262701
Lakhimpur - अनियंत्रित कार ने बाइक में मारी टक्कर,हादसे में बाइक सवार की हुई मौत
Phool Behar, Uttar Pradesh:भारेठा गांव के पास अनियंत्रित कार ने बाइक में मारी टक्कर हादसे में बाइक सवार की हुई मौत परिवार में मची चीख-पुकार। आज 23 दिसंबर 2024 दिन सोमवार समय 5:00 बजे लखीमपुर खीरी के पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने घटना की दी जानकारी।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पखांजूर शराब तस्करी मामले में अमित साहा गिरफ्तार; 30 पेटी शराब जब्त
पखांजूर ब्रेकिंग- शराब तस्करी करते आरोपी अमित साहा गिरफ्तार। महाराष्ट्र की शराब छत्तीसगढ़ में खपाने का फिराक में था आरोपी। स्कॉर्पियो वाहन में शराब भरकर पहुंचे छत्तीसगढ़। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को किया गिरफ्तार। आरोपी के पास से 30 पेटी 270 लीटर शराब के साथ वाहन किया जब्त। आरोपी छत्तीसगढ़ के PV 14 श्यामनगर का रहने वाला है। बांदे पुलिस की कार्रवाई।0
0
Report
ट्रैक्टर पलटने से 19 वर्षीय युवक की मौत, धर्मपुरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा
Kota, Rajasthan:ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से युवक की मौत, पत्थर पर गिरने से आई लंग्स में अंदरूनी चोट, धर्मपुरा फोरलेन सर्विस लाइन के पास हुआ हादसा, मृतक सत्यनारायण परिवार का इकलौता बेटा था, मेडिकल कॉलेज मोर्चरी पर हुआ पोस्टमार्म, शव परिजनों को किया सुपुर्द, पुलिस मामले की जांच में जुटी आरकेपुरम थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नयागांव निवासी सत्यनारायण उर्फ राम सेन के रूप में हुई है। वह परिवार का इकलौता बेटा था। हादसा धर्मपुरा फोरलेन की सर्विस लेन के पास हुआ। आरकेपुरम थाने के एएसआई दौलतराम ने बताया कि सत्यनारायण रात करीब 2 बजे ट्रैक्टर लेकर नयागांव से रोझड़ी जा रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और खाली ट्रॉली पलट गई। इस दौरान युवक ट्रैक्टर से नीचे गिरकर सड़क किनारे पड़े पत्थर पर जा गिरा, जिससे उसे अंदरूनी चोटें आईं। परिजन उसे न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ड्यूटी डॉक्टर के अनुसार उसके फेफड़ों में अंदरूनी चोट लगी थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार मृतक के पिता पैरालाइज हैं। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।0
0
Report
फुलेरा के खतवाड़ी खुर्द खेत में भीषण आग, चारे का बड़ा नुकसान
Dudu, Rajasthan:फुलेरा (जयपुर) - अज्ञात कारणों से खतवाड़ी खुर्द में लगी भीषण आग, खेत में रखा हजारों टन चारा जलकर हुआ राख. ग्रामीणों ने पानी के टैंकर से आग बुझाने का प्रयास किया. फुलेरा से पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया. सूचना पर फुलेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. बड़ी मशकत के बाद फायरमैन ने आग पर काबू पाया. पीड़ित किसान कैलाश जाट के खेत में रखा चारा जल गया. गनीमत रही आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई. ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की.0
0
Report
Advertisement
जाखम बांध के पानी में बसे कर्मी गांव के मतदाता मतदान के लिए पहुंचे
Pratapgarh, Rajasthan:जाखम बांध के पानी के बीच बसे कर्मी गांव के ग्रामीणों ने पंचायतीराज चुनाव में पहले नाव से लगभग 3 किलोमीटर का सफर तय किया, फिर जंगल के रास्तों से होते हुए लगभग 10 किलोमीटर पैदल चलकर मतदान केंद्र पहुंचा। सुविधाओं के अभाव में भी ग्रामीणों ने वोट डालने का जज्बा दिखाया। कर्मी गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है; जाखम बांध के पानी के बीच सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सेवाओं की कमी है। नदीभर के कारण गांव तक सुविधाएं लाने में कठिनाई होती है। बच्चों के पढ़ाई के लिए नाव से 3 किलोमीटर यात्रा करनी पड़ती है, और बीमारी होने पर उप स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल तक जाना पड़ता है। रात में चिरमनी/आग से रोशनी करनी पड़ती है, मोबाइल नेटवर्क नहीं है, राशन भी नाव से अनूपपुर जाना पड़ता है。0
