icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
262903
SMSunil MauryaFollow3 Dec 2024, 12:38 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

एक सप्ताह का अल्टीमेटम: मनसे का टोल नाके बंदी की धमकी

Kalyan, Maharashtra:मनसेचा खळखट्याकचा इशारा एक आठवड्यात टोल नाके फोडणार मनसेचा वाहतूक कोंडी विरोधात प्रशासनाला एक आठवड्याचा अल्टीमेंटम कल्याण डोंबिवली भागातील वाहतूक कोंडी विरोधात मनसेनं आज जन आंदोलन केलं. या जनआंदोलनात मनसे नेते राजू पाटील यांनी धंदा व्हावा म्हणून टोलनाके २४ तास चालू ठेवतात,त्यामुळे वाहतूक कोंडीत भर पडते असा आरोप केला. यामुळे प्रशासनाला एक आठवड्याचा अल्टिमेटम दिला आहे. एक आठवड्यानंतर टोल नाके फोडणार ते कुणाला सांगून फोडणार नाही असा खळखट्याकचा इशारा मनसेने दिलाय. कल्याणच्या कल्याण फाटा परिसरात आज मनसे च्या नेतृत्वाखाली सर्वपक्षीय जन आंदोलन करण्यात आलं. या आंदोलनाला समाजवादी पार्टी,राष्ट्रवादी Sp, युबीटी, काँग्रेस पक्षांने देखील पाठिंबा दिला. या आंदोलनात वाहतूक कोंडीने त्रासलेले नागरिकांनी देखील उस्फुर्त सहभाग घेतला होता.काहींनी तर या वाहतूक कोंडीमुळे नोकऱ्या सोडल्याचं सांगितलं. त्यामुळे आता वाहतूक कोंडीतून सुटका करण्यासाठी प्रशासन काय उपाययोजना करते ते पाहावं लागेल.
0
0
Report

युवाओं को भूपेंद्र यादव की नसीहत: करियर के साथ जीवन संतुलन जरूरी

Alwar, Rajasthan:अलवर। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव युवाओं को करियर बनाने की दौड़ के बीच जीवन के अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी ध्यान देने की नसीहत दी. अलवर के राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय में नवनिर्मित सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट के लोकार्पण समारोह में उन्होंने जिंदगी की तुलना सांप-सीढ़ी के खेल से करते हुए कहा कि इंसान 99 तक पहुंचने के बाद भी वापस 10 पर आ सकता है. उनके इस उदाहरण के जरिए युवाओं को सफलता की चाह के साथ जीवन में संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया. भूपेंद्र यादव ने कहा कि कॉलेज में शिक्षक, घर पर माता-पिता और समाज में हर कोई युवाओं से कुछ बनने और जीवन में सफलता हासिल करने की उम्मीद करता है. हर व्यक्ति करियर बनाने की दौड़ में लगा हुआ है, लेकिन जीवन में कुछ पहलू ऐसे भी हैं, जिनका ठीक रहना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा, “आप कुछ भी बन जाना, अगर दो चीजें आपकी ठीक नहीं हुईं, तो ये जिंदगी फिसलपट्टी के खेल की तरह होती है। आदमी 99 पर पहुंचता है सांप-सीढ़ी के खेल में और फिर 10 पर आ जाता है।” केंद्रीय मंत्री ने इस उदाहरण के माध्यम से समझाया कि जीवन में सफलता हासिल करना ही सब कुछ नहीं है, बल्कि दूसरे जरूरी पहलुओं पर ध्यान देना भी महत्वपूर्ण है. हालांकि, अपने संबोधन में उन्होंने उन दो चीजों का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया, जिन्हें जीवन में ठीक रखने की बात कही. कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय, अलवर में नवनिर्मित सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट का विधिवत लोकार्पण किया. इस कोर्ट का निर्माण राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय और राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (रीको) के संयुक्त प्रयासों से कराया गया है. आधुनिक सिंथेटिक कोर्ट की सुविधा मिलने से कॉलेज के बास्केटबॉल खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर आधारभूत सुविधा उपलब्ध होगी. इससे विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने और प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने के अवसर मिल सकेंगे. इस अवसर पर वन राज्य मंत्री संजय शर्मा, अलवर नगर निगम की महापौर सुमनलता अग्रवाल, उप महापौर अजय पूनिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.
0
0
Report
Advertisement

अग्रवाल नवयुवक मंडल ने अग्रसेन जयंती पूर्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक संध्या आयोजित की

Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली...अग्रवाल नवयुवक मंडल कोटपूतली के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव की पूर्व संध्या पर अग्रसेन चौक पर भव्य भक्ति एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बंटी तिलकधारी ग्रुप द्वारा आकर्षक धार्मिक झांकियां एवं मनमोहक सांस्कृतिक नृत्यों की प्रस्तुतियां दी गईं। देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं राजस्थानी लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीवाईएसपी मदन जैस एवं सभापति कमल शैनी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में उपसभापति गोपाल मोरिजावला, मुकेश गोयल, सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल समाज के अध्यक्ष योगेश शरण ने की। इस अवसर पर अग्रवाल नवयुवक मंडल के अध्यक्ष रजत जिंदल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जी की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या का उद्देश्य समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना जागृत करना, देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना तथा समाज की एकत और भाईचारे को मजबूत करना है। कार्यक्रम में धार्मिक झांकियों, राजस्थानी लोकगीतों एवं देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन समाज की परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में अग्रवाल नवयुवक मंडल की टीम व मंडल के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा。 भव्य आयोजन, आकर्षक प्रस्तुतियों एवं हजारों दर्शकों की उपस्थिति ने सांस्कृतिक संध्या को यादगार बना दिया।
0
0
Report

बांसवाड़ा में सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों में मातम

Banswara, Rajasthan:एंकर - बांसवाड़ा जिले के आबापुरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। जिला अस्पताल में युवक के शव से लिपटकर परिजन बिलख-बिलखकर रोने लगे। जानकारी के अनुसार आबापुरा थाना क्षेत्र के सिंगपुरा गांव निवासी अनिल पुत्र हुरिया घर का सामान लेने कुंडला गया था। इसी दौरान वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से बांसवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची। वहीं, हादसा आबापुरा थाना क्षेत्र में होने के कारण आबापुरा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। VO - मौत
0
0
Report

चिंतपूर्णी के दरबार में नवरात्रि का जनसैलाब, CM की पत्नी भी पहुंचीं

Una, Himachal Pradesh:शारदीय नवरात्रों के पहले दिन रविवार को प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह मंदिर के कपाट खुलते ही माता रानी के दर्शन करने के लिए भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। नवरात्रों के पहले दिन और रविवार के अवकाश होने के कारण सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह करीब 8 बजे तक श्रद्धालुओं की कतारें पुराने बस स्टैंड से भी आगे निकल गईं। रविवार सुबह करीब 6 बजे मंदिर में पुजारी सचिन कालिया ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मां चिंतपूर्णी की आरती की। इसके बाद श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला लगातार बढ़ता गया। पहले नवरात्रे पर मां के दर्शन करने के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा मंदिर परिसर माता रानी के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं की माने तो माँ के दरबार आकर Kaafi सकून मिलता है और माता सबकी चिंताएं दूर करती है और मनोकामना पूरी करती है। शारदीय नवरात्रों के पहले दिन रविवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी एवं देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचीं। यहां उन्होंने मां के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और हवन में भाग लेकर मां भगवती की आराधना की। नवरात्रों के पावन अवसर पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचीं कमलेश ठाकुर ने माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पहले नवरात्रे पर उन्होंने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रों की शुभकामनाएं भी दीं। नवरात्रों के शुभारंभ के साथ ही मां चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालुओं की माने तो माँ के दरबार आकर काफ़ी सकून मिलता है और माता सबकी चिंताएं दूर करती है और मनोकामना पूरी करती है
0
0
Report
Advertisement

कांग्रेस ने इस्तीफे के मुद्दे पर प्रदर्शन तेज किया, दिल्ली में विरोध की तैयारी

Patna, Bihar:एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने अपनी गतिविधियाँ तेज कर दी हैं। कांग्रेस हाईकमान की ओर से सभी राज्यों के विधायकों, एमएलसी, सांसदों, प्रदेश अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों, महासचिवों और विभिन्न कमेटियों के पदाधिकारियों को अपने-अपने कार्यकर्ताओं के साथ आज शाम तक दिल्ली पहुंचने का निर्देश दिया गया है। इस निर्देश के बाद दिल्ली में कांग्रेस के बड़े प्रदर्शन की तैयारी को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। बाइट -- मनोज बिस्वास, फारबिसगंज विधायक, कांग्रेस इस बीच फारबिसगंज से कांग्रेस विधायक मनोज बिस्वास ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में एसआईआर के दौरान दलित, महादलित, अति पिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार वोट के अधिकार और लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों को उठा रहे हैं। मनोज बिस्वास ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और मीडिया कर्मियों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वोट के अधिकार की रक्षा और लोकतांत्रिक मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखेगी。
0
0
Report

