262702
अवैध मिट्टी खनन को लेकर डीएम से मिले सांसद उत्कर्ष वर्मा
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी अवैध मिट्टी खनन को लेकर आज सांसद उत्कर्ष वर्मा डीएम से मुलाकात की और अवैध खनन को रोकने की मांग की। आपको बता दें कि आज अवैध मिट्टी खनन कर रहे ट्रैक्टर ट्राली ने सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला को टक्कर मारते हुए जान ले ली। इसी को लेकर आज संसद उत्कर्ष वर्मा ने DM से मुलाकात किया और इस तरह के अवैध खनन को बंद करने की बात रखी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नोएडा में रैपिडो राइडर का शर्मनाक हरकत; महिला को भेजा 'I LOVE YOU' संदेश
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में रैपिडो राइडर की शर्मनाक हरकत, पार्सल पहुंचाने के बाद महिला को निजी नंबर पर भेजा ‘I LOVE YOU’ का मैसेज महिला ने दोबारा मैसेज करने पर पुलिस शिकायत की दी चेतावनी राइडर ने कथित तौर पर बेखौफ होकर कहा- ‘जाओ, रैपिडो से शिकायत कर दो’ महिला ने चैट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर कर उठाए सुरक्षा पर सवाल डिलीवरी पार्टनर्स की निगरानी और वेरिफिकेशन प्रक्रिया पर भी पूछे सवाल पोस्ट सामने आने के बाद रैपिडो ने महिला से मांगी माफी0
0
Report
पूर्णिया: वार्ड पार्षद के बेटे हत्या मामले में अयान खान गिरफ्तार
Purnia, Bihar:पूर्णिया की मरंगा थाना की पुलिस में बहुचर्चित वार्ड पार्षद के बेटे शुभम कुशवाहा और उसके मामा को गोली मारने के मामले में आज मुख्य आरोपी अयान खान को गिरफ्तार किया गया है। सदर एसडीपीओ अभिनव پارाशर ने कहा कि अयान खान ने पुलिस को इस घटना से संबंधित कई साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं। जिनमें अयान खान और उदय बिहारी के बीच मोबाइल से बात हुई है, जिसमें उदय बिहारी ने अयान खान को शुभम कुशवाहा की हत्या के लिए सुपारी दिया है। इसके अलावा कई अन्य साक्ष्य भी अयान खान ने पुलिस को दिया है, जिसका अनुसंधान किया जा रहा है।0
0
Report
बसपा में आकाश आनंद की वापसी तय, अशोक सिद्धार्थ ने संन्यास का ऐलान
Noida, Uttar Pradesh:वाक थ्रू बसपा दफ्तर से बसपा में पिछले कई दिनों से चल रही हुआ और भतीजे के बीच अनबन अब फिलहाल थामती हुई नजर आएगी आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने अपने राजनीतिक जीवन से संन्यास का ऐलान कर दिया है ।बसपा प्रमुख ने कल ही यह घोषणा की थी कि अगर अशोक सिद्धार्थ राजनीति से संन्यास ले लेंगे तो ही आकाश आनंद को बसपा में जिम्मेदारी दी जाएगी।फिलहाल अब आकाश की मजबूत वापसी होनी तय है0
0
Report
Advertisement
नगर निकाय चुनाव: द्वितीय चरण के लिए दल रवाना, 749 प्रत्याशियों की किस्मत कल
Pali, Rajasthan:नगर निकाय के दूसरे चरण के मतदान के लिए दल आज होंगे रवाना, शहर की बांगड़ कॉलेज प्रांगण में चल रहा है प्रशिक्षण शिविर, नगर निगम सहित 5 नगर निकायों के 210 वार्डों में होंगे चुनाव, पाली नगर निगम, नगर एज निगम सुमेरपुर, बाली, फालना, तखतगढ़ एवं सादड़ी में है चुनाव, मतदान के दौरान 749 प्रत्याशियों के भाग्य का कल हुआ फैसला, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ रविन्द्र गोस्वामी के निर्देशन में दल होंगे रवाना ।0
0
Report
कानपुर में दवा कारोबारी की हत्या के समय बेटे-ब्हू डांस, ससुर की मौत-शो ट्रेनिंग जैसी पार्टी
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर SLUG-ससुर की हत्या की समय बहु जमकर कर रही थी डांस -दवा कारोबारी की हत्या के समय थिरक रहे थे बेटा-बहु - बेटे ने लाउंज में रखी थी पार्टी - एक घंटे पहले पहुँची थी बहु किया कपल डांस एंकर-कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा को हत्यारोपी जब चाकू से गोद रहे थे। उस समय उनका बेटा सुब्रत मिनोचा और बहू शालू अरोड़ा मिनोचा बालीवुड के गानों पर डांस कर रहे थे। बेटे की ओर से शहर के तिलक नगर स्थित कास्मोजिन लाउंज में पार्टी अरेंज की गई थी。 