों को निशाना बनाया गया तो कहीं दुकानों और वाहनों से चोरी हुई। लगातार हो रही इन वारदातों के कारण लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। व्यापारियों का कहना है कि यदि जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी किया जाए स्थानीय नागरिकों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने, बाजार क्षेत्रों में निगरानी मजबूत करने और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
नीमवाला से सुर्खपुर रोड की अधूरी सड़क लोगों को पलायन के लिए मजबूर
Jhajjar, Haryana:झज्जर शहर की नीमवाला से कच्चा सुर्खपुर रोड तक की अधूरी सड़क शासन-प्रशासन और नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। करीब डेढ़ वर्ष पहले सड़क निर्माण के लिए खुदाई तो कर दी गई, लेकिन आज तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। परिणामस्वरूप क्षेत्र के लोगों का जीवन नारकीय बन गया है। मोहल्ला वासियों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर नाले तो बना दिए गए, लेकिन सड़क का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया। बरसात के दिनो में सड़क पर दो से तीन फुट तक पानी भर जाता है, जिससे लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार बुद्धो माता मंदिर से लेकर छोटा बाईपास तक सड़क की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। जगह-जगह जलभराव होने से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। सड़क पर लंबे समय तक जमा रहने वाले पानी में डेंगू और अन्य मच्छर पनप रहे हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों में बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। मोहल्ला वासियों ने आरोप लगाया कि शासन, प्रशासन और नगर परिषद की लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। लगातार बनी इस समस्या के कारण आधा दर्जन से अधिक परिवार मोहल्ला छोड़कर अन्य स्थानों पर पलायन कर चुकी हैं। वहीं कई परिवार अब अपने मकान बेचकर यहां से जाने की तैयारी में हैं, लेकिन खराब सड़क और बदहाल हालात के कारण उनकी संपत्तियों के खरीदार भी नहीं मिल रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण में हो रही देरी का असर क्षेत्र की जमीन और मकानों की कीमतों पर भी पड़ा है। पहले जहां इस इलाके में संपत्तियों की अच्छी मांग रहती थी, वहीं अब सड़क की बदहाली के कारण जमीन और मकानों की बिक्री लगभग ठप हो गई है। मोहल्ला वासियों ने प्रशासन से मांग की है कि नीमवाला से कच्चा सुर्खपुर रोड तक सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराया जाए, ताकि लोगों को जलभराव, गंदगी और संक्रामक बीमारियों के खतरे से राहत मिल सके।0
0
Report
Advertisement
पिछले 48 घंटे से बारिश ने सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा में बाढ़ जैसे हालात बना दिए
Greater Noida, Uttar Pradesh:पिछले 48 घंटे से हो रही बारिश के बाद ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, सूरजपुर दादरी मार्ग पर इतना जल भरा हुआ है कि वहां से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है, गाड़ियां खराब हो रही है, ऑटो खराब हो रहे हैं और हालात इससे भी ज्यादा बदतर जब हुए जब सूरजपुर चौकी में पानी भर गया। जहां चौकीमें फरियादी अपनी फरियाद लेकर आते हैं वहां पर इतना पानी भरा है कि ना तो पुलिस कमी मौजूद है और ना ही कोई फरियादी, सूरजपुर कश्मीर में करीब 1 किलोमीटर तक रोड पर इसी तरह का जल भराव हुआ है, सूरजपुर के लोग यहां के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदार मान रहे हैं उनका कहना है कि किसी भी जिम्मेदार के द्वारा सूरजपुर पर ध्यान नहीं दिया जाता और उसी की वजह से आज सूरजपुर में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं0
0
Report
