261501
लखीमपुर खीरीः पुलिस ने मारपीट के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Behajam, Uttar Pradesh:फरधान पुलिस ने मारपीट में करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इनका चालान करके जेल भेज दिया. इन आरोपियों की पहचान हिमांशू, शैलेन्द्र, छैल बिहारी और कमल किशोर के रूप में हुई है.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झारखंड डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव समाप्त, आधुनिक तकनीक से बनेगा स्वास्थ्य का मॉडल
Ranchi, Jharkhand:झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक तकनीक से लैस करने और राज्य को डिजिटल हेल्थ के क्षेत्र में एक मॉडल राज्य बनाने की दिशा में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय 'झारखंड डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव' का रांची में समापन हो गया। समापन अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने इसे ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि विभाग द्वारा इस तरह का आयोजन राज्य में पहली बार किया गया है, जो स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई क्रांति लेकर आएगा। उन्होंने कहा अब अस्पतालों में एक ऐसी आईसीयू व्यवस्था लागू की जाएगी, जिसके माध्यम से परिजन अस्पताल से दूर रहकर भी अपने मरीज का हाल-चाल और स्वास्थ्य अपडेट आसानी से जान सकेंगे। इस आधुनिक डिजिटल पहल की शुरुआत सबसे पहले 5 मेडिकल कॉलेज के साथ रांची सदर अस्पताल से की जाएगी, इसके बाद इस डिजिटल व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से झारखंड के तमाम अन्य सदर अस्पतालों में भी शुरू किया जाएगा。0
0
Report
FIR विरोध के चलते डूब क्षेत्र के किसानों ने थाने का घेराव टाला
FIR के विरोध में थाना घेराव करने निकले बिजली की मांग कर रहे डूब क्षेत्र के लोग, पुलिस के आश्वासन के बाद लौटे बिजली और पानी की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे डूब क्षेत्र के लोग गुरुवार को FIR के विरोध में सेक्टर-113 थाने का घेराव करने के लिए निकल पड़े। किसान नेता सुखबीर खलीफा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी पृथला से सेक्टर-113 थाने की ओर कूच कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने भारी सुरक्षा बल तैनात किया था। एडीसीपी मनीषा सिंह ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली। डूब क्षेत्र के लोगों और किसानों को पुलिस ने पृथला ब्रिज के नीचे रोक लिया। यहां पुलिस और बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे। अधिकारियों और प्रदर्शनियों के बीच बातचीत हुई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर दर्ज FIR को लेकर अपनी नाराजगी जताई। पुलिस के मुताबिक, नियमों का उल्लंघन करने के मामले में करीब 200 से अधिक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बिजली-पानी की मांग को लेकर चल रहे धरने के बीच उन पर कार्रवाई की गई है। पृथला ब्रिज के नीचे हुई बातचीत के दौरान प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि दर्ज FIR में किसी के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की जाएगी। मामले की जांच के बाद FIR में FR लगाने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के इस आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने थाने के घेराव का फैसला फिलहाल टाल दिया। वहीं, बिजली विभाग के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि स्थायी बिजली मीटर लगाने से संबंधित सरकारी आदेश जारी हो गया है। अधिकारियों ने कहा कि सरकारी आदेश की कॉपी प्रदर्शनकारियों के बीच लाकर दिखाई जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने साफ किया कि जब तक अधिकारी सरकारी आदेश की कॉपी उनके सामने नहीं रखते, तब तक उनका धरना खत्म नहीं होगा। लोगों का कहना है कि आदेश की कॉपी देखने के बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद डूब क्षेत्र के लोग सेक्टर-113 थाने का घेराव करने के बजाय वापस धरना स्थल की ओर लौट गए। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि उनका धरना फिलहाल जारी रहेगा। उनका कहना है कि सरकारी आदेश की कॉपी सामने आने और उसमें स्थायी मीटर लगाने की व्यवस्था की पुष्टि होने के बाद ही धरना समाप्त करने पर विचार किया जाएगा।0
0
Report
बागेश्वर की बेटी ने आसमान छूने के सपनों को सच कर दिखाया
