262723
लखीमपुर खीरीः ईसानगर पुलिस ने 5 आरोपी को किया गिरफ्तार, अलग-अलग मामलों में हैं नामजद
Dhaurehra, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के थाना ईसानगर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ईसानगर पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में आरोपी सलीम पुत्र मुजीब निवासी नर्गडा, समीम पुत्र मुजीब निवासी नर्गडा, रामगोपाल पुत्र अमरनाथ निवासी मुखलिशपुर, सुनील कुमार निषाद पुत्र परिक्रमादीन निवासी नई बस्ती महरिया और ज्ञान प्रकाश मिश्रा पुत्र रामसेवक उर्फ भल्लर निवासी नवरंगपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जन्माष्टमी पर कृष्ण मंदिरों में शानदार सजावट, बच्चे दिखे कृष्ण अवतार
Indore, Madhya Pradesh:जन्माष्टमी पर कृष्ण मंदिर में अलग ही उत्साह नजर आ रहा है जहां मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया है 24 अवतार मंदिर में जहां फूल बंगले के रूप में भगवान श्री कृष्ण का पालना सजाया गया लक्ष्मीनारायण मंदिर में पालना सजाया गया यशोदा माता मंदिर में भी आकर्षण रहा वही गोपाल मंदिर में भी विशेष साज सजा की गई है तो वहीं बच्चे भी कृष्ण अवतार में नजर आए0
0
Report
शादी के तीन महीने बाद किन्नर पति की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच शुरू
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के बांसगांव के कौड़ीराम कस्बे में एक 23 वर्षीय युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक किन्नर के समूह की गाड़ी चलाता था और करीब तीन महीने पहले उसने उसी समूह में रहने वाली शीला किन्नर से शादी की थी। शादी के महज तीन महीने बाद युवक की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस फिलहाल शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन मौत की असली वजह पोस्टमार्म रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि रात में विवाद के कुछ ही देर बाद सोनू का शव कमरे में फर्स पर पड़ा हुआ मिला? तस्वीरें गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के कौड़ीराम कस्बे की हैं, जहां 23 वर्षीय सोनू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया। सोनू बांसगांव थाना क्षेत्र के कानापार गांव का रहने वाला था। वह कौड़ीराम में मुस्कान किन्नर के समूह की गाड़ी चलाता था। इसके साथ ही वह जांघिया नाच-फरवरी का कलाकार भी था। बुधवार रात सोनू और उसकी पत्नी शीला किन्नर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट की नौबत भी आ गई। इसके बाद शीला कमरे से बाहर चली गई। कुछ देर बाद जब कमरे में देखा गया तो सोनू का शव फर्स पर पड़ा हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर बांसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि सोनू की मौत के पीछे वास्तविक वजह क्या थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सोनू और शीला की कहानी भी इस मामले को और ज्यादा चर्चा में ला रही है। बताया जाता है कि करीब दस साल पहले शीला किन्नर मुंबई से डीजे आर्केस्ट्रा में नृत्य करने कौड़ीराम आई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात कानापार निवासी सोनू से हुई। सोनू मुस्कान किन्नर के समूह की गाड़ी चलाने के साथ नाच-फरवाही में भी कलाकार था। दोनों साथ कार्यक्रमों में नृत्य करते थे। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। 