अभिषेक बंटी पूजा से जुड़ी ताजा खबर नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
बांदा-बबेरू में 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, लाभार्थियों को चेक और कैशलेस कार्ड
Noida, Uttar Pradesh:बांदा एवं बबेरू विधान सभा क्षेत्रों में ₹710 करोड़ से अधिक लागत की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को नियुक्ति-पत्र/स्वीकृति-पत्र/चेक/आयुष्मान एवं मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड/चाबी तथा टूल किट का वितरण कार्यक्रम0
0
Report
Advertisement
झारखंड को बकाया पैसा आज भी नहीं मिला, केंद्र से जल्द भुगतान की मांग
Ranchi, Jharkhand:झारखंड के पेयजल मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने बताया , केंद्र सरकार के पेयजल विभाग के साथ बैठक है, बैठक में पुरानी डफली पुरानी राग ही रहेगा। एक ही एजेंडा है हमारा बिना पैसे के योजनाओं को पूरा नहीं किया जा सकता। केंद्रांश के रुप में 6500 करोड़ जो बकाया है,उस बकाए को लेकर पत्राचार कर रहे, मिल रहे हैं , बाद में केंद्र सरकार ने कहा एमओयू करिए, वो भी कर लिए । ओएनएम पॉलिसी बनाने को कहा , वो भी बना कर केंद्र सरकार को दे दिए लेकिन अब तक दो साल में केवल 111 करोड़ रुपया पांच दिन पहले मिला है । इसको लेकर एक वीसी भी रखा गया है ,केंद्र सरकार की कोई क्वेरी होगी तो वो भी सुनेंगे, इसी माध्यम से याचना करेंगे केंद्रांश का जो पैसा बकाया है वो दे दें ताकि अधूरी योजना को पूरा कर सकें। झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा, केंद्र सरके और राज्य सरकार का संघीय ढांचे में अन्योनाश्रय संबंध है। दोनों एक दूसरे के पूरक हैं और समन्वय बनाना होगा तभी देश भी विकास करेगा और राज्य भी विकास करेगा। चुनाव के समय ही दलगत राजनीति होती है उसके बाद विकास की ही बातें होगी। हमारे भी पीएम नरेंद्र मोदी हैं। केंद्र सरकार हमारा कस्टोडियन है। योगेन्द्र महतो ने बहुत ही तरीके से राज्य की बात को केंद्र के सामने रखने का काम किया है। बकाए से लेकर हर चीज की जानकारी केंद्र के सामने रखा गया है। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने कहा ,आवश्यकता है राज्य सरकार अपने रिपोर्ट कार्ड को सही तरीके से केंद्र को भेजे , जो अपने खर्च किया है या जो प्लान है सही तरीके से भेजिए केंद्र से राशि मिलेगी।0
0
Report
NH-33 हादसे में नगवन निवासी विजय रवानी की मौत, जाम से सड़क यातायात बाधित
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग जिला के कोर्रा थाना क्षेत्र के नगवां गांव के समीप NH-33 पर देर रात हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नगवां निवासी विजय रवानी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार विजय रवानी सड़क पार कर रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार टीपर ट्रक वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने रांची-पटना मुख्य मार्ग (NH-33) को जाम कर दिया है। मृतक के परिजनों ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहन चालक पर तत्काल कार्रवाई, उचित मुआवजा, सरकारी योजनाओं का लाभ तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सदर अंचलाधिकारी आशुतोष सहित अधिकारियों ने परिजनों से वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है। बाइट- सन्नी कुमार, मृतक का भतीजा शंभू कुमार, मृतक का परिजन आशुतोष, अंचलाधिकारी, सदर, हजारीबाग0
0
Report
चरपोखरी पुलिस ने हथियारों के साथ बदमाश पकड़े; अवैध पिस्तौल, कारतूस और बाइक बरामद