रामगढ़ दुर्गा मंदिर में दो महिलाओं से सोने की चेन चोरी; CCTV से पहचान

Khajuria Khurd, Bihar:रामगढ़ दुर्गा मंदिर परिसर में दर्शन के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं के गले से लगभग 32 ग्राम सोने की सिकरी चोरी हो गई। सुरक्षा व्यवस्था की कमी पर मंदिर समिति ने चिंता जताई और बोला कि पर्व-त्योहार के दौरान भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा मजबूत होनी चाहिए। पहली घटना सुबह 6:20 बजे हुई जब सिसौड़ा निवासी आशा देवी के गले से लगभग 13 ग्राम सोने की सिकरी उड़ गई; दूसरी घटना सुबह 7:30 बजे धर्मा देवी के गले से 19 ग्राम चेन झपट ली गई। आरोपी महिलाएं मौके से फरार हो गईं। रामगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों चोरी की शिकायत मिल चुकी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। मंदिर समिति के अध्यक्ष काशीनाथ गुप्ता ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में चूक रही है और महिला गार्ड्स तैनात करने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर ने मलोट अनाज मंडी में पहली बोली कराई; भारी बारिश से फसलों को नुकसान

Sri Muktsar Sahib, Punjab:A/L ਹਲਕਾ ਮਲੋਟ ਤੋਂ ਵਿਧਾਇਕ ਉੱਥੇ ਕੈਬਨਟ ਮੰਤਰੀ ਡਾਕਟਰ ਬਲਜੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਅੱਜ ਮਲੋਟ ਦੀਆਂ ਅਨਾਜ ਮੰਡੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਝੋਨੇ ਦੀ ਫसਲ ਦੀ ਪਹਿਲੀ ਬੋਲੀ ਕਰਵਾਈ ਅੱਜ ਮਲੋਟ ਦੀ ਅਨਾਜ ਮੰਡੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਝੋਨੇ ਦੀ ਪਹਿਲੀ ਬੋਲੀ ਕਰਵਾਉਣ ਪਹੁੰਚੇ ਕੈਬਨਟ ਮੰਤਰੀ ਡਾਕਟਰ ਬਲਜੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਪਹਿਲੀ ਬੋਲੀ ਕਰਵਾਈ ਸੀ ਤਾਂ ਅੱਜ ਸਵੇਰ ਤੜਕਸਾਰ ਹੀ ਇੱਕ ਭਾਰੀ ਬਾਰਿਸ਼ ਨੇ ਜਿੱਥੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀਆਂ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਖੜੀਆਂ ਫਸਲਾਂ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਕੀਤਾ ਹ ਉੱਥੇ ਅਨਾਜ ਮੰਡੀ ਮਲੋਟ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪਿਆ ਝੋਨਾ ਵੀ ਬਿਲਕੁਲ ਪਾਣੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਰੁੜ ਚੁੱਕਾ ਹੈ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਮੰਤਰੀ ਡਾਕਟਰ ਬਲਜੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਭਰੋਸਾ ਦਵਾਇਆ ਕਿ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨਾਲ ਖੜੇ ਹੈ ਜਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਵੀ ਕੋਈ ਮਦਦ ਹੋਊਗੀ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਕੇ ਜਰੂਰ ਕਰਨਗੇ।
0
0
Report

सेहसोला में ऑर्बिटल रेल टनल धंसने से दहशत, सुरक्षा नियमों पर सवाल

Nuh, Haryana:सेहसोला में निर्माणाधीन ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर की टनल में शनिवार देर रात एक बार फिर जमीन धंसने की घटना सामने आई। करीब 300 मीटर के दायरे में जमीन धंसने से आसपास के क्षेत्र में लंबी दरारें पड़ गईं। घटना में निर्माणाधीन सरकारी भवन और एक मकान को भारी नुकसान पहुंचने की जानकारी है, जबकि आसपास के तीन-चार अन्य मकानों में भी दरारें आ गईं। बार-बार जमीन धंसने की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और निर्माण कार्य में सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार रात करीब 10 बजे खेत में मौजूद बच्चों ने अचानक तेज आवाज सुनी। इसके कुछ ही देर बाद जमीन में लंबी दरारें पड़ने लगीं और मिट्टी तेजी से नीचे धंस गई। ग्रामीणों का दावा है कि करीब एक एकड़ जमीन टनल में समा गई। घटना की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पांच दिन पहले भी टनल का हिस्सा धंस गया था। ग्रामीणों ने बताया कि करीब पांच दिन पहले भी टनल का लगभग 20 मीटर हिस्सा धंस गया था। इसके बावजूद दोबारा जमीन धंसने की घटना सामने आने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने निर्माण कंपनी पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच कराने और जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि घटना के समय टनल के अंदर मजदूर काम कर रहे हो सकते थे। ऐसे में उनके मलबे में फंसे होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि, टनल के अंदर किसी मजदूर के फंसे होने या हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने संभाला मोर्चा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एहतियात के तौर पर घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया है और ग्रामीणों को प्रभावित क्षेत्र से दूर रहने के लिए कहा जा रहा है। प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। 4.7 किलोमीटर लंबी टनल का निर्माण एचआरआईडीसी के अधिकारी नरेंद्र चुंबल ने बताया कि अरावली क्षेत्र में करीब 4.7 किलोमीटर लंबी टनल का निर्माण किया जा रहा है। इसमें 2.3 किलोमीटर हिस्से में NATM (न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड) तकनीक से काम चल रहा था। उन्होंने बताया कि इस परियोजना का निर्माण रेल विकास निगम द्वारा कराया जा रहा है। टनल के अन्य हिस्सों का काम पूरा हो चुका था और अंतिम चरण का कार्य शेष था, इसी दौरान यह घटना हुई। बार-बार जमीन धंसने की घटनाओं के बाद अब ग्रामीणों की नजर संबंधित विभागों की जांच और सुरक्षा इंतजामों पर है।
0
0
Report
Advertisement

