262723
Lakhimpur Kheri- अपराधियों की निगरानी के लिए ड्रोन लेकर क्षेत्र में गस्त पर निकली पुलिस
Dhaurehra, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर थानाध्यक्ष पढुआ निराला तिवारी अपनी टीम के साथ ड्रोन कैमरा के साथ थाना पढ़ुआ क्षेत्रांतर्गत ग्राम पढ़ुआ,पठाननपुरवा,बिनौरा, दुलही, रायपुर सोठियाना आदि में पैदल गस्त करते हुए अपराधियों का भौतिक सत्यापन किया गया तथा मुनासिब हिदायत दी गई। शासन और न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मस्जिदों,मंदिरों पर हॉर्न व लाउडस्पीकर नियंत्रित करने हेतु भी आदेशित किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
घड़साणा में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, दो घायल
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर जिले के नई मंडी घड़साना से खबर है जहां आसमानी बिजली गिरने से 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक राजू सिंह खेतों में बकरियां चरा रहा था और उसके साथ दो अन्य युवक भी मौजूद थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश के साथ आसमान में तेज गरज के साथ बिजली गिरी। बिजली गिरने से राजू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद दोनों युवकों को मामूली चोटें आई हैं। घटना गांव 18 पी नर्सरी के पास की बताई जा रही है। हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से मृतक के शव को घड़साना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। सूचना मिलने पर घड़साना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। इलाके में इस घटना के बाद शोक की लहर है।0
0
Report
बसेड़ी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, जय श्री राम के नारों से गूंजा महापर्व
Dholpur, Rajasthan:बसेड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का महापर्व; ढोल-नगाड़ों की थाप पर गूंजा जय श्री राम बसेड़ी (धौलपुर)। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत और राष्ट्रवाद के उदय का जश्न आज बसेड़ी विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक रूप से मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय बाजार और मुख्य चौराहों पर ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। मंडल अध्यक्ष भैरो सिंह परमार ने बताया कि जीत की खबर आते ही बसेड़ी के भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या में एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। इस दौरान पूरा माहौल वंदे मातरम, जय श्री राम और भारत माता की जय के नारों से गुंजायमान हो उठा। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया और तुष्टीकरण और घुसपैठ की हार जश्न के दौरान संबोधित करते हुए भाजपा युवा नेता नितिन कुशवाह एवं कावेंद्र परमार ने कहा कि यह जीत केवल राजनीतिक जीत नहीं है, बल्कि बंगाल में वर्षों से जारी घुटन, तुष्टीकरण और बांग्लादेशी घुसपैठ की राजनीति के अंत की शुरुआत है। धीरेन्द्र परमार एवं कहा कि जिस बंगाल की धरती पर वंदे मातरम बोलना कठिन कर दिया गया था, आज वहां की जनता ने राष्ट्रवाद को चुनकर करारा जवाब दिया है। असम और पुडुचेरी में लहराया परचम म मंडल महामंत्री महेंद्र कोली एवं लोकेंद्र सिंह ने कहा कि असम में भाजपा की दोबारा शानदार वापसी और पुडुचेरी में मिली सफलता यह दर्शाती है कि देश के कोने- कोने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों और सुशासन पर जनता की अटूट मुहर लग चुकी है। इस अवसर पर छीतरिया जाटव बनवारी जाटव लोकेंद्र परमार पप्पू तिमसिया सीताराम कुशवाह मुकेश कौशिक विजय गोयल वीरेंद्र कुशवाह नीरज कुशवाह भीकम कोली सुरेश और कार्यकर्ता मौजूद थे0
0
Report
बर्फीली झील के नीचे फंसी लोमड़ी को शख्स ने बचाया
Noida, Uttar Pradesh:Man saves fox trapped beneath a frozen lake.0
0
Report
Advertisement
रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में युवक का शव: जीआरपी जांच में जुटी
Sawai Madhopur, Rajasthan:रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में मिले युवक के शव की सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई। मृतक की पेंट की जेब से पाए गए पहचान पत्र और मोबाइल सिम कार्ड के आधार पर शव सीकर जिले के गणेश कुमार के रूप में पहचाना गया। जीआरपी ने सिम कार्ड के जरिये परिजनों से संपर्क किया तथा घटना की सूचना दी। शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। परिजनों के सवाई माधोपुर पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। प्रथमदृष्टया मामला ट्रेन से गिरने का प्रतीत हो रहा है, किन्तु मौत के वास्तविक कारणों की जांच अभी जारी है।0
0
Report
सूरतगढ़ नगरपालिका ने फुटपाथ अतिक्रमण सहित साइन बोर्ड जब्त, दुकानदारों पर 500-2000 रुपये जुर्माना लगाया
Sri Ganganagar, Rajasthan:सूरतगढ़। नगरपालिका ने निर्धारित सीमा से बाहर फुटपाथों व चौकियों पर सामान रखने व साइन बोर्ड रखने पर सोमवार को कार्रवाई करते हुए सामान व बोर्ड जब्त कर दुकानदारों के जुर्माना लगाया है। पालिका की अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू करने पर एकबारगी दुकानदारों में हड़कंप मच गया। पालिका ईओ पूजा शर्मा के नेतृत्व में पालिका टीम ने शाम को भारत माता चौक से त्रिमूर्ति रोड पर दुकानों के आगे बने नालों से बाहर रखे सामान व साइन बोर्ड को जब्त करने की कार्रवाई शुरू करते हुए 500 से 2000 रुपए तक का दुकानदारों के जुर्माना लगाया। दुकानदारों ने न केवल फुटपाथों, सड़क व नालों के ऊपर पक्की चौकियां बना कर सब्जी, किरयाना का सामान, मिठाई के कांउटर, भट्ठी, शोकेस व साइन बोर्ड लगा रखे थे, इससे सड़क मार्ग अवरूद्ध होने के साथ गंदे पानी की निकासी के लिए बने नाले-नालियों की सफाई नहीं हो पा रही थी, लोग पालिका में आकर नाले-नालियों की सफाई न होने की शिकायत कर रहे थे। जिला कलेक्टर ने पालिका प्रशासन को शहर को स्वच्छ व व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए है। पालिका ईओ शर्मा ने बताया कि पालिका 4 दिन से मुख्य बाजार, भारत माता चौक, त्रिमूर्ति रोड, पुराने-नये बस स्टैंड सहित वार्डों में मुनियादी करवा सामान निर्धारित सीमा में रखने व कचरा न फैलाने की हिदायत दी थी, कि इसके बाद भी दुकानदारों ने दुकानों के आगे फुटपाथों व चौकियों से सामान नहीं हटाने पर कार्रवाई शुरू की है। उन्होंने बताया कि शाम को त्रिमूर्ति रोड पर सामान बाहर मिलने पर दुकानदारों पर 500 से 2000 रुपए का जुर्माना वसूला गया। ईओ ने बताया कि अतिक्रमण व जुर्माने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। वही कार्रवाई देर रात तक जारी रही पालिका की कार्रवाई के दौरान यातायात पुलिस प्रभारी विरेंद्र सिंह, ट्राफिक पुलिसकर्मी, पालिका राजस्व निरीक्षक अंजू सहारण, स्वच्छता निरीक्षक मनिंदर सारसर, स्टोर प्रभारी जीतराम झोरड़ व सफाई सेवक मौजूद थे।0
0
Report
पश्चिम बंगाल की भाजपा जीत पर जैसलमेर में जश्न, ढोल-नगाड़े और आतिशबाजी
Jaisalmer, Rajasthan:जिले जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर लोकेशन -जैसलमेर बंगाल में भाजपा की जीत पर जैसलमेर में जश्न, ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी जैसलमेर पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। इसी कड़ी में सीमावर्ती जिले जैसलमेर में भी भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्सव मनाया। शहर के हनुमान चौराहा पर कार्यकर्ताओं ने "भारतीय जनता पार्टी" और "नरेंद्र मोदी जिंदाबाद" के नारों के साथ ढोल-नगाड़ों पर नृत्य किया और जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान एक-दूसरे का मिष्ठान खिलाकर खुशी साझा की गई। इस मौके पर जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, भाजपा जिला प्रभारी श्रवणसिंह राव, जिलाध्यक्ष दलपत सिंह हींगड़ा,शभु दान देथा,सुशील व्यास, जिला मंत्री कंवराज सिंह चौहान, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत में जिला प्रभारी श्रवण सिंह राव ने कहा कि पश्चिम बंगाल देश का संवेदनशील प्रदेश है, जहां बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा लंबे समय से रहा है। ऐसे में राष्ट्रहित में काम करने वाली सरकार کا सत्ता में आना जरूरी था। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह जीत देश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में अहम कदम है। वहीं विधायक छोटूसिंह भाटी ने इसे सत्य की जीत बताते हुए कहा कि यह सफलता कार्यकर्ताओं के त्याग और संघर्ष का परिणाम है। जिलाध्यक्ष दलपत सिंह हींगड़ा ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि जिलेभर में इस जीत का जश्न मनाया गया, जिससे राजनीतिक माहौल भी गर्माया रहा। शाम तक चले इस विजय उत्सव के जरिए भाजपा ने आगामी चुनावों को लेकर अपनी एकजुटता और ताकत का प्रदर्शन भी किया।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान में ग्रामीण विकास: 83% कार्य पूरे, समिती ने क्रियान्वयन पर जोर दिया
Jaipur, Rajasthan:ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज से संबंधित संसदीय स्थायी समिति ने राजस्थान में योजनाओं के क्रियान्वयन, निगरानी व्यवस्था और प्रगति का विस्तृत अध्ययन किया। 1 से 4 मई तक चले दौरे के अंतिम दिन जयपुर में समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता सप्तगिरि शंकर उलका ने की। बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में 2 मई को सवाई माधोपुर में किए गए फील्ड विजिट के अनुभवों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, निरीक्षण और लाभार्थियों से मिले फीडबैक के आधार पर सुझावों पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्य सचिव श्रीनिवास ने बताया कि राज्य में ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। महात्मा गांधी नरेगा के तहत स्वीकृत कार्यों में से 83.28% कार्य पूरे हो चुके हैं और मजदूरी दर में भी वृद्धि हुई है। वहीं ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत 14.54 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए राजीविका योजना के तहत 3300 उत्पादक समूह गठित कर 1.84 लाख परिवारों को जोड़ा गया है, जिनका कुल टर्नओवर करीब 95 करोड़ रुपये रहा। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वच्छ भारत मिशन, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, स्वामित्व योजना समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर प्रस्तुतीकरण दिया गया। समिति अध्यक्ष उलका ने कहा कि प्रभावी क्रियान्वयन के चलते राजस्थान ने देश में विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों की गुणवत्ता, पंचायत भवनों की स्थिति और मनरेगा की वित्तीय स्थिति पर विस्तृत जानकारी ली। बैठक में अधिकारियों और समिति सदस्यों के बीच योजनाओं के बेहतर संचालन को लेकर सुझावों का आदान-प्रदान हुआ। राज्य सरकार ने भरोसा जताया कि सुझावों के आधार पर योजनाओं के क्रियान्वयन को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।0
0
Report
पश्चिम बंगाल की जीत पर राजस्थान में भाजपाइयों ने झालमुरी खिलाई
Jaipur, Rajasthan:पश्चिम बंगाल में बीजेपी जीत पर झालमुरी पश्चिम बंगाल से झालमुरी का ट्रेंड राजस्थान तक पहुंच गया। पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद प्रदेश कार्यालय में जश्न के दौरान नेता-कार्यकर्ता झालमुरी खाते खिलाते दिखाई दिए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ तक ने झालमुरी खाई और खिलाई। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बाकायदा इसके लिए अलग अलग जगह स्टाल लगाई गई। बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने खुद भेलपुरी बनाकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को खिलाई।0