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर की इस बेटी की ये कहानी सिर्फ एक कामयाबी की कहानी नहीं, बल्कि पहाड़ की बेटियों के उन बड़े सपनों की कहानी है, जो अब आसमान की ऊंचाइयों को छूने का हौसला रखते हैं0
0
Report
Advertisement
यूपी के CM योगी से PK नेताओं की बैठक: विकास और समरसता पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से आत्मीय एवं महत्वपूर्ण भेंट हुई।इस अवसर पर भागीदारी पार्टी (पी.)के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रेम चंद्र प्रजापति जी एवं राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव श्री महेश प्रजापति जी मौजूद रहे。 भेंट के दौरान प्रदेश के सामाजिक, राजनीतिक एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। सामाजिक न्याय, वंचित एवं पिछड़े वर्गों की भागीदारी तथा प्रदेश के सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों को लेकर विचार-विमर्श किया गया。 उत्तर प्रदेश को विकास, सुशासन और सामाजिक समरसता के मार्ग पर निरंतर आगे ले जाने के लिए हम सभी संकल्पित हैं。 सामाजिक न्याय | सबकी भागीदारी | सर्वांगीण विकास0
0
Report
ग्वालियर बिलौआ: काली गिट्टी खदान से खनिज चोरी, FIR दर्ज
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर स्लग: बिलौआ में काली गिट्टी खदान से खनिज चोरी, तीन हफ्ते बाद FIR ग्वालियर के बिलौआ में काली गिट्टी खदान से खनिज चोरी के मामले में पुलिस ने आखिरकार FIR दर्ज कर ली है। खनिज निरीक्षक की शिकायत पर 6 नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। खास बात यह है कि घटना 8 सितंबर की बताई जा रही है, जबकि FIR 29 सितंबर को दर्ज हुई। वहीं, हाईकोर्ट के आदेश के चलते इलाके में करीब एक महीने से नाकाबंदी और निगरानी के बावजूद खदान से खनिज चोरी का मामला सामने आने से निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। खबर: मामला बिलौआ थाना क्षेत्र के ग्राम रफादपुर स्थित खसरा नंबर 151/02 की खदान का है। खनिज निरीक्षक रमाकांत तिवारी की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 103/2026 दर्ज करते हुए धारा 303(2) BNS और 379 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक घटना 8 सितंबर की रात करीब 12 बजकर 10 मिनट की है, जबकि मामला 29 सितंबर की रात 10 बजकर 35 मिनट पर दर्ज किया गया। पुलिस ने अरविन्द्र शर्मा, रोशन शर्मा, रामू कटारे, नगेन्द्र जैन उर्फ पिंकी जैन, आशीष शर्मा और कुलदीप शर्मा को नामजद आरोपी बनाया है। शिकायत के मुताबिक आरोपियों पर खदान से खनिज चोरी करने का आरोप है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सुदीप पमार कर रहे हैं। वहीं, इलाके में हाईकोर्ट के आदेश के चलते करीब एक महीने से नाकाबंदी चल रही है। ऐसे में निगरानी के बीच खनिज चोरी का मामला सामने आने से खनिज परिवहन और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। अब पुलिस जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि कितना खनिज चोरी हुआ, किस वाहन या मशीनरी का इस्तेमाल किया गया और इस मामले में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। बाइट: सुमन गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर.0
0
Report
इंदौर: DRI-CBN ने 7.116 किलो एम्फेटामाइन के साथ तीनों आरोपियों को गिरफ्तार
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के साथ मिलकर बड़ी ड्रग तस्करी का खुलासा किया है। टीम ने एक काले रंग की महिंद्रा थार से 7.116 किलो एम्फेटामाइन बरामद किया है। जब्त ड्रग की अनुमानित कीमत 5.69 करोड़ रुपये बताई गई है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। DRI को सूचना मिली थी कि तीन लोग कर्नाटक नंबर की महिंद्रा थार से साइकोट्रोपिक पदार्थ एम्फेटामाइन की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर 30 सितंबर की सुबह उज्जैन-देवास टोल प्लाजा, बांगर के पास DRI और CBN की टीम ने निगरानी शुरू की。 कुछ देर बाद संदिग्ध थार टोल प्लाजा पर पहुंची। अधिकारियों ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक बैरिकेड तोड़कर भाग निकला। इसके बाद DRI और CBN की टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक वाहन का पीछा किया और इंदौर के बिचौली मर्दाना इलाके में एक पेट्रोल पंप के पास थार को रोक लिया。 वाहन और उसमें सवार तीनों लोगों को जांच के लिए DRI के इंदौर कार्यालय ले जाया गया। यहां वाहन की विस्तृत तलाशी के दौरान ड्रग्स को छिपाने का तरीका देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। एम्फेटामाइन को थार के पिछले दरवाजे पर लगी स्टेपनी यानी स्पेयर टायर के अंदर छिपाया गया था。 स्टेपनी टायर को खोलने पर उसके अंदर से 21 पैकेट बरामद हुए। इनमें सफेद-पीले रंग का क्रिस्टलीय पदार्थ मिला, जिसकी NDPS फील्ड टेस्ट किट से जांच करने पर एम्फेटामाइन होने की पुष्टि हुई। DRI ने कुल 7.116 किलो एम्फेटामाइन और महिंद्रा थार को जब्त कर लिया है। तीनों आरोपियों को NDPS एक्ट 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है。0