0
Report
सरमथुरा में नामांकन का तीसरा दिन: 48 प्रत्याशी, 51 नामांकन
Dholpur, Rajasthan:पंचायत समिति सदस्य पद के लिए तीसरे दिन उमड़ा उत्साह, 48 प्रत्याशियों ने भरे 51 नामांकन सरमथुरा (धौलपुर) पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर सरमथुरा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन मंगलवार को प्रत्याशियों में भारी उत्साह देखने को मिला। तीसरे दिन 48 प्रत्याशियों ने कुल 51 नामांकन पत्र दाखिल किए।रिटर्निंग अधिकारी राकेश न्योल के समक्ष प्रत्याशियों ने अपने नामांकन आवेदन जमा करवाए। तीसरे दिन बड़ी संख्या में प्रत्याशियों के पहुंचने से नामांकन स्थल पर दिनभर चुनावी माहौल बना रहा। इसके साथ ही सरमथुरा पंचायत समिति सदस्य पद के लिए तीन दिनों में कुल 75 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं। नामांकन प्रक्रिया को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। नामांकन स्थल पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी रही, ताकि प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। अब नामांकन दाखिल करने के लिए एक दिन शेष है। अंतिम दिन नामांकन को लेकर प्रत्याशियों में और अधिक उत्साह देखने को मिल सकता है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी तस्वीर और स्पष्ट होगी।0
0
Report
शतप्रतिशत मतदान का संदेश: दीपों से लोकतंत्र के नाम जागरूक स्विप कार्यक्रम
Dholpur, Rajasthan:एक दीप लोकतंत्र के नाम’ कार्यक्रम के तहत जगमगाए दीप, शत-प्रतिशत मतदान का दिया संदेश सरमथुरा (धौलपुर) पंचायतीराज आम चुनाव 2026 को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से ब्लॉक सरमथुरा के समस्त राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सतरंगी सप्ताह के तहत स्वीप कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान ‘एक दीप लोकतंत्र के नाम’ कार्यक्रम के माध्यम से लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक भागीदारी निभाने और शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्ज्वलित कर मताधिकार के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। साथ ही मतदाताओं को मतदान के महत्व, स्वतंत्र एवं निर्भीक होकर मतदान करने तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर लोगों को प्रेरित किया गया कि वे स्वयं मतदान करें और अपने आसपास के प्रत्येक मतदाता को भी मतदान के लिए जागरूक करें, ताकि चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित किया जा सके। विद्यालयों के माध्यम से चलाए जा रहे स्वीप अभियान का उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनभागीदारी बढ़ाना और मतदाताओं को उनके अधिकारों एवं जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना रहा।0
0
Report
Advertisement
धौलपुर में पंचायत चुनाव: शांतिपूर्ण, निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा बढ़ी
Dholpur, Rajasthan:पंचायतीराज चुनाव 2026: शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन अलर्ट, जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी एवं पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान कर रहे विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं मतदान प्रक्रिया का ले रहे हैं जायजा, पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निर्वहन करने के दिए निर्देश धौलपुर जिले की धौलपुर, बाड़ी एवं सैंपऊ पंचायत समितियों के अंतर्गत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन हेतु आज दिनांक 03 नवंबर 2026 को मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से जारी है। जिले में मतदान को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसी क्रम में जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी एवं पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहां संचालित मतदान प्रक्रिया एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा सहित पुलिस बल भी साथ मौजूद हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही, मतदान प्रक्रिया के सुचारू संचालन, पुलिस जाप्ते की तैनाती तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया जा रहा है। साथ ही मौके पर मौजूद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में जिले के सभी संबंधित मतदान केंद्रों पर पुलिस अधिकारी एवं जवान पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात हैं। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों तथा उनके आसपास के क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही मोबाइल पुलिस पार्टियों द्वारा निरंतर भ्रमण एवं गश्त कर कानून एवं शांति व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जा रही है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, असामाजिक गतिविधि अथवा निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले प्रयासों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को पूर्ण सतर्कता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन एवं धौलपुर पुलिस की आमजन से अपील है कि वे बिना किसी भय, दबाव अथवा प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करें तथा मतदान प्रक्रिया के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और निर्वाचन से संबंधित किसी भी समस्या अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को दें। जिला प्रशासन एवं धौलपुर पुलिस का संकल्प है कि जिले में पंचायतीराज चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराई जाए तथा प्रत्येक मतदाता को सुरक्षित माहौल में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिले0
0
Report
तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को कुचला, दर्दनाक मौत
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर स्थित गंगाराम होटल के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अचलगंज स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में बाबू के पद पर तैनात था। हादसे की सूचना मिलते ही गंगाघाट कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।0
0
Report
आमलेट बनाने से किया इनकार तो बुजुर्ग को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के सराय सूबेदार कस्बे में आमलेट बनाने से इनकार करने पर एक बुजुर्ग को गोली मारने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, सराय सूबेदार निवासी 55 वर्षीय रामबाबू पुत्र हेमनाथ अपने घर पर अंडे की दुकान चलाते हैं। आरोप है कि बाइक सवार एक अज्ञात युवक दुकान पर पहुंचा और आमलेट बनाने को कहा। रामबाबू द्वारा आमलेट बनाने से इनकार करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बाइक सवार युवक ने बुजुर्ग को गोली मार दी। गोली लगने से रामबाबू घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गोली मारने वाले युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। सवाल यह है कि मामूली विवाद में आखिर कोई इतना हिंसक कैसे हो गया कि बुजुर्ग पर गोली चला दी?0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी में राज्यसभा भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ यात्रा' पर सांसद रामजीलाल सुमन का बयान
