262723
लखीमपुर खीरीः ईसानगर पुलिस ने दुकान में चोरी के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Dhaurehra, Uttar Pradesh:थाना ईसानगर के थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में एस आई अबलीश कुमार और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर शेखपुर सुल्तानपुर गन्ना सेंटर स्थित दुकान में चोरी के मामले में दो आरोपियों के गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों की पहचान गुलशन पुत्र झब्बू और प्रदीप शुक्ला पुत्र सटल्लु उर्फ चंद्र प्रकाश निवासी रमुवापुर थाना पढ़ुआ के रूप में हुई है। इनके पास से 5 पैकेट सिस्टम पान मसाला, एक अवैध 12 बोर तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ के मैरिज होम में चोरों ने लाखों के आभूषण-नकदी पर हाथ साफ किया
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां एक मेरिज होम में शादी की खुशियां उस वक्त हड़कंप में बदल गईं, जब चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. यह हाई-प्रोफाइल मामला मेरठ के सांसद अरुण गोविल के प्रतिनिधि और वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक बबली की बेटी की शादी से जुड़ा है. बताया जा रहा है कि हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के मनोहर रिजेंसी मैरिज होम में चल रहे विवाह समारोह के दौरान चोरों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार मैरिज होम में शादी की रस्में चल रही थीं और मेहमानों का लगातार आना-जाना लगा हुआ था. रविवार तड़के करीब 5 बजे जब परिवार के सदस्य बिटिया के फेरों की रस्मों में व्यस्त थे, तभी चोरों ने मैरिज होम के एक बंद कमरे को अपना निशाना बनाया. चोरों ने बड़ी चालाकी से कमरे की खिड़की तोड़ी और अंदर प्रवेश कर गए. कमरे में रखा नकदी और जेवरातों से भरा बैग लेकर चोर रफूचक्कर हो गए. घटना का खुलासा तब हुआ जब फेरों के बाद परिवार के सदस्य सुबह कमरे में पहुंचे. भाजपा नेता व पीड़ित अशोक बबली ने बताया कि रात 2:30 बजे के करीब शादी की रस्मों से निपटे और फिर बिटिया के फेरों के लिए चले गए. सुबह 5 बजे वह खाना खाने गए और 5:21 तक खाना खाकर कमरे के बाहर आ गए. इसके बाद कमरे पर ताला लगाकर वापस मंडप में चले गए. वहां जाने के बाद मेरी साली की लड़की ने आकर कमरे का ताला खोलने की कोशिश की, तो ताला खुला नहीं. उसने कुंडी हिलाई तो उसे लगा कि अंदर कोई है. वह भागकर गई और अपने भाई को बुलाकर लाई. जब इन्होंने धक्का-मुक्की की, तो एक शख्स पीछे से गया. पीछे देखा तो खिड़की खुली हुई थी और चोर वहां से भाग चुका था. बैग में कन्यादान और टीके का पैसा था, जो लगभग 10 लाख से कम नहीं था. यह पूरी तरह से मैरिज होम प्रशासन की लापरवाही है. वहीं, वरिष्ठ भाजपा नेता के घर हुई इस बड़ी चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई. आनन-फानन में देहात थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. पुलिस ने मैरिज होम के अंदर मौजूद स्टाफ और संदिग्ध कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. साथ ही, मैरिज होम और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.0
0
Report
रेलवे लाइन पर रील बनाती महिला का वीडियो वायरल, प्रशासन से सवाल
Ballia, Uttar Pradesh:आजकल रील बनाने का ऐसा जुनून है कि कुछ लोग जिंदगी को दाव पर लगाकर और नियमों को ताक पर रखकर रील बनाने में लगे हैं। एक महिला द्वारा रेलवे लाइन पर रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बलिया शहर के चित्तू पांडेय रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन आने वाली थी। इस दौरान रेलवे क्रॉसिंग गिरी हुई थी और रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ गाड़ियां ट्रेन के गुजरने का इंतजार कर रही थी। तभी अचानक एक महिला रेलवे लाइन के बगल में डांस करने लगी। सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ते महिला का डांस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और कई सवाल खड़ा कर रहा है कि आखिरकार व्यू फेमस होने के लिए लोग किस हद तक जा सकते हैं।0