22 मई को बालेश्वर मंदिर में दोनों ने शादी कर ली थी। लेकिन शादी के कुछ ही समय बाद दोनों के रिश्तों में खटास आने की बात सामने आ रही है। शीला के मुताबिक शादी के बाद सोनू के व्यवहार में बदलाव आने लगा था। आरोप है कि वह अक्सर शराब के नशे में घर लौटता था और आईफोन, महंगे कपड़े तथा बुलेट बाइक जैसी चीजों की मांग करता था। इन्हीं मांगों को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। बताया जाता है कि विवाद इतना बढ़ जाता था कि समूह की मुस्कान किन्नर को कई बार दोनों के बीच समझौता कराना पड़ा। बुधवार की रात भी दोनों के बीच काफी देर तक विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि रात करीब एक बजे तक दोनों के बीच कहासुनी और विवाद चलता रहा। इसके बाद शीला कमरे से बाहर चली गई। कुछ देर बाद सोनू का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। अब पुलिस के सामने कई सवाल हैं। आखिर रात में पति-पत्नी के बीच ऐसा क्या हुआ? विवाद के बाद सोनू ने यह कदम क्यों उठाया? क्या दोनों के बीच चल रहा विवाद उसकी मौत की वजह बना? या फिर इस घटना के पीछे कोई और वजह थी? इन तमाम सवालों के जवाब पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएंगे। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बांसगांव के कौड़ीराम में हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। शादी के महज तीन महीने बाद युवक की संदिग्ध मौत, घटना से ठीक पहले पति-पत्नी के बीच विवाद और फिर कमरे में शव मिलने से मामला गंभीर हो गया है। हालांकि पुलिस प्रारम्भिक तौर पर इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।0
0
Report
तेजस्वी यादव बोले-बाढ़ राहत योजना बिहार सरकार विफल
Patna, Bihar:लोकेशन राघोपुर माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव ने आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि वास्तविक स्थिति चिंताजनक और गंभीर हैं। सच्चाई से कोसो दूर बिहार सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा, राहत और बचाव सुनिश्चित करने के लिए समुचित उपाय और ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में बाढ़ आई नहीं बल्कि लाई गई है ताकि भ्रष्टाचारी सैलाब में एनडीए नेता गोता लगा सके। प्रत्येक वर्ष तटबंध निर्माण, कटाव निरोधी कार्यों, आपदा प्रबंधन, बाढ़ राहत-बचाव और शिविर के नाम पर हज़ारों करोड़ रुपए का गबन होता है। डबल इंजन सरकार बाढ़ के संकट का स्थायी समाधान खोजने में विफल है। नेता प्रतिपक्ष में कहा कि जब हर वर्ष तटबंध के नाम पर 4-5 हज़ार करोड़ रुपए खर्च होते है? तो हर साल बांध टूट क्यों जाते है? एनडीए सरकार के पास बाढ़ से निपटने की कोई दीर्घकालिक योजना और दृष्टि नहीं है? जिसके कारण लोगों को हर साल इस आपदा का सामना करना पड़ता है।0
0
Report
Advertisement
लोधीपुर नहर के पास 20 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज बहेड़ी। मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बहेड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर लोधीपुर नहर के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को थाना बहेड़ी पुलिस क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर लोधीपुर नहर के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और करीब 12:45 बजे संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मैहबर पुत्र मो. नैय्यर, निवासी लाइनपार, कस्बा व थाना बहेड़ी, जनपद बरेली, उम्र करीब 40 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से 20 ग्राम स्मैक बरामद करने का दावा किया है। बरामदगी के आधार पर थाना बहेड़ी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह अवैध मादक पदार्थों के कारोबार से पैसे कमाकर अपना और परिवार का जीवन-यापन करता था। पुलिस अब उससे मादक पदार्थ के स्रोत और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नीरज कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल विकास कुमार और कांस्टेबल अंकुश कुमार शामिल रहे।0