0
Report
कुत्ता गिरा, उसके बाद हाथी ने चमत्कार दिखाया—देखें वीडियो
Noida, Uttar Pradesh:The dog fell... Then the elephant did something amazing0
0
Report
Advertisement
स्टेट एम्पावर्ड कमेटी ने 2 हजार 201 करोड़ रुपये निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी
Jaipur, Rajasthan:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्टेट एम्पावर्ड कमेटी की बैठक। 2 हजार 201 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों की अनुशंसा। 1,600 से अधिक लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा निवेश प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए नई नीतियां लागू की गईं। इससे राज्य में निवेश का सकारात्मक माहौल बना है। राज्य सरकार के प्रयासों से देश-विदेश के निवेशक प्रदेश में निवेश कर रहे। इससे निजी क्षेत्र में भी युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे। वन स्टॉप सिंगल विंडो सिस्टम की प्रगति की समीक्षा भी हुई0
0
Report
भवानीपुर के लोगों को सलाम: जनादेश ने अराजक शासक का असली हश्र स्पष्ट किया
Hats off to the people of Bhabanipur. Their mandate has made it clear what fate awaits an anarchic ruler. भवानीपुर के लोगों को नमन। उनके जनादेश ने यह साफ़ कर दिया है कि एक अराजक शासक का क्या हश्र होता है।0
0
Report
चीन के Loess पठार पर पिंग्लू घाटी: 10 किमी लंबी भूगर्भीय खाई की कहानी
Noida, Uttar Pradesh:The Rift Valley in Pinglu, Shanxi, on China’s Loess Plateau, is a 10 km-long geological depression caused by tectonic movements.0
0
Report
Advertisement
पश्चिम बंगाल की जीत पर सिरोही में गधों को गुलाब जामुन खिलाकर BJP ने जलसा
Sirohi, Rajasthan:पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर सिरोही में एक अनोखा जश्न देखने को मिला। जीत की खुशी में पशु सेवा संस्था PFA में इलाजरत गधों को करीब 11 किलो गुलाब जामुन खिलाए गए। इस अनोखे आयोजन को उपेक्षित वर्ग के सम्मान से जोड़ते हुए संदेश देने की कोशिश की गई। भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि समाज में गधों को अक्सर उपेक्षित नजर से देखा जाता है, जबकि भाजपा की विचारधारा हर उस वर्ग को सम्मान दिलाने की है, जो अब तक हाशिए पर रहा है। उन्होंने चुनाव परिणाम से पहले भाजपा की जीत पर गधों को गुलाब जामुन खिलाने की घोषणा की थी, जिसे जीत के बाद पूरा किया गया। इस दौरान निम्बाराम देवासी, जब्बर सिंह चौहान, शैतान सिंह परमार, कांतिलाल, रजनीकांत सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिलेभर में यह अनोखा जश्न चर्चा का विषय बना हुआ है。0
0
Report
बंगाल की जीत का जश्न इंदौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खूब मनाया
Indore, Madhya Pradesh:बंगाल की जीत का जश्न इंदौर में जमकर देखने को मिला जहां इंदौर के महू नाका सहित शहर के कई इलाकों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। शहर के प्रमुख चौराहे महू नाके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। झालमुडी के स्टाल भी लगे और जमकर जीत का जश्न मनाया गया। यहां पूर्व महापौर मालिनी गौड़ और हिंद रक्षक संगठन के एकलव्य सिंह गौड के साथ ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे जहां जमकर आतिशबाजी हुई तो साथ ही मिठाइयों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के झालमुडी भी खाते खिलाते दिखे। वही कई झालमुडी तो कहीं रसगुल्ले भी बटे ओर जश्न मना।0
0
Report
मैहर-रामनगर के भिटारी में हाईवा ट्रक की टक्कर, बाइक सवार दो की मौत
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर-रामनगर थाना क्षेत्र के भिटारी गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,वहीं घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है。0
0
Report
Advertisement