0
Report
केजरीवाल एक्स पर पोस्ट के बाद रोहिणी में सुंदरकांड पाठ, हस्ताक्षर अभियान शुरू
Noida, Uttar Pradesh:अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर किया पोस्ट आज रोहिणी में सुंदरकांड का पाठ है। आप ज़रूर आयें JMD टेंट , जापानी पार्क, सेक्टर-10, रोहिणी, दिल्ली श्री राम मंदिर में डकैती करने वाले लोगों को सख्त सज़ा मिले, इसके लिए हनुमान जी से प्रार्थना करेंगे और उनसे आशीर्वाद लेकर देशभर में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करेंगे।0
0
Report
Advertisement
E20 से गाड़ियों पर असर, केजरीवाल बोले— सरकार सच दिखाए
New Delhi, Delhi:Arvind Kejriwal ये वीडियो ज़रूर देखें… कल मैंने दिल्ली में कुछ car मैकेनिकों और गाड़ी मालिकों से Ethanol पर बात की। E20 के कारण ख़राब हुई गाड़ियों की लाइन लगी हुई थी। गाड़ियों के माइलेज में भी भारी गिरावट है। सब परेशान हैं。 मोदी सरकार को समझना होगा कि टीवी पर झूठे इंटरव्यू देने और फर्जी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से ज़मीनी हक़ीक़त नहीं बदल जाएगी। लोगों पर E20 थोपना बंद करिए। अब पानी मिडिल क्लास के सिर से ऊपर जा रहा है0
0
Report
Lucknow में UP डिप्टी CM Brijesh Pathak ने 'Ek Ped Maa Ke Naam' अभियान के visuals पेश किए
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Brijesh Pathak, Deputy Chief Minister of Uttar Pradesh, on 'Ek Ped Maa Ke Naam' campaign visuals.0
0
Report
लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी नेता बने ‘चुनावी हिन्दू’, भाजपा की जीत से डर
Noida, Uttar Pradesh:जो ख़ुद और उनकी नानी प्रभु श्रीराम का मंदिर बनने से खुश नहीं थे जिसने मंदिर और गुरुद्वारों के बाहर शराब के ठेके खोले जिसकी पूरी राजनीति हिन्दू विरोधी रही जो राम मंदिर की जगह अस्पताल बनाना चाहते थे जिसने बजरंगबली का मजाक उड़ाया जो AAP के राज में इमामों को सैलरी बांटता रहा, और पुजारियों को कभी नहीं दिया वो अब दिल्ली, बिहार, बंगाल में भाजपा की प्रचंड विजय से भयभीत होकर और पंजाब में होने वाले आगामी चुनाव में अपनी हार सामने देखकर “चुनावी हिन्दू” बनने की नौटंकी शुरू कर दिया !0
0
Report
Advertisement
हरिद्वार: दुधाधारी चौक के पास ई-रिक्शा-ऑटो भिड़ंत, कई घायल
Haridwar, Uttarakhand:ब्रेकिंग न्यूज़ / हरिद्वार हरिद्वार में दुधाधारी चौक के पास ई-रिक्शा और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत, कई यात्री घायल। तेज टक्कर के बाद दोनों वाहनों में सवार यात्री सड़क पर जा गिरे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को संभालकर अस्पताल भिजवाने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सामान्य कराते हुए दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसे में कई लोगों को चोटें आई हैं, जबकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।0
0
Report
हरदोई से मैदा लेकर गया ट्रक गंगा में गिरा, चालक घायल
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज ब्रेकिंग हरदोई से मैदा लेकर जा रहा ट्रक गंगा नदी में रेलिंग तोड़कर गिरा। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से पुल पर घेरा security घेरा। ट्रक में सवार ट्रक चालक और सवारी घायल, क्लीनर लापता。 कन्नौज कोतवाली इलाके के गंगा ब्रिज का मामला。0
0
Report
कांके थाना क्षेत्र के संग्रामपुर में शिवलिंग खंडित, पुलिस जांच शुरू
