icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बेतिया में कार-बाइक हादसे से युवक की मौत, घायल का इलाज जारी

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है और एक घायल हो गया है. कार और बाइक की आमने सामने की टक्कर में यह बड़ा हादसा हुआ. घटना मैनाटाड बेतिया मुख्यमार्ग भंगहा के समीप की है. बताया जा रहा है कार एक सरकारी महिला चिकित्सक की है. बाइक और कार की टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है. वही घायल युवक का इलाज चल रहा है. पुलिस बाइक और कार को जप्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. मृतक का नाम साजन कुमार बताया जा रहा है जो रामपुरवा गांव का रहने वाला था
0
0
Report

दमोह: व्यापारी के घर घुसे 6 नकाबपोश, महिलाओं से नगद-जेवर लूट

Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में सनसनीखेज वारदात, व्यापारी के घर में घुसकर बंदूक के नोक पर लूट और चोरी. दमोह जिले की नरसिंहगढ़ पुलिस चौकी के तहत सूखी पिपरिया में रहने वाले गल्ला व्यापारी विजय जैन और उनका परिवार रात के वक्त सो रहा था करीब डेढ़ बजे 6 नकाबपोश हथियार बंद बदमाश उनके घर के अंदर घुसे और उन्होंने परिवार को बंधक बनाया और फिर बंदूक अड़ाकर घर की महिलाओं से सारा नगद और जेवर मांगे. परिजनों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए महिलाओं ने सारा जेवर और नगद इन बदमाशों को लाकर दे दिया. पीड़िता के मुताबिक छह बदमाशों के पास बंदूक, चाकू और दूसरे हथियार थे जिनकी दम पर उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया. इस मामले में पुलिस का कहना है कि चोरी बड़ी है और इसे लेकर टीम बनाई गई है जल्दी ही मामले का खुलासा होगा.
0
0
Report

पटना में लालू यादव की सुरक्षा बहाल को लेकर राजद-सरकार में घमासान

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना राजद का बड़ा बयान रावड़ी देवी लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा नहीं हुई है वापस। लालू प्रसाद यादव रावड़ी देवी के सुरक्षा और आवास को लेकर पटना में खूब राजनीति गहमा— गहमी देखने को मिल रहा है। एक तरफ बीते दिन लालू परिवार ने 10 सर्कुलर रोड आवास को खाली कर दिया तो दूसरे तरफ से लगातार चर्चाएं हो रही है सरकार ने लालू परिवार के आगे घुटने टेक दिए हैं, रावड़ी, लालू की सुरक्षा में कटौती की गई थी वह सुरक्षा फिर से बहाल कर दी गई है। लेकिन राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा हम लोग के पास कोई ऐसा पत्र नहीं मिला है जिससे सुरक्षा वापस की बात हो या सुरक्षा बढ़ाने की बात हो। वही आवास खाली करने को लेकर कहा कि जो लोग हम पर आरोप लगाते थे हमारे नेता पर आरोप लगाते थे वह अब जाकर 10 सर्कुलर रोड आवास में खुदाई करवा कर देख ले कहां है तहखाना। जो लोग इस तरह का आरोप लगाते थे उन्हें बीच चौराहे पर माफी मांगनी चाहिए। बाइट — शक्ति सिंह यादव, मुख्य प्रवक्ता राजद
0
0
Report
Advertisement

