262701
Lakhimpur Kheri: ईसानगर पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के थाना ईसानगर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त हैं बदलू पुत्र परागी, निवासी बालूपुरवा और लाल बाबू पुत्र मालती प्रसाद, निवासी चपकहा। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और संज्ञान का परिणाम है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
किशनगढ़ में जलदाय विभाग की लापरवाही: चार घंटे से पानी लगातार बहा
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ में जलदाय विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां अनमोल पानी पिछले चार घंटे से भी ज्यादा समय तक लगातार बहता रहा, लेकिन इसे रोकने की सुध लेने वाला कोई नजर नहीं आया। मामला मझेला रोड स्थित ईदगाह के पीछे जलदाय विभाग की पानी की टंकी का है, जहां दोपहर 12 बजे से पानी बहना शुरू हुआ। देखते ही देखते पानी आसपास के इलाके में फैल गया और जलभराव की स्थिति बन गई। पानी की इस तरह खुलेआम बर्बादी ने जलदाय विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।\n\nएक तरफ लोग पानी की समस्या से परेशान रहते हैं और पानी की एक-एक बूंद के लिए जद्दोजहद करते हैं, वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदार विभाग की कथित लापरवाही से हजारों लीटर पानी यूं ही बर्बाद होता रहा। इस नजारे को लेकर क्षेत्रवासियों में जबरदस्त रोष देखने को मिला। लोगों का कहना है कि जब पानी की टंकी से लगातार पानी बह रहा था, तो जिम्मेदार कर्मचारियों ने समय रहते इसे रोकने की कोशिश क्यों नहीं की? क्षेत्रवासियों ने विभाग से तत्काल व्यवस्था सुधारने और भविष्य में इस तरह पानी की बर्बादी रोकने की मांग उठाई है।0
0
Report
पंचायत चुनाव 2026: भाजपा को 215 से अधिक आवेदन मिले
Hanumangarh, Rajasthan:पंचायत चुनाव: भाजपा को 215 से ज्यादा आवेदन मिले\n\nहनुमानगढ़ में भाजपा ने पंचायत चुनाव 2026 के लिए टिकट बांटने की प्रक्रिया तेज कर दी है। जिले की सभी 10 पंचायत समितियों में इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन लिए जा रहे हैं। अब तक 208 ब्लॉक और जिला परिषद के 37 जोन के लिए 215 से ज्यादा आवेदन मिले हैं। इनमें जिला परिषद के 37 जोन के लिए 102 आवेदन हैं। इन पर चर्चा के लिए 19 अक्टूबर को पार्टी की कोर कमेटी की बैठक होगी। भाजपा के जिला संयोजक आशीष पारीक ने बताया कि पार्टी ने सर्वे भी करवाया है। इसके आधार पर जीतने वाले उम्मीदवारों की पहचान होगी। पार्टी की विचारधारा से जुड़े और जनता में मजबूत पकड़ रखने वाले प्रत्याशियों को प्राथमिकता मिलेगी। पारीक ने कहा कि टिकट मांगने वालों की संख्या बढ़ी है। पार्टी सभी आवेदनों की जांच कर सबसे सही उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी। कार्यकर्ताओं में उत्साह दिख रहा है और पार्टी सभी पंचायत समितियों में बोर्ड बनाने का दावा कर रही है।0
0
Report
सरमथुरा के बालिका विद्यालय में बाल संसद का गठन, नेतृत्व क्षमता विकसित करने की पहल