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मंगलवार को अहम उपलब्धि हासिल की। इस दौरान हथियार व कारतूस के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया; उनके पास से एक अवैध लोडेड पिस्तौल, दो मैगजीन, 11 जिंदा कारतूस, दो मोबाइल और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई। इसकी जानकारी पीरो एसडीपीओ स्नेह सेतु के द्वारा दी गई। उन्होने बताया कि SP राज के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 7 जुलाई को चरपोखरी थाना द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया था। इसी दौरान एक बिना रजिस्ट्रेशन की काले रंग की Yamaha Aerion-5 बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवको को रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर दोनों ने मुड़कर भगाने का प्रयास किया, लेकिन सशस्त्र बलों ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। एसडीपीओ ने बताया पकड़े गए लोगों में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव निवासी रमेश चौधरी का पुत्र विकास चौधरी उर्फ गोलू चौधरी तथा नारायणपुर थाना क्षेत्र के चासी गांव निवासी संतोष पांडेय का पुत्र विशाल कुमार है।0
0
Report
Advertisement
नवगछिया के जीरोमाइल चौक पर बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी
Naya Chak, Bihar:एंकर - नवगछिया के जीरोमाइल चौक पर आज प्रशासन का बुलडोजर गरजा। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के किनारे सरकारी जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए अनुमंडल प्रशासन और नगर परिषद ने संयुक्त अभियान चलाया। जेसीबी मशीन से दो दर्जन से अधिक अतिक्रमणकारी दुकानों और अस्थायी ढांचों को हटाया गया। प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई से पहले कई दिनों तक माइकिंग कर लोगों को चेतावनी दी गई थी और विधिवत नोटिस भी दिए गए थे। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद बुलडोजर चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी रोहित कर्दम ने किया। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिकेत अमर, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार, अंचलाधिकारी संतोष कुमार सुमन, नवगछिया थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह समेत बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहे। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि जीरोमाइल चौक पर अतिक्रमण हटाने का अभियान गुरुवार को भी जारी रहेगा। इसके बाद प्रशासन का अगला अभियान मकनपुर चौक पर चलेगा, जहां पहले ही माइकिंग और नोटिस की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। प्रशासन ने साफ कहा है कि जो लोग अब भी स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटाएंगे, उनके खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के किनारे सरकारी जमीन को अतिक्रमणमुक्त कर यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार चलता रहेगा。0
0
Report
बांकीपुर उपचुनाव: अभिषेक बंटी नामांकन के साथ आरजेडी से टक्कर
Patna, Bihar:बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के एनडीए समर्थित बीजेपी के प्रत्याशी अभिषेक कुमार बंटी आज नामांकन कर रहे हैं वही वह नवीन किशोर सिंह जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके नामांकन के लिए निकले और कहां की भारतीय जनता पार्टी की खूबसूरती एक-एक कार्यकर्ता को भी वह टिकट देकर चुनाव लड़ती है हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष हमारे क्षेत्र में बहुत काम किये है हमको जनता को बताना है हम लोग जनता के बीच में रहने वाले व्यक्ति हैं बांकीपुर में ही मैं जन्म लिया हूं हर घर हर मोहल्ला को जानता हूं और मेरा मुकाबला आरजेडी से है आरजेडी का कार्यकाल लोगो ने देखा है की क्या था नवीन किशोर सिन्हा जी आनंदपुरी मोहल्ले में घूम रहे थे भारतीय जनता पार्टी के पर्ची बांटने का काम मैं करता था आकर पीठ पर उन्होंने हाथ रखा और उसी दिन समय उनको गुरु मान लिया अभिषेक बंटी से बात की0
0
Report
Noida के Sarfabad सेक्टर-73 में हलचल, सेक्टर-120 के पास क्या हो रहा है?