0
Report
अनूपपुर में यादव समाज की कृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर में कृष्ण जन्माष्टमी पर यादव समाज का जनसैलाब उमड़ा. राधा-कृष्ण की भव्य झांकी के साथ विशाल शोभायात्रा निकली, भक्ति गीतों और पारंपरिक नृत्य से कृष्णमय हुआ नगर. जन्माष्टमी के अवसर पर यादव समाज द्वारा पहली बार पारंपरिक एवं भव्य रूप में शोभायात्रा निकाली गई. राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी, ढोल-नगाड़ों, भक्ति गीतों और पारंपरिक नृत्य से शोभायात्रा का माहौल कृष्णमय बना रहा. नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरकर स्थानीय बस स्टैंड पहुंची. शोभायात्रा में यादव समाज के महिला-पुरुष, युवा और बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए. भगवान श्रीकृष्ण के जयघोष और भक्ति गीतों से नगर की आध्यात्मिक फिजा में उत्साह रहा. वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत राधा-कृष्ण की झांकी विशेष आकर्षण रही. सुसज्जित झांकी में कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य और भक्ति प्रस्तुतियाँ दीं. शोभायात्रा के जरिए धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं का संदेश दिया गया. देर शाम तक नगर में श्रीकृष्ण भक्ति के जयघोष गूंजते रहे और जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा व उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ.0
0
Report
जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्तों में भारी उत्साह, शहरों में धूमधाम के उत्सव
Indore, Madhya Pradesh:जन्माष्टमी को लेकर कृष्ण भक्तों में खासा उत्साह नजर आ रहा है अलग-अलग स्थान चौक-चौराहों पर धार्मिक आयोजन चल रहे हैं कहीं मटकी तो कहानी आकर्षक सजा की गई है वही जन्माष्टमी को लेकर बच्चों में खासा उत्साह है जहां इस बार कार्टून की तरह बने कलाकार भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं0
0
Report
Advertisement
बहराइच के गन्ने के खेत में विशाल अजगर: वन विभाग ने किया रेस्क्यू
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच: गन्ने के खेत में निकला विशालकाय अजगर, मचा हड़कंप वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू जरवल क्षेत्र के दाताराम पुरवा गांव में गन्ने के खेत में मिला विशालकाय अजगर। अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप, मौके पर जुटी भारी भीड़। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस की 112 टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस की सूचना पर वन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ा। अजगर को वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस。0
0
Report
निजी नर्सिंग होम में डिलेवरी के दौरान महिला की हुई मौत,घटना झंझारपुर थाना के मोहना चौक की है।
Madhubani, Bihar:DEATH,MADHUBANI,BINDU BHUSHAN THAKUR, मधुबनी में निजी नर्सिंग होम में मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।जिले में संचालित दर्जनों अवैध नर्सिंग होम में डिलेवरी के दौरान प्रसूता और बच्चे की मौत आम बात हो गयी है। निजी नर्सिंग होम में डिलेवरी के दौरान महिला की हुई मौत परिजनों ने चिकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप।मामला झंझारपुर थाना के मोहना चौक स्थित कथित नर्सिंग होम की है।मृतिका की पहचाना मोहना गांव निवासी 25 वर्षीय गुड़िया देवी के तौर पर हुई है।परिजनों की माने तो महिला को डिलेवरी के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया था और ऑपरेशन कर बच्चे का जन्म हुआ।ऑपरेशन के बाद महिला की तबियत बिगड़ने लगी और हालत गंभीर हो गयी।नर्सिंग होम संचालक ने मरीज के बिगड़ते हालत को देख डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया जहां प्रसूता की मौत हो गयी।परिजनों का आरोप है कि निजी नर्सिंग होम में गलत ऑपरेशन की वजह से महिला की मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।बहरहाल जिले में दर्जनों अवैध नर्सिंग होम फर्जी चिकित्सक के सहारे चलाया जा रहा है। दलालों के माध्यम से अवैध नर्सिंग होम फलफूल रहा है और भोले भाले लोग शिकार हो रहे हैं।जरूरत है ऐसे मौत के सौदागरों पर कड़ी कार्रवाई की।0