Dholpur, Rajasthan:पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सरमथुरा में बाल संसद का गठन सरमथुरा (धौलपुर) में किया गया। विद्यालय की व्यवस्थाओं में छात्राओं की भागीदारी बढ़ाने और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से बाल संसद का गठन किया गया। इसमें कक्षा 12 की छात्रा गुलशन जादौन को अध्यक्ष तथा निदा खान को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बाल संसद के माध्यम से छात्राएं विद्यालय की व्यवस्थाओं, अनुशासन, स्वच्छता और सहशैक्षिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। बाल संसद गठन की प्रक्रिया में उपप्राचार्य भगवान दास ने निर्वाचक की भूमिका निभाई। शिक्षक राजू सैन ने सभी चयनित सदस्यों को अपने दायित्वों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ दिलाई। नवनियुक्त अध्यक्ष गुलshan जादौन ने कहा कि बाल संसद छात्राओं और विद्यालय प्रशासन के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम बनेगी। इसके जरिए छात्राओं की समस्याओं और सुझावों को उचित मंच मिलेगा तथा विद्यालय की शैक्षणिक और सहशैक्षिक गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे। प्रधानाचार्य रमेश चंद मीना ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि बाल संसद छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, निर्णय लेने की योग्यता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी छात्राओं से अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। इस दौरान विद्यालय स्टाफ सहित स्कूल की छात्राएं मौजूद रही0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर के कुआं थाना क्षेत्र में 4000 लीटर महुआ वाश नष्ट, एक गिरफ्तार
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के कुआं थाना क्षेत्र में पंचायतीराज चुनाव को देखते हुए अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत कुआं थाना पुलिस ने कड़ाणा बैक वाटर क्षेत्र के टापुओं पर नाव से दबिश दी. लगभग 4000 लीटर महुआ वॉश नष्ट किया गया और साथ ही 14 बोतल देशी महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिनेश अहारी, निवासी बड़गामा के रूप में हुई है. पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. थानाधिकारी रघुवीर सिंह0
0
Report
दौसा में कांग्रेस का पुतला दहन: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ गरजे प्रदर्शन
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन गांधी सर्किल पर किया कांग्रेसियों ने प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदर्शन प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने किया पुतला दहन विधायक डीडी बैरवा,पूर्व मंत्री ममता भूपेश,कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओढ सहित अन्य कांग्रेसी हुए शामिल मदन राठौड़ के पाकिस्तान से जुड़े बयान के विरोध में प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में दौसा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ गांधी सर्किल पर प्रदर्शन कर पुतला दहन किया इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामजीलाल ओढ, विधायक डीडी बैरवा, पूर्व मंत्री ममता भूपेश सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की पूर्व मंत्री ममता भूपेश ने कहा देश हित और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर किसी भी political दल को धोरे मापदंड नहीं अपनाना चाहिए वीर जवानों का बलिदान पूरे देश के लिए सर्वोपरि है जिम्मेदार पदों पर बैठे नेताओं के बयान बड़ा संदेश देते हैं विधायक डीडी बैरवा ने कहा देश भक्ति नारेबाजी में नहीं आचरण और बयानों में दिखनी चाहिए राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए वही कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामजीलाल ओढ ने कहा पुलवामा पहलगाम आतंकी हमले में देश ने अपने वीर जवानों और निर्दोष नागरिकों को खोया है ऐसे में राजनीतिक नेतृत्व राष्ट्रीय हित के प्रति संवेदनशीलता दिखाएं कांग्रेस देश की एकता अखंडता और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और जनहित के मुद्दों पर अपनी आवाज उठाती रहेगी0