0
Report
Advertisement
बरोटीवाला में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश; एक गिरफ्तार, तीन अज्ञात
Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर के बरोटीवाला क्षेत्र में बीती 23 सितंबर को हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने चोर गिरोह के एक शातिर सदस्य को गिरफ्तार किया है...स्कूल परिसर में मौजूद घर में हुई चोरी की इस घटना मे परिवार को बंधक बनाकर हथियारबंध चोर लाखों की नगदी और ज्वेलरी ले उड़े थे... घटना के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आसपास के CCTV कैमरों को खंगाला... इलाके के एक CCTV कैमरे में गिरोह के तीन शातिर चोर पुलिस को नजर आए... CCTV कैमरे में पहले चोर के हाथ में रॉड, दूसरे के हाथ में पिस्टल , और तीसरे के हाथ में चोरी के माल की पोटली नजर आई ... पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु करते हुए मुखबिर की सूचना पर विकासनगर निवासी 65 वर्षीय बाबूराम को गिरफ्तार कर लिया... आरोपी बाबूराम के कब्जे से चोरी की गई नगदी और अन्य दस्तावेजों के साथ घटना में इस्तेमाल की गई डिस्कवर मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है... पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके साथ घटना में तीन अन्य साथी... सोनू , राजेंद्र और मदन शामिल थे... घटना से पहले पकड़े गए आरोपी बाबूराम ने घर की रैकी कर अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए... पुलिस अब घटना को अंजाम देने वाले तीन अन्य फरार आरोपियों को तलाश रही है...0
0
Report
चंदौली में जमीन विवाद: धारदार हथियार से हमला, दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग :- चंदौली... - जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से हमला - जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद हिंसक झड़प - राम अवतार यादव पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप - हमले में हाथ-पैर में आईं गंभीर चोटें, दाहिना पैर बुरी तरह - गंभीर हालत में घायल को सीएचसी नौगढ़ में कराया गया भर्ती - चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल किया रेफर - सुबह बछड़े को लेकर घर जा रहे थे राम अवतार यादव - रास्ते में पाट्टीदार पक्ष से विवाद के बाद मारपीट का आरोप - सूचना पर पहुंची पुलिस, परिजनों ने थाने में दी लिखित तहरीर - नौगढ़ थाना क्षेत्र बोदलपुर गांव का बताया जा रहा घटना. विजुअल0
0
Report
पोषण के प्रति जागरूक करने वालों को जेबीएफ ने किया सम्मानित
Gajraula, Uttar Pradesh:गजरौला में जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड के अतिथि गृह में सीएसआर प्रमुख विवेक प्रकाश ने छात्र-छात्राओं से उनके लक्ष्य को लेकर बातचीत की। साथ ही जीवन में तरक्की करने के कई टिप्स भी दिए। कहा कि जेबीएफ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को प्रमुखता से करती आई है। छात्र-छात्राओं को खानपान के संबंध में जानकारी देकर कुपोषण को रोकने में काफी मदद मिलेगी।0
0
Report
Advertisement
सिकंदरा राव में 28वीं तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकन्द्राराऊ (हाथरस)- स्थानीय क्रीड़ा स्थल मैदान में मंगलवार को 28वीं तहसील स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय यह प्रतियोगिता 1 से 2 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुई, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अमित पाठक, जिला विद्यालय निरीक्षक नीरज गोयल तथा जिला खेल सचिव अतुल कुमार वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में यशपाल सिंह चौहान, धर्मेंद्र नाथ सिंह पीलू, नीरज शर्मा, नरेंद्र सिंह जादौन सहित अनेक गणमान्य अतिथि, शिक्षक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का आयोजन तहसील क्रीड़ा प्रभारी जहांगीर हाशमी के नेतृत्व में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में संयोजक अजय बाबू शर्मा एवं नीता देवी सहित समस्त शिक्षकों और सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।0