बरसात में सड़क नहीं बनी, ग्रामीणों को शव दफनाने के लिए कीचड़ पार करना पड़ा

Sakti, एक तरफ जहाँ सरकारें ‘डिजिटल इंडिया’ और हर गाँव को पक्की सड़कों से जोड़ने के बड़े-बड़े दावे कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर सक्ति जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने विकास के दावों की पोल खोल दी है बुनियादी सुविधाओं के अभाव के चलते ग्रामीणों को एक शव को दफनाने के लिए कीचड़ और दलदल भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है, घटना जिला मुख्यालय से महज 1 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत सोंठी की है यहाँ निवासी 60 वर्षीय कमलाबाई महंत का बीमारी के चलते निधन हो गया, सुबह जब परिजन और ग्रामीण शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान ले जा रहे थे, तो उन्हें मुख्य सड़क की बदहाली का सामना करना पड़ा हालिया बारिश के कारण कच्ची सड़क गहरे कीचड़ और दलदल में तब्दील हो चुकी थी। स्थिति इतनी भयावह थी कि वहां से वाहन या एम्बुलेंस का गुजरना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल था मजबूरन, ग्रामीणों को अपने कंधों पर शव उठाकर घुटनों तक भरे कीचड़ और मलबे से होकर एक किलोमीटर का सफर तय करना पड़ा। इतना ही नहीं, अंत्येष्टि स्थल तक पहुँचने के लिए उन्हें पानी से भरी बोराई नदी भी पार करनी पड़ी सालों से सड़क का इंतजार, कागजों में अटकी योजनाएं ग्रामीणों ने बताया कि वे लंबे समय से रेलवे फाटक से बोराई नदी तक 1 किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत द्वारा इस सड़क को मनरेगा के तहत बनाने का प्रस्ताव भी पास किया गया है बावजूद इसके, न तो मनरेगा से और न ही किसी अन्य योजना से सड़क को अब तक स्वीकृति मिल पाई है आजादी के इतने वर्षों बाद भी बरसात के समय ग्रामीणों को अपनों को इस अपमानजनक स्थिति में अंतिम विदाई देनी पड़ रही है ग्रामीणों में भारी आक्रोश इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन, जिला पंचायत और जनपद पंचायत के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की सी बारिश होते ही यह मार्ग पूरी तरह बंद हो जाता है, जिससे उन्हें हर बार नर्क जैसे हालात से गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेने और सड़क निर्माण की मांग की है ताकि भविष्य में उन्हें इस तरह की अमानवीय परिस्थितियों का सामना न करना पड़े
0
0
Report

हरियाणा की जनकल्याण योजनाओं से गरीबों को बड़ी राहत, MSP तक लाभ

Palwal, Haryana:हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रदेश के लोगों ने स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि गरीब परिवारों के लिए शुरू की गई मुफ्त यात्रा योजना उनके लिए बेहद लाभदायक साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से अब जरूरतमंद परिवार बिना किराए के हरियाणा में यात्रा कर पा रहे हैं। आयुष्मान योजना को लेकर भी लोगों ने सरकार का आभार जताया। उनका कहना है कि इस योजना के तहत गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बड़ी राहत मिली है। गरीब परिवारों को 100 गज के प्लॉट देने की योजना की भी लोगों ने सराहना की। उनका कहना है कि पहले कई सरकारें आईं और बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन पहली बार गरीबों को वास्तव में प्लॉट देने का काम किया गया है। देसी गाय खरीदने पर मिलने वाली सब्सिडी को लेकर लोगों ने कहा कि यह सरकार की सराहनीय पहल है। इससे गौपालन को बढ़ावा मिल रहा है और पशुपालकों को 25 से 30 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि भी मिलती है, जिससे वे गायों का बेहतर पालन-पोषण कर सकते हैं। 'मेरा पानी मेरी विरासत' योजना को लेकर लोगों ने कहा कि यह लगातार गिरते भूजल स्तर को बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना के तहत किसानों को धान की जगह कम पानी वाली फसलें उगाने के लिए प्रेरित किया जाता है और ऐसा करने पर सरकार की ओर से 8 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। वहीं, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर 24 फसलों की खरीद को लेकर भी लोगों ने हरियाणा सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि इससे किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिल रहा है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।
0
0
Report
Advertisement