0
Report
गुरुग्राम जलभराव: JE मनोज समेत ड्यूटी में लापरवाही पर निलंबन
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- गुरुग्राम में जलभराव होने पर बड़ा एक्शन जलभराव के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर जेई को किया निलंबित वार्ड-14 में जलभराव के दौरान फील्ड से अनुपस्थित रहने पर जेई मनोज को किया निलंबित बारिश के दौरान जेई का मोबाइल फोन भी बंद मिला जलभराव की स्थिति में मशीनरी और डी-वाटरिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने की थी जिम्मेदारी समय पर सहायता और प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर निगमायुक्त ने की कार्रवाई बिना पूर्व अनुमति स्टेशन छोड़ने की बात भी सामने आई निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने तत्काल प्रभाव से जेई को किया निलंबित हरियाणा सिविल सर्विसेज पनिशमेंट एंड अपील रूल्स, 2016 के तहत की कार्रवाई आपात स्थिति में ड्यूटी के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी- निगमायुक्त0
0
Report
Advertisement
बृजलाल का दावा: कृष्ण जन्मभूमि कॉरिडोर से भाजपा सत्ता का लाभ, विपक्ष पर वार
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊराज्यसभा सांसद बृजलाल का बयान सीएम योगी के मथुरा में भगवान कृष्ण की जन्मस्थली पर भव्य कॉरिडोर का निर्माण करा रहे हैं-बृजलाल साधुवाद महाराज जी-बृजलाल जब विरासत और सनातन के उत्थान की बात आती है तो अखिलेश यादव और कांग्रेस पार्टी के पेट में दर्द उठ जाता है-बृजलाल अखिलेश जी अपने को यदुवंशी, कृष्णवंशी कहने में नहीं थकते-बृजलाल लेकिन जब बात कृष्ण जी के मंदिर और जन्मस्थली पर भव्य कॉरिडोर की आती है तो चुप हो जाते है-बृजलाल भगवान राम मंदिर अयोध्या पर राजनीति करते है किंतु दर्शन करने नहीं जाते-बृजलाल मुसलमान न नाराज हो जाय, राम भक्तों का नरसंहार करने का श्रेय लेते है-बृजलाल सत्ता में आने पर केवल मस्जिदों, दरगाहों, कब्रिस्तानों की बाउंड्री सरकारी धन से बनवाते है-बृजलाल मुज़फ़्फ़रनगर दंगे के समय दंगाइयों को मुख्यमंत्री आवास पर सरकारी हवाईजहाज़ से बुलाकर सम्मानित करते है-बृजलाल विरासत और सनातन का विरोध करते है-बृजलाल याद रख ले अखिलेश यादव जी, विरासत और सनातन का विरोध अक्षम्य है-बृजलाल कभी माफ़ नहीं किये जाओगे-बृजलाल इसका परिणाम आप को 2027 विधान सभा चुनाव में मिल जायेगा-बृजलाल0
0
Report
बाढ़ में घिरे बरारी के बच्चे नाव से ही स्कूल पहुंचने को मजबूर
Katihar, Bihar:नाव में सवार होकर बच्चों को स्कूल जाने को मजबूर बरारी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रतापगंज जाने के लिए नाव ही साहारा बरারি प्रखंड के प्रतापगंज बांध किनारे स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय चारो तरफ से बरंडी नदी से घिरा हुआ उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रतापगंज के छात्र छात्राएं स्कूल जाने के लिए जान जोखिम में डाल रहे है और नाव के सहारे स्कूल जाने के मजबूर कटिहार में बच्चे नाव में सवार होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं । कटिहार के बरारी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रतापगंज