Noida, Uttar Pradesh:Sarfabad sec-73 Noida Sarfabad sec-73 Next to sec-1200
0
Report
Advertisement
हापुड़ में नाले की सफाई: मजदूर बिना PPE के गंदे पानी में, प्रशासन की चूक उजागर
Hapur, Uttar Pradesh:नियम ताक पर... कानून ठेंगे पर... और इंसानी जिंदगी की कीमत शून्य! ये हम नहीं कह रहे, बल्कि हापुड़ की ये तस्वीरें बयां कर रही हैं, जिसने नगर पालिका और प्रशासनिक अधिकारियों के सुरक्षा के दावों की पोल खोलकर रख दी है. तस्वीरें हापुड़ के अतरपुरा चौराहे स्थित रेलवे रोड के पास की हैं, जहां बीते दिन यानी कल नाले और पुलिया की सफाई का काम चल रहा था. दिखाने के लिए मौके पर जेसीबी मशीन तो खड़ी थी, लेकिन इस खौफनाक मंजर को देखिए कैसे चंद पैसों के लिए गरीब कामगारों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के, सीधे उस गंदे, बदबूदार और जहरीले पानी में उतार दिया गया. हैरानी की बात ये है कि जहां नियमों के मुताबिक सीवर या गहरे नालों की सफाई के लिए फुल-बॉडी प्रोटेक्टिव सूट, गैस मास्क, रेस्पिरेटर, सेफ्टी बेल्ट और ऑक्सीजन सिलेंडर जैसे सुरक्षा उपकरण अनिवार्य हैं, वहीं इन कामगारों के पास शरीर पर कपड़े तक नहीं थे. न पैरों में जूते, न हाथों में दस्ताने. कामगार कमर और सीने तक गंदे पानी में डूबकर, अपनी जान हथेली पर रखकर नाले के भीतर जमा कचरा निकाल रहे थे.प्रशासनिक अधिकारियों की आंखें इतनी बंद हो चुकी थीं कि उन्हें ये तक ख्याल नहीं आया कि अगर नाले में अचानक कोई जहरीली गैस बन जाती या मिट्टी धंस जाती, तो इन बेकसूर कामगारों की जान चली जाती. आपको बता दें कि शहर में ऐसी चार पुलिया हैं, जहां सालों से कूड़ा जमा है. हापुड़ नगर पालिका के सफाईकर्मी इस दलदल में घुसने से कतराते हैं, इसलिए अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए मुरादाबाद से एक विशेष टीम को बुलाया. टीम के चार सदस्यों को बिना किसी सुरक्षा किट के इस नरक में धकेल दिया गया. स्थानीय लोगों ने जब इस मंजर को देखा तो उनका गुस्सा फूट पड़ा. लोगों का साफ कहना है कि हर साल मानसून से पहले नालों की सफाई के नाम पर लाखों रुपये का बजट ठिकाने लगाया जाता है, लेकिन जमीनी हकीकत पर कामगारों की सुरक्षा के साथ सीधा खिलवाड़ किया जा रहा है. नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले और मानवता के नाम पर कलंक बन चुके इन अधिकारियों पर आखिर कब कार्रवाई होगी? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है.0
0
Report
उत्तराखंड में अगले 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट: भारी से अत्यंत भारी बारिश जारी
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड में अगले 24 घंटे भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के साथ जनपदों में भारी से बहुत भारी और कुछ स्थानों में अत्यंत भारी बारिश का रेड लाइट जारी किया गया है। उत्तराखण्ड के सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने जी मीडिया से खास बातचीत करते हुए बताया कि प्रदेश में देहरादून टिहरी पौड़ी हरिद्वार उधम सिंह नगर नैनीताल और चंपावत जिले में अगले 24 घंटे के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन सभी जनपदों में अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। जो लोग पहाड़ पर सफर कर रहे हैं उन्हें फिलहाल बारिश के दौरान अपनी यात्रा रोक देनी चाहिए। प्रशासन की चेतावनी और सलाह का पूरा ध्यान दिया जाए। हालांकि आपदा प्रबंधन सचिव का कहना है कि चार धाम यात्रा भी सुचारू है बारिश के दौरान स्थानीय प्रशासन परिस्थितियों के हिसाब से फैसला लेता है लेकिन अभी फिलहाल चार धाम यात्रा में कोई दिक्कत नहीं है。0
0
Report
20 साल बाद सड़क बनवाने की मांग, बारिश में धान रोपाई से ग्रामीणों का विरोध
Kushinagar, Uttar Pradesh: - 20 वर्षों से सड़क निर्माण का इंतजार - ग्रामीणों ने किया अनोखा विरोध - बारिश के बाद सड़क रुके हुए पानी में कर दी धान की रोपाई - जर्जर सड़क से रोजाना परेशान हो चुके ग्रामीणों ने व्यवस्था पर उठाए सवाल - 'सड़क नहीं तो धान सही की ग्रामीणों ने कही बात - ग्रामीणों का प्रतीकात्मक विरोध बना चर्चा का विषय - नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के कोहरगड्डी गांव के कचहरिया टोला का मामला。0
0
Report
Advertisement