0
Report
वर्धा, महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस ग्रेजुएट कंस्टीट्यूंसी प्रचार, 5,000 रुपये सूखा प्रभावित किसानों के लिए
Noida, Uttar Pradesh:WARDHA (MAHARASHTRA): DEVENDRA FADNAVIS (MAHARASHTRA CHIEF MINISTER) ON GRADUATE CONSTITUENCY ELECTION CAMPAIGN / RS 5,000 FINANCIAL ASSISTANCE FOR DROUGHT-AFFECTED FARMERS0
0
Report
Advertisement
भाजपा अध्यक्ष के बयान पर कांग्रेस का आक्रोश, डूडी-चौधरी ने विरोध रैली निकाली
Didwana, Rajasthan:एंकर डीडवाना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश देखने को मिला। शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक चेतन डूडी के निवास स्थान से विरोध रैली निकाली, जो अंबेडकर सर्किल पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मदन राठौड़ का पुतला दहन किया और भाजपा के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक चेतन डूडी ने कांग्रेस को राष्ट्रवादी पार्टी बताते हुए भाजपा पर निशाना साधा। वहीं, राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी ने मदन राठौड़ के बयान पर आपत्ति जताते हुए इसे भाजपा के दोहरे चरित्र से जोड़कर सवाल उठाए। उन्होंने पुलवामा में शहीद हुए जवानों और फलोदी में निर्दोष नागरिकों की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि इस तरह के बयानों से लोगों में दुख और आक्रोश है प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन, पूर्व विधायक चेतन डूडी, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।0
0
Report
Panchayat elections: Village campaigns heat up with door-to-door outreach and women’s participation
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर शहर की सरकार के बाद गांव की सरकार की बारी पंचायत चुनाव को लेकर लोगों में उत्साह घर -घर जाकर मांगे जा रहे हैं वोट घूंघट में निकली महिलाएं मांग रही वोट चुनाव को लेकर महिलाओं में भी दिख रहा उत्साह पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए घर-घर पहुंचकर वोट मांग रहे हैं। गांवों में चुनावी माहौल के बीच जनसंपर्क का दौर लगातार जारी है। पंचायत चुनाव में पुरुषों के साथ महिलाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। कई गांवों में घूंघट की ओट में महिलाएं घर-घर जाकर मतदाताओं से समर्थन मांगती नजर आ रही हैं। महिलाओं में भी चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रत्याशी परिवारों से संपर्क साधकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। शहर की सरकार बनने के बाद अब ग्रामीणों की नजरें गांव की सरकार के गठन पर टिकी हैं। चुनावी माहौल के बीच गांवों की चौपालों से लेकर गलियों तक पंचायत चुनाव की चर्चाएं तेज हो गई हैं।0
0
Report
मदन राठौड़ के बयान पर कांग्रेस का हंगामा, इस्तीफे की मांग
