लखीमपुर खीरीः पुलिस ने अवैध कच्ची शराब बनाने वाले चार लोगों को किया गिरफ्तार
Dhaurehra, Uttar Pradesh:जनपद लखीमपुर खीरी के थाना ईसानगर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अवैध कच्ची शराब बनाते हुए चार अभियुक्त हीरालाल , सुलखे, विश्राम पुत्रगण नारायण और रामरानी पत्नी दुबर निवासीगण बेल्तुआ को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। वहीं मौके पर शराब बनाने के उपकरणों सहित 950 लीटर लहन नष्ट की गई। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