Ranchi, Jharkhand:कांके थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव में शिव मंदिर का शिवलिंग खंडित शनिवार की देर रात अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा शिवलिंग किया गया क्षतिग्रस्त आज सुबह मंदिर का दरवाजा खुलने पर मिली शिवलिंग क्षतिग्रस्त की जानकारी घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में जुटे स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी0
0
Report
Advertisement
सूरजपुर में पुलिस-लुटेरों की मुठभेड़: दो गोली, बदमाश फरार
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा, सूरजपुर में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़; चार बदमाशों से हुई मुठभेड़, दो को गोली लगी. पैरामाउंट गोल फॉरेस्ट सोसायटी में घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर लूटपाट; घर से नगदी, ज्वेलरी लेकर बदमाश फरार. पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, लूटी हुई ज्वेलरी, एक कार और अन्य सामान बरामद. बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. सूरजपुर पुलिस की मुठभेड़.0
0
Report
जामनगर एयरपोर्ट पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत का गर्मजोशी से स्वागत
Jamnagar, Gujarat:જામનગર રાજ્યપાલ આચાર્ય દેવવ્રતનું જામનગર એરપોર્ટ ખાતે આગમન-મહાનુભાવો દ્વારા ઉષ્માભેર સ્વાગત કરાયું ગુજરાતના રાજ્યપાલ આચાર્ય દેવવ્રત આજથી બે દિવસ જામનગર જિલ્લા ની મુલાકાતે પધાર્યા છે ત્યારે મહાનુભાવો દ્વારા તેમનું ઉષ્માભેર સ્વાગત કરવામાં આવ્યું હતું. સ્વાગત બાદ તેઓને ગાર્ડ ઓફ ઓનર આપવામાં આવ્યું હતું. ઉલ્લેખનીય છે કે રાજ્યપાલના અધ્યક્ષસ્થાને જામનગર તથા ધ્રોલ તાલુકાના લતીપુર ગામે વિવિધ કાર્યક્રમો યોજાશે, જેમાં પ્રાકૃતિક કૃષિ સ્ટોલનું લોકાર્પણ, વૃક્ષારોપણ, સફાઈ અભિયાન, ખાટલા પરિષદ, યોગાસન, પ્રાકૃતિક ફાર્મની મુલાકાત, કૃષિ સંવાદ સહિતના કાર્યક્રમો યોજવામાં આવશે. રાજ્યપાલશ્રીના સ્વાગતમાં રાજ્યકક્ષાના શિક્ષણમંત્રી રીવાબા જાડેજા, મેયર મોનિકા વ્યાસ, જિલ્લા પંચાયતના પ્રમુખ રંજનબેન જીવાણી, ધારાસભ્યો સર્વ મેગજીભાઈ ચાવડા અને દિવ્યેશભાઈ અકબરી, જિલ્લા કલેક્ટર પી.બી.પંડ્યા, જામનગર મ્યુનિસિપલ કમિશનર દીપેશ કેડિયા, જિલ્લા વિકાસ અધિકારી નિશા, જિલ્લા પોલીસ વડા ડો.રવિ મોહન સૈની, શહેર ભાજપ અધ્યક્ષ બીનાબેન કોઠારી સહિતના મહાનુભાવો ઉપસ્થિત રહ્યા હતા.0
0
Report
KGMU दीक्षांत समारोह कल: 54 पदक विजेताओं को सम्मान
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ KGMU का 22वां दीक्षांत समारोह कल अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में होगा MBBS छात्रा दीप्ति शर्मा को हीवेट और चांसलर गोल्ड मेडल समेत कुल 18 पदकों से सम्मानित किया जाएगा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मेधावियों को सम्मानित करेंगी,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि होंगे नीति आयोग के सदस्य डॉ. एम. श्रीनिवास को मानद विज्ञान वाचस्पति (डीएससी) की उपाधि प्रदान की जाएगी 20 मेधावी छात्र-छात्राओं को कुल 54 पदक दिए जाएंगे समारोह में 1701 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी, जिनमें 975 छात्र और 726 छात्राएं शामिल हैं बेड साइड सीटी स्कैन सेवा और केजीएमयू के नए केंद्रीय सूचना केंद्र का भी उद्घाटन होगा नयूरोलॉजी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आरके गर्ग को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा नर्सिंग, शोध, खेल और विभिन्न चिकित्सा पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मान मिलेगा हृदय संजीवनी' जीवन रक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जिसे आगे प्रदेश के सभी 75 जिलों तक विस्तार देने की योजना है0
0
Report
Advertisement
पटना के राजेंद्र नगर स्टेशन के पास रेलवे यार्ड में भीषण आग