जाने के लिए नाव ही सहारा बना हुआ है। बरंडी नदी के जलस्तर में उतार चढ़ाव के बाद स्कूल बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है। वहीं कटिहार में गंगा, कोशी और बरंडी नदी के जलस्तर में हो रहे उतार-चढ़ाव के बाद निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैला हुआ है । जिसका असर बच्चों के पठन पाठन पर भी पड़ रहा है । बरारी प्रखंड के प्रतापगंज बांध किनारे स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय चारो तरफ से बरंडी नदी से घिरा हुआ है, जिस कारण सड़कों और आवागमन के रास्तों में बाढ़ का पानी फैल गया है और अब बच्चों के स्कूल जाने के लिए एक मात्र साधन नाव है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रतापगंज के छात्र छात्राएं स्कूल जाने के लिए जान जोखिम में डाल रहे है और नाव के सहारे स्कूल जाने के मजबूर हो रहे है। विद्यालय के शिक्षक अब्दुल बारिक कहते है कि बाढ़ का पानी फैलने के कारण विद्यालय आने जाने के लिए नाव ही सहारा है और नाव में बच्चों को लेकर आना जाना पड़ता है, जिससे डर बना रहता है । यहां अगर सरकार की मदद से एक पुल बन जाती तो बच्चों को जान जोखिम के नहीं डालना पड़ता, सरकारी नाव भी नही है और अपने पर्सनल खर्चे से प्राइवेट नाविक को रखा गया है जो बच्चों को विद्यालय लाने और ले जाने के लिए 500 रुपया प्रतिदिन ले रहा है, जिसमे 100 से अधिक बच्चे प्रतिदिन पार करते है। वही नाविक आवेद अली कहते है कि वो अपने निजी नाव से बच्चों को स्कूल ले जाने और लाने का काम करते है जिसका उन्हें 500 रुपया प्रतिदिन मिल जाता है और वो 150 से 200 बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय पहुंचाते है , डर तो रहता है लेकिन हम अच्छे से स्कूल पहुंचाते और लाते हैं। वही उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रतापगंज में पढ़ने वाले बच्चों की अभिभावक कहते है कि बच्चे स्कूल नाव पर सवार होकर जाते है, इसका डर तो रहता है क्योंकि कुछ दिनों पहले ही एक बच्चे की डूबकर मौत हुई है । हमलोग चाहते है कि पुल बन जाएगा तो बच्चों को नाव से नहीं जाना पड़ेगा ।0
0
Report
विद्यालय में सफाईकर्मी नहीं मिला, शिक्षक खुद सफाई करते दिखे
Katni, Madhya Pradesh:सफाईकर्मी नहीं मिला तो प्राचार्य और शिक्षक खुद साफ करने लगे टॉयलेट अब सप्ताह में एक दिन शिक्षक अपने हाथों से शौचालय और विद्यालय परिसर की सफाई करते हैं। करीब एक वर्ष से सप्ताह में एक दिन पूरा टीचर स्टाफ श्रमदान कर विद्यालय को स्वच्छ रखने में जुटा है। कटनी जिले से करीब 16 किलोमीटर दूर जंगल के बीच स्थित इस विद्यालय में सुविधाओं का अभाव है। विद्यालय का बोर लंबे समय से बंद पड़ा है। पानी की व्यवस्था स्कूल स्टाफ को खुद करना पड़ता है। विद्यालय में नियमित सफाईकर्मी उपलब्ध नहीं है। दूर से सफाईकर्मी को बुलाने पर एक बार की सफाई में करीब एक से डेढ़ हजार रुपये खर्च होते हैं। नियमित रूप से यह खर्च उठा पाना संभव नहीं था। जब विद्यालय में गंदगी की स्थिति सामने आई तो प्राचार्य और स्टाफ ने किसी दूसरे का इंतजार करने के बजाय स्वयं सफाई करने का निर्णय लिया। कई बार विद्यार्थियों को जब अपने शिक्षक यह काम करते दिखाई देते हैं तो वे भी प्रेरित होकर सहयोग के लिए आगे आ जाते हैं। 'विद्यालय हमारा घर है, सफाई करने में कैसी शर्म' बाइट प्राचार्य विपिन तिवारी0
0
Report
Advertisement