Mainpuri, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग मैनपुरी मैनपुरी पहुंचे राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का बयान *भाजपा की लोकतन्त्र बचाओ यात्रा पर बोले रामजीलाल सुमन* हम तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता है हमें वह करना है जिससे हमारी पार्टी आगे बढ़े भारतीय जनता पार्टी एक पार्टी है बीजेपी अगर कोई यात्रा निकाल रही है तो उससे हमें क्या लेना देना *नेपाल के तर्ज पर रिज़ीम चेंज करने पर बोले रामजीलाल सुमन* जनतंत्र में संघर्ष करने के अधिकार जो हमको मिले हैं लोकतांत्रिक तरीके से हम उसका इस्तेमाल कर रहे हैं हमारा हिंसा में कोई विश्वास नहीं है गांधी जी, लोहिया जयप्रकाश जी को अपना आदर्श मानते है। इस तरह की बात बीजेपी की लोग कर रहे हैं जिसका कोई औचित नहीं है। *हिंदुओं के वोट कटने के सवाल पर बोले रामजीलाल सुमन* इनके दिमाग में हिंदू मुसलमान के अलावा कुछ रहता ही नहीं है मुसलमानों के कितने वोट कटे हैं इसका कोई हिसाब नहीं है। वोट तो सबके कटे है। कुल मिलाकर यह की पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के लोग इसका विरोध करते थे। मुख्य चुनाव के काम करने के तरीके पर इस बार उनके खुद साथियो ने आरोप लगाए कि हम जो आपत्तियां देते थे उसको नज़र अंदाज करते थे। मुख्य चुनाव आयुक्त मनमाने फैसले करते थे। मुख्य चुनाव आयुक्त किस तरह से काम कर रहे है इस का अंदाजा उनके जो साथियों ने आरोप लगाए हे उससे समझा जा सकता है। *अमित शाह का बयान 2027 में बीजेपी की सरकार बनी तो यूसीसी लागू होगा जिस पर बोले रामजीलाल सुमन* सरकार बनेगी ही नहीं लागू कहा से करेंगे। *धीरेन्द्र शास्त्री के बयान पर बोले रामजीलाल सुमन* में क्या कही उनके बारे में कथा वाचकों की स्थिति के बारे में आप लोग भली भांति जानते है कोई ड्राइवर के साथ जा रहा हे कोई किसी के साथ जा रहा है। कुल मिलाकर के जो कथा बाचक हे वो बीजेपी का प्रचार प्रसार कर रहे है। *2027 के चुनाव पर बोले रामजीलाल सुमन* 2027 के चुनाव को पुराने चश्मे से देखना ठीक नहीं है अब तक जज्बात के सारे मजहब के सारे भारतीय जनता पार्टी चुनाव को जीत रही है। इस बार का 2027 का चुनाव लोगों की समस्याओं को लेकर होगा चुनाव होगा। समाज का ऐसा कोई वर्ग नहीं जो परेशान ना हो 2027 के चुनाव में जातीया टूटेगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। *जेल से छूटने के बाद ED द्वारा आजम खान की गिरफ्तारी पर बोले रामजीलाल सुमन* जान बूझकर उन्हें परेशान किया जा रहा है उनका यह गुनाह हो गया कि उन्होंने एक यूनिवर्सिटी बना दी इसके चलते उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। *मुख्यमंत्री का बयान जो भी आंदोलन में शामिल होगा उनको नौकरिया नहीं मिलेगी जिस पर बोले रामजीलाल सुमन* इनका आदर्श हिटलर हे यह नहीं चाहते कि कोई भी लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर सके समाजवादी पार्टी अपने दायित्व को जानती है हमें किसी की नसीहत की जरूरत नहीं। *चुनाव आयुक्त के खिलाफ इंडी गठबंधन का विरोध कब तक जारी रहेगा जिस पर बोले रामजीलाल सुमन* समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन का एक हिस्सा है और फैसले सब सामूहिक होते है। बाइट - रामजीलाल सुमन राज्यसभा सांसद0
0
Report
बांदा राजभर का गुंडा वाला स्पीच: राजनीतिक हलचल तेज
Noida, Uttar Pradesh:बांदा राजभर का गुंडा वाला स्पीच0
0
Report
गलत लेन से आई स्कॉर्पियो ने ASI की जान ली: गढ़वा में दर्दनाक सड़क हादसा
Narayanpur, Jharkhand:झारखंड के गढ़वा में सड़क हादसे में पुलिस विभाग के एक एएसआई की मौत हो गई। मेराल थाना में पदस्थापित एएसआई राजेंद्र बैठा अपनी बाइक से जा रहे थे। डुमरो गांव के समीप एनएच-39 फोरलेन पर गलत लेन से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी। दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है, जबकि चालक मौके से फरार है। पुलिस महकमे में शोक की लहर है। एसोसिएशन ने निधन पर गहरा दुख जताया है।0
0
Report
Advertisement