Patna, Bihar:बिहार की राजधानी पटना के राजेंद्र नगर स्टेशन के नजदीक रेलवे याड में रविवार की सुबह 4:00 के करीब भीषण आग लग गई थी ।दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद फायर फाइटर की टीम दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग पर कंट्रोल पानी का प्रयास किया ,इस दुर्घटना के बाद रेलवे के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं ,0
0
Report
वजीराबाद ईशा चौक पर मानसून में जलभराव, लोगों का जीना मुश्किल
New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली के तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र के वजीराबाद स्थित ईशा चौक पर विकास कार्य अब लोगों के लिये बड़ी परेशानी बन गया है। लंबे समय से चल रहे निर्माण कार्य के बीच मानसून की बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। जलभराव, टूटी सड़कें और कीचड़ ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। यह तस्वीरें वजीराबाद के ईशा चौक की हैं, जहां लंबे समय से चल रहे सड़क और गली निर्माण कार्य के कारण पूरा इलाका बदहाल हो गया है। मानसून की पहली बारिश ने ही विकास कार्यों की पोल खोल दी। जगह-जगह जलभराव और कीचड़ के कारण राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं, जबकि पैदल चलने वाले भी जान जोखिम में डालकर रास्ता पार करने को मजबूर हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्थानीय दुकानदारों को हो रही है। दुकानों के सामने गंदा पानी भर जाने से ग्राहक आना बंद हो गए हैं। हालात ऐसे हैं कि दुकानदार खुद वाइपर और बाल्टियों से पानी निकालने में लगे हैं, लेकिन कुछ ही देर बाद फिर वही स्थिति बन जाती है। कारोबार पर इसका सीधा असर पड़ रहा है और रोज़गार चौपट होने की कगार पर पहुंच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य महीनों से अधूरा पड़ा है। बारिश के मौसम में जल निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश के बाद पूरा इलाका तालाब में बदल जाता है। लोगों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। अब सवाल यह है कि आखिर इस समस्या का समाधान कब होगा? क्या संबंधित विभाग मानसून के दौरान लोगों को राहत दिलाने के लिए तुरंत कदम उठाएगा या फिर वजीराबाद के लोग इसी तरह जलभराव, टूटी सड़कों और बदहाल व्यवस्था से जूझते रहेंगे?0
0
Report
गंगा में वाटर मेट्रो: पटना में 15 किमी रूट शुरू
Patna, Bihar:पटना के लोगों को जल्द ही गंगा नदी में वाटर मेट्रो सेवा की सौगात मिलने वाली है। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की देखरेख में अगस्त महीने से इस महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत की तैयारी चल रही है। पहले चरण में दीघा घाट से कंगन घाट के बीच करीब 15 किलोमीटर लंबे रूट पर आधुनिक मेट्रो बोट का संचालन किया जाएगा, जिसमें एक बार में लगभग 100 यात्री सफर कर सकेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए दीघा घाट, गांधी घाट, गायघाट और कंगन घाट पर आधुनिक फ्लोटिंग जेटी तैयार की जा रही हैं। इन स्टेशनों से यात्री आसानी से वाटर मेट्रो में चढ़ और उतर सकेंगे। भविष्य में दीघा से सोनपुर के बीच भी सेवा शुरू करने की योजना है, जिससे गंगा किनारे बसे इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। वाटर मेट्रो की टिकट बुकिंग मोबाइल ऐप और वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन की जा सकेगी। किराया 50 से 100 रुपये के बीच रहने की संभावना है। यह सेवा प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्ध रहेगी। मेट्रो बोट पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। इसमें एयर कंडीशनिंग, ऑटोमेटिक लोकेशन सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे और रिमोट मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं होंगी। गांधी घाट पर सुपर चार्जर लगाया जाएगा, जिससे बोट मात्र 10 से 15 मिनट में चार्ज हो सकेगी। वहीं, सुरक्षा के लिए 3 से 4 रेस्क्यू बोट भी तैनात रहेंगी。0
0
Report
Advertisement