Hanumangarh, Rajasthan:पाकिस्तान पर बयान देकर फंसे मदन राठौड़,कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा, शहीदों के अपमान का आरोप; देश से माफी मांगने को कहा हनुमानगढ़ में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के कथित बयान के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। शनिवार को जंक्शन स्थित डीसीसी कार्यालय के बाहर उनका पुतला फूंका गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर हुए प्रदर्शन में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मदन राठौड़ के इस्तीफे की मांग की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष मक्कासर ने आरोप लगाया कि राठौड़ ने कहा था कि अमेरिका-पाकिस्तान युद्ध में भाजपा के लोग पाकिस्तान की मदद करेंगे। मक्कासर ने इस बयान को देश के शहीदों का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने भारत को नुकसान पहुंचाया है, ऐसे बयान देशवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं। कांग्रेस ने मांग की कि मदन राठौड़ शहीदों के परिवारों सहित पूरे देश से माफी मांगें और पद से इस्तीफा दें। आगामी चुनावों में जनता भाजपा को जवाब देगी, ऐसी चेतावनी भी दी गई। विजुअल बाइट :- मनीष मक्कासर,कांग्रेस जिलाध्यक्ष0
0
Report
Advertisement
सरिस्का में ST-26 के दो शावकों का जन्म, बाघिन की पहली सफल प्रजनन
Jaipur, Rajasthan:सरिस्का में गूंजी नन्हे बाघों की किलकारी, ST-26 ने दिया 2 शावकों को जन्म जयपुर- अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघिन ST-26 दो शावकों के साथ कैमरा ट्रैप में नजर आई है। वन विभाग के कैमरा ट्रैप में बाघिन अपने दोनों शावकों के साथ विचरण करती हुई कैद हुई। इसके साथ ही सरिस्का में बाघों की कुल संख्या बढ़कर 58 हो गयी है। शावक अकबरपुर और तालवृक्ष रेंज के वन क्षेत्र में देखे गए हैं। वन विभाग के अनुसार, करीब 6 से 7 वर्ष की बाघिन ST-26 सरिस्का की प्रसिद्ध बाघिन ST-14 की संतान है। ST-26 का यह पहला सफल प्रजनन है। सरिस्का में ही जन्मी बाघिन के शावकों के आने से यहां बाघों की आबादी को मजबूती मिली है। कैमेरे में कैद हुई बाघिन और नन्हे शावकों की मौजूदगी- वन विभाग की ओर से लगाए गए कैमरा ट्रैप में बाघिन अपने दोनों शावकों के साथ दिखाई दी है। तस्वीरों में शावक सक्रिय नजर आ रहे हैं। बाघिन मुख्य रूप से तालवृक्ष और अकबरपुर रेंज के जंगलों में विचरण करती है। शावकों की मौजूदगी सामने आने के बाद वन विभाग ने संबंधित क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जंगल में बढ़ाई चौकसी, शावकों की सुरक्षा पर फोकस- शावकों की साइटिंग के बाद उप वन संरक्षक, बाघ परियोजना सरिस्का ने संबंधित रेंज के फील्ड स्टाफ को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। कैमरा ट्रैप और नियमित पैदल गश्त के जरिए बाघिन और शावकों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। शावकों के आसपास मानवीय हस्तक्षेप और किसी भी तरह के व्यवधान को न्यूनतम रखने पर जोर दिया गया है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकारण (NTCA) के दिशा-निर्देशों के तहत क्षेत्र में सुरक्षा और गश्त व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों से लेकर पर्यटकों तक, वन विभाग की अपील- वन विभाग ने स्थानीय ग्रामीणों, पर्यटकों और आमजन से वन्यजीवों से उचित दूरी बनाए रखने की अपील की है। पर्यटकों को पर्यटन नियमों का पालन करने और बाघिन व शावकों के करीब जाने से बचने की सलाह दी गई है। आसपास के गांवों में बाघ या अन्य वन्यजीव की मौजूदगी दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी वन कार्यालय को सूचना देने की अपील की गई है।0
0
Report
बारिश से जयपुर की 50 साल पुरानी रावण मंडी के पुतलों को नुकसान