0
Report
मधुबन कोलवाशरी में स्थानीय रोजगार की मांग पर धरना, महिलाओं के साथ मारपीट से तनाव
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बीसीसीएल ब्लॉक دو अंतर्गत संचालित मधुबन कोलवाशरी रणक्षेत्र बन गया है।कोल डस्ट लोडिंग पेलोडर के जगह मेनुवल लोडिंग की मांग को लेकर कोल माइंस वर्क्स यूनियन अनिश्चितकालीन धरना दे रहा है।स्थानीय मजदूर धरना पर बैठे है। धरना के पहले दिन धरना दे रहे मजदूरों के साथ सीआईएसएफ की मजूदगी में मारपीट की घटना हुई।बंदी के बाउजूद लोडिंग शुरू करने पर मजदूर विरोध करते हुए लोडिंग स्थल पहुँच गये।इसी दौरान महिलाओं और खानुडीह के पूर्व मुखिया अपने समर्थकों के साथ पहुँच धक्का मुक्की मारपीट करने लगे।सीआईएसएफ की उपस्थिति में महिलाओं के साथ मारपीट किया गया। घटना में कई महिलाएं चोटिल हो गये। घटना की जानकारी पाकर धरना स्थल निरसा विधायक अरूप चटर्जी पहुँचे।जेएमएम केंद्रीय सदस्य डब्लू महथा प्रखण्ड अध्यक्ष के साथ भी धरना स्थल पहुँच समर्थन दिया। बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया।महिला मजदूरों के साथ हुए मारपीट घटना पर विरोध जताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। वही निरसा विधायक ने कहा कि मधुबन कोलवाशरी में स्थानीय ग्रामीण रोजगार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे है।पिछले दो साल से मजदूर अपनी मांग के लिये लड़ाई लड़ रहे है।बाघमारा में जब भी कोई आंदोलन अपनी मांग के लिये किया जाता है तब उसे दबंगई से कुचलने दबाने का काम यहां के जनप्रतिनिधि,नेता करते है। वही जेएमएम केंद्रीय सदस्य ने कहा मधुबन कोलवाशरी में पेलोडर लोडिंग है।मेनुवל लोडिंग की मांग स्थानीय कर रहे है।रोजगार के लिये स्थानीय लोग अपनी आवाज उठा रहे है।महिला मजदूरों के साथ मारपीट किया गया।बीसीसीएल प्रबंधन इसके लिये जिम्मेदार है। मारपीट घटना में चोटिल हुई महिला ने कहा कि दर्जनो मजदूरों के साथ मारपीट किया गया।खानुडीह के मुखिया गोपाल महतो अपने समर्थकों के साथ लाठी रॉड लेकर पहुँच मारपीट किया।बुजुर्ग महिला भी इसमें चोटिल हुई।बीसीसीएल जीएम कोलवाशरी पीओ मनमानी कर रहे है।किसी भी सूरत में रोजगार चाहिए。0
0
Report
बालाघाट दौरे पर राहुल गांधी को लेकर मंत्री का तीखा हमला, कहा पर्यटन मात्र
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बालाघाट दौरे को लेकर उन पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। स्कूल शिक्षा मंत्री ने राहुल गांधी के इस दौरे को महज़ एक 'पर्यटन' करार दिया है। मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे बालाघाट सिर्फ कमियां निकालने गए थे। मंत्री ने कहा कि राहुल माटे गांव के एक स्कूल में गए, यह सोचकर कि स्कूल टूटा-फूटा होगा, लेकिन वहां की अच्छी व्यवस्था, पढ़ते बच्चे और शिक्षकों को देखकर उन्होंने एक शब्द भी तारीफ का नहीं कहा। मंत्री ने लाडली बहना योजना पर राहुल के सवालों का जवाब देते हुए याद दिलाया कि कांग्रेस ने अपने 50-55 साल के शासन में कोई सुविधा नहीं दी। उन्होंने कहा कि आज जब पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में विकास हो रहा है, तो उन्हें सिर्फ आलोचना करनी है। मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने साफ कर दिया कि राहुल गांधी की इसी 'हल्की राजनीति' की वजह से देश की जनता उन पर भरोसा नहीं करती। बाइट-राव उदय प्रताप सिंह (कैबिनेट मंत्री, म.प्र.)0
0
Report
Advertisement
फर्रुखाबाद के बंद आतिशबizi दुकान में जोरदार विस्फोट, दीवारें ढहीं, लेंटर गिरे
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में बंद आतिशबाजी की दुकान में जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि करीब 500 मीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। विस्फोट से दुकान की दीवारें ढह गईं और लेंटर भी नीचे गिर गया। ईंटें उखड़कर काफी दूर तक जा गिरीं। गनीमत रही कि घटना के वक्त दुकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था। सूचना पर पुलिस, प्रशासन और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल धमाके की वजह का पता लगाया जा रहा है। फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक बंद आतिशबाजी की दुकान में जोरदार धमाका हो गया। घटना अलेपुर मार्ग पर लाड़मपुर दोयम