लाउंज में बॉलीवुड के गानों पर मौत का जश्न चल रहा था। पार्टी का समय रात के 11:30 बजे तय था। लेकिन सुब्रत अपनी पत्नी शालू के साथ एक घंटा पहले 10:30 बजे ही लाउंज में पहुंच गए थे। पार्टी के दौरान सुब्रत अपनी पत्नी के कान में भी कुछ कहता नजर आ रहा है। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि पार्टी में करीब 20-25 लोग शामिल हैं। इसमें अधिकतर कपल हैं। बॉलीवुड के गानों पर सभी लोग जमकर थिरक रहे हैं। दवा कारोबारी का बेटा और बहू 'तुम तो धोखेबाज हो वादा करके भूल जाते हो' गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। जिसमें बेटा सिलेटी रंग की शर्ट व बहू डार्क पर्पल गाउन पहने हुए है। पार्टी की फुटेज में हत्या के आरोप में जेल भेजी गई बहू कभी अपने पति तो कभी दूसरी महिलाओं के साथ में डांस कर रही है। पार्टी में उसके हाव भाव को देखकर यह नहीं लग रहा है कि घर में उसके ससुर की हत्या हो रही है। उसकी खुशी देखकर साफ कहा जा सकता है कि वह ससुर की मौत का जश्न मना रही थी। इसके अलावा बेटा भी कभी अपनी पत्नी तो कभी दोस्तों के साथ डांस कर रहा है。0
0
Report
आजम खान समेत 5 पर FIR: हज समिति भूमि घोटाला पर बड़ा अपडेट
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ हज समिति भूमि घोटालापर बड़ा अपडेट हज समिति की जमीन में ‘खेल’ मामले में आजम खान समेत 5 पर FIR लखनऊ में हज समिति की 60 हजार वर्गफीट जमीन बेचने में गड़बड़ी का मामला पूर्व अध्यक्ष आजम खान समेत 2 पूर्व सचिव पर fir दर्ज आमिश डेवलपर्स के प्रोपराइटर समेत 2 लोगों को भी बनाया आरोपी जमीन की बिक्री में नियमों की अनदेखी और निजी फर्म को फायदा पहुंचाने का आरोप विजिलेंस जांच में हज समिति को 2 करोड़ 8 लाख 95 हजार रुपये की राजस्व क्षति ऐशबाग के कायमखेड़ा की जमीन आमिश डेवलपर्स के पक्ष में बैनामा कराने का आरोप आजम खान, लईक अहमद और डॉ. एमएए खान पर पद के दुरुपयोग का आरोप धोखाधड़ी, साजिश और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज शासन के आदेश के बाद विजिलेंस ने दर्ज की FIR, अब आरोपियों की भूमिका की जांच तेज0
0
Report
Advertisement
18वां BRICS शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित होगा
Noida, Uttar Pradesh:18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन नई दिल्ली के आयोजित किया जाएगा।0
0
Report
रील न चलने पर गुस्से में महिला ने आत्महत्या की कोशिश, मौत
Korba, Chhattisgarh:कोरबा जिले से सामने आई इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है। मोबाइल पर रील देखते वक्त इंटरनेट नहीं चला तो महिला का पारा इस कदर चढ़ा कि पहले मोबाइल पटका... खुद को कमरे में बंद किया... और फिर अपनी जिंदगी खत्म करने की कोशिश कर दी। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंची महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मामला करतला थाना क्षेत्र के केराकछार गांव का है। शनिवार को यहां मंगलो बाई रील देख रही थी। इसी दौरान मोबाइल में इंटरनेट नहीं चलने से वह अचानक आक्रोशित हो गई। गुस्से में महिला ने मोबाइल पटक दिया और खुद को कमरे में बंद कर लिया। कुछ देर बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ी और वह उल्टियां करने लगी, तब परिजनों को घटना का पता चला。 परिजनों ने महिला के मुंह से कीटनाशक जैसी तेज दुर्गंध महसूस की, जिसके बाद आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करतला ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने महिला को कोरबा जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां तीन-चार दिनों तक मंगलाबाई का उपचार किया जा रहा था लेकिन इलाज के दौरान मंगलो बाई की मौत हो गई。 परिजनों के मुताबिक मंगलो बाई पहले से हाथ-पैर में सूजन की बीमारी से परेशान थी। कई बार इलाज कराने के बावजूद राहत नहीं मिलने से वह मानसिक रूप से आहत भी थी। हालांकि, घटना के पीछे इंटरनेट नहीं चलने पर आया गुस्सा भी एक अहम वजह बताया जा रहा है。 