रायसेन: जिला बदर उल्लंघन पर राहुल वेदी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन कोतवाली पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जिला बदर आरोपी राहुल वेदी अपने घर पर मौजूद है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम ग्राम पठारी स्थित आरोपी के घर पहुँची, जहाँ आरोपी पुलिस को देखकर घर के पिछले हिस्से की ओर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर हमराह स्टाफ की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया।\n\nआरोपी राहुल वेदी के विरुद्ध रायसेन जिले की सीमाओं से लगे जिला भोपाल, विदिशा, सागर, होशंगाबाद, सीहोर एवं नरसिंहपुर की राजस्व सीमाओं से 06 माह के लिए जिला बदर की कार्रवाई की गई थी। जिला बदर आदेश का उल्लंघन करना पाए जाने पर उसके विरुद्ध धारा 223(बी) बीएनएस एवं धारा 14 मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल दाखिल किया गया।0
0
Report
हिंदी में प्रमुखHeadline: ओलख में किसानों ने मलोत-मुख़्तसर मार्ग पर धरना कर मार्ग रोक दिया; बिजली आपूर्ति सुधार की मांग
Sri Muktsar Sahib, Punjab:ਪਿੰਡ ਔਲਖ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਮਲੋਟ-ਮੁਕਤਸਰ ਮਾਰਗ ਕੀਤਾ ਜਾਮ, ਆਵਾਜਾਈ ਠੱਪ ਖੇਤਾਂ ਨੂੰ ਲੋੜੀਂਦੀ ਬਿਜਲੀ ਸਪਲਾਈ ਨਾ ਮਿਲਣ ਤੋਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵਿੱਚ ਰੋਸ, ਕਿਹਾ—ਦੋ-ਚਾਰ ਘੰਟੇ ਹੀ ਮਿਲ ਰਹੀ ਸਪਲਾਈ ਦੋਦਾ- 4 ਸਤੰਬਰ: ਖੇਤਾਂ ਨੂੰ ਲੋੜੀਂਦੀ ਬਿਜਲੀ ਸਪਲਾਈ ਨਾ ਮਿਲਣ ਤੋਂ ਰੋਸ ਵਿੱਚ ਆਏ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪਿੰਡ ਔਲਖ ਵਿਖੇ ਮਲੋਟ-ਮੁਕਤਸਰ ਮਾਰਗ ’ਤੇ ਧਰਨਾ ਲਗਾ ਕੇ ਸੜਕ ਜਾਮ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਧਰਨੇ ਕਾਰਨ ਮਾਰਗ ’ਤੇ ਆਵਾਜਾਈ ਠੱਪ ਹੋ ਗਈ ਅਤੇ ਰਾਹਗੀਰਾਂ ਨੂੰ ਭਾਰੀ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨੀ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪਿਆ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਔਲ਼ਖ ਗਰਿੱਡ ਤੋ ਸਾਡੇ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਲਈ ਬਿਜਲੀ ਸਪਲਾਈ ਨਿਰਧਾਰਤ ਸਮੇਂ ਅਤੇ ਲੋੜ ਅਨੁਸਾਰ ਨਹੀਂ ਮਿਲ ਰਹੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਖੇਤਾਂ ਨੂੰ ਦੋ-ਚਾਰ ਘੰਟੇ ਹੀ ਬਿਜਲੀ ਸਪਲਾਈ ਦਿੱਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਫਸਲਾਂ ਨੂੰ ਪਾਣੀ ਨਹੀਂ ਲੱਗ ਰਿਹਾ ਅਤੇ ਖੇਤ ਸੁੱਕਣ ਲੱਗ ਪਏ ਹਨ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਇਹ ਵੀ ਦੋਸ਼ ਲਾਇਆ ਕਿ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਘਰੇਲੂ ਬਿਜਲੀ ਸਪਲਾਈ ਦੀ ਹਾਲਤ ਵੀ ਠੀਕ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਲੰਬੇ-ਲੰਬੇ ਬਿਜਲੀ ਕੱਟ ਲੱਗ ਰਹੇ ਹਨ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਧਰਨਾਕਾਰੀ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਖੇਤਾਂ ਲਈ ਨਿਰਵਿਘਨ ਅਤੇ ਲੋੜੀਂਦੀ ਬਿਜਲੀ ਸਪਲਾਈ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਫਸਲਾਂ ਨੂੰ ਬਚਾਇਆ ਜਾ ਸਕੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਬਿਜਲੀ ਸਪਲਾਈ ਵਿੱਚ ਸੁਧਾਰ ਨਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਸੰਘਰਸ਼ ਨੂੰ ਹੋਰ ਤਿੱਖਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਧਰਨੇ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਣ ਤੇ ਐੱਸ ਐੱਚ ਓ ਮਲੋਟ ਵੱਲੋਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਕੇ ਮਾਮਲਾ ਹੱਲ ਕਰਨ ਦੇ ਯਤਨ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਸਨ。0
0
Report
बैतूल जेल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई
Betul, Madhya Pradesh:एंकर -बैतूल जिला जेल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध बंदियों के आध्यात्मिक एवं नैतिक उत्थान के उद्देश्य से जेल परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई। इस दौरान दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें बंदियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। जेल का माहौल पूरी तरह कृष्णमय नजर आया और बंदियों की सांस्कृतिक टोली ने श्रीकृष्ण भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।0
0
Report
Advertisement