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-जयपुर में एक मंडी है,जो केवल रावणों के लिए सजती है। 50 साल से जयपुर के मानसरोवर में रावण मंडी लगाई जाती है। जिसमें दशहरे से पहले रावण के पुतले बिकते हैं. लेकिन अबकी बार भी जलने से पहले ही रावण गल गए। एक बारिश ने कारीगरों की मेहनत पर पानी फेर दिया। 50 साल से लग रही रावण मंडी- दशहरे से पहले जयपुर में रावण मंडी सज गई है। बाजार में छोटे से लेकर विशालकाय रावण के पुतले बिक्री के लिए तैयार हैं। करीब 50 साल से लग रही इस रावण मंडी में इस बार भी कारीगरों ने बड़े पैमाने पर पुतले तैयार किए हैं। बाजार में डेढ़ लाख रुपए तक की कीमत वाले रावण के पुतले उपलब्ध हैं। राजस्थान के अलावा दूसरे राज्यों से भी पुतलों के ऑर्डर मिल रहे हैं। हालांकि, बारिश ने कारीगरों की मेहनत और कमाई पर पानी फेर दिया है। बारिश से खराब हुए पुतले- रावण के पुतले तैयार करने वाले कारीगर दशहरे से काफी पहले ही काम शुरू कर देते हैं। बांस, कागज और अन्य सामग्री की मदद से पुतलों को आकार दिया जाता है। इसके बाद उन्हें रंग-रोगन कर अंतिम रूप दिया जाता है। इस काम में कारीगरों और उनके परिवारों की मेहनत के साथ बड़ी रकम भी लगती है।इस बार बारिश के कारण तैयार पुतलों को नुकसान पहुंचा है। कई पुतले दशहरे पर जलने से पहले ही गल गए। ऐसे में कारीगरों के सामने तैयार पुतलों को सुरक्षित रखने की चुनौती खड़ी हो गई है। बारिश से हुए नुकसान के चलते उनकी मेहनत और लागत दोनों पर असर पड़ा है। कर्ज लेकर तैयार किए पुतले- रावण मंडी में पुतले बनाने वाले कई कारीगर कर्ज लेकर इस कारोबार में पैसा लगाते हैं। उन्हें उम्मीद रहती है कि दशहरे पर पुतलों की बिक्री से लागत निकलने के साथ मुनाफा भी होगा। लेकिन बारिश ने उनकी उम्मीदों को झटका दिया है। पुतले खराब होने से बिक्री प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। दूसरे राज्यों से भी आते हैं ऑर्डर- जयपुर की रावण मंडी की पहचान लंबे समय से बनी हुई है। यहां तैयार होने वाले पुतलों की मांग दूसरे राज्यों तक रहती है। डेढ़ लाख रुपए तक के पुतले इस बाजार की विविधता और बड़े आयोजनों के लिए होने वाली मांग को दर्शाते हैं। अब कारीगरों की नजर दशहरे तक मौसम साफ रहने और बचे हुए पुतलों की बिक्री पर टिकी है。0
0
Report
दिल्ली: CJP के संस्थापक अभिजीत डिपके को जमानत, मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन छोड़ते हुए रास्ते में दृश्य
Noida, Uttar Pradesh:DELHI CJP FOUNDER ABHIJIT DIPKE GETS BAIL, LEAVES MANDIR MARG POLICE STATION / ENROUTE VISUALS0
0
Report
Advertisement
व्हीड Wardha में फडणवीस के प्रचार मेले में भीड़, किसानों को 5 हजार रुपये मदद
Wardha, Maharashtra:वर्धा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पॉईंटर फडणवीस ऑन पदवीधर संवाद मेळावा आज वर्धा मध्ये उमेदवार सुधाकर कोरडे यांच्या प्रचाराकरता पदवीधरांचा मेळावा घेण्याकरिता मी आलो होतो वर्धा जिल्ह्यामध्ये भारतीय जनता पार्टी आणि महायुतीला प्रचंड अशा प्रकारचा आशीर्वाद लोकांकडून मिळतो आहे आज आपण बघितलं असेल अबूतपूर्व अशा प्रकारची गर्दी संख्या होती मेळाव्याला होती मला पूर्ण विश्वास आहे नागपूर पदवीधर मतदारसंघांमध्ये भारतीय जनता पार्टी महायुतीची जागा आमची उमेदवार सुधाकर कोरडे पहिल्या पसंतीचे निवडून येतील फडणवीस ऑन मायक्रो फायनसस मायक्रो फायनान्स च्या संदर्भात अनेक तक्रारी आमच्याकडे येतात त्या कंपन्यांना देखील आम्ही सूचना दिलेल्या आहेत दुष्काळाचा काढत त्यांनी आणू नये तर त्याच्यावर कारवाई केली जाईल फडणवीस ऑन अर्थखात आमची चर्चा झाली चर्चेत आम्ही बघऊन घेऊ फडणवीस ऑन शेतकरी मदत असा आहे की पहिल्यांदा अग्रीम मदत आपण दिलेली आहे राज्याच्या इतिहासात डिसेंबरच्या आधी कधीच पैसे मिळालेले नाही आता इंडिया रेप