मादक पदार्थ तस्करी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।
Robertsganj, Uttar Pradesh:रिपोर्टर अरविन्द दुबे / सोनभद्र सोनभद्र। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रॉबर्ट्सगंज पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित चल रहे मीरजापुर निवासी अजय बहादुर सिंह उर्फ सिम्पू सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को 3 नवंबर को बढ़ौली चौराहे से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20, 27ए, 29, 60 समेत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी मीरजापुर जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के निबावल (सेमरिहा) गांव का निवासी है। कार्रवाई में चुर्क चौकी प्रभारी धर्मनारायण भार्गव, हेड कांस्टेबल अमरजीत यादव और कांस्टेबल रामसिंह शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।0
0
Report
पटना जंक्शन के पास न्यू मार्केट में अवैध पटाखे भारी भंडारण, लाइसेंस नहीं मिला
Patna, Bihar:पटना जंक्शन के पास न्यू मार्केट में अवैध रूप से पटाखों का भारी भंडारण किया गया है। 8 से 10 दुकानें ऐसी मिली हैं, जो पूरी तरह पटाखों से भरी हुई थीं। यहां करीब 15 से 20 लाख रुपये के पटाखे रखने का अनुमान है। घनी आबादी और तंग गलियों के बीच इस तरह पटाखों का भंडारण बड़े हादसे को न्योता दे रहा है। दीपावली को देखते हुए अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी लोद्दीपुर बुधवार को न्यू मार्केट में जांच करने पहुंचे। जांच के दौरान कई दुकानों में भारी मात्रा में पटाखे रखे मिले। अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि दीपावली को लेकर लगातार जांच और निरीक्षण किया जा रहा है। अब तक की जांच में किसी भी दुकानदार के पास पटाखा बिक्री या भंडारण का लाइसेंस नहीं मिला है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि न्यू मार्केट की गलियां काफी तंग हैं और पटना जंक्शन बिल्कुल पास में है। ऐसे संवेदनशील इलाके में पटाखों का भंडारण बेहद खतरनाक है। पटाखों में आग लगने के लिए एक चिंगारी ही काफी है। अगर आग लग गई तो फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचने से पहले ही बड़ा नुकसान हो सकता है। अग्निशमन पदाधिकारी के मुताबिक, विभाग की टीम अलग-अलग इलाकों में घूम-घूमकर जांच कर रही है। सवाल यह है कि पटना जंक्शन जैसे महत्वपूर्ण स्थान के पास बिना लाइसेंस इतनी बड़ी मात्रा में पटाखों का भंडारण कैसे हो रहा है? लापरवाही हुई तो सिवान से भी बड़ा हादसा हो सकता है।0
0
Report
अररिया के एसपी जितेंद्र कुमार शिक्षक बनकर बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव बताए
Forbesganj, Bihar:एंकर- अररिया एसपी जितेंद्र बने शिक्षक और मोटीवेशनल स्पीकर , अचानक से अपने बीच एसपी को देख उत्साहित हुए बच्चे केंद्र सरकार और बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत अररिया एसपी जितेंद्र कुमार आज फारबिसगंज के पाई वर्ल्ड स्कूल पहुंचे और बच्चों के साथ संवाद करते हुए उन्हें नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया । एसपी ने बच्चों को नशे से दिमाग पर होने वाले असर के बारे बताते हुए ihnen मोबाइल के नशे से भी दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने बच्चों से कहा कि मोबाइल पर रील देखना भी एक नशा है और धीरे धीरे यह नशा बच्चों का दिमाग अपने कैद में ले लेता है । उन्होंने बच्चों से ध्यान सर्द अपने लक्ष्य पर लगाने और पढ़ाई के साथ साथ हर क्षेत्र में ध्यान लगाकर मेहनत करने की सलाह दी। एसपी ने एक अभिभावक और शिक्षक की तरह बच्चों को जीवन के अलग अलग मूल्यों के बारे में बताया। अचानक से एसपी को अपने बीच देख बच्चे काफी उत्साहित हो गए और एसपी की बातों को ध्यान से सुनते हुए हर तरीके के नशे के खिलाफ अपना विरोध करने का प्रण लिया।0
0
Report
Advertisement