रायपुर में सोलर पैनल लगाते समय बड़ा हादसा, दो मजदूरों की मौत

Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सोलर पैनल लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। प्रोफेसर कॉलोनी इलाके में काम कर रहे तीन मजदूरों में से दो मजदूर हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों के नाम प्रमोद और आशीष चंद्राकर बताए जा रहे। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि तीनों मजदूर एक मकान की छत पर सोलर पैनल लगा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
0
Report

बिलासपुर के सरकंडा में बोलेरो हादसा, फरार ड्राइवर के नशे की आशंका

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित कपिल नगर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार बोलेरो सड़क पर मौत बनकर दौड़ती हुई आई और तेज रफ़्तार बोलेरो ने पहले एक कार को टक्कर मार कर उसे क्षतिग्रस्त किया और एक स्कूटी को अपनी चपेट में लेने के बाद सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसी। हादसे में स्कूटी पूरी तरह गाड़ी के नीचे घुस गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो चालक बेहद लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। टक्कर के बाद चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चालक नशे की हालत में था। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने जब बोलेरो की तलाशी ली तो वाहन के अंदर से शराब की बोतलें और डिस्पोजल ग्लास बरामद हुए, जिससे चालक के नशे में होने की आशंका और गहरा गई। बताया जा रहा है कि बोलेरो पर मध्यप्रदेश का पंजीयन नंबर दर्ज है। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले जाम को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। इसके बाद वाहन को कब्जे में लेकर नंबर के आधार पर उसके मालिक और फरार चालक की पहचान शुरु कर दी गई, ताकि चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके। गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क पर अधिक भीड़ नहीं थी, अन्यथा यह दुर्घटना बड़ा हादसा साबित हो सकती थी।
0
0
Report
Advertisement

आजमगढ़ में बिजली चेकिंग से हड़कंप: 20 बकायेदारों के कनेक्शन कटे, चार पर मुकदमा दर्ज

Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़ बिजली विभाग के अधिकारियों ने ताबड़तोड़ चलाया चेकिंग अभियान, मोहल्ले में मचा हड़कंप, राजस्व वसूली को लेकर 20 बाकायेदारों के कनेक्शन कटे, 4 पर मुकदमा दर्ज। आजमगढ़ जिले के विभिन्न नगर क्षेत्र में विभाग के अधिकारियों ने तीन टीमों का गठन कर ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाया। आज यह अभियान सुबह से कई घंटे चला, जहां नगर क्षेत्र में मोहल्ला जालंधरी, टेड़िया मस्जिद, कोतवाली के पास का क्षेत्र तथा डुगडुगोवा में आकस्मिक चेकिंग के दौरान अफरा-तफरी मच गई। विभाग के अनुसार जिन क्षेत्रों में बिजली की राजस्व वसूली नहीं हो रही तथा विद्युत चोरी की सूचना के आधार पर उन क्षेत्रों को चिन्हित कर में सघन चेकिंग की जा रही है। विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार कॉरपोरेशन लिमिटेड के निर्देश पर जहां-जहां पर राजस्व वसूली नहीं हो रही या विद्युत चोरी की संभावना है वहां उन क्षेत्रों में चिन्हित कर खंड स्तर पर टीमों का गठन कर चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में मुख्यालय के निर्देश पर अभियान चलाया गया जिसमें जिले के शहर क्षेत्र में मोहल्ला जालंधरी, टेड़िया मस्जिद, कोतवाली क्षेत्र तथा डुगडुगोवा में बिजली चेकिंग के दौरान विधिक कार्रवाई भी की जा रही है। XEN ने बताया कि करीब साढ़े तीन हजार उपभोक्ताओं के बकायदारों को चिन्हित कर उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जो एसी वाले उपभोक्ता हैं उनका चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। जहां उनके परिसर में अगर कहीं अनियमित पाई जाती है तो उनके विरुद्ध एफआईआर दर्जकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