PGI के नाम पर संस्थान और हिसार-सिरसा रेल लिंक तुरंत शुरू करें

Sirsa, Haryana:एंकर रीड अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने सिरसा क्षेत्र के विकास के लिए कहा कि सरकार को महाराजा अग्रसेन के नाम पर स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (PGI) की स्थापना करनी चाहिए। सिरसा क्षेत्र एवं पश्चिमी हरियाणा के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है। सिरसा में PGI बनने से सिरसा, फतेहाबाद, आस पास जिले के अलावा पंजाब, राजस्थान के लाखों लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। बजरंग गर्ग ने हिसार-फतेहाबाद-सिरसा को रेल लाइन से जोड़ने की दिशा में तुरंत कार्य शुरू करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हिसार-सिरसा लगभग 93 किलोमीटर रेल लाइन को केंद्र सरकार द्वारा वार्षिक बजट में मंजूरी दिए जाने के बावजूद आज तक धरातल पर कार्य शुरू नहीं हुआ है, जिससे क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। कई रेल मंत्रियों द्वारा अग्रोहा धाम के मेले में हिसार-सिरसा रेल लाइन को जोड़ने की घोषणाएं की जा चुकी हैं, पर अब केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए और परियोजना को शीघ्र पूरा करना चाहिए। रेल लाइन बनने से व्यापार, उद्योग, कृषि और रोजगार को बड़ा बढ़ावा मिलेगा और आवागमन के अवसर बढ़ेंगे। महाराजा अग्रसेन जयंती को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की भी मांग उठी ताकि समाज और देश के लिए प्रेरणास्रोत बने। महाराजा अग्रसेन के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और युवाओं को उनके जीवन से जोड़े जाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सरकार को महाराजा अग्रसेन के नाम पर शिक्षण संस्थान, अस्पताल, विश्वविद्यालय एवं शोध संस्थान स्थापित करने के ठोस कदम उठाने चाहिए।
0
0
Report

पप्पू यादव का केंद्र पर तीखा हमला: लोकतंत्र, संविधान बचाने के लिए विपक्ष जुटे

Patna, Bihar:पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग करते हुए आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों पर हमला हो रहा है। पप्पू यादव ने बिहार में SIR के दौरान 67 लाख वोट काटे जाने का दावा करते हुए वोट चोरी का मुद्दा उठाया। वहीं, दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार को घेरते हुए उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान करीब 7 हजार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पप्पू यादव ने एलन मस्क के ट्वीट का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री और बीजेपी की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, देश पर बढ़ते कर्ज और मध्यम वर्ग की आर्थिक परेशानियों को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के समर्थन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता के लिए नहीं बल्कि जनता के वोट के अधिकार और संविधान की रक्षा के लिए लड़ रही है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों, छात्रों, पत्रकारों और सोशल मीडिया से जुड़े लोगों पर कार्रवाई का आरोप लगाते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मुद्दा उठाया。 पप्पू यादव ने मणिपुर की स्थिति, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों, गरीबों और छोटे व्यापारियों की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि अब लड़ाई हिंदू-मुस्लिम या जाति की नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र और आजादी बचाने की है। कांग्रेस हाईकमान की ओर से पार्टी नेताओं को दिल्ली बुलाए जाने के मुद्दे पर उन्होंने विपक्षी एकजुटता का समर्थन किया। उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को देश की उम्मीद बताते हुए कहा कि जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए विपक्ष को एकजुट होकर संघर्ष करना चाहिए。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top