Lakhimpur khiri-बिना अनुमति के चल रहे मेले में पहुंचें एसडीएम राजीव निगम
Nighasan, Uttar Pradesh:जनपद लखीमपुर खीरी के रकेहटी इलाके में चल रहे मेले में लगे ओवर हाईट झूलो का निरीक्षण करने आज SDM पहुंच गए,जिससे मेले में हड़कंप मच गया,जानकारी के मुताबिक रकेहटी इलाके में झोलहू मेले का आयोजन किया गया है, जहां बिना किसी अनुमति के बड़े बड़े झूले लगाए हैं,झूले लगाने की न तो किसी ने अनुमति ली है न तो किसी के पास फायर ब्रिगेड के NOC है, जिसकी जानकारी होने पर आज SDM निघासन राजीव निगम मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