वहीं मनोवैज्ञानिक डॉक्टर अंकित गुप्ता के मुताबिक अत्यधिक मोबाइल इस्तेमाल और लगातार डिजिटल कंटेंट में डूबे रहने से व्यक्ति के व्यवहार और गुस्से पर असर पड़ सकता है। डॉक्टर ने इंटरमिटेंट एक्सप्लोसिव डिसऑर्डर यानी IED जैसी स्थिति में अचानक और अत्यधिक गुस्सा आने की संभावना बताई है, जिसमें व्यक्ति खुद या दूसरों को नुकसान पहुंचा सकता है。 इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि मनोरंजन का साधन बन चुका मोबाइल कहीं हमारी भावनाओं और व्यवहार पर हावी तो नहीं हो रहा? विशेषज्ञ युवाओं और परिवारों को मोबाइल की लत से बचने, स्क्रीन टाइम सीमित रखने और परिवार के साथ संवाद बनाए रखने की सलाह दे रहे हैं। फिलहाल करतला पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
संभल में महिष्मती नदी का पुनर्जीवन: 1 डिस्ट्रिक्ट 5 रीवर प्रोजेक्ट शुरू
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट 1 डिस्ट्रिक्ट 5 रीवर परियोजना के तहत महिष्मती नदी को पुनर्जीवन कराने के लिए किया गया कदम। संभल में अतिक्रमण, अवैध कब्जो से लुप्त हुई महिष्मती नदी का काया कल्प …पुराने स्वरूप में लौटी महिष्मती नदी। ऐतिहासिक महिष्मति नदी की तस्वीरें सामने आईं। जिला प्रशासन ने महिष्मती नदी को काया कल्प के बाद नदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी की। डीएम अंकित खंडेलवाल की पहल पर तहसील प्रशासन ने महिष्मती नदी को कब्जा मुक्त कराकर पुनर्जीवन दिया। तहसील प्रशासन ने खग्गू पूरा से चन्दायन तक बहने वाली 7 किलोमीटर नदी की ड्रोन पेमाइश के बाद नदी के पुराने स्वरूप में लाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य कराया था। महिष्मती नदी को नमामि गंगे प्रोजेक्ट से जोड़े जाने के लिए प्रशासन ने शासन को 15 करोड़ का प्रस्ताव भेजा।0
0
Report
Advertisement
कानपुर गुजैनी में धर्मांतरण के दबाव पर पांच गिरफ्तार, थाने का घेराव
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर गुजैनी में धर्मांतरण के दबाव का आरोप पिता-पुत्र समेत 5 आरोपी गिरफ्तार शमीम, शीबू, अरमान, अरसलान और अमिर खान गिरफ्तार सोनू जाटव और परिवार से मारपीट का आरोप घर में जबरन मजार बनवाने का भी आरोप विरोध में हिंदू संगठनों ने किया था थाने का घेराव जांच में धर्मांतरण के आरोपों की भी पड़ताल पुलिस ने धर्मांतरण विरोधी कानून की धारा बढ़ाई फरार आरोपियों की तलाश में दबिश जारी तनाव के चलते इलाके में LIU एक्टिव कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र में धर्मांतरण के दबाव और मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता-पुत्र समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि धर्मांतरण का विरोध करने और घर में जबरन बनवाई गई मजार हटाने की बात कहने पर ई-रिक्शा चालक सोनू जाटव और उसके परिवार के साथ मारपीट की गई थी। घटना के बाद भाजपा, हिंदू जागरण मंच, विहिप और बजरंग दल समेत कई हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए थाने का घेराव किया था। तनाव को देखते हुए इलाके में LIU को भी सक्रिय किया गया है।0
0
Report
आजमगढ़ के छह लेन के बीच राधा-कृष्ण मंदिर को बचाते विकास, आस्था कायम
Noida, Uttar Pradesh:सिक्स लेन के बीचो-बीच मंदिर, सरकार ने बीच का रास्ता निकाला, विकास भी नहीं रुका और लोगों के आस्था को भी ठेस नहीं पहुंची। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जनपद आजमगढ़ के बिलरियागंज रोड के पास एक अनोखा राधा-कृष्ण मंदिर है, जो दोनों फ्लाईओवर के बीच है। यह मंदिर छह लेन की सड़क के बीचों-बीच नजर आता है। इस प्राचीन मंदिर को तोड़े बिना सुरक्षित रखने के लिए एक्सप्रेसवे के रास्ते को दो हिस्सों में विभाजित किया गया है। जिले के बिलरियागंज में रोड पर बना यह श्रीराधा-कृष्ण शिव मंदिर करीब तीन बिस्वा में स्थापित, लोगों के आस्था का केंद्र है। जहां इस स्थान पर लोग शादी विवाह से लेकर अन्य कार्यक्रम भी करते हैं। मंदिर के केयरटेकर ने बताया कि लोगों के आस्था का केंद्र, सिक्स लेन निर्माण के दौरान सरकार ने बीच का रास्ता निकालकर मंदिर के दोनों तरफ सड़क का निर्माण किया जिससे की विकास भी नहीं रुका और लोगों की मान्यता भी बरकरार रही। यहां के क्षेत्र के लोग बहुत ही खुश हैं।0