दिल्ली मार्ग पर बस भिड़ंत टल गई, एक यात्री गंभीर घायल

Farrukhabad, Uttar Pradesh:कायमगंज-अलीगंज दिल्ली मार्ग पर आज एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। दिल्ली की ओर से आ रही एक प्राइवेट बस और दिल्ली की तरफ जा रही रोडवेज बस में भौरुआ गांव के पास आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि प्राइवेट बस के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और बसों में सوار सभी यात्री सुरक्षित हैं। टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई, लेकिन अधिकांश यात्रियों को मामूली चोटें ही आईं, जो प्राथमिक उपचार के बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। इस दुर्घटना में प्राइवेट बस में सवार एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान छिबरामऊ थाना क्षेत्र के कछपुरा गांव निवासी प्रवीन के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायल प्रवीन को कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को रास्ते से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
0
0
Report
Advertisement

बांसवाड़ा: दानपुर में जमीन विवाद पर खूनी संघर्ष, 5 घायल

Banswara, Rajasthan:दानपुर थाना क्षेत्र के छोटी सरवन गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद के दौरान एक दर्जन से अधिक लोगों द्वारा लाठी-डंडों से हमला किए जाने का आरोप लगाया गया है। मारपीट में रामलाल पिता वालिया, कला पत्नी रामलाल, वसुंधरा पुत्री रामलाल और संजय पिता रामलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पीड़ित पक्ष ने राजू पिता राईशन, दीपु पिता गोर्धन, विकास, संदीप सहित अन्य लोगों पर हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही दानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर विवाद के कारणों की पड़ताल कर रही है。
0
0
Report

झुंझुनूं के पचलंगी में पैंथर जैसी वन्यजीव की दहशत, वन विभाग अलर्ट

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं पचलंगी में गलियों में दिखा पैंथर जैसा वन्यजीव देर रात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ मूवमेंट पुराने बाजार क्षेत्र की गली में घूमता दिखा वन्यजीव ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग को दी सूचना वन विभाग टीम ने मौके पर पहुंचकर देखे फुटेज पैंथर होने की आशंका पर क्षेत्र में बढ़ाई निगरानी ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील झुंझुनूं जिले के पचलंगी कस्बे में देर रात गलियों में घूमते एक वन्यजीव का मूवमेंट सीसीटीवी कैमरे में कैद होने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोगों ने वन्यजीव के पैंथर होने की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। ग्रामीणों के अनुसार रात के समय कस्बे में अजीब तरह की आवाजें सुनाई दीं। जिसके चलते लोग घरों से बाहर नहीं निकले। सुबह जब दुकानों और मकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे देखे गए तो पुराने बाजार क्षेत्र की एक गली में एक वन्यजीव नजर आया। अंधेरे के कारण जानवर का रंग काला दिखाई दे रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पैंथर होने की आशंका जताई। कस्बे में पैंथर की मौजूदगी की खबर के बाद लोगों में भय का माहौल है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में निगरानी कर रही है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
0
0
Report

टेलीग्राम पायरेसी पर सरकार की कड़ी कार्रवाई, 15 दिनों में एक्शन टेकन रिपोर्ट दें

Noida, Uttar Pradesh:टेलीग्राम पाइरेसी पर सरकार की सख्त कार्रवाई टेलीग्राम को नोटिस: सरकार ने प्लेटफॉर्म पर बड़े पैमाने पर हो रही पायरेसी (Piracy) को लेकर टेलीग्राम को नोटिस जारी किया है। मंत्रालय का सख्त निर्देश:सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (I&B Ministry) ने टेलीग्राम को पायरेटेड फिल्मों और OTT कंटेंट के खिलाफ तुरंत कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, अगले 15 दिनों के भीतर 'एक्शन टेकन रिपोर्ट'(Action Taken Report) जमा करने को कहा है। कदम का उद्देश्य:सरकार का यह फैसला भारत की क्रिएटर इकोनॉमी, फिल्म इंडस्ट्री, ब्रॉडकास्टर्स, OTT प्लेटफॉर्म्स, प्रोड्यूसर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स के हितों व अधिकारों की रक्षा करने के लिए है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top