गांव के पास खेतों के बीच बनी दुकान में हुई। दोपहर करीब ढाई से पौने तीन बजे के बीच हुए विस्फोट से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तो दुकान से धुआं उठ रहा था। विस्फोट इतना तेज था कि दुकान की दीवारें पूरी तरह ढह गईं और लेंटर भी गिर गया। दीवारों की ईंटें उखड़कर काफी दूर तक जा गिरीं। हालांकि, जिस समय धमाका हुआ, उस वक्त दुकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। दुकान शमशाबाद कस्बे के रहने वाले सरफुद्दीन की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, वह बारातों में आतिशबाजी का काम करते हैं और उनके पास आतिशबाजी बनाने का लाइसेंस भी है। मौके पर पहुंचे सीओ कायमगंज अजय वर्मा ने बताया कि दुकानदार के पास चटरी और अनार बनाने का लाइसेंस है। जुलाई तक दुकान में काम हुआ था। इसके बाद करीब तीन से चार किलो बारूद का मसाला कोठरी में रखकर उसे बंद कर दिया गया था। फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना की सूचना पर एसडीएम कायमगंज अभिषेक वर्मा, सीओ अजय वर्मा और थाना प्रभारी सचिन चौधरी मौके पर पहुंचे। दमकल की टीम ने भी पहुंचकर पानी की बौछार से आग को पूरी तरह बुझाया। फिलहाल फील्ड यूनिट और मुख्य अग्निशमन अधिकारी की टीम मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही धमाके की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी。0
0
Report
Singrauli crackdown on encroachment: strict action continues
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का शिकंजा... कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर गनियारी में कार्रवाई... निर्माणाधीन पीजी कॉलेज के पास राजस्व-नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई... शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया... तहसीलदार सविता यादव के नेतृत्व में चला अभियान... अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का सख्त रुख, कार्रवाई जारी रहने के संकेत... शासकीय और सार्वजनिक जमीन पर कब्जा करने वालों को चेतावनी... अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार होगी कार्रवाई... स Singarauli जिले में शासकीय जमीन और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण से मुक्त कराने को लेकर प्रशासन का रुख सख्त नजर आ रहा है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश के बाद राजस्व और नगर निगम की संयुक्त टीम लगातार अतिक्रमण को चिन्हित कर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार को गनियारी स्थित निर्माणाधीन पीजी कॉलेज के समीप अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। राजस्व और नगर निगम की टीम ने निर्माणाधीन पीजी कॉलेज के आसपास मौके का निरीक्षण किया। जांच के बाद शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया और जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक एवं वैधानिक प्रक्रिया का पालन किया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तहसीलदार सविता यादव के नेतृत्व में हुई। इस दौरान नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी विपिन तिवारी, सहित राजस्व और नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि शासकीय भूमि, सार्वजनिक मार्ग, शैक्षणिक संस्थानों के आसपास और सार्वजनिक उपयोग की जमीन पर किए गए अनधिकृत कब्जे को स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। स Singrauli में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के बीच प्रशासन की नजर अब अन्य ऐसे स्थानों पर भी है, जहां शासकीय या सार्वजनिक भूमि पर अनधिकृत कब्जे की शिकायतें या मामले सामने आते हैं। प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि सरकारी और सार्वजनिक जमीन पर अतिक्रमण न करें।0
0
Report
माड़ा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक सवार को कुचला, हालत गंभीर
Singrauli, Madhya Pradesh:माड़ा थाना क्षेत्र के सितुल जरहा में दर्दनाक सड़क हादसा। निजी कंपनी की तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर तोड़ा दम। टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी एंबुलेंस। गंभीर मरीज को बैढ़न जिला अस्पताल लेकर जा रही थी एंबुलेंस। एंबुलेंस सवार मरीज और उसके परिजन गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती। माड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुटी।0
0
Report
Advertisement