च्या कायद्यामुळे पैसे देणे शक्य झालं मार्ग काढला पाच हजार रुपये दिले आहेत आतापर्यंत जर बघितलं त्याच्याकडे कमी आराधी असते मिनिमम पैसे हजार रुपये असतात कमीत कमी आराधी असणाऱ्या शेतकऱ्याला ही किमान पाच हजार रुपये मिळतील बाकीच्यांना कंपल्सशन मिळेल आपल्याच बाजूला कर्नाटक राज्य आहे तिथेही इतकाच भीषण दुष्काळ आहे तिथे त्यांनी अडीच हजार रुपये दिले काँग्रेसचे नेते जे जीआर का काढत नाही कर्नाटकने जीआर काढला आता ते मात्र मूग गिळून बसलेले आहेत महाराष्ट्र मध्ये आम्ही पाच हजार रुपये दिलेले आहेत शेतकऱ्यांच्या दुःख मोठा आहे त्या दुःखाच्या तुलनेत पाच हजार रुपयाची किंमत माहिती आहे जे मोठ्या मोठ्या बंगल्यात राहतात ज्या मोठमोठ्या गाड्या फिरतात त्यांना पाच हजार रुपयाची किंमत समजू शकत नाही.. बाईट - देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री0
0
Report
जबलपुर गरबा पांडाल: मुस्लिम युवक वेश बदलकर पकड़े, घमासान जारी
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में गरबा पांडाल के गरबा के दौरान मुस्लिम युवक वेश बदलकर आते-जाते पकड़े गए हैं. विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के द्वारा इस मामले में आपत्ति जताई गई है और उनका कहना है कि अगर भविष्य में कोई भी विधर्मी गरबा पांडाल में मिलता है तो उसका हिसाब बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता बराबर कर देंगे. वहीं मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि यदि किसी धर्म के द्वारा उन्हें प्रतिबंधित किया गया है तो उन्हें कार्यक्रम में भाग नहीं लेना चाहिए. गरबा में यदि मुसलमानों को प्रतिबंधित किया गया है तो उन्हें वहां नहीं जाना चाहिए.0
0
Report
सिंगरौली नगर निगम में पार्षद-उपयंत्री भिड़ंत, स्ट्रीट लाइट और आपत्तिजनक भाषा के कारण हंगामा
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली नगर निगम परिषद की बैठक में पार्षद रामनरेश शाह और उपयंत्री प्रवीण गोस्वामी के बीच विवाद सामने आया है। मामला वार्ड में स्ट्रीट लाइट की समस्या और फोन पर वार्ता के दौरान आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल से जुड़ा है। पार्षद का कहना है कि उनके वार्ड में नगर निगम के ठेकेदार द्वारा लगाए गए बिजली के खंभों पर लगी स्ट्रीट लाइट बार-बार खराब हो रही है, जिससे वार्ड अंधेरे में रहता है और लोग उनसे सवाल करते हैं। पार्षद के मुताबिक, उन्होंने इस समस्या को लेकर उपयंत्री को फोन किया, पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला, और अधिकारी ने उन्हें शब्दों में संबोधित किया गया, जिससे उनकी गरिमा को ठेस पहुंची। उन्होंने यह भी कहा कि फोन पर उन्होंने गाली-गलौज की बात स्वीकार की है। वहीं, उपयंत्री प्रवीण गोस्वामी ने सदन में अपना पक्ष रखते हुए पार्षद पर आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि पहले हुए विवाद के बाद उन्होंने पार्षद से बातचीत बंद कर दी थी और सदन में भी उन्होंने वही शब्द दोहराए, जिस पर वहां मौजूद महिला सदस्य, नगर निगम कमिश्नर सविता प्रधान और नगर निगम अध्यक्ष ने आपत्ति जताई। कमिश्नर ने कहा कि नगर निगम के पास केवल तीन-चार गाड़ियां हैं और हर जगह पहुंचना संभव नहीं, जबकि अध्यक्ष ने कहा कि आपत्तिजनक शब्दों के दोहराने से सदन की गरिमा को ठेस पहुंची है। आगे कार्रवाई क्या होगी, यह देखना है और वार्ड की खराब स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान कब होता है, यह भी अहम सवाल है क्योंकि समस्या जनता तक पहुंच रही है।0
0
Report
Advertisement