0
Report
यूपी सचिवालय प्रशासन में बड़े बदलाव: चार संयुक्त सचिव समेत दो अफसर ट्रांसफर
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ यूपी सचिवालय प्रशासन में आधा अधिकारियों का स्थानांतरण चार संयुक्त सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों के तबादले0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर में बेकाबू कार हादसा: एक की मौत, चार घायल
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में बेकाबू तेज रफ्तार कार का कहर, एक की मौत बाइक और ई रिक्शा में मारी टक्कर चार लोग घायल,2 की हालत नाजुक तीनों वाहनों के उड़े परखच्चे, जांच में जुटी पुलिस सदर कोतवाली क्षेत्र में 50 नंबर पुल के पास हुआ हादसा0
0
Report
पुनपुन नदी उफान के कारण बाधित पटना-गया रेलखंड फिर बहाल, स्पीड सीमित
Patna, Bihar:पटना पुनपुन नदी के जलस्तर में उफान के कारण पटना-गया रेलखंड पर बीते चार दिनों से बाधित ट्रेन सेवा बुधवार से बहाल हो गई है। रद्द की गई सभी 10 मेमू ट्रेनों का परिचालन होने लगा है। वहीं 10 डायवर्टेड एक्सप्रेस ट्रेनें, पीजी लाइन से चलने लगी हैं। पुनपुन और परसा बाजार स्टेशन के बीच स्थित ब्रिज पर ट्रेनें अधिकतम 30 किमी की स्पीड से गुजरेंगी। 15 सितंबर तक स्थिति का आकलन कर स्पीड में चरणबद्ध तरीके से वृद्धि की जाएगी। पटना गया रेलखंड काफी व्यस्त रेलखंड है ट्रेनों की संख्या भी अधिक है झारखंड को जोड़ने वाली एक प्रमुख कॉरिडोर भी है0
0
Report
भगवानपुर में अतिक्रमण हटाने के दौरान अंचलाधिकारी पर हमला, जांच जारी
Begusarai, Bihar:सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची भगवानपुर की अंचलाधिकारी पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बनवारीपुर पंचायत भवन के समीप लखनपुर पुल के पास सरकारी जमीन पर अवैध रूप से लगाई गई गुमटी और दुकान को हटाने के लिए अंचलाधिकारी रानू कुमार कार्रवाई करने पहुंची थीं। इसी दौरान अतिक्रमणकारियों ने विरोध शुरू कर दिया और देखते ही देखते मामला धक्का-मुक्की और मारपीट तक पहुंच गया।आरोप है कि लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से लैस लोगों ने अंचलाधिकारी पर हमला कर दिया। घटना में अंचलाधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट किए जाने की बात सामने आई है।घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल अंचलाधिकारी को इलाज के लिए भगवानपुर पीएचसी ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के बनवारीपुर पंचायत भवन के समीप लखनपुर पुल का है। अंचलाधिकारी रानू कुमार के अनुसार, सरकारी भूमि पर अवैध रूप से गुमटी और दुकान लगाए जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी।इसी दौरान कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि विरोध कर रहे लोगों ने अंचलाधिकारी के साथ पहले धक्का-मुक्की की और फिर लाठी-डंडे तथा लोहे की रॉड से हमला कर दिया।इस मामले में अंचलाधिकारी की ओर से भगवानपुर थाने में सात नामजद और दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एफआईआर में गंभीर आरोप लगाए गए हैं। प्राथमिकी के मुताबिक, मारपीट के दौरान अंचलाधिकारी को जान से मारने और पुल के नीचे फेंक देने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। फिलहाल पुलिस प्राथमिकी में नामजद आरोपितों की भूमिका की जांच कर रही है।सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के दौरान अंचलाधिकारी के साथ हुई कथित मारपीट की इस घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में भी चर्चा तेज हो गई है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपितों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
